देश - दुनिया
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर गैरकानूनी तरीके से विदेश में पैसा छिपाने का आरोप

रायपुर की RAV लीगल फर्म ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भारत रत्न वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। तेंदुलकर पर गैरकानूनी तरीके से विदेश में पैसा छिपाने का आरोप लगा है। फर्म का दावा है कि सचिन ने टैक्स फ्री देश ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में करोड़ों रुपए जमा किए। RAV लीगल फर्म वरुण तन्खा की है।
कंपनी बनाकर विदेश में जमा कराए पैसे
RAV ने पत्र में बताया है कि तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली और ससुर आनंद मेहता की पार्टनरशिप में SAAS इंटरनेशनल नामक कंपनी खोली। इस कंपनी के जरिए ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में करोड़ों रुपए जमा कराए गए। तेंदुलकर की कंपनी SAAS का पूरा काम एलगोकल लॉ फर्म के जरिए हो रहा था। यह फर्म टैक्स हैवन कहे जाने वाले पनामा देशों में विदेशी अरबपतियों की मदद करती है।
पैंडोरा पेपर्स में नाम आया तो बंद कर दी कंपनी
पैंडोरा पेपर्स में जब इस फर्म का भी नाम आया तो SAAS को बंद कर वहां जमा 60 करोड़ रुपए भारत लाए गए। पत्र में लिखा गया है कि तेंदुलकर ने इसके बाद अपने प्रवक्ता के माध्यम से बताया था कि उन्होंने एक सरकारी योजना LRAS का लाभ लिया था और सभी प्रकार के टैक्स चुकाए थे।
फैसला नहीं हुआ तो हाईकोर्ट जाने की तैयारी
RAV लीगल ने कहा कि शैल कंपनी के जरिए विदेशों में पैसा जमा करना भारत के कानून के साथ धोखा है। भारत अलंकरण से सम्मानित व्यक्ति का विदेशों में पैसा छिपाना गलत है। इससे पूरे देश में गलत संदेश जाता है। इसलिए उनसे भारत रत्न का सम्मान वापस लिया जाना चाहिए। फर्म ने कहा कि अगर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लेंगे तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
क्या है पैंडोरा पेपर्स?
2016 में इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) ने पनामा पेपर्स लीक किए थे। तब दुनिया को पता लगा था कि पनामा जैसे टैक्स हैवन देशों में अमीर लोग किस तरह अपनी काली कमाई इन्वेस्ट करते हैं। पनामा को लेकर ही पैंडोरा पेपर्स जांच के दस्तावेज सामने आए। इसमें सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर समेत दुनियाभर के सैकड़ों सेलिब्रिटीज के बेनामी निवेश का दावा किया जा रहा है।


देश - दुनिया
पत्थर समझकर कूड़े में फेंकने जा रही थी महिला, लेकिन निकला बेशकीमती हीरा

