इस राज्य में पढ़ाई के लिए लड़कियों को मिलेंगे 15000 रुपये! जानें शर्त

राजस्थान में कृषि की पढ़ाईकर रही लड़कियों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने कृषि की पढ़ाई कर रही लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है. सरकार की इस योजना के तहत 5000, 12000 व 15000 रुपये अलग-अलग कैटेगिरी में दिए जाएंगे. वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है. राज्य सरकार की ओर से जारी एक जानकारी के मुताबिक आवेदन के लिए राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन छात्राओं को करना होगा. इसके लिए जरूरी जानकारियां देनी होंगी.
राजधानी जयपुर जिला परिषद के कृषि उप निदेशक राकेश कुमार अटल ने प्रोत्साहन राशि को लेकर मीडिया को जानकारी दी. राकेश कुमार के मुताबिक कृषि की सीनियर सैकण्डरी की छात्राओं को 5000 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा कृषि स्नातक व स्नातकोत्तर की छात्राओं को 12000 रुपये और शोध अध्ययनरत छात्राओं को 15000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जायेगे. तय समय सीमा में इनको आवेदन करना होगा.
फ्री कोचिंग के आवेदन 15 अक्टूबर तक
बता दें कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत शुरू की गई फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि योजनान्तर्गत पात्र अभ्यर्थी कोचिंग किये जाने के लिए अपने आवेदन sso portal (https://sso.rajasthan.gov.in) द्वारा SJMS SMS APP 15 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन किये जा सकते हैं.
इच्छुक पात्र कोचिंग संस्थान भी पंजीयन के लिए 15 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. योजना की पात्रता की पूरी जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.raJasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है. विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए इसे शुरू किया गया है. SJMS SMS APP पोर्टल पर इस योजना की पूरी जानकारी दी गई है.



पाकिस्तानी हसीनाओं की जाल में मिलिट्री से जुड़े कर्मचारी फंस रहे हैं. राजस्थान में पाकिस्तानी हसीनाओं के चक्कर में देश से धोखा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस के अन्तर्गत चीफ इंजीनियर जोधपुर जोन एमईएस के अधीन कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जुड़ा है. चपरासी के पद पर कार्यरत राम सिंह निवासी गांव गोवा थाना देलवाड़ा जिला सिरोही को सामरिक महत्व की सूचना भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. राम सिंह पर पाकिस्तानी महिला को वाट्सएप के जरिए गोपनीय कागजात की फोटो भेजने का आरोप है. राम सिंह से अलग अलग जांच एजेंसियां पूछताछ की हैं.
डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि पाकिस्तानी महिला हैन्डलर से आरोपी पिछले दो माह के लगभग से वाटसएप के जरिये सम्पर्क में था. इस दौरान महिला हैन्डलर से दोस्ती कर चेट कर उससे शादी करने व मिलने के झांसे में आकर भारतीय सेना की सामरिक महत्व की सूचनाओं की फोटो खींच कर वाट्सएप के द्वारा भेजता रहता था. दस्तावेजों की फोटो भेजते उसे पकड़ा गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी हसीना से अश्लील बातें करने के एवज में गोपनीय दस्तावेज आरोपी दुश्मनों को भेजता था.
निगरानी में था चपरासी
डीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने के कारण पत्रावलियों को इधर-उधर ले जाने और फोटो स्टेट मशीन-चलाने के कार्य के दौरान वह दस्तावेजों की फोटो अपने मोबाइल फोन से खीच कर भेज रहा था. सूचना से प्राप्त इनपुट के आधार पर इन्टेलिजेंस टीम द्वारा उस पर निगरानी रखी जा रही थी. डीजी इंटेलिजेंस ने बताया कि आरोपी राम सिंह से जोधपुर में संयुक्त रूप से सभी एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गई. आरोपी के एंड्राइड मोबाइल का परीक्षण जयपुर में लाकर किया गया तो उसमे अश्लील चैट और सामरिक महत्व की सूचना भेजने के सबूत मिले. इस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है.

