क्राइम न्यूज़
गाजियाबाद: गौ-तस्करों से एनकाउंटर में पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग, जांच में खुलासा

गाजियाबाद के लोनी में जिन 7 को पैर में एक ही जगह पर गोली मारी गई थी उन 7 में से एक नाबालिग था. क्राइम तक ने नाबालिग की मां से बातचीत के बाद इस मामले का खुलासा किया था और नाबालिग का आधार कार्ड भी सामने रखा था.
इस मामले में गाजियाबाद एसएसपी ने जांच के लिए टीम बनाई थी और जांच सीओ को सौंपी गई थी. सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है और खुलासा किया है कि एनकाउंटर में घायल एक नाबालिग ही था.इतना ही नहीं, एनकाउंटर के बाद नाबालिग के परिवार ने एनकाउंटर को अंजाम देने वाले एसएचओ राजेंद्र त्यागी को एनकाउंटर के बाद आधार कार्ड भी दिखाया था और कहा था कि पीड़ित नाबालिग है. लेकिन एसएचओ ने बात को अनसुनी करते हुए लिखा पढ़ी में उसकी उम्र 18 साल ही लिखी थी, और डासना जेल भेज दिया था.7 बदमाश, सभी के पैर में लगी गोली ! इत्तेफाक या कुछ और…
अब ये कदम उठाएगी पुलिस : अब सीओ की जांच के खुलासे के बाद गाजियाबाद पुलिस कोर्ट में बताएगी की एक आरोपी नाबालिग है. एसएसपी ने एनकाउंटर के बाद उठे सवालों के लिए अलग अलग जांच कमेटी बैठाई है जिसमें एक टीम एनकाउंटर में घायल आरोपियों का प्रोफाइल और उनके बयान पर फोकस कर रही है.जबकि दूसरी टीम एनकाउंटर कैसे हुआ, क्या बिना एनकाउंटर के भी आरोपियों को पकड़ा जा सकता था, क्या एनकाउंटर पर उठे सवाल सही हैं या गलत इस एंगल पर जांच कर रही हैआपको बता दें की एनकाउंटर के बाद एसएचओ का पहले ट्रांसफर किया गया था लेकिन बाद में जनरल डायरी लीक करने पर एसएचओ को सस्पेंड कर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए थे.

क्राइम न्यूज़
आलू की बोरियों के बीच ले जा रहे थे गाँजा,करोडो की गांजा पुलिस को बरामत

महासमुंद पुलिस ने गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। उड़ीसा से आने वाले इस माल की कीमत लगभग 1 करोड़ बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक उड़ीसा से लगातार गांजा परिवहन की खबर महासमुंद पुलिस को मिल रही थी।इसी बीच उड़ीसा से आने वाले एक छोटा हाथी में गांजे की बड़ी खेप आने की सूचना महासमुंद पुलिस को मिली। जिसके आधार पुलिस की टीम ने चेक पोस्ट लगाकर गाड़ियों की जांच पड़ताल शुरू की थी। इसी दौरान पदमपुर उड़ीसा से बसना महासमुंद की तरफ एक सफेद रंग की छोटा हाथी गाड़ी जिसका नंबर CG 10 AX 8958 है।
पलसापाली बैरियर के सामने इस गाड़ी को रोका गया, पूछताछ करने पर गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम राधेश्याम और साथ बैठे व्यक्ति ने शिवकुमार बताया। यह दोनों गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के रहने वाले हैं। इनसे जब पुलिस ने सवाल किया कि गाड़ी में क्या लोड है इस पर उन्होंने आलू लाना बताया।इसके अलावा पूछताछ में दोनों के जवाब में अलग होने के बाद पुलिस ने गाड़ी की जांच पड़ताल की। जिसमें आलू की बोरियों के नीचे ट्रॉली में 18 प्लास्टिक बोरियों में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है ।
एक करोड़ का है 5 क्विंटल गांजा : पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी से 5 क्विंटल 40 किलो गांजा बरामद किया गया है । जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, एनटीपीसी के तहत कार्रवाई की गई है।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर वह बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही में सप्लाई करने जा रहे थे। इस गांजे की कुल कीमत एक करोड़ 80 हज़ार रुपए आंकी गई है

क्राइम न्यूज़
हत्या से पहले दलित मां-बेटी के साथ किया गया रेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा…

