Tech & Auto
google का नया Google Pixel 6a स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, आज से प्री-बुकिंग शुरू, मिलेंगे लाखो डिज़ाइन एवं ढेरों ऑफर्स
Google Pixel 6a को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। गूगल ने आज यानी गुरुवार को अपने इस नए स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी दे दी है। इस फोन को सबसे पहले मई में Google I/O के दौरान पेश किया गया था।
Google Pixel 6a को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। गूगल ने आज यानी गुरुवार को अपने इस नए स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी दे दी है। इस फोन को सबसे पहले मई में Google I/O के दौरान पेश किया गया था। आपको बता दें कि गूगल ने 2 साल बाद भारत में कोई पिक्सल सीरीज फोन को लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने साल 2020 में Pixel 4a को लॉन्च किया था। हालांकि, Pixel 5 series और Pixel 6-Pixel 6 Pro को भारत में पेश नहीं किया गया था।
लॉन्च ऑफर्स
ग्राहकों को सीमित समय के लिए एक्सिस बैंक कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
इसी तरह लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत ग्राहकों को किसी भी पिक्सल डिवाइस को एक्सचेंज ककरने पर 6,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं, कोई दूसरा मॉडल एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
गूगल के नए स्मार्टफोन को खरीदने पर ग्राहकों को Nest Hub Gen2, Pixel Buds A Series और Fitbit Inspire 2 4,999 रुपये में मिलेगा।
इस नए फोन के साथ YouTube प्रीमियम और गूगल वन का तीन महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा।
Google Pixel 6a के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में गूगल का खुद का Tensor चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग भी दी गई है। गूगल के इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,306mAh की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12.2MP वाइड एंगल कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। Google Pixel 6a में यूजर्स को 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इसे चारकोल और चॉक वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Tech & Auto
लॉन्च हुए Google के नए TWS इयरबड्स, ऐपल एयरपॉड्स और सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 प्रो को छोरा पीछे, जानिए डिटेल्स
गूगल पिक्सल बड्स प्रो भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी के नए बड्स ऐपल एयरपॉड्स और सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 प्रो की टेंशन बढ़ाने वाले हैं। प्रीमियम कैटिगरी के इन बड्स की सेल 28 जुलाई से शुरू होगी।
गूगल पिक्सल 6a (Google Pixel 6a) के साथ भारत में Google Pixel Buds Pro की भी एंट्री हो गई है। कंपनी के नए TWS इयरबड्स 19,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ आते हैं। इनकी सेल 28 जुलाई से शुरू होगी। कोरल, लेमनग्रास, फॉग और चारकोल कलर ऑप्शन में आने वाले इन बड्स की सीधी टक्कर ऐपल एयरपॉड्स प्रो, Sony WF1000XM4 और अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 प्रो से है। गगूल अपने इन नए बड्स में दमदार साउंड क्वॉलिटी के साथ 31 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर रहा है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
गूगल पिक्सल बड्स प्रो इन-इयर स्टाइल और स्टेमलेस डिजाइन के साथ आते हैं। शानदार नॉइज कैंसलेशन के लिए इनमें साइलेंट सील का इस्तेमाल किया गया है। कंफर्टेबल फिट के लिए कंपनी इनमें बिल्ट-इन सेंसर दे रही है, जो इयर कैनाल के प्रेशर को नाप कर कानों में कंफर्टेबल तरीके से फिट हो जाते हैं। नए बड्स में दमदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए 11mm के ड्राइवर दिए गए हैं।
ऐक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर बड्स के ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहद शानदार बना देता है। इनमें कंपनी ट्रांसपेरेंसी मोड भी दे रही है, जिससे यूजर म्यूजिक के साथ आसपास की आवाजों को भी सुन सकते हैं। इन बड्स में 6-कोर ऑडियो चिप दिया गया है, जिसे गूगल की इन-हाउस ऑडियो इंजीनियरिंग टीम ने ट्यून किया है।
Tech & Auto
लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
ENGWE ने इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल X26 को Indiegogo क्राउडफंडिंग कैम्पेन के तहत लॉन्च किया है। यह ऑल टेर्रेन बाइक है, यानि कि इसे हर तरह के एरिया और परिस्थितियों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 50km/h की टॉप स्पीड दी गई है और 100km रेंज दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह मार्केट में सबसे लम्बी रेंज देने वाली ई-बाइक है।
ENGWE X26 price
