Connect with us

ग्राहक सेवा केंद्र (कियोस्क बैंक) कैसे खोलें, खोलने के लिए मिल रहा है 1.5 लाख का लोन, 10 वीं, 12 वीं पास भी कर सकते है ये BUISSNESS, होगी अच्छी-खासी इनकम

Published

on

आज हम आप लोगो को अपने इस वेबसाइट के माध्यम से बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी कियोस्क बैंक कैसे खोले Kiosk Bank Kaise Khole तथा कियोस्क बैंक खोलने के लिए 1.50 लाख रूपये का लोन कैसे ले इसकी विस्तृत जानकारी बताएँगे।

ग्राहक सेवा केंद्र खोलना काफी फायदे वाला बिजिनेस है। यदि आप 10 वीं , 12 वीं उत्तीर्ण है और कंप्यूटर का ज्ञान है तो आप आसानी से कियोस्क बैंक खोलकर मासिक अच्छा इनकम कमा सकते है। और यह ऐसा बिजिनेस है जिसमे आपको कस्टमर खोजने की आवश्यकता भी नहीं है, जिस बैंक से सम्बंधित आप CSP या Kiosk Bank खोलेंगे उनके सभी ग्राहक आपके भी ग्राहक है। कियोस्क बैंक खोलने के लिए किसी भारी भरकम बिल्डिंग की भी आवश्यकता नहीं होती सिर्फ एक छोटी सी दूकान पर आप अपना बैंक सफलता पूर्वक चला सकते है।

कियोस्क बैंक क्या है – यह एक प्रकार का मिनी बैंक है जिसे कियोस्क बैंक अथवा ग्राहक सेवा केंद्र नाम से जाना जाता है। यह एक प्रकार से इंटरनेट बूथ है जिसकी सहायता से बैंक सम्बंधित सारे कार्य किये जाते है। कियोस्क बैंक की शुरुआत उन लोगो को ध्यान में रखकर किया गया है जो बैंक से जुड़े होने के बावजूद बैंक तक नहीं जा पाते अथवा ऐसे लोग जो अभी तक बैंक से नहीं जुड़ पाए है उन्हें जोड़ने के उद्देश्य से खोला गया। अर्थात कियोस्क बैंक का मकसद सभी लोगो को बैंक से जोड़ना एवं जोड़े रखना है।

कौन खोल सकता है कियोस्क बैंक – कियोस्क बैंक भारत का कोई भी नागरिक खोल सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा  डिग्री की आवश्यकता नहीं है। आवेदक को कुछ बैंकिंग एवं कंप्यूटर सम्बंधित कुछः सामान्य जानकारी होनी चाहिए। यदि आप बेरोजगार है और खुद का बिजिनेस करने की सोच रहे है तो आप के लिए कियोस्क बैंक खोलने का सुनहरा अवसर है। आप कियोस्क बैंक की मदद से प्रतिमाह अच्छा इनकम कमा सकते है।

कियोस्क बैंकिंग के फायदे –

सभी लोगो को आसानी से बैंक सुविधा – हमारे देश में अभी भी कई गांव एवं इलाके ऐसे है जहाँ बैंक की सुविधा नहीं है जिसके कारण वहां के लोग बैंक सुविधा से वंचित है।  इन्ही लोगो को बैंक से जोड़ने के लिए कियोस्क बैंक की शुरुआत की गयी।

लम्बी – लम्बी लाइनों से मुक्ति – आप सभी जानते है की जब भी बैंक जाओ तब लम्बी – लम्बी लाइने लगी होती है। ऐसा इस लिए होता है क्योंकि बैंक के पास ग्राहक बहुत है लेकिन बैंक शाखाओं की कमी है। लोगो का कई घंटे समय लाइन में खड़े होने से बर्बाद हो जाते है। इन्ही सब दिक्कतों को दूर करने के लिए कियोस्क बैंक खोलने के  इच्छुक अभ्यर्थियों को मिनी बैंक सञ्चालन की परमिशन दी जाती है।

बेरोजगारी की कमी एवं आर्थिक स्थिति में सुधार- यदि अधिक से अधिक कियोस्क बैंक खुलेंगे तो बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा एक कियोस्क बैंक में ग्राहक अनुसार 2 – 3 कर्मचारी काम भी कर सकते है। बेरोजगारी दूर होने के साथ – साथ आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा।

ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी – प्रायः बैंक दूर दराज होने के कारण कई ग्रामीण बैंक में खाता नहीं खुलवाते लेकिन उनके नजदीक मिनी बैंक होगा तो वह आसानी से बैंक में अपना खाता खोलवा के लेन देन करेगा जिससे सभी की आर्थिक वृद्धि होगी। कस्टमर की संख्या भी बढ़ेगी सरकार को प्रॉफिट भी होगा।

