Lifestyle
Health Tips: आंखों में संक्रमण की समस्या ले सकती है आपकी जान, जाने क्या है इसके लक्षण…

आंखें शरीर के उन नाजुक अंगों में से एक हैं जिन्हें विशेष सुरक्षा और देखभाल की आवश्यकता होती है, पर क्या इस अति संवेदनशील अंग की सेहत को लेकर वास्तव में हम सभी अलर्ट हैं? यह सवाल इसलिए लाजमी है क्योंकि आंखों में होने वाली सामान्य परेशानियों को हम सभी बहुत हल्के में लेते रहते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी इस तरह की लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। विशेषतौर पर आंखों में होने वाले संक्रमण को नजरअंदाज करना, या फिर खुद से ही इसके लिए दवाइयां लेना जानलेवा हो सकता है। आपको भी निश्चित ही आंखों की परेशानियों का जानलेवा एंगल सुनकर अचरज हो रहा होगा, पर वास्तविकता ऐसी ही है।अध्ययनों से पता चलता है कि गर्मियों में आंखों में संक्रमण होना काफी आम बात है, पर कुछ तरह के संक्रमण जानलेवा भी हो सकते हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को आंखों की सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आंखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या को लेकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, इसमें होने वाली लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आंखों में होने वाले किस तरह के संक्रमण की समस्या को जानलेवा माना जाता है?
म्यूकोरमाइकोसिस
कोरोना के इस दौर में म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस संक्रमण) के मामले काफी चर्चा में रहे। यह एक फंगल इंफेक्शन है, जो ग्लोमेरोमाइकोटा फ़ाइलम से संबंधित सूक्ष्मजीवों के कारण होता है। यह फंगस हमारे वातावरण में हमेशा मौजूद रहता है, हालांकि इससे मुकाबले के लिए शरीर में प्राकृतिक प्रतिरक्षा होती है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों, विशेषकर डायबिटीज रोगी या अधिक स्टेरॉयड दवाओं का सेवन करने वालों में इस संक्रमण का जोखिम अधिक होता है। यह संक्रमण नाक से होते हुए रक्त वाहिकाओं पर आक्रमण करता है और साइनस से होते हुए मस्तिष्क तक पहुंच सकता है। संक्रमितों को एक तरफ के चेहरे में सूजन, नाक, आंख के पास काले धब्बे दिख सकते हैं, ऐसे लक्षणों में तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है। इलाज के अभाव में रोगी की जान जा सकती है।
एस्परगिलोसिस
ब्लैक फंगस की ही तरह एस्परगिलोसिस भी बेहद घातक आंखों के संक्रमण में से एक है। एस्परगिलस फंगस के कारण यह संक्रमण होता है। हम में से ज्यादातर लोगों के शरीर में सांस के माध्यम से यह फंगस पहुंचता है, पर इससे कोई क्षति नहीं होती। मोल्ड स्पोर्स में सांस लेने या कटे या खुले घाव के माध्यम से भी यह शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। अस्थमा या सिस्टिक फाइब्रोसिस वाले व्यक्तियों में इसका खतरा अधिक होता है। एस्परगिलस ओकुलर इन्फेक्शन से प्रभावित मरीजों को दर्द, जलन, हाइपरमिया और धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है। समय से इलाज न मिलने के कारण यह जानलेवा भी हो सकता है।
ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस
ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस, आंख के आसपास की चर्बी और मांसपेशियों में होने वाला संक्रमण है। यह पलकों, भौहों और गालों को प्रभावित करता है। यह अचानक शुरू हो सकता है या किसी संक्रमण का परिणाम भी हो सकता है। संक्रमितों को आंख में या उसके आसपास दर्द और सूजन, आंख को इधर-उधर करने में दर्द और दोहरी दृष्टि जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इलाज की कमी के कारण इससे संक्रमित 5-25 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है।

