देश - दुनिया
20 सालों से गुफा में रह रहा था शख्स, बाहर आते ही लगवाई कोरोना वैक्सीन
आपने बचपन में Tarzan की कहानी तो सुनी होगी. वो बच्चा हमेशा से जंगलों में ही पला-बढ़ा था और जानवरों जैसी भाषा बोलता था. ऐसे ही सर्बिया के एक शख्स भी हैं, बस वो टार्जन की तरह जंगल में नहीं बल्कि गुफा में रहते हैं. जी हां, सर्बिया के रहने वाले पैंटा पेट्रोविक अपने रिश्तेदारों से तंग आकर पिछले 20 सालों से गुफा में रह रहे थे. हाल ही में बाहर आने पर वो लोगों को मास्क पहने हुए देखकर हैरान रह गए.
दरअसल, पैंटा पेट्रोविक को लोगों से चिढ़ थी. उनके न कोई खास दोस्त थे और न ही रिश्तेदार. उन्हें किसी से मिलने-जुलने में भी कोई दिलचस्पी नहीं थी. इसलिए 20 साल पहले वे अपना घर और समाज छोड़कर गुफा में संन्यासी की तरह रहने लगे थे. इन्हें ‘सोशल डिस्टेंसिंग किंग’ कहा जा रहा है. हाल ही में पैंटा पेट्रोविक वापस शहर आए, तो उन्होंने लोगों को चेहरे पर मास्क लगाए हुए देखा. यह उनके लिए काफी हैरानी भरा था. 20 साल पहले जब वो गुफा में रहने गए थे, तब हालात अलग थे और अब माहौल अलग है. कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग ना सिर्फ मास्क लगाते हैं बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग भी फॉलो करते हैं.
बाहर आते ही लगवाई कोरोना वैक्सीन
लोगों से बातचीत करने पर उन्हें कोरोना वायरस के बारे में जानकारी मिली. सालों पहले जब वो गुफा में रहने गए थे, तब ऐसा कुछ भी नहीं था. 20 सालों तक गुफा में रहने वाले पैंटा पेट्रोविक ने कोरोना वैक्सीन की जानकारी होते ही तुरंत टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया. उन्होंने बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है.
दान कर दिया सारा पैसा
70 साल के पेंटा आजादी और सुकून का जीवन जीने के लिए अपने शहर Pirot के पास स्थित स्टोरा प्लानिना की पहाड़ियों पर एक गुफा में रहने लगे. पेशे से मजदूरी का काम करने वाले पेंटा पेट्रोविक ने बताया कि शहर में मैं आजाद नहीं था. यहां हमेशा कोई ना कोई आपके रास्ते में आता है. यहां गुफा में मुझे कोई परेशान नहीं करता. हालांकि, अब पेंटा अपना जीवन कूड़ेदान में बचा हुआ खाना ढूंढते हुए बिताते हैं. इसके अलावा वह पास के नाले में मछली पकड़ते हैं, और खूब मशरूम खाते हैं. गुफा में एक जंग लगा पुराना बाथटब है, जिसे वह टॉयलेट की तरह इस्तेमाल करते हैं. पेंटा पेट्रोविक बेंच और घास के ढेर पर सोते हैं. गुफा में आने से पहले उन्होंने जो भी पैसा इकठ्ठा किया था, वह सब दान कर दिया.

देश - दुनिया
AADHAAR CARD: क्या आप भी आधार कार्ड में फोटो और मोबइल नंबर करवाना चाहते है अपडेट, तो न होये परेशन ये रहा पूरा प्रोसेस…

आधार कार्ड लगभग हर एक भारतीय नगारिक के पास होता है। ये एक पहचान पत्र है, जिसे लगभग सभी कामों से जोड़ा गया है। भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे जारी किया जाता है, और इसमें 12 अंकों का एक यूनिक आधार नंबर होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, पैन कार्ड बनवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो आदि कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर ये पास में न हो तो आपके कई काम तक अटक सकते हैं। ठीक ऐसे ही आपके आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी है, वरना आपके कई काम रूक सकते हैं। इसलिए अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है और साथ ही आप अपने आधार की फोटो को बदलना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
पहले जानें क्यों हैं ये जरूरी?
सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करवाना क्यों जरूरी है। दरअसल, बैंक से जुड़े काम, सरकारी योजनाओं में आवेदन के समय, पीएफ से जुड़ा काम आदि के लिए आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है क्योंकि इस पर ओटीपी आता है।
ऐसे अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर और फोटो:-
स्टेप 1
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है। साथ में आधार कार्ड लेकर जाएं या नंबर याद रखें।
स्टेप 2
आधार केंद्र पर जाकर आपको वहां के अधिकारी से मिलना है, और उनको बताना है कि आप अपना मोबाइल नंबर और फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं।
स्टेप 3
अब केंद्र पर मिले फॉर्म को भरें, और इसमें अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर (वो जिसे आपको अपडेट करवाना है) आदि जानकारियां भरनी हैं।
स्टेप 4
फॉर्म देकर अधिकारी आपका नंबर अपडेट कर देंगे, और आप साथ ही अपना फोटो भी अपडेट करवा सकते हैं। इस दौरान आपका बायोमैट्रिक भी होगा।
देश - दुनिया
काम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –
आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।
कटेगा दोगुना टीडीएस
आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।
एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव
अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।
RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स
देश - दुनिया
BANK HOLIDAY: इतने दिनों के लिए बंद होने जा रहे है ये बैंक, जल्द निपटा ले अपने जरुरी काम, देखे लिस्ट…

जुलाई महीने में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि इस महीने बैंक में कितने दिन काम-काज होगा। जुलाई में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। 9 जुलाई को बकरीद के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
जुलाई की लिस्ट
तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
1 कांग (रथयात्रा) भुवनेश्वर-इंफाल
3 रविवार सभी जगह
7 खर्ची पूजा अगरतला
9 बकरीद और दूसरा शनिवार सभी जगह
10 रविवार सभी जगह
11 ईद-उल-अजा जम्मू और श्रीनगर
13 भानू जयंती गंगटोक
14 बेन डिएनखलाम शिलांग
16 हरेला देहरादून
17 रविवार सभी जगह
23 चौथा शनिवार सभी जगह
24 रविवार सभी जगह
26 केर पूजा अगरतला
31 रविवार सभी जगह
नोट: इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों के चलते बैंक बंद रहेंगे।
जम्मू और श्रीनगर में 9 से 11 जुलाई तक बैंक बंद
जम्मू और श्रीनगर में 9 से 11 जुलाई तक लगातार 3 दिन कामकाज नहीं होगा। 9 को बकरीद, 10 रविवार और 11 जुलाई को ईद-उल-अजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष7 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया7 days agoमंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
































You must be logged in to post a comment Login