Connect with us

महंगाई की मार: अब पेट्रोल-डीजल को छोड़, मिट्टी का तेल छु रहा आसमान, केंद्र से सब्सिडी खत्म होने के बाद 2 माह में रेट 102 रु. के पार

Published

on

 

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिट्‌टी तेल पेट्रोल और डीजल से भी महंगा हो गया है। केंद्र सरकार ने मिट्‌टी तेल पर पूरी तरह से सब्सिडी खत्म कर दी है। राज्य सरकार की ओर से भी इस पर कोई सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इस वजह से इसकी कीमत पेट्रोलियम कंपनी के डिपो से 101 रुपए और राशन दुकान पहुंचते तक 104 रुपए हो गई है।

रायपुर में अभी पेट्रोल 102.34 और डीजल 95.32 रुपए में बिक रहा है। यानी पेट्रोल-डीजल दोनों से महंगा मिट्‌टी तेल हो गया है। कीमत बढ़ने का सीधा असर इसकी खरीदी-बिक्री पर हो रहा है। शहर के किसी भी अधिकृत डीलर ने 1 जुलाई से अभी तक पेट्रोलियम डिपो से 1 लीटर भी मिट्‌टी तेल नहीं खरीदा है। शहर के 132 से ज्यादा राशन दुकानदारों में कहीं भी मिट्‌टी तेल नहीं बिक रहा है। लोग राशन दुकानों से मिट्‌टी तेल खरीदने पहुंचते भी हैं तो कीमत सुनकर वापस लौट जाते हैं। मिट्‌टी तेल की कीमत इस साल लगातार बढ़ रही है। साल की शुरुआत में इसकी कीमत करीब 40 रुपए लीटर थी। लेकिन इसके बाद लगातार कीमत बढ़ती गई। जून में कीमत 85 रुपए के आसपास पहुंच गई और जुलाई में कीमत 100 रुपए के पार हो गई। पिछले साल यानी जुलाई 2021 में मिट्‌टी तेल की कीमत 43.78 रुपए थी। केंद्र सरकार का दावा है कि उज्जवला गैस योजना के तहत लाखों सिलेंडर बांट दिए गए हैं। इसलिए शहर ही नहीं दूरस्थ इलाकों में भी मिट्‌टी तेल की जरूरत नहीं है। इसलिए इस पर पूरी तरह से सब्सिडी खत्म कर दी गई है। हालांकि राज्य सरकारों के पास यह अधिकार है कि वे अपने राजकोष पर इस पर सब्सिडी दे सकती है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक इस पर किसी भी तरह की राहत देने की घोषणा नहीं की है। रायपुर के किसी डीलर ने इस माह एक लीटर मिट्‌टी तेल भी नहीं उठाया, राशन दुकानदारों ने भी हाथ खींचे

राज्यभर में 14 लाख और रायपुर में 4 लाख लीटर की थी खपत
राज्यभर में 14 लाख लीटर और केवल रायपुर में 4 लाख लीटर से ज्यादा मिट्‌टी तेल की खपत थी। लेकिन जैसे-जैसे कीमत बढ़ती गई, खपत भी कम होती गई। अभी जुलाई में यह खपत शून्य हो गई है। डीलरों के पास जो पुराना स्टॉक है वे उसे ही बेच रहे हैं।

बड़े डीलरों की माने तो एक टैंकर में 12 हजार लीटर मिट्‌टी तेल आता है। पहले ही इसकी कीमत 2.25 लाख के आसपास होती थी। लेकिन जुलाई से इसकी कीमत 12 लाख से भी ज्यादा हो गई है।

नियमानुसार केवल 2 कामों के लिए कर सकते हैं उपयोग
छत्तीसगढ़ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मिट्‌टी तेल का उपयोग केवल दो कामों के लिए घरों में खाना पकाने और रोशनी के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा किसी तरह का उपयोग गैर कानूनी है।

सस्ता मिट्‌टी तेल मिलने की वजह से लोग इसे पेट्रोल-डीजल में मिलाकर गाड़ी चलाते थे। गाड़ियों के वर्कशॉप में पार्ट्स धोने में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा फैक्ट्रियों में भी कई कामों में मिट्‌टी तेल का उपयोग किया जाता था।

कोलकाता और मुंबई से महंगा रायपुर में, दिल्ली कैरोसिन फ्री
ऑयल मिनिस्ट्री के अनुसार देशभर में दिल्ली, आंध्रप्रदेश, पंजाब और हरियाणा को कैरोसिन फ्री सिटी घोषित कर दिया गया है। गुजरात, बिहार, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र ने केंद्र से मिलने वाले कैरोसिन के कोटे में एक बड़ी मात्रा स्वेच्छा से सरेंडर कर दी है। दिल्ली के अलावा 1 जून को कोलकाता में 87.38 रुपए, मुंबई में 83.59 और तमिलनाडु सरकार की ओर से 86 रुपए की सब्सिडी देने की वजह से वहां मिट्‌टी तेल 15 रुपए लीटर में बिक रहा है।