कई बार हमारे अपने ही घर में हमें कुछ ऐसा मिल जाता है, जिसकी हमें उम्मीद ही नहीं होती. ब्रिटेन में एक बुजुर्ग महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ. महिला घर की साफ-सफाई में जुटी हुई थी, तभी उसकी नज़र एक चमकीले पत्थर पर पड़ी. महिला इसे कूड़े में फेंकने ही वाली थी कि उसका मन बदल गया. जब वो इसे ऑक्शनर के पास लेकर गई तो इस पत्थर की कीमत जानकर सदमे में आ गई.
महिला को इस बात का बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उसे जो चमकीला पत्थर मिला है, वो दरअसल 34 कैरेट का बेशकीमती हीरा है. घर से निकले बाकी कचरे के साथ ही महिला अगर इसे फेंक देती, तो उसके हाथ से 2 मिलियन पाउंड की रकम निकल जाती. हालांकि महिला की किस्मत अच्छी थी और वो इसे फेंकने के बजाय ऑक्शनर के पास लेकर पहुंची.
घर में पड़ा मिला 20 करोड़ का हीरा
Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक ये महिला नॉर्थंबरलैंड में रहती है और उसकी उम्र 70 साल है. महिला का कहना है कि उसे जितना याद है, उसके मुताबिक उसने हीरा कार बूथ सेल से ज्वैलरी के साथ ही खरीदा था. हालांकि उसे बिल्कुल भी नहीं पता था कि हीरा इतना ज्यादा कीमती है. शादी की ज्वैलरी के साथ हीरा भी घर के किसी कोने में पड़ा था. सफाई के दौरान जब महिला ने उसे देखा तो वो इसे ऑक्शनर के पास ले गई. ऑक्शनर ने भी बताया कि महिला बैग में इस हीरे के साथ कुछ और ज्वैलरी भी लाई थी, जिसे वो बेचना चाहती थी. हीरे के छोड़कर बाकी गहनों की कीमत काफी कम थी. हीरे की कीमत 2 मिलियन पाउंड यानि करीब 20 करोड़ रुपये है.
खूबसूरत और नायाब है हीरा
हीरे की जांच-पड़ताल के बाद पता चला है कि दरअसल क्यूबिक जिरकोनिया है, जो देखने में सिंथेटिक डायमंड जैसा लगता है. ऑक्शनर ने बताया कि उन्होंने भी टेस्टिंग से पहले हीरे को सामान्य ही समझा था, लेकिन टेस्ट के बाद पता चला कि ये हीरा 34 कैरेट से भी ज्यादा का है. ये काफी दुर्लभ हीरा निकला, जिसका महिला के पास पहुंचना सबकी समझ से परे है. महिला की पहचान गुप्त रखी गई है.

देश - दुनिया
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव , 24 घंटे में 14313 नए मामले ,मरने वालों की संख्या 800 से ऊपर

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 14313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतों की संख्या में करीब तीन सौ तक की कमी आई है। शुक्रवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 800 से ऊपर थी, लेकिन एक दिन के अंदर ही मृतकों की संख्या में कम हुई है।
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिन केस कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 14313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतों की संख्या में करीब तीन सौ तक की कमी आई है। इस दौरान 549 लोगों की जानें गई हैं। इसके अलावा 13 हजार 543 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 61 हजार 655 तक रह गई है।
कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,42,46,157 हो गई है। इसके अलावा ठीक होने वालों का आंकड़ा 3,36,41,175 पर पहुंच गया है। वहीं, देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,57,740 हो गई है ।
कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामले
कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मालमों बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, मिजोरम, असम समेत कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मिजोरम में एक दिन में 692 नए केस और 427 लोगों की मौत हो गई।
अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते भारत आने और जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी 31 अक्तूबर 2021 तक बढ़ा दी थी। वहीं, देश में टीकाकरण का आंकड़ा 105 करोड़ के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

देश - दुनिया
पूर्व विधायक रविंदर सिंह संधू ने 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पंजाब में फिरोजपुर के पूर्व विधायक रविंदर सिंह संधू का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दो बार विधायक रहे संधू की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वर्ष 1975 में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति में कदम रखने वाले संधू ने अप्रैल 2014 में शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया था।
वह 1996 में फिरोजपुर सीट से विधायक चुने गए थे। संधू ने 2002 में भी कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संधू के निधन पर शोक जताया है।

-
देश - दुनिया7 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया7 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
देश - दुनिया6 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया7 days agoसस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल
-
देश - दुनिया5 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया6 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स
-
देश - दुनिया7 days agoदेश के नाम संबोधन में पीएम मोदी बोले, ताली थाली बजाने, दीये जलाने वाली जनता ने ही वैक्सीनेशन को इतना सफल बनाया
-
देश - दुनिया7 days agoहरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर
-
देश - दुनिया6 days agoमहिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव
-
देश - दुनिया6 days agoअब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?
















You must be logged in to post a comment Login