Connect with us

Knowledge

क्या आपकी भी बाइक, कार, होती है बार-बार पंचर, तो इन आसान उपाये से करे ठीक….

Published

on

 

 

टू-व्हीलर में स्टेपनी का ऑप्शन नहीं होता। ऐसे में जब कभी वो पंचर हो जाता है तब गुस्सा भी आता है। पंचर की दुकान आसपास मिल जाए तो ठीक है, लेकिन दूर हुई तब व्हीकल को धक्का लगाकर ले जाना पड़ता है। बाइक से लॉन्ग ड्राइव करने पर पंचर की टेंशन ज्यादा रहती है। कई बार टायर ऐसी जगह पर पंचर हो जाता है जहां कई किलोमीटर तक पंचर की दुकान भी नहीं होती। अपनी इसी प्रॉब्लम को आप पंचर रिपेयर किट की मदद से दूर कर सकते हैं। ये किट कार के साथ बाइक और स्कूटर सभी में काम करती है। इसका बैग काफी छोटा है। यानी इसे आसानी से अपने साथ रख सकते हैं।

5 मिनट में पंचर सही कर लेंगे
यूं तो ट्यूबलेस टायर आसानी से पंचर नहीं होते। कई बार पंचर होने के बाद भी इनसे कई किलोमीटर तक का सफर आसानी से हो जाता है। इसके बाद भी इस किट को अपने पास रखना चाहिए। ये इसलिए जरूरी है कि कई बार सुनसान जगह पर या रात के वक्त टायर पंचर हो जाए और पंचर सही करने वाली दुकान भी नहीं मिली, तब आपके लिए प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसी स्थिति में इस किट से 5 मिनट में पंचर सही कर सकते हैं। इन किट की कीमत ऑनलाइन कीमत करीब 125 रुपए से ही शुरू हो जाती है।

पंचर सही करने की आसान प्रोसेस
ट्यूबलेस टायर की पंचर को सही करना बेहद आसान है। इसके लिए सिर्फ आपको टायर के उस हिस्से को ढूंढना होता है जहां पर पंचर है। इस जगह पर कोई कील या नुकीली चीज हो सकती है। इसे प्लास की मदद से खींचना है और पंचर स्ट्रिप को उस जगह पर रेमर की मदद से लगा देते है, फिर टायर के बाहर निकलनी वाली स्ट्रिप को कटर से काट देते हैं। अब एयर पंप की मदद से टायर में हवा भर लेते हैं। आप टायर में जहां पंचर है वहां पर स्ट्रिप लगाने के लिए निशान भी लगा सकते हैं। एक बार स्ट्रिप अंदर जाती है तो पंचर सही हो जाती है।

इस किट में सारा सामान मिलेगा
इस किट में आपको लगभग 10 आइटम तक मिल सकते हैं। इसमें रेमर, प्रोब, पंचर रिपेयर स्ट्रिप्स, कटर, नोज प्लायर, चॉक, टायर वाल्व, वाल्व कैप और ग्लब्स शामिल हैं। हालांकि, कई किट में रेमर, प्रोब, पंचर रिपेयर स्ट्रिप्स, कटर, नोज प्लायर ही मिलते हैं। पंचर लगाने के लिए ये जरूरी आइटम हैं। आपको इस बात का ध्यान रखा होगा कि इस किट के साथ आपके पास एक एयर पंप भी होना चाहिए। टायर में हवा भरने के लिए बाजार में कई कॉम्पैक्ट एयर पंप भी आते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Knowledge

चेतावनी: क्या आप भी करते है इस प्रकार की 4 गलतियां, तो हो जाइये ये सावधान नही तो हो जायंगे आप इनके शिकार…

Published

on

 

 

