‘बिग बॉस 2020’ को जीतने की रेस में अब कुमार सानू के बेटे, कंटेस्टेंट बन छुड़ाएंगे सभी के छक्के

‘बिग बॉस’ हर साल सुर्खियों में रहता है। इस बार ‘बिग बॉस 14’ अपने नए अंदाज के कारण चर्चाओं में बना हुआ है। इस सीजन आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे। चूंकि साल 2020 अभी तक सभी के लिए चैलेजिंग साबित होता आया है, इसलिए शो का नाम इस बार बिग बॉस 14 की जगह ‘बिग बॉस 2020’ रख दिया गया है। मेकर्स लगातार शो के प्रोमो रिलीज कर रहे है। जिसमें फैंस से जल्द शो शुरू होने की बात कही जा रही है। इस बार कंटेस्टेंट्स के तौर पर शो में कौन हिस्सा लेगा, इस बात को लेकर अभी सिर्फ खबरें ही आ रही है।
अब खबर आ रही है कि ‘बिग बॉस 2020’ में मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी हिस्सा ले सकते है। 26 साल के जान कुमार सानू का असली नाम जायेश भट्टाचार्या है। वो अपने पिता को अपना आडियल मानते है, इसलिए वो अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम लगाते हैं। जायेश कुमार सानू की पहली पत्नी रीता के बेटे हैं। कुमार सानू और रीता अब एक साथ नहीं रहते, लेकिन जायेश अपने पिता से काफी प्रभावित है। जायेश ने अपने पिता की तरह करियर के तौर पर म्यूजिक को ही चुना।
जान कुमार सानू एक क्लासिकल सिंगर हैं। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक रहा है। उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के लिए ‘बम बम बोले’ गाया, जो सुपरहिट साबित हुआ। उन्होंने साउथ के लिए भी कई धांसू गाने गाएं है। ‘बिग बॉस 2020’ की बात करें तो शो में जान कुमार सानू के अलावा निया शर्मा, जैसमीन भसीन, पवित्रा पुनिया और नैना सिंह जैसे कंटेस्टेंट शामिल होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने शो के लिए जेनिफर विंगेट को भी ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया।

देश - दुनिया
AIIMS ने दी चेतावनी: अगर आप भी खाते है मोमोज तो हो जाइये सावधान…

बहुत से लोग मोमोज खाने के शौकीन हैं। उन्हें यह डिश बेहद पसंद आती है लेकिन इसे संभल कर खाने की जरूरत है। दरअसल कुछ समय पहले 50 साल के शख्स की मोमोज खाने पर तबीयत बिगड़ गई थी, बाद में उसकी मौत हो गई। इसे लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चेतावनी जारी की है।
एम्स ने लाल चटनी के साथ गर्म मोमोज खाने वालों को नसीहत दी है। एम्स का कहना है कि इसे जमकर चबाएं और सावधानी के साथ निगलें, नहीं तो ये परेशानी का सबक बन सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मोमोज को बिना चबाए निगलने से यह पेट में फंस सकता है, जिससे जान भी जा सकती है।
जिस शख्स की मोमोज खाने से मौत हुई थी उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, उस आदमी ने पहले शराब पी रखी थी और वो एक दुकान पर मोमोज खा रहा था, इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। 73 रन
Tech & Auto
मार्केट में आये सबसे सस्ते फ़ोन, जाने कीमत व अन्य फीचर्स
Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाली है Tata Nexon CNG कार, जाने अन्य फीचर्स…
सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग के साथ Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है। हाल ही में, Tata Nexon CNG को देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग के साथ Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के साथ ही Tata Motors (टाटा मोटर्स), Hyundai (ह्यूंदै), Kia (किआ) और Toyota (टोयोटा) जैसे कार निर्माता अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। इंडो-जापानी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी नई मारुति ब्रेजा सीएनजी, बलेनो सीएनजी और स्विफ्ट सीएनजी के साथ अर्टिगा एमपीवी के तीन नए सीएनजी वैरिएंट्स को रोल आउट करने के लिए तैयार है। ह्यूंदै के वेन्यू और किआ के सोनेट एसयूवी के सीएनजी वर्जन पर काम करने की भी खबर है। जहां टाटा मोटर्स नेक्सन सीएनजी लाएगी, वहीं जापानी कार निर्माता टोयोटा ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश करेगी।
हाल ही में, Tata Nexon CNG को देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मॉडल के 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन और दो गियरबॉक्स ऑप्शन – 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आने की संभावना है। 120 bhp और 170 Nm आउटपुट वाले रेगुलर गैसोलीन यूनिट की तुलना में, SUV का CNG वर्जन में 15 bhp कम पावर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह ज्यादा माइलेज दे सकती है। सीएनजी किट से बूट स्पेस की जगह में कुछ कमी होने की संभावना है। टाटा नेक्सन सीएनजी वैरिएंट में कोई अन्य बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है।
-
जॉब4 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब4 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया4 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब3 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब4 days agoपुलिस विभाग में जल्द होगी 40 हजार पदों पर बंपर भर्ती,देखिये डिटेल































You must be logged in to post a comment Login