छतीसगढ़
श्रद्धालुओं के लिए अच्छी ख़बर जगन्नाथपुरी की स्पेशल ट्रेन शुरू,चेक करे ऐसे…

जगन्नाथपुरी में श्रद्धालुओं को अब आसानी से दर्शन करने का लाभ मिलेगा। पुरी में रथ यात्रा दर्शन के लिए वाल्टेयर रेल मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ये स्पेशल ट्रेन 14 बोगियों के साथ 33 स्टेशनों से होते हुए पुरी पहुंचेगी। यह सेवा श्रद्धालुओं को 30 जून को मिलेगी। पुरी में ट्रेन की स्टॉपेज 7 से 8 घंटे तक रहेगा। स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग एडवांस में होगी। वहीं खबर मिलते ही लोग आरक्षण पाने पहुंच रहे हैं। दरअसल वाल्टेयर रेल मंडल ने ओडिशा के जगन्नाथपुरी में होने वाले भव्य गोंचा फेस्टिवल और रथयात्रा का आकर्षण बस्तर के लोगों को दिखाने विशेष ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन यहां से 30 जून को रवाना होगी और पहली जुलाई को वापस लौटेगी। 3,500 किलोमीटर लंबी यात्रा करने वाली इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस विशाखापट्टनम में किया जाएगा।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 30 जून की दोपहर यह ट्रेन यहां से रवाना होगी। कोटपाड़, जैपुर, कोरापुट, दामनजोड़ी, लक्ष्मीपुर रोड टीकरी, रायगड़ा, पार्वतीपुरम बोबिली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम नुआपाड़ा पलासा, सोमपेटा इच्छापुरम, बरहमपुर, छत्रपुर, खालीकोट, बालूगन, कालूपाड़ा घाट, निराकरपुर, हरिपुरग्राम, मोटारी, कनास रोड, दैलंग, जेनापुर रोड बिरपुरुषोत्तमपुर, सखी गोपाल जानकीदेईपुर और मालतीपटपुर से होती हुई एक जुलाई को जगन्नाथपुरी रेलवे स्टेशन दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन की जानकारी लगते ही लोग आरक्षण के लिए रेलवे स्टेशन के बुकिंग काऊंटर तक पहुंचने लगे हैं।

छतीसगढ़
बढ़ते कोरोना को देखते हुऐ भारत सरकार ने ये सख्त नियम लागू किए, मास्क नहीं पहना तो कटेगा 500 रुपये का चालान..
बता दें कि चेन्नई में मास्क की वापसी ऐसे समय में हुई है जब तमिलनाडु में पिछले 10 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस 6 हजार को पार कर गए हैं। इनमें से आधे मामले अकेले चेन्नई से हैं।
देश में कोरोना के बढ़ते मामले फिर से डराने लगे हैं। शहरों में मास्क की वापसी होने लगी है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बढ़ते कोविड मामलों से निपटने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन द्वारा सोमवार को यह फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक चेन्नई में मास्क पहनना आज यानी मंगलवार से लागू होगा। निगम ने कहा कि उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना भी देना होगा।
इसके अलावा, शॉपिंग मॉल, थिएटर और पूजा स्थलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वहां भारी भीड़ जमा न हो। बता दें कि चेन्नई में मास्क की वापसी ऐसे समय में हुई है जब तमिलनाडु में पिछले 10 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस 6 हजार को पार कर गए हैं। इनमें से आधे मामले अकेले चेन्नई से हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में रविवार को 2,672 और शनिवार को 2,385 मामले सामने आए। हालांकि मरने वालों की संख्या शून्य रही। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों में, राज्य में 1,487 लोग ठीक हुए हैं।
लेह में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के अचानक बढ़ने के बीच प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के लेह जिले में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जिलाधिकारी श्रीकांत बालासाहेब सुसे द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए एक आदेशानुसार, कोरोनो वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लेह में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अब अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा।
छतीसगढ़
मुंबई में ताबड़तोड़ बारिश, बारिश बनी मुसीबत, लोगों की बढ़ी मुश्किलें..
छतीसगढ़
today covid update: पिछले चार दिनों से एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से ऊपर पंहुचा, एवं कोरोना से 5,25,199 की मौत हो गई..
देश में बीते 12 दिन से रोजाना कोरोना के नए मामले 10 हजार से ज्यादा आ रहे हैं। शनिवार को भी 16,103 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 110,291 हो गई है। पिछले चार दिनों से एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से ऊपर है। इसमें कमी नहीं आ रही है।
शनिवार को 13,861 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि 31 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 5,25,199 हो गया है।
सबसे ज्यादा केस वाले टॉप-5 राज्य
देश के छह राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। केरल-महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में भी रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा मामले केरल से
नए संक्रमितों की संख्या में केरल अभी भी टॉप पर बना हुआ है। यहां रोजाना तीन हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे पहले 28 मई को 2,999 नए संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 3,599 पॉजिटिव केस मिले, 3,749 मरीज ठीक हो गए, जबकि 14 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। एक दिन पहले राज्य में पॉजिटिविटी रेट 16.75% था, जो बढ़कर 17.01% पर आ गया।
महाराष्ट्र में 24 घंटे में नए केस 9 फीसदी घटे
महामारी के मामले में महाराष्ट्र अभी भी कोरोना का हॉट-स्पॉट बना हुआ है। पिछले दो दिन से भले ही नए केस में कमी आई हो, लेकिन राज्य में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 7% से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को यहां 2,971 नए केस आए, 3515 मरीज ठीक हो गए। जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई।
तमिलनाडु में लगातार बढ़ रहे केस
केरल-महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में नए केस में 6% की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को यहां 2,533 नए केस आए, 1,372 मरीज ठीक हुए। अच्छी बात ये है कि यहां किसी मरीज को मौत नहीं हुई। पिछले तीन दिन से यहां पॉजिटिविटी रेट 7% से ऊपर बना हुआ है।
वुहान में कोरोना के दो नए केस मिले
वुहान में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। यहीं पर सबसे पहले कोरोनावायरस सबसे पहले मिला था। कुछ दिन पहले ही इस शहर के दौरे पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जीरो कोविड पॉलिसी पर जोर दिया था। जिनपिंग ने कहा था कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहरों को फिर से लॉकडाउन किया जाएगा और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto7 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…























You must be logged in to post a comment Login