ज्योतिष
VASTU TIPS: इस सावन मास में तुलसी के पौधे के साथ लगाये ये पौधा, बनी रहेगी शिव जी की अपार कृपा…

Vastu Tips: सावन शुरू हो चुका है और वो मौसम आ चुका है जब आप जो भी पौधे लगाएं बारिश की वजह से आसानी से लग जाते हैं। इस मौके पर कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें लगाने से न सिर्फ आपकी किस्मत खुल सकती है बल्कि आपके पास पैसों की कमी भी नहीं होती है। सावन बहुत ही पवित्र महीना है, इस महीने में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। लेकिन तुलसी के साथ कुछ और भी पौधे हैं जिन्हें अगर आप इस महीने में लगाते हैं तो ये आपके लिए बेहद शुभ होगा और सौभाग्य लेकर आएगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन महीने में अगर आप तुलसी के साथ दूसरे पौधे लगाते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं वो कौन-कौन से पौधे हैं जिन्हें आप सावन के महीने में तुलसी के साथ लगाकर अपनी किस्मत बदल सकते हैं।
बेल का पौधा
बेल भगवान शिव का पसंदीदा फल है इसकी पत्तियां भी महादेव को अर्पित की जाती हैं। अगर आप घर में बेल का पेड़ लगाते हैं तो घर के वास्तु दोष मिट जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में बेल का पौधा लगाएं और घर में अपार सुख और पैसा मिलेगा।
केले का पौधा
सावन में घर में केले का पौधा लगाना शुभ होता है। तुलसी और केले का पौधा साथ लगाने से घर की परेशानियां दूर होती हैं, बस इस बात का ध्यान रखें ये दोनों पौधे साथ न लगाएं, केले को दाहिनी और तुलसी के पौधे को बाईं ओर लगाएं।
शमी का पौधा
शमी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ होता है। इसे घर में लगाने से शिव के साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाने से दोगुनी कृपा मिलती है।
धतूरे का पौधा
शिव जी को धतूरा बहुत प्रिया है, अगर सावन में आप धतूरे का पौधा लगाते हैं तो भोलेनाथ की कृपा आपपर बरसेगी। सावन में रविवार या मंगलवार को धतूरे का पौधा लगाना चाहिए।
चंपा का पौधा
सावन के महीने में चंपा लगाने से भगवान की कृपा घर में होती है, वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में धन-दौलत आती है।

ज्योतिष
Chanakya Niti: इन चीजों को अपनाने में संकोच नहीं करना चाहिए, चमका सकते है आपका भविष्य
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे ही लोग औऱ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें चयन हमें गुणों के आधार पर करना चाहिए न कि उसकी परिस्थिति को देखकर.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धि के बलबूते अपनी अलग ही पहचान बनाई है. चाणक्य का ज्ञान लोगों को सफलता के रास्ते पर ले जाता है. मनुष्य का स्वभाव और उसके गुण उसे अच्छा औऱ बुरा बनाते हैं. निर्धन हो या धनवान अगर व्यक्ति के गुण अच्छे हो तो हर जगह सम्मानीय होता है.
चाणक्य नीति में कुछ ऐसे ही लोग और चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें चयन हमें गुणों के आधार पर करना चाहिए न कि उसकी परिस्थिति को देखकर. चाणक्य ने अपने एक श्लोक के जरिए बताया है कि गंदगी से भी हमें कौन सी चीजें उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए.
विषादप्यमृतं ग्राह्यममेध्यादपि काञ्चनम् ।
रनीचादप्युत्तमां विद्यांस्त्रीरत्नं दुष्कुलादपि ।।
चाणक्य ने श्लोक में बताया है कि व्यक्ति को अमृत से भी जहर निकाल लेना चाहिए यानी कि बुराई में भी अच्छाई ढ़ंढने का प्रयास करें. इससे आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी और हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी.
चाणक्य कहते हैं कि सोना अगर गंदगी में भी पड़ा हो तो उसे उठाने में कतई ना हिचकें. सोना की चमक सदा बरकरार रहती है इसे साफ कर दोबारा उपयोग में ले सकते हैं.
चाणक्य के अनुसार निम्न वर्ग में पैदा होने वाले इंसान से ज्ञान ग्रहण करने से कभी पीछे न हटें. बुद्धिमान व्यक्ति की जाति और धर्म न देखें. ज्ञान जहां से प्राप्त हो ले लेना चाहिए.
सत्कुले योजयेत्कन्यां पुत्रं विद्यासु योजतेत् ।
व्यसने योजयेच्छत्रुं मित्रं धर्मे नियोजयेत् ।।
चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि एक गुणी कन्या का सदा सम्मान करें. दुष्ट परिवार में जन्मी कन्या की परिस्थिति नहीं उसके गुण देखना चाहिए. ऐसे कन्या को अपनाने में कोई दोष नहीं. कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. बेहतर होगा उसमें बुराईंया ढ़ूंढ़ने की बजाय अच्छाईंया खोजें.
वहीं अपनी संतान को सदा श्रेष्ठ शिक्षा दें. मित्रों को धर्म कर्म के कार्य करने के लिए प्रेरित करं. ऐसा करने वालों को सफलता जरूर मिलती है.
इसे भी पढ़े
Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री,सब्सिडी के साथ मिल रहा है ये चूल्हा…
अगर खाने में मिर्च ज्यादा हो जाये अपनाये ये आसान से टिप्स
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..
ज्योतिष
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..

