देश - दुनिया
ऐसी पाँच लड़कियाँ जो देश को बनाएगी TB मुक्त… पढे पूरी खबर…

टीबी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 24 मार्च को ‘वर्ल्ड टीबी डे’ मनाया जाता है. हर बार इसकी एक थीम रखी जाती है. जानकारी के मुताबिक इस बार की थीम ‘इनवेस्ट टू एंड टीबी, सेव लाइव्स’ है. दुनिया भर में टीबी के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत होती है. भारत में भी इसके मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है. यह कहा जा सकता है कि टीबी के मरीजों के आंकड़े इस बात को दर्शाते हैं कि लोगों में अभी भी इस बीमारी को लेकर जानकारी की कमी है. आज भी बहुत सारे टीबी के मरीजों को तरह-तरह की बातें सुनाई जाती हैं और उनको सपोर्ट करने की जगह उन्हें ट्रोल किया जाता है.
आज हम ऐसे ही एक केस की बात करेंगे जहां ट्रोलर्स को समझाने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए कुछ लड़कियों ने टीबी के प्रति क्रिएटिव अंदाज में अवेयरनेस फैलाने का जिम्मा उठाया. दरअसल, साल 2021 के दिसंबर महीने में जारी किए गए एक वीडियो में हर्षिता, सबा, शबनम, आरती और तनुजा नाम की लड़कियां एक गाने पर डांस करती हुई नजर आईं. इस गाने की खास बात ये है कि ये ट्यूबरक्लोसिस यानी टीबी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया है.टीबी चैंपियंस फैला रही हैं जागरूकता
आपको बता दें कि इन लड़कियों में से तनुजा और शबनम टीबी सर्वाइवर्स हैं या उन्हें टीबी चैंपियंस (TB Champions) भी कहा जा सकता है. वहीं सबा और आरती के करीबी टीबी की चपेट में आए. इन सभी ने टीबी मुक्त भारत का सपना आखों में लिए “गंदी लड़की” गाने के माध्यम से लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि इसकी जांच और इलाज मुफ्त है.जानकारी के मुताबिक इस गाने के लिरिक्स हर्षिता ने लिखे हैं. इस गाने को लिखने के पीछे का किस्सा बताते हुए हर्षिता ने कहा कि इसे लिखने का आइडिया उनको उस समय आया जब टीबी को खत्म करने के लिए वह सोशल मीडिया पर अवेयरनेस फैला रही थीं और ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे. सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ काइनेटिक्स, नई दिल्ली में एक शोध वैज्ञानिक हर्षिता ने 2015 में अपनी ‘क्रिएटिव एडवोकेसी’ शुरू की, उस समय उन्होंने अपना पहला गाना ‘आई वाना स्टॉप टीबी'(I wanna stop TB) जारी किया. इसके बाद उन्होंने ‘निक्षय एंथम’ लिखा. इस पर काम करना उन्होंने उस समय के आसपास शुरू किया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत में टीबी को खत्म करने का आह्वान किया था.अपने अनुभवों के जरिए करते हैं दूसरों की मदद
हर्षिता से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके इस काम के बारे में लोग अभद्र टिप्पणियां करने लगे. हर्षिता ने को बताया कि यही वह समय था जब उन्होंने ‘तू क्या टीबी रोकेगी, तू गंदी लड़की है!’ लिख कर गाने की शुरुआत की. जिसके बाद उन्होंने सोचा कि यह गीत टीबी से जुड़े स्टिग्मा पर केंद्रित हो सकता है क्योंकि टीबी को एक गंदी बीमारी माना जाता है और महिलाएं इससे बहुत अधिक प्रभावित होती हैं. इसके बाद वह ‘टच्ड बाय टीबी’ के जरिए सबा, शबनम, आरती और तनुजा के संपर्क में आईं. आपको बता दें कि ‘टच्ड बाय टीबी’ टीबी सर्वाइवर्स या ‘टीबी चैंपियंस’ का एक ग्रुप है जहां लोग अपने अनुभवों को साझा करते हुए इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाते हैं.
डर के कारण हो सकती है इलाज कराने में देरी
जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, टीबी की जांच को लेकर हुई देरी से संक्रमण की अवधि बढ़ सकती है, उपचार में देरी हो सकती है और बीमारी की गंभीरता भी बढ़ सकती है. हर्षिता का कहना है, ‘टीबी से पीड़ित व्यक्ति भेदभाव के डर से मदद लेने में असमर्थ हो सकता है, जिससे उपचार में देरी हो सकती है. यह देरी बीमारी को और बढ़ा देती है. टीबी से ग्रसित इंसान स्टिग्मा के कारण हो सकता है कि मरीज ट्रीटमेंट कराना ही बंद कर दे. टीबी का इलाज संभव है, खासकर जब इसके बारे में जल्दी पता चल जाए. जबकि पलमोनरी टीबी, जो फेफड़ों को प्रभावित करती है, संक्रामक है. एक्स्ट्रा पलमोनरी टीबी (ईपीटीबी) नहीं है.

देश
मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में इतनें % का इजाफा…महंगाई भत्ते में हुआ बढ़ोतरी,जानें डिटेल

7th Pay Commission Update: सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया है. सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.
डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी
दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है. इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है. ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलने लगा है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल रहा है.
ऐसे करें दूसरा पैन कार्ड सरेंडर
– PAN सरेंडर करने की प्रक्रिया आसान है. इसके लिए कॉमन फॉर्म है जिसे आपको भरना होगा.
– इसके लिए आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं.
– अब ‘Request For New PAN Card Or/ And Changes Or Correction in PAN Data’ लिंक पर क्लिक करें.
– अब फॉर्म डाउनलोड कर लें.
– अब इसके बाद फॉर्म भरकर किसी भी NSDL दफ्तर में जाकर इसे जमा कर दें.
– दूसरा PAN कार्ड सरेंडर करते समय फॉर्म के साथ उसे भी जमा करें.
– ऐसा आप ऑनलाइन भी कर सकते है.
आपको बता दें कि एक ही पते पर एक ही व्यक्ति के नाम आए दो अलग-अलग पैन कार्ड इस श्रेणी में आते हैं. अगर आपके पास भी दो पैन कार्ड हैं तो एक को सरेंडर करना होगा.
देश
अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

अगर आपका नाम ई-श्रम कार्ड धारक योजना से जुड़ा है तो फिर आपकी किस्मत जागने जा रही है है। इस योजना से जुड़े लोगों को 500 रुपये की किस्त के साथ-साथ कई बड़े फायदे मिल रहे हैं, जिनका फायदा आप समय रहते आसानी से उठा सकते हैं। आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है – मकान बनाने पर भी मिल रहा फायदा हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा। श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
दूसरी ओर भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।
देश - दुनिया
कर्मचारियों के लिए आई एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी: DA सहित HRA में होगी बंपर बढ़ोत्तरी…

7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.
34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.
एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.
कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.
कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है. फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.
-
Lifestyle7 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़5 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष7 days agoआज सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन राशि के जातकों के लिए लेकर आएंगे धन लाभ
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना हुए 5 बड़ी बदलाव,जानिए ये बदलाव

















You must be logged in to post a comment Login