महंगा होने से डीलर भी नहीं खरीद रहे
सब्सिडी खत्म होने की वजह से पेट्रोलियम डिपो से 101 रुपए लीटर मिट्‌टी तेल मिल रहा है। इसमें ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा अलग है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है कीमत भी बढ़ती जाती है। कीमत बढ़ने की वजह से डीलर फिलहाल खरीदी नहीं कर रहे हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

Samsung Galaxy Watch 5 की कीमत का हुआ खलासा, लॉन्चिंग से पहले इतनी सस्ती हुई सैमसंग की ये स्मार्टवॉच

Published

on

Samsung Galaxy Watch 5 के लॉन्च कंपनी ने गैलेक्सी वॉच 4 की कीमतों में भारी कटौती की है. गैलेक्सी वॉच 4 को 2021 में जब देश में लॉन्च किया गया था.

Samsung Galaxy Watch 5 के लॉन्च कंपनी ने गैलेक्सी वॉच 4 की कीमतों में भारी कटौती की है. सैमसंग, गैलेक्सी वॉच 4 के 44 मिमी ब्लूटूथ मॉडल को 12,940 रुपये की शुरूआती कीमत पर बेच रहा है. गैलेक्सी वॉच 4 को 2021 में जब देश में लॉन्च किया गया था, तब इस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये थी.

इस तरह अगर आप इस वॉच को खरीदते हैं तो आप 13,000 रुपये से अधिक की बचत करेंगे. गैलेक्सी वॉच 4 Exynos W920 चिपसेट द्वारा संचालित होती है. सैमसंग के दावों के अनुसार यह अपने पहले मॉडल गैलेक्सी वॉच 3 में मिलेने वाले चिपसेट की तुलना में 20 प्रतिशत बेहतर CPU प्रफोर्मेंस और दस गुना बेहतर ग्राफिक्स परफोर्मेंस प्रदान करता है.

वॉच में मिलता है 16GB स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 (44 मिमी मॉडल) में 450×450 रिजॉल्यूशन वाला 1.4 इंच का सर्कयूलर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो DX + के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से ढका है. इसमें 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलता है. यह Google के Wear OS 3 को आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है

जल्द लॉन्च होगी गैलेक्सी वॉच 5
भले ही गैलेक्सी वॉच 4 के 44 मिमी ब्लूटूथ मॉडल को इतनी बड़ी छूट पर पेश किया जा रहा है, लेकिन क्लासिक और LTE वर्जन सहित अन्य सभी वेरिएंट सैमसंग की वेबसाइट पर लॉन्च कीमतों पर ही ऑफर किए जा रहे हैं. यदि आप खुद को या कोई और सैमसंग गैलेक्सी वॉच लेने की योजना बना रहा है, तो आपको लिए कम कीमत पर इस वॉच को खऱीदना का मौका है, जिसे आपको नहीं छोड़ना चाहिए. लेकिन ध्यान रखें कि गैलेक्सी वॉच 5 जल्द ही लॉन्च हो सकती है.

तीन अगस्त को सैमसंग का अनपैक्ड इवेंट
सैमसंग ने हाल ही में पुष्टि की थी कि इसका अनपैक्ड इवेंट 3 अगस्त को होगा, जहां गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, गैलेक्सी जेड फ्लिप 4, गैलेक्सी बड्स 3 और गैलेक्सी वॉच 5 का अनावरण करने की उम्मीद है. यह भी अफवाह है कि इस दौरान सैमसंग एक वॉच का एक प्रो मॉडल भी लॉन्च कर सकता है, जो इसके गैलेक्सी वॉच के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बड़े डिस्प्ले और बैटरी के साथ-साथ टाइटेनियम केस और अधिक रग्ड डिजाइन के साथ आ सकता है.

 

Continue Reading

Home

OMG : दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की ये है,कीमत सुनकर उड़ जाएगी होश !

Published

on

By

शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. ये जानते हुए भी लोग शराब का सेवन करने से खुद को नहीं रोकते. बहुत से लोग तो कीमती से कीमती शराब पीने के शौकीन होते हैं. उन्हें सालों पुरानी व्हिस्की  जुटाकर अपने बार का कलेशन बढ़ाना पसंद है. वैसे आप जानते होंगे कि अलग-अलग किस्म की शराब की कीमत एक दूसरे से काफी अलग होती है. वो जितनी पुरानी होती जाए, उनका दाम उतना बढ़ता जाता है. हाल ही में ब्रिटेन में व्हिस्की की नीलामी  हुई है जिसमें दो छोटी बोतलों की कीमत लाखों रुपये है.

