Connect with us

Lifestyle

कितनी मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए, आइये जानते है..

Published

on

जानें रोजाना कितनी मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए | Know how much salt should be consumed daily

 

 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों और खनिजों की रोजाना संयमित मात्रा में आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की कमी या अधिकता, दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। सोडियम भी एक ऐसा ही अति आवश्यक तत्व होता है। सोडियम, नमक का प्रमुख घटक माना जाता है। शरीर में इसकी कमी या अधिकता, दोनों ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती हैं।

नमक के अधिक सेवन को जहां ब्लड प्रेशर बढ़ने और गंभीर स्थितियों में हृदय रोगों का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता है, वहीं इसकी कमी शरीर को गंभीर कमजोरी और थकान का एहसास  करा सकती है।

शोध से पता चलता है कि बहुत अधिक नमक खाने वाले लोगों में हृदय रोगों के साथ-साथ मस्तिष्क से संबंधित कई तरह की जटिलताएं भी हो सकती हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को नियंत्रित मात्रा में इसके सेवन को सुनिश्चित करने की सलाह देते हैं। हालांकि इसके लिए नमक का सेवन बिल्कुल भी नहीं बंद कर देना चाहिए। ऐसा करना भी आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

कितनी मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दैनिक रूप से सोडियम की मात्रा पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में अधिकतम 2,300 मिलीग्राम या लगभग 1 चम्मच की मात्रा में नमक का सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसकी कमी और अधिकता दोनों नुकसानदायक है। कई पैक्ड या जंक खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक हो सकती है, ऐसे में इनके सेवन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए

सोडियम की अधिकता

अतिरिक्त सोडियम का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस, किडनी की बीमारी और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ये स्थितियां हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा देती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो बच्चे नमकीन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं, उनमें मीठे पेय या मीठी चीजों के सेवन की संभावना भी बढ़ जाती है जिसके कारण मोटापे का खतरा हो सकता है। पैक्ड चिप्स और अन्य चीजों से सोडियम का उपभोग बढ़ने का जोखिम रहता है।

सोडियम की कमी

शरीर में सोडियम की कमी होना भी आपके लिए समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसके कारण कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्या सबसे आम है। कुछ स्थितियों में लगातार सोडियम की कमी बने रहने को विशेषज्ञ कई अन्य बीमारियों का भी कारण मानते हैं।
एडिसन रोग
छोटी आंत में रुकावट
दस्त और उल्टी
थायराइड की समस्या।
दिल की धड़कनों की अनियमितता।
जलन होना।

इन बातों का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हाई सोडियम वाली चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।  यदि संभव हो तो भोजन में ऊपर से नमक मिलाने से बचना चाहिए। ऐडेड सॉल्ट के कई तरह के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। सोडियम की अधिकता या कमी के कारण होने वाली समस्याओं की स्थिति में तुरंत किसी चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

हो जाइए सावधान, कोल्ड ड्रिंक्स दे सकती हो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का संकेत…

Published

on

By

 

इस भीषण गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। शरीर को तरावट देने के लिए ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। सोडा युक्त ये ठंडे पेय आपको रिफ्रेश करने के साथ पेट में ठंडक का एहसास जरूर कराते हैं, पर इनका रोजाना या अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। विशेषकर युवाओं में कोल्ड ड्रिंक्स के बढ़ते रुचि को देखते हुए विशेषज्ञ अलर्ट करते हैं।

सेहत के लिहाज से कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकता है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानकारी होना आवश्यक है।

शोध से पता चलता है कि कोल्ड ड्रिंक्स शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा देते हैं, जिसके कई तरह के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। भले ही तपती गर्मी के इस मौसम में  सॉफ्ट ड्रिंक पीना आपको तरावट महसूस कराता हो पर वास्तव में अंदर ही अंदर इससे शरीर को कई तरह से नुकसान भी हो सकते हैं। वजन बढ़ाने से लेकर मधुमेह के खतरे तक, नियमित रूप से कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। आइए आगे इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानते हैं।

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

शोध बताते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है। अत्यधिक फ्रुक्टोज के सेवन से इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है, जिसके कारण टाइप-2 डायबिटीज या जिन लोगों को पहले से ही डायबिटीज है उनमें ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना एक केन कोल्ड ड्रिंक पीना भी आपमें टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कई गुना तक बढ़ा सकता है। डायबिटीज को साइलेंट किलर बीमारियों में से एक माना जाता है, जो कई तरह की और भी बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती है।