Lifestyle
Hair Care Tips : डैंड्रफ से हैं परेशान तो,अपनाएं ये उपाय

Dandruff Se Kese Paye Chutkara : गर्मियों में बालों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है. अगर बालों की ठीक से देखभाल नहीं की गई तो डैंड्रफ समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डैंड्रफ की समस्या किसी भी मौसम, सर्दी गर्मी में हो सकती है। ऐसे में आपने डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के शैंपू कंडीशनर का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन ऐसे में आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। आइए हम आपको यहां बताते हैं कि आप गर्मियों में बालों में रूसी से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
टी ट्री ऑयल लें
बालों से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल लें और उसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
नारियल का तेल
नारियल का तेल त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके स्कैल्प पर डैंड्रफ है तो नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल के तेल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्कैल्प की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
एलोविरा-
एलोवेरा का इस्तेमाल अक्सर त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन एलोवेरा बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इससे डैंड्रफ की समस्या से निजात मिलती है। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
सेब का सिरका-
डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डैंड्रफ दूर करने के लिए सेब का सिरका एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच शैंपू में थोड़ा सा सेब का सिरका मिलाएं। इसे अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं। इसे लगाएं इसके बाद 20 मिनट बाद बालों को धो लें।
Lifestyle
Health Tips : लगातार पेट की समस्या से है परेशान तो, अपनाये ये जादूई टिप्स

आहार और दिनचर्या की गड़बड़ी ने लोगों के लिए पाचन स्वास्थ्य से संबंधित चुनौतियां बढ़ा दी हैं। इसके चलते लोगों को कई तरह की समस्याएं जैसे अक्सर कब्ज, पेट फूलने, अपच आदि की दिक्कत बनी रहती है। पेट की समस्याओं का मतलब पाचन तंत्र में गड़बड़ी से है। पाचन तंत्र की गड़बड़ी के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए आहार और जीवनशैली दोनों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।पाचन तंत्र आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का ब्रेक डाउन करके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। ऐसे में इस तंत्र में होने वाली समस्या आपको कमजोर कर सकती है।
खाने की खराब आदतें, जैसे बहुत जल्दी खाना या लंबे समय तक भूखा रहना भी पाचन स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली का पालन करेन की सलाह दी जाती है जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में आपकी मदद कर सकें। आइए जानते हैं कि पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक हो जाता है?
हाई फाइबर वाली चीजों का सेवन
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, पाचन की समस्याओं से बचे रहने के लिए सभी लोगों को ऐसी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हों। साबुत अनाज, सब्जियों, फल और फलियों का सेवन करना इसमें आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। हाई फाइबर वाले आहार आपके पाचन तंत्र को मजबूती देकर भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होते हैं, जिससे आपको कब्ज जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
भोजन को चबाकर खाएं
पाचन संबंधित बढ़ती समस्याओं का एक प्रमुख कारण है भोजन को चबाकर न खाना। आपके मुंह से ही पाचन क्रिया शुरू हो जाती है। दांत भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं ताकि पाचन तंत्र के एंजाइम इसका बेहतर तरीके से ब्रेक डाउन कर सकें। इसलिए यदि आप भोजन को सही तरीक से चबाते नहीं हैं तो पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी आ सकती है।
वॉक करने की बनाइए आदत
वॉक करना संपूर्ण शरीर के लिए सबसे फायदेमंद अभ्यास में से एक है। रोजाना लगभग तीस से चालीस मिनट तक तेज चलने की आदत आपको पाचन संबंधी समस्याओं और परेशानियों से बचाने में सहायक हो सकती है। वॉक करने से आंत उत्तेजित होती है जो बृहदान्त्र के माध्यम से मल त्याग की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ भोजन के पाचन को आसान बनाने में काफी सहायक है।
खूब पानी पिएं
कम मात्रा में पानी या तरल पदार्थ का सेवन कब्ज को बढ़ावा दे सकता है। विशेषज्ञ कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं को कम करने के लिए रोजाना 3-4 लीटर पानी पीते रहने की सलाह देते हैं। यदि आप गर्म जलवायु में रहते हैं या ज़ोरदार व्यायाम करते हैं तो आपको और अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता हो सकती है।पानी के अलावा, आप हर्बल टी और अन्य गैर-कैफीनयुक्त पेय से भी अपने तरल पदार्थों का सेवन की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं।
हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है।
संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Lifestyle
HEALTH CARE TIPS: इन आदतों के कारण बढ़ जाती है शुगर जैसे बड़ी परेशानी, बीमारियों से दूर रहने के लिए रखे इन बातों का खास ख्याल…

