Connect with us

देश - दुनिया

सोने-चांदी के भाव, जानिए नया रेट

Published

on

Rate of Gold and Silver: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स  पर सुबह 10 बजे अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 203 रुपये की गिरावट के साथ 50862 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। चांदी 382 रुपये की गिरावट के साथ 67889 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

हाइलाइट्स:

  • अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 203 रुपये की गिरावट के साथ 50862 रुपये पर
  • दिसंबर में डिलीवरी वाला सोना 124 रुपये की गिरावट के साथ 51120 रुपये पर
  • दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 382 रुपये की गिरावट के साथ 67889 रुपये के भाव पर

सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली थी लेकिन मंगलवार को इनमें गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 10 बजे अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 203 रुपये की गिरावट के साथ 50862 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में यह 51065 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और आज सुबह गिरावट के साथ 50800 रुपये पर खुला। इसी तरह दिसंबर में डिलीवरी वाला सोना 124 रुपये की गिरावट के साथ 51120 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में यह 51244 रुपये पर बंद हुआ था और आज सुबह 51023 रुपये पर खुला। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 382 रुपये की गिरावट के साथ 67889 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी। पिछले सत्र में यह 68271 रुपये पर बंद हुई थी और आज सुबह 67799 रुपये के भाव पर खुली।

सर्राफा बाजार का हाल
रुपये की विनिमय में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 258 रुपये की तेजी के साथ 51,877 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोना 51,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 837 रुपये बढ़कर 69,448 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जो पहले 68,611 रुपये प्रति किलो बोली गयी। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की दर 21 पैसे घटकर 73.35 रुपये प्रति डॉलर (अनंतिम आंकड़ा) पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव क्रमश: 1,932 डॉलर प्रति औंस और 26.93 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी बाजार में कारोबार न होने से सोमवार को सोने में मामूली दायरे में घट बढ़ हुई।’’ मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, सोमवार को एशियाई सत्र में सोने में अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार हुआ और कीमतों में उतार चढ़ाव कम रहा क्योंकि ‘लेबर डे’ की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहे।

महीने भर में 5500 रुपये सस्ता हुआ सोना
पिछले महीने 7 अगस्त को सोने ने वायदा बाजार में अपना उच्चतम स्तर छुआ था और प्रति 10 ग्राम की कीमत 56,200 रुपये हो गई थी। तब से लेकर अब तक यानी महीने भर में सोने की कीमतों में करीब 5500 रुपये की गिरावट आई है। यानी कि महीने भर में सोना 10 फीसदी तक गिर गया। यानी सोने की कीमतों में इतनी तगड़ी गिरावट आई है कि ये वक्त सोना खरीदने का सुनहरा मौका है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

VOTER CARD: वोटर  कार्ड खोने पर न होये परेशन, ये दस्तावेज दिखाकर भी आप दे सकते है वोट, देखे क्या है वो दस्तावेज…

Published

on

 

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए 6 और 13 जुलाई को वोट डाले जाने हैं। ऐसे में अगर आपका वोटर कार्ड गुम हो गया है तो भी आपको वोट करने से नहीं रोका जा सकता है। वोटर कार्ड के गुम या खराब हो जाने पर भी आप बिना वोटर कार्ड के मतदान कर सकते हैं।

इसके लिए आपका केवल आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। वोटर लिस्ट में आपका नाम है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो चुनाव आयोग 11 प्रकार के अन्य दस्तावेजों को पहचान पत्र के तौर पर मान्यता देता है, जिन्हें दिखाकर आप वोट डाल सकते हैंवोटर लिस्ट में नाम होने पर डाल सकते हैं वोट
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो जिस क्षेत्र की मतदाता सूची में आपका नाम है वहां के मतदाता केंद्र पर जाकर वोट डाल सकते हैं। अगर आपका वोटर कार्ड खो गया है तो ये 11 दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर वोट डाल सकते हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: सरकार इस योजना के तहत दे रही गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इस योजना का जल्द लाभ…   

Published

on

 

 

PM Ujjwala Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। देश में अभी भी ऐसी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं है।

ये महिलाएं आज भी लकड़ी, उपले या दूसरे साधनों का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करती हैं। ऐसे में खाना बनाते समय रसोई घर में काफी धूंआ हो जाता है। इस कारण महिलाओं को खाना बनाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की है।

देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप उज्ज्वला योजना में आवेदन करके मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले सकती हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको  योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx पर विजिट करना है। उसके बाद योजना में

