देश - दुनिया
प्रवचन देते हुए संत को आया हार्ट अटैक, कैमरे में कैद हुआ मौत का वीडियो

कर्नाटक के बेलगावी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कार्यक्रम में प्रवचन देते हुए एक संत को हार्ट अटैक आया और मंच पर ही उनकी मौत हो गई. ये घटना 6 नवंबर की है, लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है.
मंच पर बोलते-बोलते अचानक गिरे संत
वीडियो में साफ दिख रहा है कि संत संगना बसवा स्वामी कर्नाटक के बेसगावी में अपने अनुयायियों को संबोधित कर रहे थे और मंच पर बोलते-बोलते अचानक ही बेसुध हो गए. इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो चुका है और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


देश - दुनिया
सीआईएसफ हो या सीआरपीएफ, शहीदों के परिवार को मिलेगी एक सी आर्थिक मदद
ड्यूटी पर तैनात रहते हुए जान गंवाने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सभी जवानों के परिवार को मिलने वाली आर्थिक स

हायता की राशि नवंबर माह से बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने इस राशि को बढ़ाकर 35 लाख रुपये करने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सभी बलों ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं और अब सीआरपीएफ हो या सीआईएसफ, सभी बलों के ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवार को रिस्क फंड के तौर पर 35 लाख रुपये ही दिए जाएंगे।
यह सहायता राशि 1 नवंबर 2021 से लागू होगी। हालांकि, ड्यूटी करते हुए शहीद होने वाले जवानों के परिवार को ही यह बढ़ी हुई आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा किसी भी वजह से जान गंवाने की स्थिति में जवान के परिवार को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि शहीदों के परिवारों की तरफ से आर्थिक मदद में भेदभाव का मामला उठाने के बाद अब यह राशि एक समान करने का फैसला किया गया है। एक सीआईएसएफ अधिकारी के मुताबिक, इससे पहले सभी बल अपनी आर्थिक योजना के अनुरूप शहीदों के परिवार को वित्तीय मदद देते थे लेकिन अब सभी बलों के लिए यह राशि एक समान कर दी गई है।
देश - दुनिया
पटना में महिला अधिकारी के घर छापेमारी,10 साल की नौकरी में बनी करोड़पति

बिहार में भ्रष्ट तरीके से संपत्ति अर्जित कर धनकुबेर बने अफसरों के खिलाफ निगरानी, विशेष निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को स्पेशल विजलेंस यूनिट ने पटना के धनरूआ प्रखंड में पदस्थापित सीडीपीओ ज्योति कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की है. ज्योति कुमारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने इस मामले में उनके खिलाफ निगरानी कोर्ट के थाने में केस दर्ज किया है.
न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद पटना के आरपीएस मोड स्थित उनके आवास पर टीम छापेमारी कर रही है. स्पेशल विजिलेंस के सूत्रों की मानें तो ज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में आए महज 10 साल हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने इतनी कम अवधि में करोड़ों रुपए का फ्लैट पटना के आरपीएस मोड़ पर खरीदा है और साथ ही चार से साढ़े 4 लाख नकद की भी बरामदगी हुई है. ज्योति कुमारी के पति पेशे से वकील हैं लेकिन स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों की मानें तो उनके पास आय का कोई खास स्त्रोत नहीं है, ऐसे में ज्योति कुमारी इस पूरे मामले में फंसती नजर आ रही हैं.
फिलहाल स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम छापेमारी के दौरान ज्योति कुमारी से पूछताछ करने में लगी है. महज एक सप्ताह के अंदर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने एक सीडीपीओ के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. अफसरों और बड़े ओहदों पर तैनात लोगो के खिलाफ इन एजेंसियों की छापेमारी से बिहार में फिलहाल खलबली मची हुई है.

देश - दुनिया
SI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 10 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए 10 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल 800 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस लिंक https://jkssb.nic.in/Pdf/Advt पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. साथ ही अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक http://www.ssbjk.org.in पर क्लिक कर इन पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं.
इतने पदों को किया गया है आरक्षित
ओपन मेरिट- 400 पद
एससी- 64 पद
ओएससी- 32 पद
एएलसी/आईबी-32 पद
आरबीए-80
पीएसपी-32 पद
ईडब्लूएस -80 पद
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों (Police Bharti 2021) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1-1-1993 से 1-1-2003 के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. लिखित परीक्षा,फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट के जरिए किया जाएगा.
आवेदन फीस
एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन फीस देना होगा. वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 550 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.
इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 10 दिसंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – jkssb.nic.in

-
देश - दुनिया7 days agoभारतीय सेना में बिना एग्जाम ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया7 days agoघर बैठे बस एक क्लिक पर बन जाएगा राशन कार्ड, बेहद आसान है तरीका- जानिए
-
देश - दुनिया5 days agoPost Office की इन बेस्ट स्कीमों में लगाएं पैसा, जानें कितने टाइम में होगा जाएगा डबल
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी! रेलवे ने इन 64 ट्रेनों का किराया किया कम, अब सस्ते में बुक हो जाएगा टिकट
-
देश - दुनिया5 days agoये है 24 करोड़ का भैंसा खाता है काजू-बादाम, सीमन की भी है भारी डिमांड
-
देश - दुनिया5 days agoइस शख्स ने एक ही मंडप में नौ महिलाओं से की शादी,ऐसा तर्क दिया कि हजम करना मुश्किल
-
देश - दुनिया6 days agoलव मैरिज से गुस्साए पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार डाला, भाई ने भी दिया साथ
-
देश - दुनिया5 days ago25 करोड़ रुपए में बिकता है दोमुंहा सांप, 1 भी जिंदा हाथ लगा तो बदल जाती है किस्मत
-
देश - दुनिया6 days agoकांग्रेस पर मंडराया संकट, गुलाम नबी आजाद खेमे के 7 बड़े नेताओं ने इस्तीफा दिया
-
जॉब3 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 155 पदों पर भर्ती, 17 दिसंबर से पहले करें आवेदन

















You must be logged in to post a comment Login