देश - दुनिया
चूहों से है परेशान तो,घर में बिल्ली की जगह रखे केला,जानें वैज्ञानिकों के इस रिसर्च को..

Research on Rat: चूहों पर हाल ही में एक ऐसी रिसर्च हुई है जिसे जानकर आप काफी हैरान होंगे. दरअसल वैज्ञानिकों से अनजाने में हुए इस रिसर्च में सामने आया है कि चूहे बिल्ली से ज्यादा केले से डरते हैं.
उन्होंने इसके पीछे की वजह भी निकाली. आइए जानते हैं क्या है रिसर्च.अगर कोई आपसे ये पूछे कि चूहे सबसे ज्यादा किससे डरते हैं, तो शायद आप जवाब देंगे कि बिल्ली से.लेकिन ऐसा नहीं है, चूहे बिल्ली से भी ज्यादा ऐसी चीज से डरते हैं जिसकी कल्पना शायद आप न कर पाएं.
हैरानी की बात ये है कि ये कोई जीव नहीं, बल्कि फल है. हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि चूहों को केले से बहुत डर लगता है. हालांकि यह खोज प्लानिंग के तहत नहीं, बल्कि अनजाने में हुई है, लेकिन अब इसकी खूब चर्चा हो रही है.
पूरी रिसर्च
साइंस एडवांस में छपी इस स्टडी रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि, नर चूहों में केले को देखने के बाद तनाव ज्यादा मिला. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल में मैगकिल यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम गर्भवती और स्तनपान कराने वाली मादा चूहों पर रिसर्च कर रही थी. इस दौरान दिखा कि अजनबी नर चूहों को कैसे मादा चूहे आक्रामकता दिखा रही हैं. आक्रमकता दिखाने के दौरान मादा चूहों ने मूत्र चिह्न के साथ रिएक्ट किया. यह रिएक्शन अजनबी नर चूहों को भगाने और उन्हें चेतावनी देने के लिए दिया गया था, लेकिन टीम यह देखकर हैरान हो गई कि जो नर चूहे अपनी आक्रमकता के लिए जाने जाते हैं, वो मादा चूहों के रसायन से कैसे भाग गए.
मूत्र को सूंघते ही भाग गया चूहा
इसके बाद टीम ने इस पर रिसर्च शुरू किया. इस स्टडी में शामिल प्रोफेसर जेफरी मोगिल ने बताया कि, चूहे और दूसरे स्तंधारी अपनी सूंघने की शक्तियों को यूज करते हैं. इन सबके लिए अलग-अलग समय पर यूरिन की गंध के अलग-अलग मतलब होते हैं. सूंघने वाले संकेत आमतौर पर नर किसी मादा को भेजते हैं, लेकिन यहां बिल्कुल उल्टा हुआ. इस रिसर्च में मादा चूहे ने नर चूहे को सूंघने वाला संकेत भेजा. इससे साफ हुआ कि मादा चूहा अजनबी नर चूहे को दूर रहने के लिए कह रही है.
ये है केले की थियोरी
अब रिसर्च टीम को ये पता करना था कि माद चूहे ने जो मूत्र चिह्न छोड़ा है उसमें ऐसा क्या था जिसे देखकर नर चूहे को भागना पड़ा. टीम ने जब इस पर काम किया तो पता चला कि स्तनपान कराने वाली मादा चूहों के मूत्र में एन-पेंटाइल एसीटेट (N-Pentyl Acetate) नाम का एक यौगिक था. यह केले समेत कई दूसरे बड़े फलों में मिलने वाले यौगिक के समान होता है. वैज्ञानिकों ने बताया कि केले का अर्क बनाने के लिए इसे फल से निकालते हैं. इस रसायन से नर चूहों में हार्मोन में परिवर्तन होने लगता है. इसके बाद टीम ने अलग से इस थियोरी पर काम करने की योजना बनाई. उन्होंने केले के अर्क को नर चूहों के पिंजरे में डाल दिया. इसके बाद नतीजा देखकर वह हैरान हो गए. दरअसल केले के अर्क को देखने के बाद चूहों में तनाव अधिक बढ़ गया था. ये तनाव बिल्कुल उतना ही था, जितना दूसरे चूहों से लड़ाई के दौरान उनमें होता है.

देश - दुनिया
PETROL-DIESEL PRICE: पेट्रोल के दाम पहुँचे 100 के पार, जाने अपने शहरो के पेट्रोल-डीजल के दाम…
देश - दुनिया
पत्नी को अपने ही पति से हुआ जान का खतरा, अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की दी धमकी…

जयपुर में लव-मैरिज के बाद एक पत्नी को अपने ही पति से जान का खतरा बना हुआ है। पीहर में रह रही पत्नी के घर पर पथराव करने और परिवार को कॉल कर जान से मारने की धमकियां तक दे रहा है। पत्नी के अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देता है। कहता है कि तुम्हें जो करना हो कर लेना तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़िता ने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि गुर्जर की थड़ी निवासी 30 साल की युवती ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सांगानेर निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसको प्यार में फांस लिया। प्यार का फांसकर शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। मई 2019 में आर्य समाज मेरठ ले जाकर डरा-धमकाकर शादी कर ली। इसके कुछ महीनों बाद हिम्मत कर घरवालों को आर्य समाज में शादी की बताई।
दोनों के घरवालों ने एक प्रोग्राम कर उनकी शादी को मान लिया। इसके बाद आए दिन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देने लगा। जिसके बाद वह पीहर आकर रहने लगी। आरोप है कि पति उसके घरवालों और उसे कॉल कर जान से मारने की धमकियां देता है। उसकी अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने और बदनाम करने की भी धमकियां दी।
बोला- मैं आ रहा हूं तो तुम्हें जो करना हो कर लेना। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मैं तुम्हारे मोहल्ले में आकर तुम्हारी बदनामी करूंगा। शनिवार रात करीब पौने दो बजे उसके घर पर पत्थर फेंके। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुझे और मेरे घरवालों का पति से जान का खतरा बना हुआ है। हमारे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।
देश - दुनिया
लंबी वेटिंग से यात्रियों को मिलेगी राहत…

रेलवे ने अमरकंटक एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस के साथ जबलपुर-रीवा इंटरसिटी में लगाए अतिरिक्त कोच
रेलवे ने भले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर राहत न दी हो, लेकिन कम दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों की लंबी वेटिंग क्लीयर की जा रही है। रेलवे ने ट्रेन 12853 और 12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के साथ ट्रेन 18234 और 18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत दी है। इन ट्रेनों में रेलवे अस्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच की संख्या बढ़ा रहा है। इसकी मदद से लगभग 72 यात्रियों की वेटिंग टिकट क्लीयर हो जाएगा।
अमरकंटक एक्सप्रेस में 15 जून तक रहेगा
रेलवे के मुताबिक ट्रेन दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक स्लीपर को 4 जून से स्थाई तौर पर लगा दिया गया है, जो 15 जून तक लगा रहेगा। वहीं ट्रेन बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर कोच 4 से 15 जून तक लगाया गया है।
रीवा जाने में भी लंबी वेटिंग
जबलपुर से रीवा जाने वाली यात्रियों को भी रेलवे ने लंबी वेटिंग से राहत दी है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन 11705 जबलपुर-रीवा शटल और ट्रेन 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी, दोनों में वातानुकूलित चेयरकार कुर्सीयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह कोच आज से लगाया जाएगा।
इन दिनों ज्यादातर ट्रेनों में आरक्षण की प्रतीक्षा सूची काफी लंबी हो चली है। रेलवे प्रतीक्षा सूची को छोटी करने में लगा है। इसके लिए उसकी ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रेनों में जगह मिल सके। इन दिनों लोगों की यात्राएं काफी हो रही हैं, इसकी वजह से यात्री ट्रेनों में अपेक्षा से ज्यादा लोग न
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब5 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब7 days agoयहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…


















You must be logged in to post a comment Login