व्यापर
Sukanya Samriddhi Yojana : बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के ये 5 नियन,जानिए बदलाव

सुकन्या समृद्धि में एक परिवार में दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवा सकते हैं. अभी तक यही नियम था. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटी हो जाती है तो उन सभी के लिए खाता खुल सकता है.बेटियों के लिए चलाई जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों का असर खाताधारकों पर दिखेगा. इसलिए, इन सभी बदलावों को जान लेना चाहिए. पुराने खाताधारक के साथ जो लो नया खाता खोलना चाहते हैं, उनके लिए इसे जानना जरूरी हो जाता है. एक बड़ा बदलाव डिफॉल्ट खाते को लेकर किया गया है. पहले सुकन्या समृद्धि का कोई खाता अगर डिफॉल्ट हो जाता था, तो सरकार उस पर पूरा ब्याज नहीं देती थी. अब यह नियम बदल दिया गया है और खाते में जो राशि जमा रहेगी, उस पर पूरा ब्याज मिलेगा. यानी कि सुकन्या समृद्धि का खाता डिफॉल्ट होने के बावजूद खाते की ब्याज दर में बदलाव नहीं होगा. इसका फायदा ग्राहक को खाते पर दिखेगा और पूरा ब्याज मिलेगा.डिफॉल्ट खाते का नया नियम यह हो गया है कि पहले उस पर 4 परसेंट का ब्याज मिलता था. लेकिन अब डिफॉल्ट होने के बाद भी मौजूदा रेट यानी कि 7.6 फीसद की दर से ब्याज मिलता रहेगा. इस तरह ग्राहकों को डिफॉल्ट खाते पर भी अब पूरा ब्याज मिलेगा, उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी. दूसरा बड़ा बदलाव खाता ऑपरेट करने को लेकर है. पहले नियम था कि बच्ची जब 10 साल की हो जाती थी तब वह खुद अपना सुकन्या खाता ऑपरेट कर सकती थी. अब इस उम्र को बढ़ाकर 18 साल कर दिया है. 18 साल होने तक बीटिया के खाते को उसके अभिभावक ऑपरेट कर सकते हैं.
तीन बेटियों के लिए खाता, खुलवा सकते हैं
सुकन्या समृद्धि में एक परिवार में दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवा सकते हैं. अभी तक यही नियम था. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटी हो जाती है तो उन सभी के लिए खाता खुल सकता है. यानी एक पहले और बाद में दो जुड़वा के नाम एक परिवार में तीन खाते खुलवाए जा सकते हैं. अगर शुरू में ही किसी को जुड़वा बेटी हो और बाद में एक और बेटी हो जाए, तो तीनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाता नहीं खुलवा सकते. नए नियम के मुताबिक बाद में हुई बेटी का अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना में नहीं खुलवा सकते हैं.
आसानी से ट्रांसफर हो सकेगा खाते का पैसा
सुकन्या समृद्धि के खाते को बच्ची के माता-पिता या अभिभावक अब देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ट्रांसफ कर सकेंगे. एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में इस खाते को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा. इससे माता-पिता या अभिभावक को सुविधा होगी जो ट्रांसफर या पोस्टिंग के चलते एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं. पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुला है तो उसमें खाताधारक का नाम आसानी से बदलवाया जा सकता है. बेटी का नाम अपडेट करने के लिए कुछ कागजात जमा कराने होंगे।
इसे भी पढ़िये :-
रेल मंत्रालय के तहत RITES में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,जल्द करें आवेदन
PM Kisan Samman Nidhi की 12वीं किस्त आएगा इस दिन,पढ़िये पूरी ख़बर

