खेल
दूसरे चरण से पहले आक्रामक हुए धोनी, पहले लगाए ताबड़तोड़ छक्के, फिर गेंद ढूंढने लगे, देखें VIDEO
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स यूएई पहुंचकर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। टूर्नामेंट से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने अभ्यास सत्र में ही छक्कों की बारिश कर दी। दरअसल, उनके अभ्यास सत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही लंबे लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि लंबे-लंबे छक्के लगाने के बाद जब गेंद खो जाती है वो साथी खिलाड़ियों के साथ गेंद ढूंढने भी जाते हैं। इस वीडियो को सीएसके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।
Dhoni's Sixes 🤝🏻 Our love for Thala
Out of bounds#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/PA8smfxuw5
— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) August 24, 2021

खेल
CSK vs KKR Final, Dream 11 Team, इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2021 का फाइनल मैच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. चेन्नई की टीम पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं कोलकाता की टीम ने एलिमिनेटर ने आरसीबी और दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली को शिकस्त देकर फाइनल तक का सफर तय किया. इस सीजन में चेन्नई का पलड़ा कोलकाता पर भारी रहा. भारत में हुए पहले चरण में चेन्नई ने केकेआर को 18 रन से हराया था जबकि यूएई लेग में दो विकेट से शिकस्त दी थी.
रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई ने 3 बार इस आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है. दूसरी ओर केकेआर की टीम सात साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची है. इससे पहले गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है. केकेआर ने अपना पहला खिताब साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को ही हराकर जीता था. इसके बाद साल 2014 में केकेआर ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर दूसरी बार चैंपियन बनने का कारनामा किया था.
CSK vs KKR Dream 11
कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
उपकप्तान: वेंकटेश अय्यर
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसी, शुभमन गिल,
ऑलराउंडर्स: सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर
गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, वरुण चक्रवर्ती
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडु, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ , शार्दुल ठाकुर, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत.
कोलकाता नाइट राइडर्स: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, लॉकी फर्ग्युसन, पवन नेगी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, शिवम मावी, टिम साउदी, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव.

खेल
KKR vs DC Dream 11 Team इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

IPL खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दूसरे क्वालिफायर में अच्छी फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बड़ी परीक्षा में नाकाम रही थी जब उसे पहले क्वालfफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम अगर नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त झेलती है तो उसका अभियान यहीं खत्म हो जाएगा. एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराने के बाद केकेआर की टीम आत्मविश्वास से भरी है. आईपीएल के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता को सात विकेट से मात दी थी. वहीं यूएई लेग ने केकेआर ने दिल्ली को करीबी मुकाबले में तीन विकेट से हराया था.
दिल्ली के पास हालांकि बेहतर खिलाड़ी हैं और उसकी टीम में गहराई है. लीग चरण में दिल्ली की टीम 10 जीत से 20 अंक जुटाकर शीर्ष पर रही थी लेकिन उसे पता है कि केकेआर के खिलाफ उसकी राह आसान नहीं होगी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के कोच के रूप में जुड़ने के बाद से दिल्ली की टीम लगातार मजबूत हुई है. टीम 2019 में तीसरे स्थान पर रही थी जबकि पिछले साल फाइनल में जगह बनाने में सफल रही. टीम इस बार एक कदम और आगे बढ़ते हुए खिताब जीतना चाहेगी. वहीं कोलकाता की टीम 2012 और 2014 में आईपीएल चैंपियन बन चुकी है. केकेआर को अपने तीसरे खिताब का बेसब्री से इंतजार है.
KKR vs DC Dream 11
कप्तान/विकेटकीपर: ऋषभ पंत
उपकप्तान: वेंकटेश अय्यर
बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, शुभमन गिल
ऑलराउंडर्स: सुनील नरेन, अक्षर पटेल
गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, एनरिक नॉर्किया, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, लॉकी फर्ग्युसन, पवन नेगी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, शिवम मावी, टिम साउदी, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव.
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मैरीवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करन, सैम बिलिंग्स.

खेल
भारत से कैसे जीत सकता है पाकिस्तान? 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले दिग्गज ने बताया प्लान

यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है. इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अपनी टीम को अहम सलाह दी है. मियांदाद ने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा. इसलिए टीम के हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका के मुताबिक खेलना होगा.
मियांदाद ने जियो न्यूज पर कहा कि यह जरूरी नहीं है कि आम तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भारत के खिलाफ मैच में भी चमकें. हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका के मुताबिक खेलने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि निरंतरता भारत को हराने की कुंजी है, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज़ राजा से क्रिकेट और मैच जीतने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा.
पाकिस्तान विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया
पाकिस्तान आज तक भारत को विश्व कप में नहीं हरा पाया है. पिछली बार दोनों टीमें 2019 के वनडे विश्व कप में आमने-सामने हुईं थीं. तब मैनचेस्टर में हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हराया था. इस मुकाबले में भारत के लिए रोहित शर्मा ने 140 रन की पारी खेली थी. वहीं, दोनों देश पिछली बार 2016 में टी20 विश्व कप में भिड़े थे. कोलकाता में हुए उस मुकाबले में भी जीत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. तब विराट कोहली ने 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
पाकिस्तान टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी
टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 24 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान दो अभ्यास मैच खेलेगा. पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज, जबकि दूसरा 20 अक्टूबर को अबु धाबी में साउथ अफ्रीका से होगा. हाल में ही इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था. इस वजह से पाकिस्तान की टी20 विश्व कप की तैयारियां प्रभावित हुईं थीं. इसकी भरपाई के लिए ही पाकिस्तान के टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों ने नेशनल टी20 कप में हिस्सा लिया था. पाकिस्तान 2009 में टी20 विश्व कप जीता है.

-
देश - दुनिया7 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days agoटी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे



























You must be logged in to post a comment Login