कैंसर का जोखिम

आश्चर्यजनक रूप से कुछ अध्ययन इस बात की तरफ भी इशारा करते हैं कि अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन की आदत कई ऐसी स्थितियों का भी कारण बन सकती है जो आपमें कैंसर के खतरे को बढ़ा देती है। 60,000 से अधिक वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग प्रति सप्ताह 2 या इससे अधिक केन कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, उनमें अग्नाशयी कैंसर विकसित होने की आशंका 87 फीसदी अधिक हो सकती है।

एक अन्य अध्ययन के अनुसार पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में कोल्ड ड्रिंक्स के अधिक सेवन की आदत एंडोमेट्रियल कैंसर या गर्भाशय की अंदरूनी परत के कैंसर का भी कारण बन सकती है।

मोटापा और बेली फैट का खतरा

कोल्ड ड्रिंक्स के अधिक सेवन के कारण वजन बढ़ने का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। शोध बताते हैं कि ज्यादातर सॉफ्ट ड्रिंक्स के एक केन में 8 बड़े चम्मच की मात्रा में शुगर होता है। इसका अधिक सेवन शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा देता है, जिसके कारण मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर का वजन अधिक होने को अध्ययनों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख जोखिम कारक बताया गया है। कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम मात्रा में ही किया जाना चाहिए।

लिवर से संबंधित दिक्कतें

कोल्ड ड्रिंक्स का नियमित या अधिक मात्रा में सेवन करना, लिवर से संबंधित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ा सकता है। विशेषकर इससे फैटी लिवर डिजीज का जोखिम काफी बढ़ जाता है। शोध बताते हैं कि अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप वाली चीजों का सेवन लिवर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा देती है, जिसके कारण इस अंग से संबंधित कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

 

Continue Reading

Lifestyle

क्या आप भी धुप से आने के बाद ठन्डे पानी का सेवन करते है, तो जान लीजिये इनसे होने वाले नुकसान..

Published

on

By

 

Cold Water Effects : गर्मियों के मौसम में अधिक तापमान में ठंडा पानी पीना लोगों को गर्मी से राहत दिलाता है। गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए लोग लिक्विड ड्रिंक का सेवन करते हैं, जिसमें साधारण पानी के साथ ही लोग लस्सी, जूस और नारियल पानी समेत तरह तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, हाइड्रेटेड रहने के लिए कम से कम आठ से 10 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी होता है। लेकिन पानी पीते समय उसके सही तापमान का होना भी जरूरी है। पानी के तापमान का असर स्वास्थ्य पर होता है।

गर्मियों में लोग ठंडा पानी पीने के इच्छा से फ्रिज का पानी पीते हैं। प्यास बुझाने और थकावट दूर करने के लिए लोग कभी भी ठंडा पानी पी लेते हैं, इससे भले ही कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल जाती है लेकिन इसका नुकसान भी बहुत होता है। आयुर्वेद में ठंडे पानी को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है। खासकर फ्रिज का चिल्ड वाटर बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। धूप से आकर, एक्सरसाइज के बाद या खाने के बाद ठंडा पानी पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी गर्मियों में गलत समय और गलत तरीके से ठंडे पानी का सेवन करते हैं तो जान लें इससे सेहत पर होने वाले नुकसान के बारे में।

पाचन पर प्रभाव

शरीर किसी भी पदार्थ को अपने तापमान पर लाता है, जिसे वह आगे पाचन के लिए भेजता है लेकिन बहुत कम तापमान की चीजों का सेवन करने से शरीर उसे अपने तापमान के मुताबिक करने लगता है, जिससे डाइजेशन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और अपच की समस्या हो जाती है। पेट में ठंडा पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है। रिसर्च के मुताबिक, ठंडा पानी ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देता है, जिससे पाचन की समस्या हो जाती है।

गले में खराश

अक्सर गला खराब होने या आवाज बदलने पर बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जरूर ठंडा पानी पी लिया होगा। यह सही भी है, ठंडा पानी पीने से गले में खराश हो जाती है। फ्रिज में निकालकर ठंडा पानी पीने से ऐसी समस्या होना आम बात है। वहीं अगर आप भोजन के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं तो बलगम बनने लगता है और सांस लेने के रास्ते ब्लॉक हो जाते है। जिससे गले में खराश, बलगम, जुकाम और गले में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हार्ट रेट पर असर