कियोस्क बैंक खोलने हेतु लोन – कियोस्क बैंक खोलने हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को यदि बैंक खोलने की परमिशन मिलती है तो बैंक उन्हें 1.50 लाख तक की लोन प्रदान करती है। उक्त लोन के मदद से आप आसानी से अपनी बिजिनेस प्रारम्भ कर सकते है।

कियोस्क बैंक पर सुविधा – कियोस्क बैंक पर बैंकिंग से जुडी सारी सुविधा दी जाती है , जो ग्राहक की आवश्यकता होती है। जिस कार्य के लिए ग्राहक को बैंक में घंटो लाइन में लगना पड़ता है वह कार्य कियोस्क बैंक में जल्दी हो जाता है। ग्राहकों को प्रमुख रूप से निम्न सुविधा दी जाती है –

  1. ग्राहक का खाता खोलना।
  1. ग्राहकों के अकाउंट को पेन कार्ड, आधार कार्ड आदि से लिंक करना।
  1. खाताधारक के खाते से पैसा निकालना एवं जमा करना।
  1. ग्राहकों को एटीएम जारी करना।
  2. ग्राहकों के पैसे एक खाता से दूसरे खाता में भेजना।
  1. ग्राहकों के RD – FD खाता खोलंना।
  1. ग्राहकों को इन्सुरेंस प्रदान करना।

कियोस्क बैंक खोलने के लिए जरुरी सामान –

  • डेस्कटॉप कंप्यूटर या लेप टॉप।
  • कलर प्रिंटर एंड स्केनर।
  • फिंगर प्रिंट रीडर स्केनर।
  • इंटरनेट कनेक्शन।
  • फर्नीचर / लेकर/ आलमारी एवं स्टेशनरी।

कियोस्क बैंक खोलने के लिए योग्यता – यदि आप निचे दिए सभी अर्हताओं को पूरी करते है तो आप कियोस्क बैंक खोलने हेतु अप्लाई कर सकते है।

  1. कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान हो।
  2. निर्धारित आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  3. 10 वीं या 12 वीं उत्तीर्ण हो।
  4. स्वयं का अथवा किराए का 100 वर्ग फ़ीट का कमरा हो।

कियोस्क बैंक खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

  1. पैन कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. दो रंगीन पासपोर्ट फोटो
  4. बिजली बिल या राशन कार्ड
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. जहाँ आप दुकान खोलना चाह रहे है वहां के पते का प्रमाण पत्र

कियोस्क बैंक कैसे खोलें जाने प्रक्रिया – ग्राहक सेवा केंद्र खोलने / कियोस्क बैंक खोलने के दो तरीके है। जिसे आप नीचे क्रमशः देख सकते है –

बैंक द्वारा – आप स्वयं बैंक जाकर भी इस सुविधा को प्राप्त कर सकते है। आपको जिस बैंक का कियोस्क बैंक खोलना है आपको उस बैंक में जाना होगा। अधिकतर लोग SBI बैंक की कियोस्क बैंक खोलने हेतु आवेदन करते है आप चाहे तो अन्य बैंकों के लिए भी आवेदन कर सकते है। बैंक मैनेजर को जानकारी देने के बाद यदि बैंक मैनेजर आपको कियोस्क खोलने हेतु हां कह दे तो आपको बैंक के तरफ से यूजर नेम एवं पासवर्ड दे दिया जायेगा। सहायता के लिए बैंक आपको 1.50 लाख रूपये की लोन देती है।

कियोस्क बैंक खोलने के दूसरा तरीका – ग्राहक सेवा केंद्र खोलने का दूसरा तरीका यह है की आप किसी वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। लेकिन इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट है आप धोखा धड़ी का शिकार न हो इसके लिए आपको AISECT / आईसेक्ट की वेबसाइट https//www.aisectonline.com/ पर जाकर कियोस्क बैंक के लिए अप्लाई कर सकते है।

उक्त वेबसाइट पर जाकर आपको होम पेज में kiosk पर क्लीक करना है। क्लीक करते ही उसमे ढेर सारे रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन आएंगे। आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए CSC Customer Service Point को ओपन करना होगा। अब आपको फॉर्म भरकर सब्मिट कर देना है। आपका फार्म सही है तो आप अपने आवेदन की स्टेटस देख सकते है।

अन्य तरीके – कियोस्क बैंक खोलने के लिए सबसे पहले aisect.com  पर जाये।  वेबसाइट  के बाद contact / कांटेक्ट के ऑप्शन पर क्लीक करना है।

उक्त ऑप्शन को ओपन करते ही आपके सामने विभिन्न राज्यों के सम्बंधित अधिकारी के संपर्क नंबर आ जाएगी जिसमे आप संपर्क कर अपनी बात रख सकते है। यह कंपनी ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा , पंजाब बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया सहित विभिन्न बैंकों के कियोस्क बैंक खोलने की सुविधा देती है।

