होमगार्ड भर्ती : होमगार्ड के 2500 पदों पर 10 जून से भरे जाएंगे आवेदन, देखिए पूरी जानकारी

लंबे समय से अटके होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 2500 पदों के लिए 10 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जारी नोटिस के मुताबिक इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से 9 जुलाई रात 12 बजे तक चलेगी। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बाद लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आवेदन की प्रक्रिया टाल दी गई थी। यदि आप इसके लिए योग्य हैं और रुचि रखते हैं तो ये जानकारी आपके लिए है।
क्या है उम्र और योग्यता
योग्यता : 8वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार संबंधित जिले का मूल निवासी होकर भर्ती केंद्र/उपकेंद्र से संबंधित नगर निगम/नगर परिषद/नगर पालिका/तहसील में बीते 3 वर्षों से लगातार रह रहा हो।
उम्र सीमा : उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2020 से की जाएगी।
यूं करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जून से अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपको SSO ID की जरूरत होगी। आप ये आईडी sso.rajasthan.gov.in या पर बना सकते हैं या ई-मित्र कियोस्क पर निशुल्क बनवा सकते हैं। SSO ID बनाने के बाद आप लॉग इन कर अप्लाई कर सकेंगे।

जरा हटके खबर
NASA ने फिर एक बार दी चेतावनी कहा- धरती के तरफ मंडरा रहा ये बड़ा खतरा…

एक विशाल क्षुद्रग्रहहमारी धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, जिसका आकार काफी बड़ा बताया जा रहा है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की ओर से इस क्षुद्रग्रह पर नजर रखी जा रही है. नासा के अनुसार विशाल अंतरिक्ष रॉक क्षुद्रग्रह 388945 (2008 TZ3) 16 मई को सुबह 2.48 बजे हमारे ग्रह के करीब पहुंच जाएगा.
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मुताबिक क्षुद्रग्रह 1,608 फीट चौड़ा है. इसकी तुलना में, न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग 1,454 फीट की है. ये एफिल टॉवर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी बड़ा है. लिहाजा अगर यह धरती की सतह से टकराता है तो इससे होने वाली तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टेरॉइड 16 मई को सुबह तकरीबन 2.48 बजे धरती के बेहद करीब होगा.
नासा के अनुसार अगर ये पृथ्वी से टकरा जाता है तो भारी नुकसान होगा.अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की गणना के मुताबिक ये पृथ्वी से करीब 25 लाख मील की दूरी से गुजरेगा. सुनने में ये दूरी काफी लगती है, लेकिन वास्तव में ये ज्यादा दूरी नहीं है. इसीलिए नासा ने इसे हल्के में नहीं लिया है.
ये पहली बार नहीं है जब क्षुद्रग्रह 388945 धरती की ओर बढ़ रहा है. मई 2020 में पृथ्वी के बहुत करीब से ये गुजरा था, ये दूरी 1.7 मिलियन मील की थी. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य की परिक्रमा करते समय, हर दो साल में ये अंतरिक्ष चट्टान नियमित रूप से पृथ्वी से गुजरती है. अगली बार ये मई 2024 में पृथ्वी के करीब से गुजरेगा. क्षुद्रग्रह अंतरिक्ष में घूमते रहते हैं. वैज्ञानिकों ने दशकों से चेतावनी दी है कि कुछ विशाल अंतरिक्ष चट्टानें पृथ्वी के लिए खतरनाक हैं. यदि कोई क्षुद्रग्रह 4.65 मिलियन मील के भीतर आता है और एक निश्चित आकार से अधिक है, तो इसे “संभावित रूप से खतरनाक” माना जाता है.
क्या होते हैं ऐस्टरॉइड?
ऐस्टरॉइड्स वे चट्टानें होती हैं जो किसी ग्रह की तरह ही सूरज के चक्कर काटती हैं लेकिन ये आकार में ग्रहों से काफी छोटी होती हैं. हमारे सोलर सिस्टम में ज्यादातर ऐस्टरॉइड्स मंगल ग्रह और बृहस्पति यानी मार्स और जूपिटर की कक्षा में ऐस्टरॉइड बेल्ट में पाए जाते हैं. इसके अलावा भी ये दूसरे ग्रहों की कक्षा में घूमते रहते हैं और ग्रह के साथ ही सूरज का चक्कर काटते हैं.
ऐस्टरॉइड और उल्कापिंड एक ही चीज है?
उल्कापिंड ऐस्टरॉइड का ही हिस्सा होते हैं. किसी वजह से ऐस्टरॉइड के टूटने पर उनका छोटा सा टुकड़ा उनसे अलग हो जाता है जिसे उल्कापिंड यानी meteroid कहते हैं. जब ये उल्कापिंड धरती के करीब पहुंचते हैं तो वायुमंडल के संपर्क में आने के साथ ये जल उठते हैं और हमें दिखाई देती एक रोशनी जो शूटिंग स्टार यानी टूटते तारे की तरह लगती है लेकिन ये वाकई में तारे नहीं होते, और ये Comet यानी धूमकेतु भी नहीं होते.
Tech & Auto
जल्द बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है SUV के 8 सीटर वाली कार, जाने क्या है इसकी कीमत…

नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवरको 31 मई को ग्लोबली लॉन्च करेगी. इस एसयूवी में 2-3-3 सीट कॉन्फ़िगरेशन, नई डिजिटल टेक्नोलॉजी और एडवांस इंटीग्रेटेड चेसिस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. डिफेंडर एसयूवी का लंबा बॉडी स्टाइल वेरिएंट डिफेंडर 90 और डिफेंडर 110 वर्जन से ऊपर होगा. एसयूवी के लिए बुकिंग मई में शुरू होगी.
लैंड रोवर डिफेंडर 130 4×4 एसयूवी की प्रिव्यू इमेज को रेत के टीलों पर दिखाया है. इसमें सिल्वर रंग के एक्सेंट और फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ व्हाइट पेंट है. जहां SUV की ज़्यादातर प्रोफ़ाइल इमेज में छिपी रही, छत की अतिरिक्त लंबाई और पीछे की ओर की खिड़की स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. डिफेंडर 130 अपने ज्यादा बॉडी पैनल को बाकी डिफेंडर रेंज के साथ शेयर करती है.
ज्यादा लंबी होगी एसयूवी
एसयूवी की पहले की स्पाई इमेज से पता चलता है कि यह एक फैला हुआ व्हीलबेस और एक लंबा रियर ओवरहैंग के साथ आएगा. एसयूवी के 5,100 मिमी लंबी होगी. जो कि पांच-दरवाजे वाले डिफेंडर 110 से 342 मिमी और तीन-दरवाजे वाले डिफेंडर 90 से 777 मिमी अधिक लंबी है. लैंड रोवर डिफेंडर 130 के इंजन लाइनअप को बाकी डिफेंडर रेंज के साथ शेयर किया जाएगा, जिसमें सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर वी 8 के साथ अधिक शक्तिशाली डिफेंडर वी 8 शामिल है, जो 518 एचपी और 846 एनएम का टार्क जनरेट करता है.डिफेंडर 110 का लॉन्च होगा एनिवर्सरी एडिशन
लैंड रोवर ने इस महीने की शुरुआत में पॉपुलर 1993 लैंड रोवर डिफेंडर 110 की याद में डिफेंडर एसयूवी के सीमित लिमिटे 30वीं एनिवर्सरी वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है. इस वेरिएंट की केवल 500 यूनिट्स बनाई जाएंगी और उत्तरी अमेरिका में चुनिंदा लैंड रोवर रिटेल डीलर पर उपलब्ध होंगी. एनिवर्सरी मॉडल में नई एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइल और स्पेसिफिकेशन ओरिजनल मॉडल की तरह देखने को मिलेंगे.
ज्योतिष
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार मनुष्य को इन 6 चीजो का भूलकर भी नही करना चाहिए इस्तेमाल…

अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की किन चीजों को मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल-
रुमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।
घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।
अंगूठी- वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।
पेन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।
कपड़े- वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoबैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब7 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
देश7 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्ती,जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि,शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब4 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब4 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…






























You must be logged in to post a comment Login