Connect with us

देश

होली गिफ्ट : कर्मचारियों को मिल सकती है होली से पहली ये बड़ी गिफ्ट,आज होगी बड़ी घोषणा..

Published

on

ट्रस्टी की इस बैठक में ब्याज दर पर जो फैसला लिया जाएगा उसे मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाता है।EPFO: यदि आप भी नौकरी पेशा हैं और आपकी कंपनी कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) का पैसा काटती है, तो आपको जल्द ही होली पर आपको तोहफा मिल सकता है। दरअसल आज से EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक गुवाहाटी में शुरू हुई है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन की न्यूनतम राशि को बढ़ाना और पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दरों पर फैसला लेना है।

इसमें 2021-22 के लिए प्रॉविडेंट फंड डिपॉजिट्स पर ब्याज दर को फाइनल किया जाएगा। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2020-21 और इससे पिछले वित्त वर्ष में 8.5 फीसदी ब्याज दिया था।ट्रस्टी की इस बैठक में ब्याज दर पर जो फैसला लिया जाएगा उसे मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाता है। मार्च, 2020 में ईपीएफओ ने पीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत कर दिया था जो इसका सात साल का न्यूनतम स्तर है।

2018-19 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
2017-18 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
2016-17 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
2015-16 में ब्याज— 8.80 प्रतिशत
2014-15 में ब्याज— 8.75 प्रतिशत
2013-14 में ब्याज— 8.75 प्रतिशत
घटेंगी, बढ़ेंगी या स्थिर रहेंगी ब्याज दरें?
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रस्टी बोर्ड के कुछ मेंबर पीएफ पर ब्याज दर बढ़ाने के पक्ष में है। लेकिन मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए सीबीटी चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों में कमी या इसे स्थिर रखने का फैसला रख सकता है। सूत्रों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है। इससे कमाई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ की ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है। लेकिन इसमें कटौती की भी संभावना है।

100 करोड़ के फंड का कोई दावेदार नहीं
हाल ही मीडिया में खबर आई थी कि ईपीएफओ के पास पड़ी बिना दावे वाली राशि से 100 करोड़ रुपये वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में ट्रांसफर करने के लिए भी प्रस्ताव पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय की ओर से 2015 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ईपीएफ, पीपीएफ और अन्य बचत योजनाओं में पड़ी बिना दावों की रकम को सात साल बाद वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में ट्रांसफर कर दिया जाए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

कर्मचारियों को मिली होली से पहले तोहफ़ा,DA में हुआ 3% का इजाफा,जानें एरियर की फैसला..

Published

on

7th Pay Commission Update: सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया है. सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.

डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी 

दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है. इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है. ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलने लगा है.

ओडिशा  के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल रहा है.

ऐसे करें दूसरा पैन कार्ड सरेंडर

– PAN सरेंडर करने की प्रक्रिया आसान है. इसके लिए कॉमन फॉर्म है जिसे आपको भरना होगा.
– इसके लिए आप इनकम टैक्‍स की वेबसाइट पर जाएं.
– अब ‘Request For New PAN Card Or/ And Changes Or Correction in PAN Data’ लिंक पर क्लिक करें.
– अब फॉर्म डाउनलोड कर लें.
– अब इसके बाद फॉर्म भरकर किसी भी NSDL दफ्तर में जाकर इसे जमा कर दें.
– दूसरा PAN कार्ड सरेंडर करते समय फॉर्म के साथ उसे भी जमा करें.
– ऐसा आप ऑनलाइन भी कर सकते है.

आपको बता दें कि एक ही पते पर एक ही व्यक्ति के नाम आए दो अलग-अलग पैन कार्ड इस श्रेणी में आते हैं. अगर आपके पास भी दो पैन कार्ड हैं तो एक को सरेंडर करना होगा.

Continue Reading

देश

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा : लंबे समय से मांग के बाद अब मिलेगी,सरकारी कर्मचारी को पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा.. 

Published

on

सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. कर्मचारियों को अब फिर से पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा. सरकारी कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे. नई स्कीम में कर्मचारियों को बहुत कम फायदे मिलते थे.

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. होली से पहले सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा एलान किया है. सरकार ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा है.

सरकार ने किया ऐलान
दरअसल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के दौरान राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा है. इसके अलावा सीएम ने न्याय एवं आर्थिक सुरक्षा दिलाने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना में आगामी वर्ष से वार्षिक सहायता राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 7 रुपये करने की घोषणा की है.

