Connect with us

व्यापर

राशन कार्ड में करें ये अपडेट,ये रही आसान ट्रिक…

Published

on

ation Card: अगर आपने राशन कार्ड में कुछ जरूरी अपडेट न किये हैं तो आपको राशन लेने में परेशानी हो सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में राशन कार्डधारकों के लिए काम की खबर है. अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो उसे राशन कार्ड में तत्काल अपडेट कर लें.अगर राशन कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर गलत डला है या फिर नंबर बदल गया है और कार्ड अपडेट नहीं हुआ है तो आपको राशन लेने में परेशानी हो सकती है. आइए जानते कैसे आप आसानी से राशन कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट 

राशन कार्ड में अपडेट करें मोबाइल नंबर
1. सबसे पहले आप इस साइट https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर जाएं.
2. अब यहां एक पेज ओपन होगा, जहां आपको Update Your Registered Mobile Number लिखा हुआ दिखाई देगा.
3. अब इसके इसमें आप अपनी जानकारी फिल करें.
5. यहां पहले कॉलम में Aadhaar Number of Head of Household/NFS ID लिखें.
6. दूसरे कॉलम में Ration card No लिखें.
7. तीसरे कॉलम में Name of Head of Household लिखें.
8. आखिरी कॉलम में आप अपना नया मोबाइल नंबर लिखें और सेव करें.
10. अब आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

राशन कार्ड’ योजना
आपको बता दें कि सरकार ने देश के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में एक जून 2020 से ही राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ की शुरुआत कर चुका है. यानी आप एप राशन कार्ड से देश के किसी भी राज्य में राशन खरीद सकते हैं. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब हिमाचल प्रदेश और दमन-दीव में यह योजना पहले से ही लागू है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

LIC के शेयरों मे आयी गिरावट, ग्रे मार्केट प्रीमियम शून्य से 15 रुपए तक नीचे गिरे..

Published

on

By

 

 

lic ipo gmp: एलआईसी आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम तेजी से चढ़ा है, जानिए कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग: Grey market premium of lic ipo rises, know at what price

 

कल, यानी 17 मई को देश के सबसे बड़े LIC के IPO की लिस्टिंग होनी है। इससे पहले IPO में सफल हुए इन्वेस्टर्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। ग्रे मार्केट में LIC IPO का प्रीमियम (GMP) लिस्टिंग से पहले और गिर गया है, जिससे डिस्काउंट पर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं।

 

लिस्टिंग से एक दिन पहले सोमवार को LIC IPO का GMP शून्य से 25 रुपए तक नीचे गिर चुका है। एक समय यह ग्रे मार्केट में 92 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था। टॉप शेयर ब्रोकर के आंकड़ों के अनुसार, अभी LIC IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम शून्य से 15 रुपए नीचे है।

 

डिस्काउंट में हो सकती है लिस्टिंग
इसके चलते LIC के IPO की लिस्टिंग डिस्काउंट में हो सकती है। ग्रे मार्केट प्रीमियम में इसके संकेत मिल रहे हैं। ग्रे मार्केट में LIC अपने इश्यू प्राइस 949 रुपए प्रति शेयर से 25 रुपए तक डिस्काउंट पर है। यानी, रिटेल निवेशकों को IPO में मिले डिस्काउंट रेट से ये केवल 20 रुपए ज्यादा है। ग्रे मार्केट में LIC का प्रीमियम अगर और नीचे आता है तो निवेशकों को नुकसान हो सकता है।

 

विदेशी और संस्थागत निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने से बिगड़े सेंटीमेंट्स
ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले अधिकांश डीलरों ने कहा कि विदेशी और संस्थागत निवेशकों से IPO को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलने के कारण ग्रे मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा है। सेकेंडरी मार्केट में उतार-चढ़ाव आग में घी का काम कर रहा है। अनलिस्टेड एरिया के को-फाउंडर अभय दोशी ने कहा, महंगाई की चिंता ने पॉलिसी को कड़ा कर दिया है जो पूरे इक्विटी स्पेस को नुकसान पहुंचा रहा है।

 

इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ
LIC के IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, अट्रैक्टिव वैल्यूएशन के बावजूद ये विदेशी और संस्थागत निवेशकों को लुभाने में विफल रहा है। रिटेल और अन्य निवेशकों के लिए 4 मई को खुले इस IPO के सब्सक्रिप्शन का 9 मई को आखिरी दिन था। इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 16.2 करोड़ शेयरों के मुकाबले 47.77 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

