Lifestyle
दांतों के दर्द से उड़ सकती है रातो की नींद जाने इस दर्द से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय
कई बार रात में खाना खाते समय दांतों में कुछ फंसने के कारण तेज दर्द हो सकता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं.
Remedies for Toothache : दांतों में दर्द होना एक आम समस्या हो सकती है, जो ठंडा-गर्म खाना खाने से, शरीर में कैल्शियम की कमी होने से, दातों में कैविटी या बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की वजह से अक्सर परेशान कर सकती है. कई बार आधी रात में दांतों का तेज दर्द बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से आपके साथ साथ पूरे घर की नींद उड़ जाती है. बात दिन की हो तो तुरंत जाकर डॉक्टर की सलाह से दवाई ले सकते हैं लेकिन रात में भयानक दर्द के साथ डॉक्टर के पास जाना कई बार संभव नहीं हो पाता है, इसीलिए आपको बताते हैं दांतो के दर्द के उपचार के लिए कुछ घरेलू उपाय जिन्हे दांतो में तेज दर्द होने पर इस्तेमाल करने से राहत मिल सकती है.
दांतों में तेज दर्द के लिए अपना सकते हैं ये घरेलू उपाय :
लहसुन
मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, लहसुन आसानी से घरों में उपलब्ध होता है. लहसुन में मौजूद एलिसिन मुंह के अंदर बैक्टीरिया को खत्म करने में कारगर होता है. बैक्टीरिया के कारण मुंह में कैविटी का खतरा बढ़ जाता है और दातों में तेज दर्द हो सकता है. दर्द होने पर लहसुन की एक कली लेकर दांत में दबा लें उससे राहत मिल सकती है.
कोल्ड कंप्रेस
कोल्ड कंप्रेस यानी बर्फ की सिकाई करने से ब्लड वेसल्स कंप्रैस हो जाती हैं और दर्द में राहत मिलती है.
एक मोटे तौलिए में बर्फ रखकर दर्द वाली जगह पर सिकाई करने से आराम मिलता है.
पिपरमिंट टी
पिपरमिंट एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद मेन्थॉल सेंसिटिव हिस्से को कुछ समय के लिए सुन्न कर देता है जिससे दर्द में आराम मिलता है. दर्द होने पर पिपरमिंट टी पी सकते हैं.
लौंग
लौंग में यूजेनॉल मौजूद होता है जो दांतों कि सूजन कम करने और दर्द को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है. दर्द होने पर लौंग को पीसकर लगा सकते हैं या लौंग को मुंह में डालकर चूस सकते हैं.
पानी में चिया सीड्स मिलाकर पिएं, वजन कम होगा और पाचन तंत्र होगा मजबूत
पानी में चिया सीड्स मिलाकर पिएं, वजन कम होगा और पाचन तंत्र होगा मजबूत

Lifestyle
त्रिफला चूर्ण खाने के तीन बड़े नुक्सान ये रहे जानिए
Triphala Churna side Effects: आयुर्वेदिक और हर्बल में उपचार के लिए त्रिफला का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. त्रिफला के अगर फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी, जो कई तरह के हो सकते हैं.
Triphala Churna side Effects-त्रिफला का नाम तो हर किसी ने सुना होगा. कई तरह की बीमारी के दौरान भी इसे लेते हुए देखा होगा. सदियों से त्रिफला को आयुर्वेदिक और हर्बल उपचार के तौर में इस्तेमाल में लाया जा रहा है. आंवला, बिभिताकि और हरीताकी ये तीन फलों से मिलकर त्रिफला को तैयार किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, त्रिफला खाने से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में किया जा सकता है. त्रिफला खाने से हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं. त्रिफला बाजार में चूर्ण, कैप्सूल और जूस के अर्क के रूप में आसानी से मिल जाता है. त्रिफला चूर्ण के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन इसे खाने से पहले अगर सावधानी नहीं बरती गई तो इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.