डायबिटीज यानी एक लाइफस्टाइल बीमारी जिससे डॉक्टरी भाषा में डायबिटीज मेलिटस के नाम से भी जाना जाता है. इस बीमारी में शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होना शुरू हो जाती है और ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने लगती है. अगर समय रहते इस बीमारी को कंट्रोल नहीं किया जाए तो डायबिटीज से जुड़ी फिर अन्य परेशानियां शुरू हो सकती हैं. एन आइ एच की गाइड लाइन के अनुसार डायबिटीक हो या प्री डायबिटीक दोनों स्थितियों में लाइफस्टाइल शुगर लेवल को काफी प्रभावित कर सकता है. ब्लड शुगर को नियमित रखना एक चुनौती है और इसे कंट्रोल में रखना काफी जरूरी. खान-पान, डाइट और लाइफस्टाइल से इस चुनौती को पूरा किया जा सकता है. आइए जानते हैं शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए किन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
खाने की मात्रा
हेल्दी जीवन जीने के लिए हेल्दी खाना भी काफी जरूरी है. अगर व्यक्ति डायबिटीक है तो खाना कैसे ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है, यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. केवल क्या खा रहे हैं यह ही जरूरी नहीं बल्कि कितनी मात्रा में खा रहे हैं यह जानना काफी जरूरी है.
कार्बोहाइड्रेट और पोर्शन साइज
डायबिटीज़ मैनेज करने के लिए यह जानना जरूरी है कि कैसे कार्ब्स काउंट कर सकते हैं. कार्ब्स ही सबसे ज्यादा ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं. इसलिए जो चीजें भी खा रहे हैं उसका पोर्शन साइज जानना भी काफी जरूरी है. मील में सब्जियां, फल और प्रोटीन के स्रोत की बैलेंस डाइट रखना जरूरी है. मील खाने के साथ साथ दवाइयों का सेवन भी जरूर करते रहना जरूरी है. अधिक फूड ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है.
रेगुलर एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करना भी डायबिटीज मैनेज करने का अच्छा तरीका है. एक्सरसाइज करते समय मसल्स शुगर का प्रयोग एनर्जी के लिए करती हैं. जिससे ब्लड शुगर लेवल लो होता है. एक्सरसाइज करने का एक शेड्यूल बनाना जरूरी है. एक्सरसाइज से पहले ब्लड शुगर लेवल टेस्ट करें. खुद को हाइड्रेटेड जरूर रखें.
दवाइयां
इन्सुलिन और अन्य डायबिटीज से जुड़ी दवाइयों का सेवन करना डायबिटीज के लिए काफी जरूरी है. अगर कोई समस्या देखने को मिलती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिएबीमारी
बीमार होने पर भी शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इस स्थिति में निम्न टिप्स का प्रयोग करें:-बीमार होने पर डॉक्टर से मदद लेकर आगे क्या करें यह प्लान करें.
-इस समय भी डायबिटीज की दवाइयों का सेवन जरूर करें.
-डायबिटीज के समय जिस मील का सेवन कर रहे हैं उसी का इस समय भी
-
जॉब3 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
देश - दुनिया7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब7 days agoपशुधन विकास बोर्ड में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब3 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब3 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
देश - दुनिया7 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Knowledge3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया3 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

















You must be logged in to post a comment Login