आज के समय में लोग डिजिटली हो चुके हैं। मतलब लगभग सभी कुछ ऑनलाइन तरीके से हो जाता है। इंटरनेट की मदद से लोग घर बैठे अपने कई काम बेहद आसानी से निपटा लेते हैं। घर बैठे ही खरीदारी हो जाती है, घर बैठे ही कोई फॉर्म भर सकते हैं, घर बैठे ही बस से लेकर हवाई जहाज तक के टिकट बुक कर सकते हैं और इसके अलावा लोग अपने बैंकिंग से जुड़े हुए काम भी आसानी से कर पाते हैं। घर बैठे ही लोग किसी को पैसे भेज सकते हैं, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।  लेकिन इस बीच साइबर फ्रॉड के मामले में भी आए दिन सामने आते रहते हैं। दरअसल, कई बार लोग जाने-अनजाने कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण उनके साथ ठगी तक हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
भूलकर भी न करें ये गलतियां:-

निजी जानकारी शेयर न करें
अगर आप खुद को साइबर अपराध से सुरक्षित रखना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई को जालसाज न उड़ा पाए। तो आपको भूलकर भी अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। पिन नंबर और डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
पैन कार्ड और आधार किसी को न दें
आज के समय में जालसाज लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। लोगों के पैन और आधार कार्ड के जरिए खाते से पैसे उड़ाने से लेकर इन पर लोन भी ले रहे हैं, जिससे बाद में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आधार और पैन कार्ड नंबर या इसकी कॉपी किसी के साथ शेयर न करें।

फर्जी कॉल से सावधान
कई बार जालसाज लोगों को फर्जी कॉल करते हैं। डेबिट कार्ड ब्लॉक होने से लेकर ई-केवाईसी करवाने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती है। इसलिए ऐसे कॉल्स से सावधान रहें और ध्यान रहे कि बैंक का अधिकारी कभी आपसे आपकी गोपनीय जानकारी नहीं पूछता है।

ऑफर्स के चक्कर में न पड़ें
कई लोग ऑनलाइन ऑफर्स के पीछे खींचे चले जाते हैं। कई कंपनियां सच में लोगों को आकर्षक ऑफर्स देती है, लेकिन इनकी आड़ में जालसाज लोगों को पहले लालच भरे ऑफर्स में फंसाते हैं और उनकी बैंकिंग जानकारी लेकर उन्हें चपत लगाते हैं। इसलिए हमेशा आधिकारिक और विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें।

Continue Reading

Knowledge

काम की बात: अगर पुलिस आपका FIR तुरंत नही दर्ज करती तो बस करे ये काम…

Published

on

By

 

What to do if police refuse to register a FIR: किसी व्यक्ति के साथ जब भी कोई अपराध या दुर्घटना होती है। उस दौरान व्यक्ति उस घटना की शिकायत पुलिस स्टेशन में करता है। उसके बाद पुलिस नियमों के अनुसार घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करती है। वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि पुलिस कई मर्तबा किसी व्यक्ति की एफआईआर को दर्ज नहीं करती है। अगर आपके साथ भी कोई घटना हुई है और पुलिस आपका एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है, तो आज हम आपको आपके कुछ अधिकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन अधिकारों के दम पर आप अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –

अगर आपके साथ कोई अपराध हुआ है, तो इस स्थिति में आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में विजिट करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं अगर पुलिस आपकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। ऐसे में आपके पास अधिकार है कि आप इस बात की शिकायत किसी सीनियर ऑफिसर से कर सकते हैं।वहीं अगर सीनियर अधिकारी भी आपकी इस शिकायत को लेकर कोई एक्शन नहीं लेता है। ऐसे में आप CrPC के सेक्शन 156(3) के तहत इसकी शिकायत मेट्रोलपॉलिटिन मजिस्ट्रेट से कर सकते हैं। आपकी शिकायत को सुनने के बाद मजिस्ट्रेट उक्त पुलिस के ऊपर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देगा। इस नियम का स्पष्ट उल्लेख है कि अगर कोई भी अधिकारी आपकी एफआईआर दर्ज करने से मना करता है। इस स्थिति में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उन पर एक्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपकी एफआईआर पुलिस नहीं दर्ज कर रही है। इस स्थिति में आप अपनी शिकायत को ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं।
ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको अपने एरिया की पुलिस वेबसाइट पर विजिट करना है। वहीं अगर आप दिल्ली क्षेत्र के निवासी हैं। इस स्थिति में आप अपनी शिकायत को e-FIR एप की मदद से भी दर्ज करा सकते हैं।

