देश - दुनिया
कौन से बादाम हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, भीगे हुए या रोस्टेट

बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है ये सब जानते हैं. इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. इसलिए लोग बादाम खाना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ लोगों को रोस्टेड खाना पसंद है तो कोई सूखी बादाम गिरी खाना पसंद करता है. तो वहीं कुछ लोगों को बादाम भिगोकर खाना पसंद होता है. लेकिन आपको बता दें कि इन सब में सबसे ज्यादा फायदेमंद बादाम को भिगोकर खाना होता है. इससे सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं. अगर आप सूखी बादाम गिरी या रोस्टेड बादाम खाते हैं तो इसमें मौजूद जिंक और आयरन का फायदा ठीक तरीके से आपके शरीर को नहीं मिल पाता है.साथ ही इसमें मौजूद फाइटिक एसिड भी इन पर से नहीं हटता है. ये बाद में पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट पैदा करता है. इसलिए बादाम को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए. आइये जानते हैं कि बादाम भिगोकर खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं.
बादाम को भिगोकर खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है. इसको खाने से बॉडी में लाइपेज जैसे कुछ इंजाइम रिलीज होते हैं. ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और वेट लॉस में मददगार साबित होते हैं.
न्यूट्रिशन ज्यादा मिलता है
बादाम को भिगोकर खाने से न्यूट्रिशन भी ज्यादा मिलता है. बादाम को भिगोकर खाने से इसकी वो अशुद्धियां भी ख़त्म हो जाती हैं जो शरीर को कुछ पोषक तत्वों को एब्जॉर्व करने से रोकती हैं.
डाइजेशन के लिए फायदेमंद
बादाम को भिगोकर खाना डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एक तो ये भिगोने के बाद काफी मुलायम हो जाते हैं और इन्हें चबाना आसान हो जाता है. इसके साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम में खाने के ब्रेक डाउन के समय भी इससे काफी मदद मिलती है. बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी भरपूर होती है जिसकी वजह से इनके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं.
दिमाग तेज होता है
बादाम भिगोकर खाने से दिमाग भी तेज होता है. इसमें विटामिन ई काफी मात्रा में होता है. ये दिमागी क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. इससे याद्दाश्त और सीखने की क्षमता बढ़ती है.
स्किन ग्लोइंग बनती है
स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी भीगे हुए बादाम काफी मदद करते हैं. इसमें विटामिन ई के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं. ये झुर्रियों और बेजान त्वचा से राहत दिलाने में मदद करते हैं.


देश - दुनिया
पटना में महिला अधिकारी के घर छापेमारी,10 साल की नौकरी में बनी करोड़पति

बिहार में भ्रष्ट तरीके से संपत्ति अर्जित कर धनकुबेर बने अफसरों के खिलाफ निगरानी, विशेष निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को स्पेशल विजलेंस यूनिट ने पटना के धनरूआ प्रखंड में पदस्थापित सीडीपीओ ज्योति कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की है. ज्योति कुमारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने इस मामले में उनके खिलाफ निगरानी कोर्ट के थाने में केस दर्ज किया है.
न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद पटना के आरपीएस मोड स्थित उनके आवास पर टीम छापेमारी कर रही है. स्पेशल विजिलेंस के सूत्रों की मानें तो ज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में आए महज 10 साल हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने इतनी कम अवधि में करोड़ों रुपए का फ्लैट पटना के आरपीएस मोड़ पर खरीदा है और साथ ही चार से साढ़े 4 लाख नकद की भी बरामदगी हुई है. ज्योति कुमारी के पति पेशे से वकील हैं लेकिन स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों की मानें तो उनके पास आय का कोई खास स्त्रोत नहीं है, ऐसे में ज्योति कुमारी इस पूरे मामले में फंसती नजर आ रही हैं.
फिलहाल स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम छापेमारी के दौरान ज्योति कुमारी से पूछताछ करने में लगी है. महज एक सप्ताह के अंदर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने एक सीडीपीओ के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. अफसरों और बड़े ओहदों पर तैनात लोगो के खिलाफ इन एजेंसियों की छापेमारी से बिहार में फिलहाल खलबली मची हुई है.