ठंडे पानी का सेवन आपके शरीर का हार्ट रेट भी कम कर सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दसवीं कपाल तंत्रिका (वेगस नर्व) स्टिम्युलेट हो जाती है। शरीर के अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करने का काम नर्व ही करती है। कम तापमान के पानी का असर सीधे वेगस नर्व पर होता है, जिससे हार्ट रेट कम हो जाती है।

सिरदर्द की समस्या

धूप से आने के तुरंत बाद अगर आप बहुत ठंडा पानी या बर्फ का पानी पी लेते हैं तो ब्रेन फ्रीज हो सकता है। ठंडे पानी का सेवन आपकी रीढ़ की कई नसों को ठंडा कर सकता है, जिसका असर मस्तिष्क पर होता है और सिर दर्द होने लगता है। साइनस की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए यह स्थिति मुसीबत बढ़ा सकती है।

वेट लाॅस में दिक्कत

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ठंडे पानी के कारण शरीर में मौजूद फैट को बर्न करना मुश्किल हो जाता है। फ्रिज के पानी से शरीर का फैट सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से वसा को कम करने में समस्या आती है और वजन कम नहीं होता।

 

Continue Reading

Lifestyle

सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपाये,करें ये उपाये…

Published

on

White Hair Problem: सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए आज हम एक ऐसा घरेलू उपाय लेकर आए हैं,जिससे आपकी समस्या जड़ से खत्म हो सकती है.बदलती लाइफस्टाइल के चलते ज्यादातर लोग तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करते हैं. इसमें सफेद बालों की परेशानी भी शामिल है. क्या आप जानते हैं बॉडी में जरूरी पोषत तत्वों की कमी के चलते सफेद बालों की दिक्कत ज्यादातर लोगों को झेलनी पड़ती।

कुछ लोगों के तो समय से पहले ही बाल सफेद हो जाते हैं.यह भी खराब जीवनशैली की वजह से होता है. ऐसे में तमाम तर के केमिकल इस्तेमाल करके थक चुके लोगों को एक बार मेथी के दाने का इस्तेमाल करना चाहिए. आइए जानते हैं कि कैसी मेथी को उपयोग बालों को काला कर सकते हैं.बता दें कि मेथी में बहुत सारे ऐसे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो बालों को काला करते हैं।

मेथी के दाने को रात भर पानी में भिगो दें, भीगने के बाद उसे पीस लें और इस पेस्ट को नारियल के तेल या बादाम के तेल में मिलाकर मसाज करें कर सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही दिन में आपके बालों में रौनक लौट आएगी और बाल भी सफेद नहीं होंगे.आंवले से भी सफेद बाल हो सकते हैं।

दरअसल, आंवला बालों को काला रखने में बेहद फायदेमंद होता है. आप आंवले का इस्तेमाल मुरब्बे के तौर पर भी कर सकते हैं. इसके अलावा मेहंदी के साथ मिलाकर लगाने पर डबल फायदा मिल सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 hours ago

देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित मिले, एवं केरल में सबसे ज्यादा नए केस 468, भारत में BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला…

    देश में अभी भी रोजाना दो हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों...

छत्तीसगढ़7 hours ago

महंगाई से मिलेगी राहत, पेट्रोल डीजल के बाद खाने के तेलों में आयेगी गिरावट….

  नमस्कार, महंगाई से जल्द एक और राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले सोयाबीन और...

छत्तीसगढ़1 day ago

लोकल ट्रेनें रोकी गयी, जाने क्या है कारण…

  रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन नवी मुंबई व पश्चिमी मुंबई को जोड़ती है। ट्रेनें थमने के कारण...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात, आदिवासी सम्मेलन में भी होंगे शामिल…

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को फिर से बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना...

छत्तीसगढ़2 days ago

today Weather update: मिलेगी तापमान से राहत, देश की कई जिलो मे बारिश की सम्भावना, एवं बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की भी आशंका…

प्री-मानसून का असर आज भी उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार,...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब6 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    SBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब6 days ago

    CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..