प्रयागराज के फाफामऊ में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से पहले किस दरिंदगी भी की गई थी। मां और नाबालिक बिटिया दोनों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत सामने आई है।
आगे की जांच के लिए दोनों का वेजाइनल स्वाब सुरक्षित किया गया है। फाफामऊ के गोहरी गांव में एक दलित परिवार के दंपती, उसकी नाबालिग बेटी और बेटे की बेरहमी से गुरुवार को हत्या हुई थी। कमरे के अंदर मां बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे और उनकी स्थिति देखकर ही पीड़ित परिवार ने हत्या और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि चारों के सिर पर गंभीर जख्म के निशान मिले थे।
इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि किशोरी के साथ पहले रेप किया गया। इसकी जांच के लिए भी आरोपियों के लार और अन्य चीजों को सुरक्षित किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि रेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। वहीं उसके भाई को नाक और मुंह दबाकर मारा गया था। इसके अलावा चारों के शरीर पर संभल और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई थी।
इसके साथ ही इस मुकदमे के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर फास्ट कोर्ट की मदद से उन्हें सजा दिलाई जाए। महिलाओं ने मांग की कि आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराया जाए। इसके बाद ही वह अंतिम संस्कार करेंगे। परिवार की मांग ने प्रशासन को परेशान कर दिया।
प्रियंका गांधी भी पहुंचीं, परिवार से मिलीं, सरकार पर साधा निशाना :
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार की दोपहर गोहरी गांव पहुंचीं। प्रियंका ने पीड़ितों से करीब चालीस मिनट तक बातचीत की। इस दौरान जमीन पर ही बैठकर प्रियंका ने उनकी बातें सुनीं। वहां से निकलने के बाद सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि दलितों और किसानों पर हमले बढ़े हैं।सरकार कुछ कर नहीं पा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा परिवार दहशत के साये में है। परिवार में केवल महिलाएं हैं। पुरुष झारखंड में मजदूरी करते हैं। इन महिलाओं को नहीं पता कि अकेले क्या करें। कोई भी आकर इन्हें परेशान कर सकता है। पुलिस ने इनकी मदद नहीं की। प्रियंका ने कहा कि दो पुलिस वालों को यहां से हटा दिया गया है। महिलाएं बताती हैं कि जब वे शिकायत करने जाती थीं तो पुलिसकर्मी उनका मजाक उड़ाते थे। प्रशासन इस पर चुप कैसे हो सकता है?

क्राइम न्यूज़
किराये के कमरे में अकेले रहने वाले आटो चालक ने ,फांसी लगाकर की आत्महत्या

उपननगर ग्वालियर स्थित बंडा घुरा में आटो चालक ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्राइवर का शव फांसी पर लटका मकान मालिक को मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक यहां अकेला रहता है। पत्नी अनबन होेने के बाद दो बच्चों के साथ भाई के घर रहने के लिए चली गई है।
किलागेट थाना पुलिस ने घरवालों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है।बंडा घूरा निवासी लाला उर्फ भूरा पुत्र हरज्ञान यादव गुरुवार की रात को रोज की तरह आटो चलाकर घर लौटकर आया। अपने कमरे बैठकर शराब पीने लगा। रात को उसने खाना भी खाया था। रात में भतीजा भी कमरे पर आया था। चाचा को समझा-बुझाकर खाना खिलाकर चला गया।
शुक्रवार की सुबह किसी मसले पर लाला से बात करने के लिए मकान मालिक कमरे में पर आया। आटो चालक को फांसी पर लटका देखकर अवाक रह गया। मकान मालिक ने लाला के फांसी लगाने की सूचना उसके घरवालों व पुलिस को दी। पुलिस भी पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद स्वजन को सौप दिया। आशंका जताई जा रही है बच्चों के साथ पत्नी के मायके चले जाने से मृतक तनाव में था। पुलिस ड्राइवर के आत्महत्या का वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

-
देश - दुनिया7 days agoसर्दियों में सोने से पहले अंजीर और दूध का करें सेवन, होंगे गजब के फायदे
-
देश - दुनिया4 days agoआयकर विभाग में 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक
-
देश - दुनिया4 days agoकाफी सस्ता हुआ 44 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 33W की फ्लैशचार्जिंग
-
देश - दुनिया4 days agoSI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoजीरो डाउन पेमेंट पर 2 लाख से कम में घर ले जाएं Hyundai i10
-
देश - दुनिया6 days agoविस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह
-
रायपुर छत्तीसगढ़3 days agoछत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना
-
देश - दुनिया3 days agoयूरोप में फिर कोरोना से कोहराम, WHO ने चेताया-कुछ महीनों में हो सकती हैं 7 लाख मौतें
-
मनोरंजन6 days agoइंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके
-
छत्तीसगढ़6 days agoसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी 29 नवंबर से,अन्नदाता कम कीमत पर धान बेचने विवश


















You must be logged in to post a comment Login