Vastu Shastra: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सबसे सही समय है। भोले के भक्त इस मौके पर अपने आराध्य की तस्वीर और मूर्ति घर में लाते हैं और स्थापित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर घर में लाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में भगवान शिव की तस्वीर का महत्व और उसे लगाने की सही जगह और नियम।
सावन में भोले की तस्वीर
इस दिशा में लगाएं शिव की तस्वीर
लेकिन सवाल यह है कि घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाएं? तो आपको बता दें कि उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीर
उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा
सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हों। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हों या अपना रौद्र रूप धारण किये हों। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़िये :-
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट,जानें लेटेस्ट रेट
ज्योतिष
नाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
Nag panchami 2022 Rahu-ketu Upay: 2 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार है. जानते हैं राहु-केतु के पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन क्या उपाय करें.
Nag panchami 2022 Rahu-Ketu: 2 अगस्त 2022 को नाग पंचमी (Nag panchami 2022 date) का त्योहार है. सनातन धर्म में नाग देवता को पूजनीय माना गया है. जहां नाग देवता शंकर जी के गले की शोभा बढ़ाते हैं तो वहीं गणेश जी जनेऊ के रूप में इन्हें धारण किया हुआ है. भगवान विष्णु तो शेषनाग की शैय्या पर विराजमान हैं.
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से अपार धन और मनोवांछित फल का वरदान मिलता है. नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से कालसर्प दोष से मुक्ति और पाप ग्रह माने गए राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम किए जा सकता है. आइए जानते हैं राहु-केतु (Rahu ketu upay) के पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए इस दिन क्या उपाय करें.
नाग पचंमी पर राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय:
नाग पंचमी पर एक बड़ी सी रस्सी में सात गांठें लगां लें. इसे नाग देवता का प्रतिकात्मक रूप मानकर आसन पर पूजा स्थान पर स्थिपित करें.
अब कच्चा दूध, फूल, बताशे अर्पित करें और गुग्गल की धूप जलाएं
राहु के “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र ,केतु के “ॐ कें केतवे नमः” मंत्र का जाप करें.
मंत्र का जाप करते हुए अब एक-एक कर रस्सी की गांठें खोलते जाएं. फिर इस रस्सी को नदी में प्रवाहित कर दें.
राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से पीड़ित जातक इस दिन नवनाग स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही इन पाप ग्रहों की शुभता पाने के लिए हाथ की मध्यमा उंगली में चांदी के नाग-नागिन की अंगूठी धारण कर सकते हैं. इसके लिए जानकार की सलाह जरूर लें.
सर्प भय से मुक्ति पाने के उपाय:
नाग पंचमी पर चांदी के दो सर्प और एक स्वस्तिक की पूजा करें.
एक थाल में नाग और दूसरे में स्वास्तिक रखें. नागों को कच्चा दूध और स्वस्तिक को बेलपत्र अर्पित करें.
भगवान शिव और नाग देवता का ध्यान करते हुए “ॐ नागेन्द्रहाराय नमः” का जाप करें.
अब नाग देवता को शिवलिंग पर अर्पित करें और स्वस्तिक को गले में धारण कर लें. इससे सर्प भय से छुटकारा मिलेगा.
-
6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto7 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
जॉब7 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
6 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब7 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
5 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
amazing amazing7 days agoअजब-गज़ब परंपरा :यहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती है,जानिए इसकी परंपरा


































You must be logged in to post a comment Login