Vakrangee के माध्यम से कियोस्क बैंक खोलने हेतु संपर्क करें- यदि आप चाहे तो Vakrangee के माध्यम से भी अप्लाय कर सकते है। सबसे पहले आपको Vakrangee.in पर जाकर contact us  पर क्लीक कर संपर्क नंबर हासिल कर आवेदन सम्बंधित चर्चा कर सकते है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

PM KISAN YOJNA: खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई ई-केवाईसी की अंतिम तिथि, जाने कौन सी है वो तिथि…

Published

on

 

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया है. गौरतलब है कि बगैर ई-केवाईसी के योजना का लाभ किसानों को नहीं मिलेगा. पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मई थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

यह जानकारी पीएम किसान की वेबसाइट पर दी गई है. जिन किसानों के खाते में इस बार ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण 11वीं किस्त नहीं आई वह अगली किस्त लेने के लिए अब अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं.

31 मई को जारी हुई थी 11वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 31 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की 11वीं किस्‍त देश के करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुए एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के तहत 21,000 करोड़ रुपये जारी किए. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की.

कैसे पूरी करें ई-केवाईसी
किसान मोबाइल ऐप या पीएम किसान की वेबसाइट पर अपना केवाईसी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आप किसान पोर्टल पर जाएं. यहां आपको फॉर्मर्स कॉर्नर में ईकेवाईसी का लिंक दिखेगा. लिंक पर क्लिक करने पर आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा. यहां आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च का बटन दबाएं. इसके बाद आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर डालें. आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा. उसे दिए गए स्थान पर भरें. आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा. कोई समस्या आने पर आधार सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. गौरतलब है कि ईकेवाईसी पूरा करने का आज आखिरी दिन है.

Continue Reading

देश

 महिला से बदसलूकी के आरोप में हटाया डीसीपी शंकर चौधरी को पद से,मामले की जांच शुरू 

Published

on

बीती रात पब में महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने द्वारका के डीसीपी और आईपीएस अधिकारी शंकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।बीती रात पब में महिला से बदसलूकी के आरोप में द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से जारी आदेश के मुताबिक शकंर चौधरी को पुलिस मुख्यालय आने का आदेश दिया गया है। दरअसल बीती रात करीब तीन बजे पब से पीसीआर कॉल की जिसमें आरोप लगाया गया कि महिला के साथ बदसलूकी की गई है।

महिला के पति ने आईपीएस अधिकारी और द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। कॉलर ने पीसीआर कॉल पर बताया कि डीसीपी शंकर चौधरी ने शराब के नशे में उनकी पत्नी के सिर पर गिलास मार दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसके बाद उसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

लाहौर के गुलबर्ग स्थित चिल्ड्रन हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की दवाएं जलकर राख हुई…

Published

on

By

 

पांच दिन में पाकिस्तान के दो बड़े शहर लाहौर और कराची में आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से लाहौर के गुलबर्ग स्थित चिल्ड्रन हॉस्पिटल में तो आज ही आग लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर फार्मेसी गोदाम में आग की वजह से लाखों रुपए की दवाएं जलकर राख हो गईं। अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।

इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अस्पताल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फायर रेस्क्यू डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम के 40 से ज्यादा मेंबर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर रेस्क्यू के लिए शहर से अतिरिक्त टीमों को भी बुलाया गया है।

बुधवार को कराची में आग से एक की जान गई थी
इससे पहले बुधवार को कराची में जेल चौरंगी के पास एक डिपार्टमेंटल स्टोर के बेसमेंट में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य बेहोश हो गए। तब फिरोजाबाद के SHO अरशद जंजुआ ने बताया था कि मृतक स्टोर का कर्मचारी था।

यह आग इतनी भयानक थी कि फायर टीम को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक फायर कर्मी भी बेहोश हो गया था। जंजुआ ने बताया कि पहले पहल तो आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन शाम होते होते आग एक बार फिर भड़क गई थी।

खत्म होने की कगार पर है पाकिस्तान का फॉरेन रिजर्व
फिलहाल पाकिस्तानी सरकार को एक साथ कई मोर्चों पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। देश का फॉरेन रिजर्व लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। 27 मई को देश फॉरेन रिजर्व में महज 9.72 अरब डॉलर ही रह गए। इससे भी बड़ी दिक्कत यह है कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड, यानी IMF ने अब तक कर्ज की तीसरी किश्त को हरी झंडी नहीं दी है।

दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सरकार के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। इमरान अपने समर्थकों के साथ लगातार सरकार की घेराबंदी कर रहे हैं। वो कुछ वक्त पहले ही शाहबाज सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटम देकर इस्लामाबाद से लौटे हैं। इमरान चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान करे।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़6 hours ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़3 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़5 days ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब5 days ago

    पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    बस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…

  • जॉब4 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..