व्यापर
ICICI Bank और PNB ने उठाया बड़ा कदम,अब ग्राहकों को लगेगा जोरदार झटका

RBI ने हाल ही में रेपो रेट में इजाफा किया है. आरबीआई की ओर से REPO Rate में 0.50 फीसदी यानी 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. जिसका असर अब आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. इसके साथ ही अब ICICI Bank और PNB ने बड़ा कदम उठाया है.ICICI Bank Net Banking: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक समीक्षा निति की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं. इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी यानी 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी. माना जा रहा था कि इस ऐलान के बाद लोगों पर EMI का बोझ बढ़ेगा. इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक और पीएनबी (PNB) ने लोन देने की रेट बढ़ा दी है. इसके साथ ही लोगों पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा. आरबीआई ने रेपो रेट को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.40 प्रतिशत कर दिया. यह मई के बाद से तीसरी वृद्धि है. ताजा वृद्धि के साथ रेपो दर या अल्पकालिक उधारी दर महामारी से पहले के स्तर 5.15 प्रतिशत को पार कर गई है।
PNB और ICICI Bank का ऐलान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से मानक ब्याज दर में 0.50 फीसदी बढ़ोतरी के बाद आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी कर्ज देने की दर बढ़ा दी है. आरबीआई ने शुक्रवार को ब्याज दर 0.5 फीसदी बढ़ा दी जिससे रेपो दर तीन वर्ष के उच्चतम स्तर 5.40 फीसदी पर पहुंच गई. आईसीआईसीआई बैंक ने एक सूचना में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक आई-ईबीएलआर को आरबीआई की नीतिगत दर से संदर्भित किया जाता है. बैंक ने कहा, ‘‘आई-ईबीएलआर 9.10 फीसदी वार्षिक और प्रतिमाह देय है. यह पांच अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी.’’
इतनी की बढ़ोतरी
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने भी दर में वृद्धि की है. इसकी जानकारी देते हुए बैंक ने कहा, ‘‘आरबीआई द्वारा रेपो दर बढ़ाने के बाद रेपो से संबंधित कर्ज दर (आरएलएलआर) को भी 7.40 फीसदी से बढ़ाकर 7.90 फीसदी किया गया है जो आठ अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी. इसके साथ ही लोगों को बढ़ी हुई ईएमआई के कारण एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे. बता दें कि रेपो दर पर ही वाणिज्यिक बैंक केंद्रीय बैंक से उधार लेते हैं.
बाजारों में वित्तीय स्थिरता
रेपो रेट को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि इस कदम से मुद्रास्फीति को नीचे लाने और बाजारों में वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ ने नीतिगत फैसले को नए वैश्विक रुझानों के अनुरूप बताया. उन्होंने कहा कि आरबीआई ने मुद्रास्फीति के प्रति आक्रामक रुख अपनाया, जो अभी भी ऊंची बनी हुई है. हालांकि, वृद्धि की गति काफी सकारात्मक है।
इसे भी पढ़िये :-
DDA में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन की अंतिम तिथि कल जल्द करें आवेदन
व्यापर
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price update : देश में एक और जहां महंगाई लगातार आसमान छू रही है, वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी है. आज लगातार 73 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. पिछले 72 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. आखिरी बार केंद्र की मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल के पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी. इसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया. केंद्र सरकार के फैसले के बाद राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र में भी राज्य सरकारों ने वैट कम करके लोगों को राहत दी।
पेट्रोल-डीजल के रेट
देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) घाटे में तेल बेच रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, IOC ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर के नुकसान पर बेचा है. इसके अलावा डीजल की बिक्री पर कंपनी को प्रति लीटर 14 रुपये का नुकसान हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं.
जानिए अपने शहर का दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल
देशभर में एक ओर जहां महंगाई आसमान छू रही है, वहीं पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की राहत दी थी।
इसे भी पढ़िये :-
one plus के इस फ़ोन मिलेगा OS Android 12 अपडेट, जाने डिटेल्स
व्यापर
रसोई गैस सिलेंडर पर मिल रहा इतने रुपये सब्सिडी,चेक करें ऐसे
-
देश7 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
जरा हटके7 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
जॉब6 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर6 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
ज्योतिष7 days agoनाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
-
Tech & Auto7 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
देश7 days agoमंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा




























You must be logged in to post a comment Login