Connect with us

Health Care Tips: थायराइड के बीमारी को करना  चाहते है तो अपने डाइट में शामिल करे ये फूड्स…

Published

on

 

तनाव, विटामिन ए की कमी, बॉडी में आयोडीन की कमी होना, हार्मोन असंतुलन, बॉडी में टॉक्सिन्स होने के कारण थायराइड तेजी से बढ़ता है।

थायराइड की परेशानी बॉडी में आयोडीन की कमी के कारण पनपती है। जब थायराइट ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में हार्मोन का निर्माण नहीं कर पाती तो बॉडी में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती है। थायराइड खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की खराबी से पनपने वाली बीमारी है जिसकी सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं है।

अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन के मुताबिक इस बीमारी से पीड़ित इनसान की बॉडी में उसके लक्षण जल्द ही दिखने लगते हैं। बॉडी में थकान रहना, बाल झड़ना, महिलाओं को समय पर पीरियड न आना और मिजास में कड़वापन रहना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। इस बीमारी के लक्षणों की तुरंत जांच कर ली जाएं तो उसका तुरंत उपचार करके उसे कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि थायराइड क्यों बढ़ता है और उसे कैसे कंट्रोल किया जाए।

थायराइड क्या है

थायराइड गर्दन के निचले हिस्से के बीच में तितली के आकार की एक छोटी सी ग्रंथि होती है जो शरीर के मेटाबॉल्जिम को कंट्रोल करती है। हम जो भी खाते हैं, यह ग्रंथि उसे उर्जा में परिवर्तित करती है। इसके साथ ही यह हृदय, मांसपेशियों, हड्डियों व कोलेस्ट्रोल को भी प्रभावित करती है।

थायराइड बढ़ने के कारण

थायराइड एक ऐसी परेशानी है जिसके कई कारण हैं जैसे तनाव, विटामिन ए की कमी, बॉडी में आयोडीन की कमी होना, हार्मोन असंतुलन, बॉडी में टॉक्सिन्स होना और नशीले पदार्थों का सेवन करने से भी थायराइड तेजी से बढ़ता है। आइए जानते हैं कि घर में कैसे थायराइड को कंट्रोल करें।

नॉन वेज का करें सेवन: डाइट में मांस, मछली और अंडे का सेवन करने से थॉयराइड कंट्रोल रहता है। अगर आपका थायराइड बढ़ रहा है तो तुरंत डाइट पर ध्यान दें आपका थायराइड ठीक रहेगा।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

वास्तु शास्त्र: घर की इस दिशा में लगाए स्पाइडर प्लांट, सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ेगा प्रवाह

Published

on

छोटा सा लेकिन बहुत सुंदर दिखने वाला स्पाइडर प्लांट आपने अक्सर बहुत से लोगों के घर में लगा हुआ देखा होगा. विज्ञान भी मानता है कि यह पौधा एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है. इस पौधे को न केवल वास्तु में बल्कि ज्योतिष शास्त्र और फेंगशुई में भी भाग्यशाली और शुभ माना गया है.

Spider Plant: अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों से अपने घर को सजाते हैं. घरों को सजाने के लिए लोग पौधों का इस्तेमाल करते हैं. पौधों से घर का वातावरण शुद्ध रहता है. वास्तु शास्त्र भी कहता है कि पेड़ पौधे से घर का वातावरण ही शुद्ध नहीं करते बल्कि यह घर के सदस्यों के बीच खुशहाली भी लाते हैं. वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और इन पौधों का ठीक से रखरखाव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है.

इन्हीं पौधों में से एक है कि स्पाइडर प्लांट. इस पौधे से जुड़े कई फायदे आपको ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित कृष्ण कांत शर्मा बता रहे हैं. साथ इसे लगाने की सही दिशा की जानकारी भी देंगें.

इस दिशा में लगाए स्पाइडर प्लांट

घर की चीजों को रखने की दिशा के बारे में वास्तु शास्त्र में एक विस्तृत वर्णन मिलता है. स्पाइडर प्लांट को रखने के बारे में भी वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि इस पौधे को रखने के लिए घर की उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे उत्तम होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ही घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधों के लिए यह दिशाएं सबसे अच्छी और बेहतर हैं.

कहां रखें स्पाइडर प्लांट 

घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के लिए स्पाइडर प्लांट को घर में सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को आप घर के लिविंग रूम, किचन, बालकनी या स्टडी रूम में रख सकते हैं.

यदि आप इस पौधे को अपने ऑफिस या व्यवसाय स्थल पर रखना चाह रहे हैं तो इस पौधे को आप अपने कार्यस्थल पर अपनी डेस्क पर रख सकते हैं.

कुछ नियमों का रखें ख्याल 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपने अपने घर में स्पाइडर प्लांट को लगा रखा है तो इसे सूखने ना दें यदि यह प्लांट सूख जाता है या फिर किसी अन्य समस्या के कारण मर जाता है तो इसे हटा कर तुरंत नया पौधा लगा दें. इसके अलावा स्पाइडर प्लांट को घर में दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखने से अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि इस प्लांट को इन दिशाओं में ना रखें.

