प्याज के बाद तुअर दाल की बढ़ती कीमतों पर काबू करने के लिए सरकार ने उठाया कदम

प्याज की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए उठाए कदमों के बाद अब मोदी सरकार ने दाल की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए कदम उठाया है. सरकार ने तुअर दाल आयात करने की डेडलाइन 15 नवंबर तक बढ़ा दी है. इससे पहले 31 अक्टूबर की डेडलाइन तय की थी. दरअसल सरकार ने पहले सभी व्यापारियों को आदेश देते हुए विदेशों से खरीद हुई दाल को अक्टूबर महीने में ही भारत लाने के निर्देश दिए थे. लेकिन अब इस तारीख को आगे बढ़ाकर 15 नवंबर 2019 कर दिया है. हालांकि, व्यापारियों की मांग तारीख को बढ़ाकर 31 दिसंबर तक करने की थी. ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन ने इसको लेकर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भी लिखा था.
बढ़ने लगी हैं दालों की कीमतें- तूर दाल की कीमत दिल्ली में 98 रुपए किलो हो गई है. वहीं, अमृतसर में 95 रुपये और जम्मू में 102 रुपये पर पहुंची गई है. जबकि मूंग दाल की कीमत मुंबई में 96 रुपये, दिल्ली में 90 रुपये और उत्तर प्रदेश में 90 रुपये हो गई है.
क्यों नहीं हुआ सही समय पर आयात-भारतीय दाल उद्योग केन्या, मोजाम्बिक, म्यांमार (बर्मा) आदि देशों से तूर दाल को आयात करते हैं. इस बार कई देशों में तूर का उत्पादन दो माह देरी से हुआ है. फसल में देरी से भारत की दाल मिलें 31 अक्टूबर तक आयात नहीं कर पाई थी.
अब क्या होगा-सरकार ने सभी व्यापारियों को दाल 15 नवंबर तक ही आयात करने के निर्देश दिए. चालू वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार ने तूर (अरहर) का आयात सिर्फ चार लाख टन करने का कोटा तय किया है. अगर व्यापारी नवंबर में दाल का आयात पूरा नहीं करते तो व्यपारियों को भविष्य में दाल आयात का कोटा नहीं दिया जाएगा.

फ्री सिलाई मशीन योजना : सरकार इन महिलाओ को मुफ्त में दे रही सिलाई मशीन, जल्द करे आवेदन ये रहा प्रोसेस..

Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर और उनको स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। इस योजना के तहत सरकार हर राज्य में महिलाओं को 50 हजार मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में इस स्कीम का लाभ उठाकर महिलाएं अपने जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त कर सकती हैं। इस योजना को खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ पुरुष नहीं उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं
Free Silai Machine Yojana के बारे में विस्तार से –
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेश की महिलाएं उठा सकती हैं।
मौजूदा समय में इस योजना को केवल कुछ राज्यों ने ही लागू कर रखा है। योजना के जरिए मुफ्त सिलाई मशीन पाकर महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। इससे वो हर महीने अच्छी खासी आमदनी कर सकेंगी। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आपको यहां से योजना से जुड़े फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर उसे जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में जाकर जमा करना है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांगता की स्थिति में विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इस योजना में ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य आवेदन नहीं कर सकते हैं। देश में श्रमिकों और कामगारों को वृद्धावस्था के दौरान आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास आमदनी का कोई स्रोत भी नहीं होता है। ऐसे में श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनी की शुरुआत की है। देश में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं
इस स्कीम के बारे में –
इस स्कीम में 18 से 40 वर्ष के बीच के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको इसमें कुछ मात्रा में निवेश करना होगा। मान लीजिए आपकी उम्र 18 वर्ष है। ऐसे में अगर आप इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है।
वहीं 29 साल की उम्र में आवेदन करने वाले लोगों को इसमें हर महीने 100 रुपये का प्रीमियम भरना है। इसके अलावा जो लोग 40 साल की उम्र में श्रम योगी मानधन योजना में जुड़ रहे हैं। उन्हें हर महीने इसमें 200 रुपये का प्रीमियम भरना होगा।
इसके बाद जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इस स्कीम में निवेश करके आप सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपको उसकी आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आप अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करके योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बॉडी मॉडिफिकेशन का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। कोई अपने शरीर में ऐसे बदलाव करवा लेता है कि जिसको भी उसके बारे में पता चलता है वो हैरान हो हो जाता है। एक शख्स जिसने अपने शरीर में एक्सट्रीम लेवल पर बदलाव करवाएं हैं, जिसके कारण यहां तक कि उसे इलाके की चर्च भी उसे वहां शामिल नहीं होने दे रही। बंदे ने अपने चेहरे पर सींग जैसा दिखने वाला कुछ डरावना सा मॉडिफिकेशन करवाया है। जिसके कारण उसे अब कई तरह की दिक्कतों की सामना कर पड़ रहा है। आइए बताते हैं आज आपको इस बंदे की कहानी।
इतने लाख रुपये कर चुका है खर्च
इस शख्स का नाम Renie Diniz da Silva है। वो बीते 14 साल के अपने लुक पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। उन्होंने £50,000 (40,74,595.18 रुपये) अपने लुक को ऐसा डरावना करवाने में खर्च कर दिए हैं। उन्होंने अपने माथे पर भी टैटू करवाया और उनकी बॉडी में 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से को टैटू से कवर कर रखा है। यहां तक कि उन्होंने अपनी जीभ के भी दो हिस्से करवा रखे हैं।
ब्राजील के रहने वाले हैं वो38 साल के रेनी ब्राजील के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने माथे पर और सिर दोनों ओर सींग लगवा लिए हैं। हालांकि उन्होंने अपने शरीर में और भी काफी मॉडिफिकेशन करवाया हैं लेकिन सबसे ज्यादा दुनिया में उन्हें दिक्कत माथे पर लगवाए गए इन दो सींगों के कारण हुई है।
कई लोग करते हैं उनकी आलोचना
लेकिन उन्हें खुद से है प्यार
बहुत से लोग जहां एक तरफ से उनका लुक देखकर डर जाते हैं वहीं उन्हें अपने लुक से बहुत प्यार है। उन्हें टैटू और बॉडी मॉडिफिकेशन करवाना बड़ा ही पसंद हैं। उन्होंने अपने कान में भी बहुत बड़ा छेद करवाया है।
परिवारवालों को भी नहीं आता यह सब पसंद
वो बताते हैं कि उन्होंने जो अपने शरीर में मॉडिफिकेशन करवाए हैं उनको देखकर उनके परिवारवालों ने भी इसपर ऐतराज जताया है। यहां तक कि वो लोग भी इसको लेकर उनकी आलोचना करते हैं। लेकिन वो खुद इससे प्यार करते हैं, इसलिए उन्हें यह सब करना पसंद है।
-
Tech & Auto7 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
जॉब6 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
जॉब7 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब6 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
-
Tech & Auto6 days agoSolar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
जॉब4 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
छत्तीसगढ़5 days agoCG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित
-
Tech & Auto7 days agoSamsung Galaxy F22 Offer: Samsung का यह फ़ोन मिल रहा है बेहद सस्ता, कम बजट में, मिलेगा 48MP कैमरा































You must be logged in to post a comment Login