व्यापर
सरकार उठा सकती है कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का पूरा खर्च,,,,,,,
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हाल के कुछ दिनों में कोरोना मामलों में गिरावट आई थी, लेकिन एक बार फिर इसमें वृद्धि आई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हो गए हैं। ऐसे में इस महामारी के खात्मे की सबसे बड़ी उम्मीद कोरोना वैक्सीन को लेकर कई खबरें आ रही हैं। कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन को सफल दुनिया में अनेक चर्चाएं और ट्रायल चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर रोडमैप बना लिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, सरकार कोरोना टीकाकरण का पूरा खर्च उठाएगी और आगामी बजट 2021 में इसके रोडमैप का एलान हो सकता है।
500 अरब रुपये का बजट
एक अनुमान के मुताबिक भारत के प्रत्येक नागरिक को कोरोना वैक्सीन डोज देने पर छह से सात डॉलर यानी करीब 500 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे। सरकार ने एस्ट्राजेनेका से वैक्सीन लेने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सरकार ने 130 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए 500 अरब रुपये का बजट तय किया है। वायरस के रोकथाम के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास
सरकार कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए वैक्सीन का पूरा खर्च उठाने की योजना पर काम चल रहा है। विश्व बैंक ने कोरोना वायरस का टीका खरीदने, वितरित करने, जांच और उपचार में विकासशील देशों की मदद करने के लिए 12 अरब डॉलर की राशि को मंजूरी दी है, ताकि एक अरब लोगों के टीकाकरण में मदद मिल सके। भारतीय एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स ने भी कोल्ड चेन स्टोरेज स्थापित करने के लिए कमर कसी है।


व्यापर
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,देखें लिस्ट

आज पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा, वहीं डीजल का रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं। आइये जानते हैंजानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट -दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है। -कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है। -मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है। -चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।अपने शहर का रेट चेक करने का तरीका अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोजाना एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल के उपभोक्ता हैं तो HPPRICE डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। बीपीसीएल उपभोक्ता RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
कीमत तय करने का ये है आधार अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है और बाद इसके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं। यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनिया करती है ।जानिए पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।
पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन महंगा करता है ईंधन देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है। जानिए 1 बैरल का मतलब कच्चे तेल को बैरल में मापा जाता है। अंतरराष्ट्रीय रूप में यह मानक इकाई है। 1 बैरल कच्चे तेल का मतलब होता है कि लगभग 159 लीटर क्रूड ऑयल या कच्चा तेल। इसी कच्चे तेल को शोधित करके पेट्रोलियम पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं। कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल के अलावा हवाई ईंधन, केरोसिन, पैराफिन वैक्स जैसे पदार्थ भी पाए जाते हैं।
इसे भी पढ़े
सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्तियां,जल्द करें आवेदन
व्यापर
पीएम किसान योजना के e-kyc की तिथि बढ़ी…जानें अंतिम तिथि

PM Kisan Latest News: केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है.PM Kisan यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी (PM Kisan e-kyc) की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है. जी हां, सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने ई-केवाईसी की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है. पहले यह तिथि 31 जुलाई थी. दरअसल, ऐसे कई किसान हैं, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी (e-kyc) नहीं कराई है. जिसके चलते सरकार ने एक बार फिर तिथि को आगे बढ़ाया है. ऐसे में जिनका E-KYC नहीं होगा, उन्हें सरकार की तरफ से योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
घर बैठे करें ई-केवायसी ऐसे ये रही तरीका
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
2. वेबसाइट पर आपको फार्मर कार्नर में e-kyc पर जाना होगा.
3. e-kyc पर क्लिक करने के बाद आपको लाभार्थी यानी जिसे सम्मान निधि योजना का फायदा मिलता है. उसका आधार नंबर दर्ज करना होगा.
4. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. उसे सबमिट करने के बाद e-kyc प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
जानें कब जारी होगी अगली किस्त
किसानों को इस योजना की 12वीं किस्त अगस्त से नवंबर के बीच मिलनी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली किस्त एक सितंबर से 10 सितंबर के बीच आ सकती है. वहीं, अपात्र लोगों के चलते सरकार ने इस योजना के तहत समय-समय पर कई बदलाव किए. जिसमें E-KYC की प्रक्रिया शुरू की गई. इसके आधार पर ई-केवाईसी कराने वालों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा.
हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं
किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. यह पैसा 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है, जो हर चार महीने पर किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाता है. अब तक इस योजना की 11 किस्तें किसानों के खाते में आ चुकी हैं. देश भर के करोड़ों किसान 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं ।
इसे भी पढ़े
Sarkari Naukri : इस बैंक में निकली भर्ती, उम्मीदवार 30 अगस्त तक करें आवेदन
व्यापर
Jio अपने यूजर्स के लिए लेकर आई है बेहतरीन प्लान,देखे यहाँ…