सीएम ने इस बजट में कई बड़े ऐलान किए. मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा. इन औद्योगिक पार्कों में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु 600 करोड़ का बजट प्रावधान है.

केंद्र सरकार भी कर सकती है ऐलान
इसी के साथ केंद्र सरकार भी जल्दी ही पुरानी पेंशन योजना को लागू करने कई घोषणा कर सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही पुरानी पेंशन योजना का फायदा मिल सकता है. कर्मचारियों ने लंबे समय से सरकार के सामने यह डिमांड रखी है.

केंद्र सरकार कर्मचारियों की डिमांड पर अब विचार कर रही है. केंद्र ने इसके लिए (ओल्ड पेंशन स्कीम) कानून मंत्रालय से राय भी मांगी है. अब मंत्रालय से जवाब मिलने का इंतजार है.

पुरानी पेंशन योजना देने पर मंथन
दरअसल, केंद्र सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना देने पर मंथन कर रही है. जिस सरकारी कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन 31 दिसंबर 2003 को या उससे पहले जारी किए गए थे, उन्हें ये फायदा मिलेगा. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, इस मुद्दे पर फैसला कानून मंत्रालय के जवाब आने के बाद होगा.

Continue Reading

देश

 यहाँ बढ़ी पेट्रोल 50 रुपये और डीजल 75 रुपये, IOC Lanka एक साथ की कीमत में इज़ाफा,पहुची आसमान पर.. 

Published

on

बढ़े हुए दाम शुक्रवार से प्रभाव में आएंगे। एक महीने में यह तीसरी बार है जब कंपनी ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच चुकी हैं।

क्रूड 140 डॉलर का स्तर छू रहा है। ऐसे में भारत में हर कोई महंगे पेट्रोल डीजल के अंदेशे के बीच जी रहा है। लेकिन भारत के पड़ोसी देश श्री लंका में महंगाई का भीषण विस्फोट हुआ है। यहां एक बार में पेट्रोल 50 रुपये महंगा हो गया है।

वहीं डीजल की कीमतें भी 75 रुपये बढ़ा दी गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की श्रीलंका स्थित अनुषंगी ने श्रीलंकाई रुपये के बहुत अधिक अवमूल्यन के कारण पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं।

बढ़े हुए दाम शुक्रवार से प्रभाव में आएंगे। एक महीने में यह तीसरी बार है जब कंपनी ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

254 रुपये का हुआ पेट्रोल
लंका इंडियन ऑयल कंपनी (एलआईओसी) ने कहा कि डीजल की खुदरा कीमत 75 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की 50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। अब यहां पेट्रोल के दाम 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 214 रुपये प्रति लीटर है।

एलआईओसी के प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने कहा, ‘‘सात दिन के भीतर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपये में 57 रुपये की गिरावट आई है। तेल और गैसोलिन उत्पादों की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ा है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं इसके कारण भी तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं।’’

भारी घाटे में कंपनियां
एलआईओसी को श्रीलंका सरकार से कोई सब्सिडी नहीं मिलती है। गुप्ता ने कहा, ‘‘तेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंची कीमतों के कारण हमें अभी बहुत घाटा उठाना पड़ रहा है, ऐसे में कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। दाम बढ़ाने के बावजूद भारी घाटा वहन करना होगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़8 hours ago

CG News: CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर और पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना...

छत्तीसगढ़1 day ago

पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो,पति कोर्ट पहुंचा और कहा ये..

तलाक के लिए की गई एक अपील पर हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. पति ने पत्नी द्वारा डोर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: कानन पेंडारी जू में सांस की तकलीफ से 25 दिन में 4 वन्य प्राणियों की गई जान…

  बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News : ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर,मौके पर एक की मौत…

नेशनल हाइवे 130सी पर एक बार फिर भीषण हादसा हो गया है. ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर में मिनीडोर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: महिला पंच ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

बिलासपुर में महिला पंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला।...

#Exclusive खबरे

Calendar

March 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto5 days ago

    Jio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…

  • जॉब6 days ago

    यहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…

  • देश6 days ago

    बड़ी खबर:  PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…

  • देश5 days ago

    जल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…

  • मध्यप्रदेश4 days ago

    MP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,

  • जॉब5 days ago

    असिस्टेंट इंजीनियर की यहाँ निकली भर्ती,उम्मीदवार 20 मार्च तक करें आवेदन…