त्रिफला चूर्ण के नुकसान
हो सकता है ब्लड शुगर लो
स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक, त्रिफला में डायबिटीज से लड़ने के गुण होते हैं. जो मरीज पहले से ही डायबिटीज कि दवाएं ले रहे हैं, उन्हें त्रिफला खाने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है, जो ब्लड शुगर को काफी लो कर सकता है. अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो त्रिफला चूर्ण खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
दवाओं का असर हो सकता है कम
त्रिफला कई तरह की दवाओं का असर कम कर सकता है, जिससे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. दवाओं के साथ त्रिफला का सेवन करने से पहरेज करना चाहिए. इसके अलावा मूड खराब, एनर्जी में कमी और नींद की समस्या भी हो सकती है.
प्रेगनेंसी में हो सकती है समस्या
प्रेगनेंसी के दौरान त्रिफला चूर्ण के सेवन से कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. इससे मिसकैरेज तक हो सकता है. त्रिफला चूर्ण के सेवन से पहले महिलाओं को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. त्रिफला चूर्ण को खाने से पहले इसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी होना जरूरी है.
Lifestyle
आंसू निकलना भी होता है फायदेमंद जानिए, कैसे
Eye Health: अभी तक आपने सुना होगा कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि रोने के भी बहुत से फायदे हैं.
Eye Care Tips: अगर हंसना-मुस्कराना सेहत (Health) के लिए अच्छा माना जाता है तो रोना भी कहीं से खराब नहीं. जितने ज्यादा फायदे हंसने के है, रोने के भी उतने ही फायदे (Benefits of Tears) माने जाते हैं. फिर चाहे आप किसी मूवी या सीरियल को देख इमोशनल हो रहे हैं या फिर प्याज काटते वक्त आपके आंसू निकल रहे हों.
रिसर्च कहती है कि आपकी हेल्दी आंखों के लिए आंसू काफी जरूरी है. यह आपकी आंखों को गीला और चिकना रखते हैं. इंफेक्शन और गंदगी से भी बचाते हैं. ये आपकी आंखों को साफ रखते हैं और हेल्दी भी बनाते हैं. तो यहां जानिए आखिर क्यों निकलते हैं आंसू और इसके क्या-क्या होते हैं फायदे..
आंसू क्यों निकलते हैं?
इंसान के रोने के पीछे पूरी तरह से साइंस (Science) काम करता है. जब हम या आप इमोशनल (Emotional) होते हैं, प्याज का कोई तीखी चीज काटते हैं, आंखों में कुछ चला जाता है तब आंसू निकलते हैं. आंसू आंख की अश्रु नलिकाओं से निकलने वाला तरल पदार्थ है, जो पानी और नमक के मिश्रण से बना होता है. इसमें तेल, बलगम और एंजाइम नामक केमिकल भी पाया जाता है, जो कीटाणु को मार हमारी आंखों को हेल्दी रखता है.
तीन तरह के होते हैं आंसू
आप नहीं जानते होंगे कि इंसान की आंखों से तीन तरह के आंसू निकलते हैं. चलिए बताते हैं
Basal Tears- इस तरह के आंसू आंखें झपकने पर निकलते हैं. ये आंखों में नमी बनाए रखने का काम करते हैं. ये नॉन-इमोशनल आंसू होते हैं.
Reflex Tears– ये भी नॉन-इमोशनल आंसू ही होते हैं. ये आंखों के हवा, धुएं, घूल के पड़ने से आते हैं.
Emotional Tears- दुख, निराशा, गम होने पर जो आंसू निकलते हैं वे इमोशनल आंसू होते हैं.
आंसुओं के फायदे ही फायदे
नीदरलैंड्स की स्टडी के मुताबिक रोने से आप रिलैक्स फील करते हैं और आपका मूड अच्छा होता है.
आंसू में लाइसोजोम (Iysozyme) नाम का फ्लूइड पाया जाता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यह हमारी आंखों को संक्रमण से बचाता है और आंखों को साफ करता है.
रोने से इमोशन कंट्रोल होती हैं और मानसिक तनाव से राहत मिलती है
रोने से बॉडी में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन हॉर्मोन बनते हैं जो शारीरिक और भावनात्मक दर्द से आराम दिलाते हैं.
