Connect with us

बीमार होने के बावजूद नोवाक जोकोविच को मिली जीत

Published

on

जोकोविच ने बीमार होने के बावजूद फ्रांस के लकी लूजर कोरेनटिन मोतेत को हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई जबकि रफेल नडाल ने एड्रियन मनारिनो को हराया। शीर्ष वरीय जोकोविच ने पहले सेट में दो सेट प्वाइंट बचाते हुए बुधवार को दुनिया के 97वें नंबर के खिलाड़ी मोतेत को 7-6 (7/2), 6-4 से हराया।जोकोविच गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के काइल एडमंड से भिड़ेंगे। गले की समस्या से परेशान जोकोविच ने कहा, ”पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य के लिहाज से मैं शत प्रतिशत ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं।उन्होंने कहा, ”इससे आपकी ऊर्जा, कोर्ट पर आपके मूवमेंट पर असर पड़ता है। लेकिन इस तरह के हालात में आपको स्थिति को स्वीकार करना होता है और उबरने के लिए जो संभव हो, वह करना होता है। नडाल ने स्थानीय वाइल्ड कार्ड धारक मनारिनो के खिलाफ 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की। वह अगले दौर में तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टेन वावरिंका से भिड़ेंगे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

तकनीशियन की 79 पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 3 जुलाई तक करें आवेदन…

Published

on

CSIR NPL Recruitment: आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही तकनीशियन के 79 पदों के लिए अप्लाई करें. विस्तृत विज्ञापन सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nplindia.org पर उपलब्ध है।सीएसआईआर नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली ने 79 तकनीशियन भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है. आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 3 जुलाई 2022 है. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही तकनीशियन के 79 पदों के लिए अप्लाई करें. विस्तृत विज्ञापन सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nplindia.org पर उपलब्ध है.

भर्ती विवरण
इस भर्ती अभियान के द्वारा 79 तकनीशियन के पदों पर भर्ती की जाएगी.
अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु सीमा 3 जुलाई को 28 वर्ष होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क
“निदेशक, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला” के पक्ष में कम से कम 3 महीने के लिए वैध किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक पर डिमांड ड्राफ्ट / पे ऑर्डर के रूप में आवेदन शुल्क के रूप में 100 रूपये का होना चाहिए.

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

आठवीं कक्षा की छात्र ने स्कूल से घर आकर लगा ली फांसी, जाने क्यों, पढ़े पूरी खबर..

Published

on

By

 

स्कूल के टीचर ने अभिषेक के भाई को स्कूल बुलाकर टीसी काटने की बात की और यह भी इसके बाद छात्र का कहीं एडमिशन नहीं होगा।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में आठवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल से घर आकर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (14) के रूप में हुई है। परिवार ने स्कूल के टीचर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दरअसल स्कूल के एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया था कि अभिषेक ने स्कूल की एक महिला टीचर को हॉट बोला है। इस बात पर उसे और परिवार को स्कूल बुलाकर धमकाया गया। जबरन अभिषेक को टीसी काटने की बात की गई। यह भी कहा गया कि इसके बाद उसका दाखिला अब किसी स्कूल में नहीं होगा। इसके बाद छात्र घर पहुंचा और उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि टीचर के प्रताड़ित करने की वजह से ही अभिषेक ने फांसी लगाई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच करवाने की बात कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अभिषेक परिवार के साथ जौहरीपुर, करावल नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता अशोक कुमार, मां सुनीता, बड़ा भाई विवेक और एक छोटी बहन हैं। अशोक कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। अभिषेक पास के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था।

अशोक ने बताया कि तीन जून को अभिषेक स्कूल से एक कॉल आई। अभिषेक की शिकायत करते हुए टीचर ने परिवार को स्कूल आकर मिलने के लिए कहा। सुबह 9.00 बजे कॉल आई। 10 बजे अभिषेक अपने भाई विवेक के साथ स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने विवेक को बताया कि अभिषेक ने स्कूल की महिला शिक्षक के अपशब्द कहते हुए हॉट कहा है। आरोप लगाकर टीचर ने पहले अभिषेक के भाई से माफीनामा लिखवाया। इसके बाद अभिषेक का नाम काटकर उसकी टीसी देने की बात की। टीचर ने यह भी कहा कि नाम कटने के बाद आगे उसका दाखिला भी कहीं नहीं होगा। इसके बाद विवेक और अभिषेक घर आ गए।

 

घर पहुंचकर अभिषेक ने खाना-पीना किया। इसके बाद वह दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में पहुंचा। कुछ ही देर बाद अभिषेक को चुन्नी के सहारे अलमारी के पाइप से लटका देखा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले भी स्कूल के किसी टीचर ने अभिषेक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद किसी दूसरे छात्र के कहने पर अभिषेक पर अपशब्द कहने के आरोप लगाए गए। अभिषेक ने टीचर के बारे में किसी भी तरह के अपशब्द कहने से इनकार किया था। अब परिवार इंसाफ कराने की बात कर रहा है।

 

Continue Reading

Tech & Auto

इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go जल्द होगा लांच,जानें कीमत और फीचर्स

Published

on

इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था और इसके तुरंत बाद, जापानी निर्माता ने भारत में भी स्कूटर के लिए एक पेटेंट दायर किया। पेटेंट 2021 के अगस्त में रजिस्टर किया गया था और अब इसे जर्नल किया गया है।

गौरतलब है कि गुआंगज़ौ मोटर्स ग्रुप कंपनी और जापान होंडा मोटर द्वारा स्थापित एक संयुक्त उद्यम, वूयांग-होंडा मोटर्स (गुआंगज़ौ) कंपनी के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाया जा रहा है।आइए आगे आपको चीन में लॉन्च हो चुके U-Go Electric Scooter की खासियत के बारे में जानकारी देते हैं।जापान की यह दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडिया लाने वाला है।कंपनी ने इसका पेटेंट इंडिया में दर्ज कराया है, जिसके बाद यह कयास लगने शुरू हो गए हैं।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 65 किमी की रेंज का दावा करात है। जो अभी भारत में उपलब्ध ज्यादातर प्रमुख ईवी की तुलना में थोड़ा कम है। दूसरा बैटरी पैक जोड़कर रेंज को दोगुना कर 130 किमी किया जा सकता है।

स्लिम टॉप सेक्शन में टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। U-Go का प्रोफाइल दिखने में साधारण है और यह उपयोगितावादी नजर आता है। हालांकि, इसमें स्मार्ट अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़3 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़6 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब5 days ago

    प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब4 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब5 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    यहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…