Jio 750 Plan: भारत में इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा और मुकेश अंबानी की इसी खुशी को दोगुना करने के लिए अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है. देखिए बेनिफिट्स.75वें स्वतंत्रता दिवस क मौके को और भी खास बनाने के लिए मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 750 रुपये वाला एक नया प्लान लेकर आई है. ये नया जियो प्लान आपको कौन-कौन से फायदे देगा, यानी इस जियो रीचार्ज प्लान के साथ आपको डेली कितना डेटा मिलेगा और कितने एसएमएस या फिर कौन-कौन से अन्य बेनिफिट्स आपको इस प्लान को रीचार्ज करने पर मिलेंगे. आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं।
Jio 750 Plan डीटेल्स
इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ आप लोगों को डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे. इस जियो प्लान के साथ कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है, इस हिसाब से देखा जाए तो प्रतिदिन 2 जीबी के हिसाब से आपको ये प्लान कुल 180 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर करेगा।
Jio Fiber यूजर्स के लिए भी एक खास ऑफर
इसी के साथ रिलायंस जियो हर घर तिरंगा हर घर जियोफाइबर का भी नारा लगा रही है, कंपनी Jio Fiber यूजर्स के लिए भी एक खास ऑफर लेकर आई है. इस जियो ऑफर के तहत कंपनी 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच नया जियो फाइबर कनेक्शन बुक करने वाले यूजर्स को 15 दिनों का फ्री फायदा मिलेगा. लेकिन इस प्लान का फायदा आप लोगों को तभी मिलेगा जब आप जियोफाइबर पोस्टपेड एंटरटेनमेंट बोनान्जा से रीचार्ज करवाएंगे.ये फायदा कंपनी के मौजदूा यूजर्स के लिए नहीं है बल्कि नया कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के लिए है. 15 दिनों का फ्री फायदा उठाने के लिए आपको 499 रुपये, 599 रुपये, 799 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करना होगा. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस ऑफर का फायदा तभी मिलेगा जब आप 6 महीने या फिर 12 महीने वाले प्लान से रीचार्ज करेंगे।
जरा इसे भी पढ़े
चांदी के रेट में बढ़ोतरी,जानें सोने के दाम
-
व्यापर5 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
-
जरा हटके4 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
जरा हटके6 days agoयहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती,जानें क्यों
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
जॉब7 days agoसाइंटिस्ट बी पदों पर नौकरी,26 अगस्त तक करें आवेदन
-
व्यापर5 days agoइस बैंक के ग्राहकों को लगा जोरदार झटका,जानें क्यों…
-
व्यापर3 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया
-
जॉब4 days agoऑफिसर और मैनेजर के पदों पर निकली PNB में बड़ी भर्ती…
-
जॉब6 days agoAIIMS में निकली इन पदों पर भर्ती,आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में 1033 पदों पर निकाली भर्तियां,नौकरी की तलाश कर रहे युवाओँ के अच्छा मौका

































You must be logged in to post a comment Login