आवेदन करने के विकल्प का चयन करें।
नेक्स्ट स्टेप पर आपकी स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स खुलकर सामने आ जाएगा। यहां आपको इंडेन, एचपी और भारत गैस किसी एक डिस्ट्रीब्यूटर जिसकी आप सुविधा लेना चाहते हैं। उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

नेक्स्ट स्टेप पर आपकी स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स खुलकर सामने आ जाएगा। यहां आपको इंडेन, एचपी और भारत गैस किसी एक डिस्ट्रीब्यूटर जिसकी आप सुविधा लेना चाहते हैं। उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं। इस योजना का फायदा लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

covid के बाद बढ़ा मंकीपॉक्स का कहर, यूरोप में मंकीपॉक्स के 3 गुना मामले बढ़े, 67 देशों में इसके 6,157 मरीज मिले..

Published

on

By

दुनियाभर में मंकीपॉक्स का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बयान जारी करते हुए कहा कि 15 जून के बाद से यूरोप में मंकीपॉक्स के मामलों में 3 गुना इजाफा हुआ है। 6 मई को ब्रिटेन में इसका पहला केस मिलने के बाद पूरे यूरोप में अब तक लगभग 5,000 से ज्यादा लोगों में इस वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

मंकीपॉक्स ने लिया महामारी का रूप

हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने मंकीपॉक्स को महामारी घोषित किया है, हालांकि WHO ने फिलहाल इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी कहने से इनकार कर दिया है। Monkeypoxmeter.com के डेटा के मुताबिक, अब तक 67 देशों में इसके 6,157 कंफर्म व संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई है। मंकीपॉक्स से ग्रस्त टॉप 10 देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली और बेल्जियम शामिल हैं।

मंकीपॉक्स किसे बना रहा अपना शिकार?

WHO के लिए यूरोप के रीजनल डायरेक्टर डॉ. हांस क्लूग ने बताया कि मंकीपॉक्स वायरस इन तीन तरह के लोगों को अपना शिकार बना रहा है…

इस साल हुए आउटब्रेक के 99% मरीज पुरुष हैं।
ज्यादातर पुरुष वो हैं जो दूसरे पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं।
अधिकतर मरीजों की उम्र 21 से 40 साल के बीच है।

क्लूग ने बताया कि यूरोप में अब तक केवल एक मरीज को ही इंटेन्सिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती करने के जरूरत पड़ी। साथ ही इस इलाके में मंकीपॉक्स से एक भी इंसान की मौत दर्ज नहीं की गई है। ज्यादातर मरीजों में शरीर पर मवाद से भरे दानों को मुख्य लक्षण के तौर पर पाया गया।

वायरस के DNA में मिले 50 म्यूटेशंस

मंकीपॉक्स के मामलों में इजाफा होता देख पूरी दुनिया अलर्ट मोड पर है। वैज्ञानिक तरह-तरह की रिसर्च कर बीमारी के तेजी से फैलने की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में वायरस के 2018 के DNA और 2022 के DNA की तुलना की गई। वैज्ञानिकों ने पाया कि चार साल में DNA में 50 म्यूटेशंस हो चुके हैं। ये संभावित बदलाव से 6-12 गुना ज्यादा है।

बीमारी अब पहले जैसी नहीं रही

लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने लंदन में रहने वाले मंकीपॉक्स के 54 मरीजों की जांच की। ये सभी वे पुरुष हैं जो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं। इनमें से केवल 2 मरीजों को अंदाजा नहीं था कि वे किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं।

मरीजों में से एक चौथाई HIV पॉजिटिव और एक चौथाई किसी यौन रोग से संक्रमित थे। सभी मरीजों में मुख्य लक्षण मवाद से भरे दाने थे। 94% लोगों में यह दाने प्राइवेट पार्ट्स में थे। यानी, वायरस सेक्स के दौरान स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट से संक्रमण फैल रहा है। रिसर्चर्स के अनुसार इससे पहले अफ्रीका में हुए आउटब्रेक्स में यह दाने हमेशा हाथ पर होते थे, जिसका मतलब था कि मरीज ने संक्रमित व्यक्ति या जानवर को छुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़4 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

छत्तीसगढ़6 days ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा  रहा ये दमदार फीचर्स…

  • Tech & Auto5 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto2 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया2 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto3 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    OLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…  

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर