आतंकवाद को लेकर इमरान ने कबूला- हां, अलकायदा को पाकिस्तानी सेना और ISI ने दी थी ट्रेनिंग

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकार किया कि उनके देश की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अफगानिस्तान में लड़ने के लिए अलकायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों को प्रशिक्षण दिया था और इसलिए हमेशा से उनसे संबंध बने रहते है क्योंकि उन्होंने उन्हें प्रशिक्षित किया है।
विदेश संबंध परिषद (सीएफआर) में सोमवार को एक समारोह में इमरान से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान की ओर से कोई जांच कराई गई थी कि कैसे ओसामा बिन लादेन एबटाबाद में रह रहा था, पर उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सेना, आईएसआई ने अलकायदा और इन सब समूहों को अफगानिस्तान में लड़ने के लिए प्रशिक्षित किया, उनके संबंध हमेशा से थे, यह संबंध होने ही थे क्योंकि उन्होंने उन्हें प्रशिक्षित किया।”
उन्होंने कहा, “जब हमने इन समूहों से मुंह मोड़ा तो हमसे सब सहमत नहीं हुए। सेना के अंदर भी लोग हमसे सहमत नहीं हुए, इसलिए पाकिस्तान के अंदर हमले हुए।” उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी सेना को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बिन लादेन एबटाबाद में रह रहा था।
इमरान ने कहा, “जहां तक मैं जानता हूं पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख, आईएसआई को एबटाबाद के बारे में कुछ पता नहीं था। अगर किसी को पता भी होगा तो वह संभवत: निचले स्तर में होगा।


जॉब
गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली नौकरियां,मिलेगा 1,40,000 से ज्यादा सैलरी…जानें आवेदन की तिथि

“गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली नौकरियां,मिलेगा 1,40,000 से ज्यादा सैलरी…जानें आवेदन की तिथि”
Sarkari Naukri: इस भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.गृह मंत्रालय के तहत एक प्रमुख आंतरिक सुरक्षा एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी-I / कार्यकारी, ACIO-II / कार्यकारी, JIO-I / कार्यकारी, JIO-II/कार्यकारी, हलवाई-सह-कुक, कार्यवाहक और अन्य के 776 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. IB ACIO-II/Tech 2022 पोस्ट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में गेट स्कोर और इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना शामिल होगा. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज 7 जुलाई 2022 को जारी किया गया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी. वहीं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त में बंद हो जाएगी।
इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 साल रखी गई है. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट सेट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर-1/ एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के पद पर 47600 रुपये से लेकर 151100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ॥ के पद पर 44900 रुपये से लेकर 142400 रुपये महीना तक, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर । के पद पर 29200 रुपये से लेकर 92300 रुपये महीना तक, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर 2 के पद पर 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये महीना तक, सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर।
के पद पर 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये महीना तक, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (मोटर ट्रांसपोर्ट) ॥ के पद पर 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक, सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) के पद पर 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक, हलवाई कम कुक के पद पर 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये महीना तक, केयरटेकर के पद पर 29200 रुपये से लेकर 92300 रुपये महीना तक और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर 2 (टेक्निकल) पद पर 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी.इस भर्ती प्रक्रिया से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के 70 पद, असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ॥ के 350 पद, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर । के 100 पद, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ।
के 50 पद, सिक्योरिटी असिस्टेंट के 100 पद, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (मोटर ट्रांसपोर्ट ) । के 20 पद, जूनियर , इंटेलिजेंस ऑफिसर (मोटर ट्रांसपोर्ट) ॥ के 35 पद, सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) के 20 पद, हलवाई कम कुक के 9 पद, केयरटेकर के 5 पद और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल) के 7 पद भरे जाएंगे.
जॉब
नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने देशभर में टीचर्स के 1616 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 35 साल की उम्र से लेकर 50 साल तक के उम्मीदवार 22 जुलाई तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। जिसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 44 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
प्रिंसिपल- 12
पीजीटी
जीव विज्ञान 42
रसायन विज्ञान 55
वाणिज्य 29
अर्थशास्त्र 83
अंग्रेजी 37
भूगोल 41
हिंदी 20
इतिहास 23
गणित 26
भौतिकी 19
कंप्यूटर विज्ञान 22
टीजीटी
अंग्रेजी 144
हिंदी 147
गणित 167
विज्ञान 101
सामाजिक विज्ञान 124
टीजीटी (तीसरी भाषा) 343
संगीत शिक्षक 33
कला शिक्षक 43
पीईटी पुरुष 21
पीईटी महिला 31
लाइब्रेरियन 53
योग्यता
प्रिंसिपल : 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ 15 वर्षों का अनुभव।
पीजीटी – कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड।
टीजीटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवारों को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ होना चाहिए। या संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होने के साथ उम्मीदवारों को संबंधित विषय का 3 साल तक का अध्ययन किया हुआ होना जरूरी है।
संगीत शिक्षक – संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या संगीत के साथ ग्रेजुएट या कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा पास होना चाहिए।
आर्ट टीचर – ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में आर्ट्स के किसी भी विषय में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या आर्ट्स के किसी भी विषय में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फाइन आर्ट्स में डिग्री होनी चाहिए।
PET – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
आयु सीमा
प्रिंसिपल – अधिकतम 50 वर्ष
PGT – अधिकतम 40 वर्ष
TGT – अधिकतम 35 वर्ष
संगीत शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
कला शिक्षक – अधिकतम 35 वर्ष
PET – अधिकतम 35 वर्ष
लाइब्रेरियन – अधिकतम 35 वर्ष
सैलरी
प्रिंसिपल – रु. 78800-209200 रुपए
TGT – रु. 44900-142400 रुपए
PGT – 47600-151100 रुपए
विविध श्रेणी के शिक्षक – रु. 44900-142400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू (लाइब्रेरियन को छोड़कर) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
जॉब
आईटीबी में निकली सब इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 16 जुलाई से करें आवेदन

ITBP SI भर्ती 2022 : आईटीबी भर्ती 2022 में सब इंस्पेक्टर (ओवरसियर) के कुल 37 पदों को भरा जाना है, इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 32 पद हैं. वहीं महिला कैंडिडेट्स के 5 पद हैं.भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) सब इंस्पेक्टर (एसआई) ओवरसियर ग्रुप बी नॉन गैजेटेड (गैर मंत्रालय) की भर्ती करने जा रही है. पुरुष और महिला दोनों 16 जुलाई 2022 से आवेदन करने के पात्र हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2022 होगी. ITBP SI आवेदन लिंक भर्ती.itbpolice.nic.in पर उपलब्ध होगा.
आवेदकों को एक लिखित परीक्षा के बाद पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवार आईटीबीपी भर्ती 2022 के बारे में डिटेल्स जैसे जरूरी तारीखें, खाली पद, सैलरी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य नीचे देख सकते हैं.आईटीबी भर्ती 2022 में सब इंस्पेक्टर (ओवरसियर) के कुल 37 पदों को भरा जाना है, इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 32 पद हैं. कैटेगरी वाइज पदों की बात करें तो जनरल कैटेगरी – 7, एससी – 2, एसटी – 2, ओबीसी – 15, ईडब्ल्यूएस – 3) और महिला उम्मीदवारों के लिए 5 पद (जनरल कैटेगरी – 1, एससी – 1, ओबीसी – 3) पद रिजर्व हैं. सैलरी की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के बाद 35400 रुपये से लेकर 112400 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी. इन पदों पर 10वीं पास और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।
वहीं आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की आयु सीमा 20 से 25 साल है.सबसे पहले कैंडिडट्स का शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) होगा. इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) होगा. इन दोनों को क्वालिफाई करने वालों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंटेशन होगा।
इसके अलावा डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम (डीएमई) और रिव्यू मेडिकल एग्जाम (आरएमई) होगा. इन पदों पर नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. केवल वही कैंडिडेट्स आवेदन करे जो पात्रता पूरी करते हों. पात्रता पूरी नहीं करने की स्थिति में आवेदन करने पर आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
-
जॉब6 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
देश6 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto5 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर1 day agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : नवोदय विद्यालय में निकली शिक्षक के पदों भर्ती,जल्द करें आवेदन…
































You must be logged in to post a comment Login