 

पॉलिसीधारकों का पोर्शन 6.10 गुना भरा
पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व रखा गया पोर्शन 6.10 गुना, स्टाफ 4.39 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ है। QIB के आवंटित कोटे के लिए 2.83 गुना बोलियां आई हैं, जबकि NII का हिस्सा 2.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 17 मई को शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। ज्यादातर मार्केट एनालिस्ट ने IPO में पैसा लगाने की सलाह दी थी।

 

डिस्काउंट में लिस्ट होने की संभवना नहीं
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि LIC IPO के डिस्काउंट में लिस्ट होने की संभवना नहीं है। LIC का शेयर 1,200 से 1,300 रुपए पर लिस्ट हो सकता है।

 

लम्बे समय के लिए होल्ड करना सही
अनुज गुप्ता के अनुसार LIC का शेयर एक साल में ही 2,000 रुपए तक पहुंच सकता है। ऐसे में इसे कम से कम 1 साल के लिए होल्ड करना चाहिए। वहीं इसे जितने लम्बे समय के लिए होल्ड करेंगे ये उतना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

Continue Reading

व्यापर

नींबू की कीमत में आई गिरावट,120 रुपए दर्जन नहीं, बल्कि मिल रहे हैं सिर्फ 30 रुपए में…

Published

on

नींबू का रेट घट गया है.अब आपको एक दर्जन के लिए 120 रुपए नहीं बल्कि सिर्फ 30 रुपए देने होंगे. दिल्ली आजादपुर मंडी के साथ-साथ बिहार, यूपी और महाराष्ट्र में भी नींबू का रेट घट गया है.

खुदरा बाजार में 10 रुपए में 4 नींबू बिक रहा है. आप 40-50 रुपए से लेकर 80 रुपए प्रति किलो नींबू खरीद सकते हैं.अब नींबू की चोरी नहीं होगी. जी हां, नींबू का रेट घट गया है. दिल्ली आजादपुर मंडी में शुक्रवार को नींबू 40-50 रुपये प्रति किलो बिका. वहीं बिहार, यूपी, महाराष्ट्र में भी नींबू का रेट घट गया है. दिल्ली खुदरा बाजार में 30 रुपए दर्जन नींबू लोगों ने खरीदे.

एक महीने पहले बाजारों में नींबू 400 रुपए किलो तक बिका है. एक महीने के अंदर ही नींबू की दरों में 60% गिरावट आयी. विक्रेताओं के मुताबिक ज्यादा पैदावार और मंडियों में ज्यादा नींबू आने के कारण कीमत घटा है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात नींबू की आमद बढ़ी है. ठीक एक महीने पहले 6-8 गाड़ियां ही नींबू लेकर आती थीं. वहीं अब 16 गाड़ियों से नींबू आ रहा है.

जानें कितना है नींबू के दाम : 

एक महीने पहले नींबू की कीमत में इस कदर इजाफा था कि लोग इसे ठेले पर से चोरी कर लेते थे. लोग कहने लगे थे कि सोने के भाव नींबू बिक रहा है. तेलंगाना के एक मंडी से निकली गाड़ी में से नींबू से भरी दो टोकरी गायब हो गई थी. वहीं देश के कई जगहों से चोरी की खबर ने लोगों को चौंकाया भी था. हालांकि अब नींबू की कीमतों के घट जाने से लोगों में राहत है. लोग इसे गर्मी में राहत से भरी खबर कह रहे हैं. बता दें कि गुजरात में आए तूफान और आंध्रप्रदेश में बे मौसम बारिश से नींबू के उत्पादन पर असर पड़ा था. वहीं डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी भी नींबू के महंगे होने का कारण बनी थी.

देश में नींबू का उत्पादन करीब 35 लाख टन
क्या आपको पता है कि अपने देश में नींबू का उत्पादन करीब 35 लाख टन होता है. हर साल सवा तीन लाख हेक्टेयर में इसकी खेती की जाती है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु जैसी जगहों पर इसकी पैदावार काफी अधिक होती है. साल में तीन बार इसके फल लगते हैं. इस कारण कभी पैदावार में कमी होती है तो नींबू के दामों में इजाफा हो जाता है. पैदावार सामान्य होते ही कीमत भी सामान्य हो जाती है. जानकारों के मुताबिक नींबू की खेती में पानी ज्यादा चाहिए होता है. इससे नींबू में रस बढ़ता है. लेकिन अधिक बारिश के कारण फल सड़ भी जाते हैं.