 

Continue Reading

Insurance Policy For Dog : चिंता न करे अब कुत्तो की भी होगी बिमा पॉलिसी, तबियत बिगड़ने पर या चोरी होने पर मिलेगा इतना पैसा…

Published

on

 

वो कहते है न एक दिन हर कुत्ते का दिन आता है, और अब वो दिन वो ही गया. आपने अभी तक देश में कई बीमा पॉलिसी के बारे में सुना या पढ़ा होगा लेकिन पालतू कुत्तों की पॉलिसी के बारे में क्या आप जानते हैं। जी हां भारत में पहली बार पालतू कुत्तों के लिए भी बीमा पॉलिसी मिल सकेगी।

जनरल इंश्योरेंस कंपनी बजाज आलियांज ने ऐसी पहली रिटेल पॉलिसी लांच की है। रिटेल का मतलब घरेलू स्तर पर जिन लोगों के पास पालतू कुत्ते हैं। अगर कुत्ता बीमार हो जाएगा तो इलाज का खर्च मिलेगा। इतना ही नहीं कुत्ता गायब या चोरी हो जाने पर भी इसमें कवर का प्रावधान है।3 महीने से 10 साल तक के कुत्तों के लिए पॉलिसीबजाज आलियांज का दावा है कि यह रिटेल में इस तरह की पहली पॉलिसी है। बजाज आलियांज ने इस बारे में कहा कि जो लोग भी पॉलिसी लेना चाहते हैं वह अपने पालतू कुत्तों के लिए पॉलिसी ले सकते हैं। यह पॉलिसी कुत्तों की 3 महीने से लेकर 10 साल की उम्र तक के लिए होगी

इसका प्रीमियम 315 रुपए से शुरू होगा।तमाम तरह के खर्च होंगे कवरबजाज आलियांज ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। इस पॉलिसी का नाम बजाज आलियांज पेट डाग इंश्योरेंस पॉलिसी रखा है। बजाज आलियांज ने बताया कि इस पॉलिसी में कुत्तों से संबंधित तमाम तरह के कवर शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इसमें कुत्तों की सर्जरी पर होने वाले खर्च, हॉस्पिटलाइजेशन कवर, मोर्टालिटी बेनिफिट कवर, टर्मिनल डिसीज कवर लांग टर्म केयर कवर, बॉडी कवर, कुत्तों की चोरी या गायब हो जाने जैसी थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर का भी समावेश है।315 रुपए से शुरू होगा प्रीमियमइस पॉलिसी के तहत कुत्तों की स्पेसिफाइड बीमारियों को कवर किया जाएगा। इसमें कुत्ते की बीमारी से मौत हो जाती है। इसके अलावा किसी भी तरह से कुत्ते के घायल होने या बीमारियों का इलाज आदि को कवर किया जाएगा

। बजाज आलियांज ने बताया कि इसका प्रीमियम 315 रुपए से शुरू होगा। हालांकि यह कुत्ते की उम्र उसके साइज और जेंडर के आधार पर तय होगा।चार विकल्प के तहत है बीमा पॉलिसीकंपनी ने बताया कि इसमें चार प्लान है। इसके तहत छोटे कुत्तों, मध्यम आकार के कुत्तों और बड़े आकार के कुत्तों के साथ एक और विकल्प है। इसमें सर्जरी एक्सपेंसेस कवर 50,000 रुपए फैक्चर के लिए 5,000 हॉस्पिटलाइजेशन के लिए 10,000 रुपए का कवर दिया जाएगा।

कुत्ता गायब या चोरी हो गया उसमें भी कवर मिलेगा। इसमें कुत्तों के ओपीडी खर्च भी शामिल होंगे। सबका प्रीमियम प्लान के आधार पर होगा और यह कुत्तों की उम्र से संबंधित होगी।

Continue Reading

10वी पास के लिए खान मंत्रालय में निकली भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन, ये रही शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

भारत सरकार के खान मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में ड्राइवर (ऑर्डिनेरी ग्रेड ड्राइवर) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 64 भर्तियां भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के तीन रीजन में निकली हैं- सेंट्रल रीजन, वेस्टर्न रीजन और नॉर्थ ईस्टर्न रीजन। वेस्टर्न रीजन में 18, सेंट्रल रीजन में 21 और नॉर्थ ईस्टर्न रीजन में 25 पद हैं। इन पदों के लिए ऑफलाइन मोड से आवेदन करना होगा।

योग्यता – मैट्रिक व एलएमवी, एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस। एवं ट्रेक, जीप चलाने का तीन वर्ष का अनुभव। गाड़ियां रिपेयर करने का भी अनुभव हो।

अधिकतम आयु सीमा – 25 वर्ष।

चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-2 (19900- 63200/- रुपये ) मिलेगा।

चयन लिखित परीक्षा और ड्राइविंग स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

दो साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा।

आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2022 है। आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजना होगा।

कहां भेजना होगा आवेदन (स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट)
– सेंट्रल रीजन- द एडिश्नल डायरेक्टर जनरल, हेड ऑफ द डिपार्टमेंट, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, सेंट्रल रीजन , जीएसआई कॉम्पलेक्स, सेमिनेरी हिल्स, नागपुर – 440006 (महाराष्ट्र)।

– वेस्टर्न रीजन- एडीजी, एचओडी, वेस्टर्न रीजन, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, (15-16 झालना डुंगरी, जयपुर- 302004)

नॉर्थ ईस्टर्न रीजन- एडीजी एंड एचओडी, नॉर्थ ईस्टर्न रीजन, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, लुमबाट्नजेन, रेनजाह, शिलॉन्ग – 793006।

आवेदन पत्र के लिफाफे पर पद का नाम लिखना जरूरी होगा

रोजगार समाचार 30 जुलाई से 5 अगस्त के संस्करण में इस भर्ती से जुड़ा विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। विस्तृत जानकारी इस विज्ञापन से देखी जा सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़1 week ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 4 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto5 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto5 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • व्यापर6 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • व्यापर5 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • जॉब5 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • Tech & Auto6 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • देश3 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • 4 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब5 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता