खेल
हरभजन सिंह बने अभिनेता: बर्थडे पर फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ का पोस्टर जारी, निभाएंगे लीड रोल
क्रिकेटर हरभजन सिंह तमिल फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ से अभिनय की पारी की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को उनके 41वें जन्मदिन पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म में दक्षिण भारत के कलाकार अर्जुन, लोसलिया मारियानेसन और सतीश ने भी अभिनय किया है। जॉन पॉल राज और शाम सूर्या ने फिल्म का निर्देशन किया है। किरण रेड्डी मंडाडी और राम मद्दुकुरी इसके निर्माता हैं। ‘फ्रेंडशिप’ इस साल हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होने वाली है।
हरभजन इससे पहले ‘मुझसे शादी करोगी, ‘भज्जी इन प्रॉब्लम’ और ‘सेकंड हैंड हस्बैंड’ में मेहमान भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं और अब भज्जी इस फिल्म में एक मेकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र की भूमिका में दिखेंगे। टफेंड स्टूडियोज लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैच खेले हैं और 417 विकेट लिए हैं। सिंह ने 236 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 269 विकेट लिए हैं।

खेल
बड़ी खबर: कोरोना की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुये इस देश की सरकार.. एशियन गेम्स की तारीखों में बदलाव कर सकती है…

चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स टाल दिए गए हैं। एशिया ओलिंपिक काउंसिल ने कहा कि एशियन गेम्स की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। इसे आगे कब करवाया जाएगा, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। एशियन गेम्स का आयोजन 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो समेत पांच शहरों में होना था। चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 26 शहरों मे लॉकडाउन लगा हुआ है। 21 करोड़ की आबादी घरों में है। झिजिंगयान, जिलिन, शंघाई, बीजिंग समेत 8 प्रांतों में लगभग दो महीने से स्कूल बंद हैं। यहां ओमिक्रॉन वायरस के कारण संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं।
40 खेलों के 61 इवेंट
यहां मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 इवेंट होने थे। इसमें ओलिंपिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी समेत अन्य खेल भी शामिल हैं। वहीं इस बार के एशियन गेम्स में 11 साल बाद टी-20 की वापसी भी होनी थी।
चीन में कोरोना की वजह से कई इवेंट हो गए हैं रद्द
चीन में कोरोना की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द किया जा चुका है। 2022 पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया।
भारत ने 1990 को छोड़कर हर बार जीते हैं गोल्ड मेडल
भारत ने 1990 को छोड़कर हर एशियाई खेलों में कम से कम एक गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, हमेशा मेडल टैली में टॉप 10 देशो में भी शामिल रहा है। अब तक भारत ने एशियाई खेलों में 139 गोल्ड, 178 सिल्वर और 299 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं
खेल
MI vs RR : 19 साल का तिलक ने झड़ा आईपीएल में अर्धशतक, रचा इतिहास,वर्मा का छक्का कैमरामैन के सिर पर जाकर गिरा

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नौवें मुकाबले में शनिवार (दो अप्रैल) को मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई के लिए इस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा बनाए। उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 184.85 का रहा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
तिलक मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।तिलक ने 19 साल 145 दिन की आयु में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज ईशान किशन थे।
किशन ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 58 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 19 साल 278 दिन थी। तिलक ने शनिवार के मैच में 61 रन बनाए तो ईशान किशन ने 43 गेंद पर 54 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 125.58 का रहा।
किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक
किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक है। किशन बतौर ओपनर आईपीएल की लगातार पांच पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने ऐसा किया था। सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2012, बटलर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स और डेविड वॉर्नर ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे।
कैमरामैन के उपर गिरी बाल
मुंबई को शुरुआती झटके लगे लेकिन इसके बाद ईशान किशन के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने पारी संभाल ली। 12वें ओवर में तिलक वर्मा ने रियान पराग की गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से छक्का मारा। लेकिन यह गेंद सीधे वहां खड़े कैमरामैन के सिर पर जाकर गिरे। कैमरामैन की निगाहें कैमरने पर थी और वे अंतिम समय में गेंद को देख पाए। उन्होंने खुद को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेंद आकर उनके सिर पर गिर गई।इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने मेडिकल टीम को बुलाने के लिए इशारा किया लेकिन कैमरामैन ने इसके लिए मना कर लिया। और तुरंत ही अपने काम पर लग गए। यह इस सीजन में पहला मौका नहीं है, जब स्टेडियम में किसी को गेंद लगी है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में भी ऐसा हुआ था। तब आयुष बडोनी ने छक्का लगाया था और गेंद स्टैंड में बैठी महिला के सिर पर जाकर लगी थी।
खेल
क्रिकेट फैंस की लिए आई खुशखबरी, अब स्टेडियम में फैंस को स्पेशल एंट्री.. पढ़े पूरी खबर…

मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे. आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री की इजाजत मिल गयी है. मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा. (PC-IPL)
आईपीएल की प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा.’ IPL 2022 के मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे.’ (PC-PTI)
आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे. लीग स्टेज के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है. आईपीएल टिकट लीग की ऑफिशियल वेबसाइट और बुक माई शो से खरीदा जा सकता है. (PC-PTI)
IPL 2022 के टिकटों की कीमत की शुरुआत 800 रुपये से शुरू हो रही है, वहीं सबसे महंगा टिकट 8 हजार रुपये का है. सबसे सस्ता टिकट डीवाई पाटिल स्टेडियम में उपलब्ध है. वहां टिकटों की कीमत 800 से 2500 रुपये है. (PC-PTI)
वानखेड़े में टिकटों की कीमत 2500 से 4000 रुपये है. सीसीआई में आईपीएल टिकट की कीमत 2500 से 3000 है. वहीं पुणे के एमसीए स्टेडियम में टिकट 1000 से 8000 रुपये तक उपलब्ध हैं. (PC-PTI)
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
छत्तीसगढ़5 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login