जॉब
बीएसएफ में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जल्द ही करे आवेदन, जाने आवेदन तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

BSF Recruitment 2022: एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।
BSF Recruitment 2022: रक्षा क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल यानी की BSF ने ग्रुप बी के तहत वर्कशॉप विंग के लिए बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण।
BSF Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
बीएसएफ भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 110 निर्धारित की गई है। भर्ती के माध्यम से एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,000 से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर चयनित 21,700 से लेकर 69, 100 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
BSF Recruitment 2022: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
इस भर्ती के लिए विज्ञापन 11 जून, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
BSF Recruitment 2022: भर्ती का विवरण-:
एसआई (वाहन मैकेनिक) के लिए पदों की संख्या-12
एसआई (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) के लिए पदों की संख्या- 4
एसआई (स्टोर कीपर) के लिए पदों की संख्या- 6
कांस्टेबल (ओटीआरपी) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 8
कांस्टेबल (ओटीआरपी) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
कांस्टेबल (एसकेटी) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 6
कांस्टेबल (फिटर) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 6
कांस्टेबल (फिटर) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
कांस्टेबल (बढ़ई) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 4
कांस्टेबल (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 9
कांस्टेबल (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
कांस्टेबल (वाहन मैकेनिक) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 17
कांस्टेबल (वाहन मैकेनिक) महिला के लिए पदों की संख्या- 3
कांस्टेबल (बीएसटीएस) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 6
कांस्टेबल (बीएसटीएस) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
कांस्टेबल (वेल्डर) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 10
कांस्टेबल (वेल्डर) महिला के लिए पदों की संख्या- 1
कांस्टेबल (पेंटर) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 4
कांस्टेबल (असबाब) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 5
कांस्टेबल (टर्नर) पुरुष के लिए पदों की संख्या- 5
BSF Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। एसआई के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 30 साल होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

जॉब
इन पदों पर निकली बम्फर वेकेंसिया, बिना परीक्षा के पाए नौकरी, जाने पूरी डीटेल्स…

MNNIT Recruitment 2022: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), इलाहाबाद में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे हैं. MNNIT ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड- II) के पदों (MNNIT Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों (MNNIT Recruitment 2022) पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे MNNIT की आधिकारिक वेबसाइट mnnit.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों (MNNIT Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.mnnit.ac.in/index.php/jobs के जरिए भी इन पदों (MNNIT Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.mnnit.ac.in/images/newstories/2022/jobs/nt/02-_Advertisement पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (MNNIT Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (MNNIT Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 145 पद भरे जाएंगे.
MNNIT Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2022
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 07 जुलाई 2022
MNNIT Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर (अकादमिक स्तर 10)-30
असिस्टेंट प्रोफेसर (शैक्षणिक स्तर 11)-47
असिस्टेंट प्रोफेसर (शैक्षणिक स्तर 12)-68
MNNIT Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
MNNIT Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 60 वर्ष होनी चाहिए.
MNNIT Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा.
MNNIT Recruitment 2022 के अन्य जानकारी
उम्मीदवारों को विधिवत स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेजों के साथ विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म को 07 जुलाई पर या उससे पहले दिए गए पते पर भेजना होगा.
ये भी पढ़ें…
HPSSSB में इन 1500 पदों पर निकली वैकेंसी, अप्लाई करने के बचे हैं कुछ दिन
बैंक से लेकर लोक सेवा आयोग में निकली बंपर वैकेंसी, होनी चाहिए ये योग्यता
जॉब
12वी के बाद यहाँ भारतीय वायु सेना मे करे अप्लाई, 30000 रु तक मिलेगी…
12वीं पास युवाओं के पास अग्निवीर बनने का शानदार मौका आया है। शुक्रवार यानी 24 जून को भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती शुरू कर दी है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2022 है।
बता दें कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के मुताबिक, एयरफोर्स में भी अग्निवीर के पद के लिए महिलाओं को स्वीकृति दे दी गई है।
जरूरी योग्यता
अग्निवीर के पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। या फिर उम्मीदवार के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ निर्धारित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। अथवा कैंडिडेट ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ फीजिक्स, मैथ और इंग्लिश में दो साल का वोकेशनल कोर्स पास किया हो।
आयु सीमा और शारीरिक क्षमता
कैंडिडेट की आयु 17 साल 6 महीने से 23 साल के बीच होनी चाहिए। यानी कैंडिडेट का जन्म 29 दिसंबर, 1999 से 29 जून 2005 के बीच होना चाहिए। आयु की गणना अप्लाई करने की तारीख से तय होगी। कैंडिडेट की लंबाई 152.5 सेंटीमीटर और सीना फुलाने की रेंज 5 सेमी. तक होनी चाहिए।
एप्लिकेशन फीस
सभी कैंडिडेट को ऑनलाइन मोड में 250 रुपए एप्लिकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
अप्लाई करने के लिए Click Here
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए Click Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here
जॉब
CGPSC में चपरासी पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई

CGPSC Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को गौर से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार CGPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए CGPSC ने चपरासी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_PEON_GAD_2022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 02 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 80
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 30 रुपये और GST का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पहला ऑब्जेक्टिव बेस्ड और दूसरा सब्जेक्टिव बेस्ड के आधार पर होगा.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश6 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
व्यापर5 days agoKisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर






















You must be logged in to post a comment Login