ENGWE X26 की रिटेल कीमत 2,699 डॉलर (लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये) है। लेकिन Indiegogo कैम्पेन में शपथ लेने के बाद इसे 1,599 डॉलर (लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके लिए डिलीवरी अक्टूबर 2022 में शुरू हो जाएंगीं। ई-बाईक को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
ENGWE X26 design, features
ENGWE X26 एक ऑल टेर्रेन बाइक है जिसका वजन केवल 41 किलोग्राम है। यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है और इसी कारण पोर्टेबल भी बन जाती है। इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक में 1,373Wh की डुअल बैटरी लगी हैं। इन्हें स्वैप भी किया जा सकता है। X26 में 1000W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। जैसा कि पहले बताया गया है, इस इलेक्ट्रिक बाइक में 50km/h की टॉप स्पीड दी गई है जिसमें तीन स्पीड ऑप्शन दिए गए हैं- नॉर्मल, एसिस्ट और स्पोर्ट। इसमें हाइड्रॉलिक ब्रेक सिस्टम मिलता है।
ENGWE X26 में ट्रिपल शॉक सस्पेंशन सिस्टम है। टायर काफी मोटे हैं जिससे यह एक कम्फर्टेबल राइड देती है। बाइक में फुल कलर एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है जिससे कि राइडर को परफॉर्मेंस की जानकारी भी साथ-साथ मिलती रहती है। इसमें 12W की हेड लाइट और ब्रेक लाइट भी दी गई है।
कंपनी का कहना है कि बाइक का प्रोडक्शन जारी है और इसके लिए डिलीवरी अक्टूबर 2022 में शुरू हो जाएंगीं। Indiegogo कैम्पेन 14 अगस्त तक चलने वाला है। कैम्पेन के तहत ई-बाइक पर कई तरह के डिस्काउंट मिल रहे हैं। फिलहाल बाइक को यूरोप और अमेरिका में खरीदा जा सकता है।
Tech & Auto
खुशखबरी अब सस्ता होगा Netflix प्लान, कम दाम में मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, बेहद सस्ता प्लान लाने की तैयारी में है कंपनी
Netflix ने मंगलवार को कहा कि उसने अप्रैल से जून के महीने में 970,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं। साथ ही कंपनी ने ये भी अनुमान लगाया गया है कि वो करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर्स खो देगी।
Netflix ने मंगलवार को कहा कि उसने अप्रैल से जून के महीने में 970,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं। साथ ही कंपनी ने ये भी अनुमान लगाया गया है कि वो करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर्स खो देगी। हालांकि, कंपनी का ये भी मानना है कि उसका बुरा समय खत्म हो चुका है और आने वाले महीनों में खासतौर पर तीसरी तिमाही में कंपनी को ग्रोथ देखने को मिलेगी। ये जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से मिली है।
नेटफ्लिक्स के शेयर इस साल की शुरुआत में भविष्य की वृद्धि के बारे में चिंताओं के कारण लगभग 67 प्रतिशत गिर गए थे। हालांकि, नेटफ्लिक्स के खुलासे के बाद के 7 प्रतिशत बढ़ गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स को काफी दिनों तक ग्रोथ मिलने के बाद अब इसे थोड़े बुरे दिनों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि, Walt Disney Co, Warner Bros Discovery और Apple Inc ने अपनी स्ट्रीमिंग सर्विसेज में काफी पैसा इन्वेस्ट किया है। इससे Netflix को काफी सब्सक्राइबर्स का घाटा हुआ है। इस बीच कंपनी ने ad सपोर्ट वाले सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की भी घोषणा की है।
कुछ हफ्तों पहले Netflix ने Microsoft के साथ अपनी ad सर्विसेज के लिए साझेदारी की घोषणा की है। ऐसे में ad सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन को इस साल के अंत या 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
इन सबके साथ ही Netflix ने सब्सक्राइबर खोने की सबसे बड़ी वजह यानी पासवर्ड शेयरिंग पर भी काम शुरू किया है। नेटफ्लिक्स इसके लिए एक नए पेमेंट मेथड पर काम कर रहा है।
अनजान लोगों से फ्री में करें ऑनलाइन चैटिंग, ये हैं Omegle के बढ़िया अल्टरनेटिव
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक नया फीचर पेश कर रही है, जिससे यूजर्स वैलिड तरीके से दूसरे घर से प्लान को एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स एडिशनल पेमेंट देना होगा। इसे कंपनी ने पांच लैटिन अमेरिकी देशों में पेश करने की तैयारी में है। इस नई सुविधा के तहत add a home का ऑप्शन यूजर्स को दिया जाएगा।
-
Tech & Auto5 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब5 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
Tech & Auto6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
जॉब4 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
-
देश - दुनिया7 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. मिल सकती है इतनी की सब्सिडी, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoSolar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

































You must be logged in to post a comment Login