देश - दुनिया
छत्तीसगढ़ सरकार खोलेगी मेडिकल स्टोर, 50% कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं

छत्तीसगढ़ में दवाई की कीमतों से राहत देने के लिए उचित मूल्य के मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है. राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते श्री धन्वंतरी दवा योजना शुरू कर रही है. इस योजना के तहत राजधानी रायपुर दुर्ग, बिलासपुर समेत राज्य के 169 शहरों में 188 ऐसे मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे, जिनमें मरीजों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक छूट दी जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे. योजना की शुरुआत 85 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के साथ की जाएगी. शेष दुकानें भी इस माह के अंत तक प्रारम्भ हो जाएंगी. आगामी चरण में इन दुकानों से घर पहुंच दवा डिलीवरी की भी व्यवस्था की जायेगी.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं. इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स शुरू करने जा रहे हैं. अब सस्ती दवाएं सभी की पहुंच में होंगी. इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा. इस योजना के माध्यम से हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि सेवा जतन सरोकार–छत्तीसगढ़ सरकार हमारी सरकार का आदर्श वाक्य है. योजना के माध्यम से शासन द्वारा इसे चरितार्थ किया जा रहा है.
इन स्वास्थ्य योजनाओं से लाभ का दावा
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधओं का विस्तार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहने का दावा किया जा रहा है. सरकार का दावा है कि इस दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में कई पहल की गई है. शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, दाई दीदी क्लीनिक आदि के माध्यम से जमीनी स्तर तक सुविधाओं का विस्तार किया गया है. इसी क्रम में अब आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की रियायती दवा उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी योजना प्रारम्भ की जा रही है. योजना अंतर्गत राज्य के सभी 169 नगरीय निकायों में शासन के सहयोग से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं. नगरीय निकायों द्वारा 188 दुकानों का चिह्नांकन किया गया है. इन दुकानों में 251 दवाइयों, 27 सर्जिकल आइटम साहित विभिन्न सामग्री उपलब्ध रहेगी. लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण हर्बल उत्पाद भी इन दुकानों में उपलब्ध रहेंगे.

देश - दुनिया
यूरिक एसिड के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, जोड़ों के दर्द और सूजन से मिल सकती है राहत

बॉडी में प्यूरीन नामक प्रोटीन के ब्रेकडाउन से यूरिक एसिड बनता है। यूरिक एसिड एक तरह का केमिकल है, जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ती है तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। वैसे तो अधिकतर यूरिक एसिड किडनी द्वारा फिल्टर होने के बाद बॉडी से फ्लश आउट हो जाता है लेकिन जब खून में इसकी बढ़ जाती है तो यह टूटकर हड्डियों के बीच इक्ट्ठा होने लगता है। खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से गठिया-बाय और अर्थराइटिस की बीमारी हो सकती है।
यूरिक एसिड के मरीजों को खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि कुछ ऐसी चीजे हैं, जो यूरिक एसिड को ट्रिगर कर देते हैं, जिसके कारण दर्द और सूजन की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में यूरिक एसिड के मरीज अपनी डाइट में ये चीजें शामिल कर सकते हैं।
अश्वगंधा: अश्वगंधा का इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में होता आ रहा है। यह ना सिर्फ यूरिक एसिड को नियंत्रित करता है बल्कि इसके साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर में एक चम्मच शहद मिला लें। फिर रात के समय इस पाउडर का गुनगुने दूध के साथ सेवन करें।
तुलसी: औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी भी यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए 5-6 तुलसी के पत्तों को धो लें और इनका काली मिर्च और देसी घी के साथ सेवन करें। नियमित तौर पर यह नुस्खा अपनाने से आपको फायदा मिल सकता है। तुलसी में मौजूद विटामिन ए, विटामिन डी, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से रोकते हैं।

-
देश - दुनिया7 days agoआपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है ये 3 आदतें
-
देश - दुनिया6 days agoLIC का ये खास प्लान?, 1 बार प्रीमियम देने पर जिंदगीभर हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये
-
जॉब7 days agoफूड सेफ्टी विभाग में 254 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर
-
देश - दुनिया7 days agoपोस्ट ऑफिस की ये स्कीम,1500 रुपये महीना करें जमा, मिलेंगे 35 लाख रुपये
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस ने 975 पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कैसे करे आवेदन
-
देश - दुनिया4 days agoराज्य सरकार ने 11 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, दीपावली से कर्मचारियों के लिए Good News
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी संग महिला ने होटल में बनाया Sex Video, मांगे 20 लाख रुपये
-
जॉब7 days agoबिना परीक्षा के रेलवे में 2226 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे ?
-
देश - दुनिया3 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया3 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?





























You must be logged in to post a comment Login