Continue Reading

Knowledge

चाणक्य के अनुसार कटिन परिस्तिथियों में लड़ने की ताकत देती है ये चीजे… जाने चाणक्य के कुछ जरुरी बाते…

Published

on

By

 

 

 

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य चाणक्‍य ने समयकालीन अनुभवों के आधार पर आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्‍य जीवन, समाज, जीवन में सफलता से जुड़े तमाम चीजों पर अपनी राय दी है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है, ये हमेशा मुसीबत के समय में सही सलाह देती हैं।

आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि क्या हैं वो चीजें जो मुश्किल समय में लड़ने की ताकत देती है

श्लोक

संसारातपदग्धानां त्रयो विश्रान्तिहेतवः।

अपत्यं च कलत्रं च सतां संगतिरेव च॥

भावार्थ

सांसारिक ताप से जलते हुए लोगों को तीन ही चीजें आराम दे सकती हैं – संतान, पत्नी तथा सज्जनों की संगति

पुत्र

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिस व्यक्ति के पास ऐसा पुत्र हो जो अपने माता-पिता का ख्याल रखता हो और सही रास्ते में चलकर अपने लक्ष्य को पाता है, ऐसा पुत्र आने वाले समय में अपने माता-पिता के साथ-साथ समाज का भी नाम रोशन करता है। इसलिए चाणक्य जी कहते हैं कि ऐसा पुत्र हो तो व्यक्ति का पूरा जीवन सुख के साथ बीत जाता है।

पत्नी

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की पत्नी सुशील और संस्कारी हो तो उसका पूरा जीवन सुख के साथ बीत जाता है। ऐसी पत्नी इंसान के हर सुख-दुख में साथ देने के साथ-साथ मुश्किल समय में आपके सामने ढाल की तरह खड़ी रहती हैं।

सही संगति

अक्सर लोग गलत और सही का फर्क नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यदि कोई दुराचारी, दुष्ट स्वभाव या फिर दूसरों को हानि पहुंचाने वाले व्यक्ति से मित्रता कर लेता है तो यह आपके भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दोस्त सोच समझकर बनाएं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

CG News: किसान न्याय योजना की पहली क़िस्त 21 मई को सीधे किसानो के खातो में भेजी जाएगी, 1700 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर…

  दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना से इस साल की...

छत्तीसगढ़14 hours ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

    छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य...

छत्तीसगढ़17 hours ago

CG News: पशु क्रूरता, युवक ने धारदार हथियार से गाय के बछड़े के कान और पुंछ काट करने वाला था हत्या, मौके पर पहुँचकर महिला ने बचाई जान…

  दुर्ग जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भिलाई तीन थाना के बाम्बे आवास में एक युवक...

छत्तीसगढ़2 days ago

बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..

    बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम...

छत्तीसगढ़2 days ago

today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..

    पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  
Tech & Auto8 hours ago

इलेक्ट्रिक स्कटूर: सबसे सस्ते दामो में लॉन्च होने जा रही है यह TVS SCOOTER जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

ज्योतिष8 hours ago

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातको का आज स्वास्थ रहेगा अच्छा, सिंह, कन्या राशि आज सकारात्मक उर्जा से भरे रहंगे.. पढ़े अपनी राशि…

जॉब8 hours ago

ग्रुप सी के तहत निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

जॉब12 hours ago

SBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

जॉब12 hours ago

यहां कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 991 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब7 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    SBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    डाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    शिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…

  • जॉब7 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…