आंसू निकलनेसे आंखें सूखती नहीं और उसकी नमी बरकरार रहती है, जिससे आखों की रोशनी बढ़ती है.
जब कोई शख्स आंखें झपकाता है, तो बेसल टियर निकलती हैं तो म्यूकस में ब्रेन को सूखने से बचाते हैं.
ये भी पढ़ें
Lifestyle
क्या आप भी AC का टेंपरेचर 24 -25 से कम रखते है तो हो जाइये सावधान

Best Temperature For Ac: गर्मी में एसी चलाने से राहत मिल जाती है, लेकिन ज्यादा कम तापमान पर एसी चलाना सेहत को नुकसान देता है, जानिए कितने तापमान पर चलाना चाहिए AC और ज्यादा AC में रहने के नुकसान.
AC Temperatures Harmful: बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी सबसे ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में पसीना और चिपचिपाहट से सिर्फ एसी में बैठने पर ही राहत मिलती है. कुछ लोगों को इतनी गर्मी लगती है कि वो एसी के ठीक सामने बैठना या सोना ही पसंद करते हैं और एसी का टेंपरेचर भी 18-20 ही रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं. एसी को बहुत कम टेंपरेचर पर चलाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. आइये जानते हैं एसी को किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए और ज्यादा कम पर एसी चलाने से क्या नुकसान होते हैं.
24-25 डिग्री पर ही एसी चलाएं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको एसी 24-25 डिग्री पर चलाना चाहिए. इससे कम एसी चलाकर रखना आपके स्वास्थ्य पर विरपरीत असर डालता है. सर्दी हो या गर्मी बाहर से तापमान से कमरे या घर के तापमान में एक्सट्रीम बदलाव नहीं होना चाहिए. हमारे शरीर के तापमान की तुलना में बहुत कम तापमान पर सेट किए गए एसी कमरे से नमी को गायब कर देते हैं. जिससे त्वचा को नुकसान होता है. ऐसे में त्वचा से पसीना कम निकलता है और ऑयल ज्यादा निकलने लगता है. इससे मुँहासे, समय से पहले झुर्रियाँ और त्वचा में जलन पैदा हो सकती है. एक्सट्रीम हाई टेंपरेचर में त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन के फंक्शन पर असर पड़ता है.
कम टेंपरेचर पर एसी चलाने के नुकसान
ज्यादा तापमान पर एसी चलाने से शरीर का थर्मल रेगुलेशन प्रभावित होता है.
ठंडी और ड्राई हवा में वायरस और जर्म्स जल्दी पैदा होते हैं और फैलते हैं.
ज्यादा कम एसी चलाने से अस्थमा और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.
जो लोग ज्यादा AC में रहते हैं वो समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं. ऐसे लोगों की त्वचा पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं.
बालों का झड़ना, नाक बंद होना और गला सूखने जैसी परेशानियां होती हैं.
-
व्यापर3 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
-
जरा हटके4 days agoयहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती,जानें क्यों
-
जॉब6 days agoएएसआई और हेड कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती,मिलेगा सैलरी 92,300 तक
-
जरा हटके2 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
जॉब6 days agoसाइंटिस्ट बी पदों पर नौकरी,26 अगस्त तक करें आवेदन
-
Tech & Auto5 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
व्यापर3 days agoइस बैंक के ग्राहकों को लगा जोरदार झटका,जानें क्यों…
-
जॉब5 days agoAIIMS में निकली इन पदों पर भर्ती,आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त
-
ज्योतिष4 days agoRaksha Bandhan 2022 : जानें रक्षासूत्र बांधने का उत्तम मुहूर्त
-
जॉब3 days agoबिजली विभाग में 1033 पदों पर निकाली भर्तियां,नौकरी की तलाश कर रहे युवाओँ के अच्छा मौका


































You must be logged in to post a comment Login