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में आयले व्हिस्की ऑक्शन  में सिंगल मॉल्ट व्हिस्की की दो छोटी बोतलों की नीलामी हुई जिनकी कुल कीमत इतनी है कि आप एक कार आराम से खरीद सकते हैं. इनमें से एक है जेम्स मैकआर्थर की मॉल्ट मिल जिसे 1990 के दौर में पैक किया गया था मगर उसे 1959 में डिस्टिल किया गया था. इस बोतल को 6 लाख से ज्यादा रुपयों में नीलाम किया गया है.

लाखों रुपये में बिकी व्हिस्की की दो बोतलें
इसके साथ ही दूसरी व्हिस्की स्प्रिंगबैंक (Springbank) की है जिसे 1919 में बनाया गया था जबकि 1969 में उसे कैंपबेलटाउन की स्प्रिंगबैंक डिस्टिलेरी में पैक किया गया था. इस बोतल की कीमत तो और भी ज्यादा, यानी 7 लाख रुपये है. मैकआर्थर व्हिस्की की बोतल दुनिया में सिर्फ 4 ही हैं. स्कॉटलैंड के आइले आइलैंड पर मॉल्ट मिल डिस्टिलेरी में बनाया गया था. मॉल्ट मिल को साल 1962 में बंद कर दिया गया था. उससे 3 साल पहले ही इसे डिस्टिल किया गया था. इन दोनों छोटी बोतलों की कुल कीमत 13 लाख रुपये है.

करोड़ों में होती है दुनिया की सबसे महंगी शराब
नीलामी में व्हिस्की जीतने वाले अंजान शख्स ने कहा कि कुछ सालों तक वो इस शराब को नहीं पिएगा क्योंकि वो दूसरों को गर्व से दिखाना चाहता है कि उसके पास इतनी कीमती व्हिस्की है. व्हिस्की ऑक्शन की निदेशक इसाबेल ग्राहम ने बताया कि छोटी बोतलों को उपहार या यादगार तोहफों के रूप में लोगों को भेंट किया जाता है. अगर आपको लग रहा है कि ये सबसे महंगी शराब है तो आप गलत हैं. स्विडिश डीवा वॉडका का दाम 7 करोड़ से भी ज्यादा होता है. इसे क्रिस्टल्स, प्लैटिनम और गोल्ड से जड़ी बोतल में दिया जाता है. वहीं गाउट डे डियामेंट्स नाम की शैंपेन को गोल्ड और हीरे लगी बोतल में दिया जाता है और उसकी कुल कीमत 17 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है.

इसे भी पढ़िये :-

53,000 पदों पर आंगनबाड़ी में निकली भर्ती,नोटिफिकेशन जारी

इस सप्ताह चमकेगा इन राशि जातकों का किस्मत,जानें अपनी राशि का हाल

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

Continue Reading

जॉब

53,000 पदों पर आंगनबाड़ी में निकली भर्ती,नोटिफिकेशन जारी

Published

on

By

Anganwadi Bharti 2022: राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं.महिला एवं बाल विकास केंद्र तहत हर राज्य में आंगनबाड़ी के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती है. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सामान्यत: आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है. इसलिए राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं

      “आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है. – आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए”

नोटिफिकेशन जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक 53,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके तहत कई अलग अलग पदों पर लोगों की नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।

पदों का विवरण

– पर्यवेक्षक
– कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी सहायकों
– सेविका
– सहायिका
– सुपरवाइजर
– वर्कर
– हेल्पर

योग्यता मानदंड

– आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.
– आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है.
– आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु
45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी.

वेतनमान

महिला पर्यवेक्षक- 20000 रुपये प्रतिमाह
आंगनबाडी कार्यकर्ता- 4000–8000 रुपये प्रतिमाह
मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता- 3000-6000 रुपये प्रतिमाह
आंगनवाड़ी हेल्पर- 2000–4000 रुपये प्रतिमाह

अहम दस्तावेज

– आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास 5वीं, 8वीं, 10वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए.
– पहचान पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– निवास प्रमाण पत्र
– जन्म तिथि प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट साइज फोटो
– रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
– शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

इसे भी पढ़िये :-

इस सप्ताह चमकेगा इन राशि जातकों का किस्मत,जानें अपनी राशि का हाल

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

सुकन्या समृधि योजना : सुकन्या समृधि योजना में खुलवाये खाता,मिलेगा ये बेहतरीन फ़ायदा

Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

Samsung Galaxy Limited Offer: सस्ता हुआ Samsung का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 6000mAh बैटरी एवं FHD+ डिस्प्ले

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़4 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़7 days ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश3 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto5 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • 6 days ago

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

  • 4 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • देश - दुनिया6 days ago

    NEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…

  • जॉब3 days ago

    इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता

  • 6 days ago

    Fish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…

  • Lifestyle5 days ago

    डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे

  • 5 days ago

    Crime News: नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील विडिओ, ब्लैकमेल कर देता था  जान से मरने की धमकी 

  • व्यापर5 days ago

    तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज,इतना रूपये हुआ सस्ता