देश - दुनिया
SI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 10 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए 10 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल 800 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस लिंक https://jkssb.nic.in/Pdf/Advt पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. साथ ही अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक http://www.ssbjk.org.in पर क्लिक कर इन पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं.
इतने पदों को किया गया है आरक्षित
ओपन मेरिट- 400 पद
एससी- 64 पद
ओएससी- 32 पद
एएलसी/आईबी-32 पद
आरबीए-80
पीएसपी-32 पद
ईडब्लूएस -80 पद
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों (Police Bharti 2021) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1-1-1993 से 1-1-2003 के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. लिखित परीक्षा,फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट के जरिए किया जाएगा.
आवेदन फीस
एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन फीस देना होगा. वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 550 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.
इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 10 दिसंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – jkssb.nic.in

देश - दुनिया
मनीष तिवारी का मनमोहन सरकार पर हमला, कहा- ‘मुंबई हमले के बाद पाक पर कार्रवाई नहीं करना कमजोरी की निशानी’

2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक विवादित बयान पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। ताजा नाम मनीष तिवारी का है। मनीष तिवारी ने 26/11 के मुंबई हमलों पर एक किताब लिखी है और इसमें तब की अपनी पार्टी की अगुवाई वाली मनमोहन सिंह सरकार को कमजोर बताया है। मनीष तिवारी ने लिखा है कि मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना कमजोरी की निशानी है। कांग्रेस नेता ने वकालत की कि तब यूपीए सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना थी। मनीष तिवारी की इस किताब का विमोचन आने वाले दिनों में होगा। यानि यह मुद्दा अभी और गर्माएगा।
मनीष तिवारी ने अपनी किताब में और क्या लिखा : मनीष तिवारीके मुताबिक, ‘जब किसी देश (पाकिस्तान) को अगर निर्दोष लोगों के कत्लेआम करने का कोई खेद नहीं तो संयम ताकत की पहचान नहीं, बल्कि कमजोरी की निशानी मानी जाती है। 26/11 ऐसा मौका था जब शब्दों से ज्यादा जवाबी कार्रवाई दिखने की जरूरत थी। यह वैसा ही हमला था, जैसा अमेरिका पर 9/11 को हमला। भारत को भी तीव्र जवाबी कार्रवाई करना थी।’
-
देश - दुनिया7 days agoभारतीय सेना में बिना एग्जाम ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया7 days agoघर बैठे बस एक क्लिक पर बन जाएगा राशन कार्ड, बेहद आसान है तरीका- जानिए
-
देश - दुनिया5 days agoPost Office की इन बेस्ट स्कीमों में लगाएं पैसा, जानें कितने टाइम में होगा जाएगा डबल
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी! रेलवे ने इन 64 ट्रेनों का किराया किया कम, अब सस्ते में बुक हो जाएगा टिकट
-
देश - दुनिया5 days agoये है 24 करोड़ का भैंसा खाता है काजू-बादाम, सीमन की भी है भारी डिमांड
-
देश - दुनिया7 days agoपेंशनर्स बैंक अकाउंट या पीएफ नंबर से कैसे प्राप्त कर सकते हैं अपना Pension Payment Order नंबर
-
देश - दुनिया5 days agoइस शख्स ने एक ही मंडप में नौ महिलाओं से की शादी,ऐसा तर्क दिया कि हजम करना मुश्किल
-
देश - दुनिया5 days ago25 करोड़ रुपए में बिकता है दोमुंहा सांप, 1 भी जिंदा हाथ लगा तो बदल जाती है किस्मत
-
देश - दुनिया6 days agoलव मैरिज से गुस्साए पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार डाला, भाई ने भी दिया साथ
-
देश - दुनिया6 days agoकांग्रेस पर मंडराया संकट, गुलाम नबी आजाद खेमे के 7 बड़े नेताओं ने इस्तीफा दिया





























You must be logged in to post a comment Login