ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी : OnePlus का ये दमदार फ़ोन हुए 5 हजार तक सस्ता,12 जीबी रैम और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ

नए फोन OnePlus 10 Pro की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने वनप्लस 9 5जी और वनप्लस 9 प्रो 5जी की कीमत में कटौती कर दी है.कंपनी के इन मॉडल को 5,000 रुपये सस्ता कर दिया गया है. वनप्लस 9 5जी 8 जीबी रैम की कीमत 49,999 रुपये से घटकर 44,999 रुपये हो गई है. वहीं इसका 12 जीबी वेरिएंट 49,999 रुपये का हो गया है. ये कटौती फोन के तीनों वेरिएंट Astral Blackm Artic Sky और विंटर मिस्ट पर हुई है.OnePlus 10 Pro की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है.
दरअसल कंपनी के वनप्लस 9 5जी और वनप्लस 9 प्रो 5जी की कीमत में कटौती कर दी गई है. कंपनी के इन मॉडल को 5,000 रुपये सस्ता कर दिया गया है. वनप्लस 9 5जी 8 जीबी रैम की कीमत 49,999 रुपये से घटकर 44,999 रुपये हो गई है. वहीं इसका 12 जीबी वेरिएंट 49,999 रुपये का हो गया है.
ये कटौती फोन के तीनों वेरिएंट Astral Blackm Artic Sky और विंटर मिस्ट पर हुई है.OnePlus 9 Pro 5G के 8GB RAM की कीमत 59,999 रुपये हो गई है, जो कि 64,999 रुपये से घटी है, और इसके 12GB RAM वेरिएंट को अब 69,999, रुपये कम करके 69,999 रुपये कर दिया गया है. ये फोन स्टेलर ब्लैक, पिन ग्रीन और मॉर्निंग मिस्ट कलर में उपलब्ध है. बता दें कि नई कंपनी के ऑफशियल वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर देखी जा सकती है.
वनप्लस 9 5जी के फीचर्स
इस फोन में 6.55 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और इसमे 2400×1080 पिक्सल रेजोलूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट और 20:9 के अस्पेक्ट रेशियो मिलता है. कैमरे के तौर पर वनप्लस के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है.
वनप्लस 9 Pro के फीचर्स
OnePlus 9 Pro में 6.7 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1440×3216 पिक्सल का है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Oxygen OS 11 पर काम करता है. ये फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. ये फोन कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है.
बता दें कि डिस्प्ले को LTPO टेक्नोलॉजी के साथ पेयर किया गया है जो स्मार्ट 120Hz फीचर को ऐनेबल करती है.कैमरे के तौर पर वनप्लस 9 प्रो के रियर पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/1.8 है, साथ में 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 सेकेंडरी कैमरा सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड फ्रीफॉर्म लेंस के साथ आता है.

Tech & Auto
अब whatsApp यूजर्स की लिए आई खुशखबरी: whatsApp ने अपने यूजर्स को दिये बेहतरीन फीचर्स…

WhatsApp इस वक्त दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स का सबसे पसंदीदा इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप बना हुआ है। इस ऐप के जरिए यूजर चैटिंग करने के अलावा फ्रेंड्स और फैमिली के साथ फोटो-वीडियो भी शेयर करते हैं। यूजर्स के फोटो-वीडियो शेयरिंग को पहले से ज्यादा मजेदार बनाने के लिए वॉट्सऐप एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर के आने से यूजर्स को बड़ी फाइल साइज वाले डॉक्यूमेंट्स के अपलोड और डाउनलोड के बारे में काफी जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं डीटेल।
इस नाम से आ रहा नया फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार ऐंड्रॉयड, iOS, वेब और डेस्कटॉप के लिए आए वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा अपडेट में डॉक्यूमेंट के पूरे डाउनलोड या वॉट्सऐप के सर्वर पर अपलोड होने की पूरी जानकारी मिलेगी। कंपनी ने इस फीचर का नाम Document Sharing ETA रखा है।
WABetaInfo ने ट्वीट किया स्क्रीनशॉट
WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। इसमें अपलोड हो रहे डॉक्यूमेंट के साथ चैट बबल में ETA को भी देखा जा सकता है। इससे यह पता चलता है कि डॉक्यूमेंट को पूरी तरह सेंट या रिसीव किए गए डॉक्यूमेंट को डाउनलोड होने में कितना समय लग सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर की बीटा टेस्टिंग के बाद जल्द ही इसे ग्लोबल यूजर्स के लिए रिलीज कर देगी। इन बीटा वर्जन के लिए आया
अपडेट
कंपनी इस फीचर को ऐंड्रॉयड वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.22.8.11 और इसके बाद वाले वर्जन्स में ऑफर कर रही है। वहीं, iOS के लिए यह बीटा वर्जन 22.8.0.74 में आ रहा है। बात अगर डेस्कटॉप की करें तो यह बीटा वर्जन 2.2209.3 और इसके बाद वाले बीटा अपडेट्स में मिलेगा। यह फीचर अर्जेंटीना के यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो रहा है और वे 2जीबी तक के डॉक्यूमेंट्स को वॉट्सऐप पर शेयर कर पा रहे हैं।
देश - दुनिया
TATA ग्रुप की कंपनी TCS को हुआ 9,926 करोड़ मुनाफा, किया अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान, पढ़े खबर…

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही यानी की जनवरी-मार्च के लिए अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। चौथी तिमाही में टीसीएस का नेट प्राॅफिट 7% बढ़कर 9,926 करोड़ रुपये का हो गया। बता दें कि एक साल पहले कंपनी का नेट प्राॅफिट 9,246 करोड़ रुपये था। आज टीसीएस के शेयर 0.36% चढ़कर 3,699 रुपये पर बंद हुए हैं।
चौथी तिमाही में परिचालन से आईटी दिग्गज का रेवेन्यू (TCS revenue) 16% बढ़कर 50,591 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 43,705 करोड़ रुपये था। बता दें कि ब्लूमबर्ग सर्वसम्मति के अनुमान ने मार्च तिमाही के लिए टीसीएस का रेवेन्यू ₹50,249 करोड़ और नेट प्राॅफिट ₹10,077 करोड़ का अनुमान लगाया है। टीसीएस का ऑपरेटिंग मार्जिन 25 फीसदी जबकि शुद्ध मार्जिन 19.6 फीसदी रहा।
कंपनी ने किया अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान
टीसीएस ने आज कंपनी के प्रत्येक शेयर पर 22 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की। इसका भुगतान कंपनी के शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन 27वीं वार्षिक आम बैठक के समापन के चौथे दिन किया जाएगा।
4,000 रुपये है टारगेट प्राइस
शेयर बाजार के IIFL सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि कंपनी के शेयरों को खरीदा जा सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने इसका टारगेट प्राइस 3,850 से 4,000 रुपये रखा है। अनुज गुप्ता ने कहा कि इसे 3480 रुपये पर Toploss के साथ खरीदा जा सकता है।
जॉब
ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान, IPR ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipr.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आवेदन की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2022 है.
कुल 31 मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिन पर अस्थाई आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. हालांकि उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इसे 1 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है.
आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे. जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.
शैक्षिक योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के जीके, गणित, कंप्यूटर एवं लॉजिकल विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे.
-
Tech & Auto7 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto6 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle7 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब6 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश6 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश4 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…




















You must be logged in to post a comment Login