Continue Reading

व्यापर

बैंक की एफडी दरों में हुई बढ़ोतरी,चेक करें लिस्ट…

Published

on

केनरा बैंक 46 दिनों से 90 दिनों के कार्यकाल पर 4 फीसदी ब्याज दर प्रदान कर रहा है, जो पिछले 3.9 फीसदी से 10 आधार अंक अधिक है। बैंक ने 91 से 179 दिनों की एफडी पर ब्याज दर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 4.05 फीसदी कर दिया है? जो पहले 3.95 फीसदी थी।सरकार के स्वामित्व वाले, केनरा बैंक ने गुरुवार से विभिन्न टेन्योर पर फिक्स्ड डिपोजिट ब्याज दरों को 10 बीपीएस से 25 बीपीएस तक बढ़ा दिया है।

सीनियर सिटीजंस एफडी दरों में बढ़ोतरी के सबसे बड़े लाभार्थी के रूप में उभरे हैं। केनरा बैंक 46 दिनों से 90 दिनों के कार्यकाल पर 4 फीसदी ब्याज दर प्रदान कर रहा है, जो पिछले 3.9 फीसदी से 10 आधार अंक अधिक है। बैंक ने 91 से 179 दिनों की एफडी पर ब्याज दर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 4.05 फीसदी कर दिया है? जो पहले 3.95 फीसदी थी।इससे पहले बैंक ने 180 दिनों से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 4.4 की दर से ब्याज की पेशकश की थी।

12 मई से, दरें 180 से 269 दिनों तक 4.50 फीसदी और 270 दिन और एक साल की कम एफडी पर ब्याज दरें 4.55 फीसदी कर दी गई हैं। 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है, जो पिछले 5.10 फीसदी से बढ़कर 5.30 फीसदी कर दी गई हैं।

इस बीच, 1 वर्षण् से अधिक 2 वर्ष से कम अवधि की एफडी पर ब्याज – 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया है जो पहले की पेशकश की गई 5.15 फीसदी थी।इसके अलावा, 2 साल और उससे अधिक में 3 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर – पूर्व के 5.20 फीसदी से 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.45 फीसदी कर दिया गया है।

साथ ही, 3 साल और उससे अधिक की एफडी पर 5 साल से कम की एफडी पर 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है, जिसमें ब्याज दर अब पिछले 5.45 फीसदी से 5.70 फीसदी है, जबकि 5 साल और उससे अधिक की जमा राशि पर दर को बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दिया गया है। पहले की पेशकश से 5.5 फीसदी से 10 साल तक। बैंक ने 7 दिन से 45 दिन की मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया. यह इस अवधि पर 2.90 फीसदी की पेशकश करना जारी रखता है।

अपनी वेबसाइट पर, केनरा बैंक ने कहा कि “दरें केवल 5 लाख रुपए और उससे अधिक की एकल जमा के लिए लागू हैं। घरेलू/एनआरओ सावधि जमा के नवीनीकरण के लिए न्यूनतम अवधि जमा के आकार के बावजूद 7 दिन है। 5 लाख से कम, न्यूनतम अवधि जमा 15 दिन है।

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 करोड़ रुपए से कम और 180 दिनों और उससे अधिक की अवधि के साथ जमा पर 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है। साथ ही, केनरा बैंक केनरा टैक्स सेवर डिपॉजिट स्कीम (आम जनता) के लिए 5.75 फीसदी प्रतिवर्ष प्रदान करता है। स्वीकार्य अधिकतम जमा 1.50 लाख रुपए है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 mins ago

बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..

    बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम...

छत्तीसगढ़57 mins ago

today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..

    पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की...

छत्तीसगढ़23 hours ago

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जाॅब कार्ड श्रमिकों को रोजगार दिलाने के दिये, निर्देश…

मुंगेली: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ...

छत्तीसगढ़1 day ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया...

छत्तीसगढ़1 day ago

Today corona update : देश में एक्टिव केस 17,692, पॉजिटिविटी रेट 0.59%, एवं रिकवरी रेट 98.74%..

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,487 नए केस सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    यहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

  • जॉब7 days ago

    बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…

  • जॉब6 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब5 days ago

    SBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…