Lifestyle
भीगा हुआ चना शरीर को बनाता है ताकतवर, साथ में खाएंगे ये एक चीज तो मिलेंगे और भी फायदे
चने को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी। प्रोटीन के अलावा चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यह शरीर को स्वस्थ और ताकतवर तो बनाता ही है, साथ ही कई तरह की बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। यह दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है और त्वचा और बालों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। यूं तो चना खाने के कई तरीके हैं, कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ उबालकर, तलकर या सब्जी के रूप में, लेकिन भीगे हुए या अंकुरित चने को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर भीगे हुए चने के साथ गुड़ का भी सेवन किया जाए तो जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।
विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर किसी के शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी हो, तो उसे चने का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है। गुड़ में भी आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलती है मदद
भीगे हुए चने के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। गुड़ के भी यही फायदे हैं। गुड़ भी प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और तरह-तरह की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इसलिए कई लोग चना और गुड़, दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, ताकि फायदे भी दोगुने हो जाएं।
पेट के लिए भी फायदेमंद होता है भीगा चना
भीगे हुए चने को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी खासी मात्रा में होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज आदि को दूर करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। गुड़ खाने से भी पाचन में सुधार होता है। ऐसे में दोनों का एक साथ सेवन दोगुने फायदे दे सकता है।
भीगा चना और गुड़ खाने का सही समय और तरीका
सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। सबसे पहले तो मुट्ठी भर चने को एक गिलास पानी में डालकर रातभर भीगने के लिए रख दें। सुबह उठकर चने को पानी से निकाल लें और उसके साथ गुड़ मिलाकर खाएं। ध्यान रहे कि भीगा हुआ चना और गुड़, दोनों ही चीजों को अच्छी तरह चबाकर खाना है, जिससे पाचन में दिक्कत न हो।

Lifestyle
बढ़ते वजन और मोटापा से हैं परेशान,अपनाएं ये सरल उपाय…

अक्सर लोग लगातार बढ़ते वजन और मोटापा को लेकर चिंतित रहते हैं।जिसका मुख्य वजह है खान-पान। ज्यादातर लोगों का वजन वेट लॉस के कुछ दिन बाद फिर से बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कुछ लोग वजन कम करने के बाद सोचते हैं कि यह हमेशा के लिए है और वे लापरवाही बरतने लगते हैं। जिससे उनका वजन फिर से बढ़ने लगता है।
- लोगों के साथ एक दिक्कत यह है कि वह जैसी ही अपने वजन घटाने के लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं वे वापस से अपनी पुरानी आदतों को अपना लेते हैं। इसलिए यह सबसे जरुरी बात है कि आप अपनी पुरानी आदतों पर वापस ना जाएं।
- जब आप अपना वजन कम करते हैं तो लंबे समय तक डाइटिंग करने के कारण आपकी भूख बढ़ सकती है। इसलिए अपनी डाइट पर कंट्रोल रखें। आपने वजन कम कर लिया है इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी और जितना मर्जी खा सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका वजन फिर से बढ़ने लगेगा।
- वजन मेंटेन रखने के लिए शारीरिक गतिविधियां करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं है आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तक ही व्यायाम को सीमित रखें।गतिहीन जीवनशैली वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार एक बड़ा कारण है। इसलिए एक्सरसाइज करना ना छोड़े।
Lifestyle
क्या आप भी बीयर पीने के शौकीन है तो जान लीजिये, इसके हैरान कर देने वाले side Effects…

सिंगापुर सरकार ने गंदे पानी को रिसाइकल करने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। यहां की नेशनल वॉटर एजेंसी एक लोकल बीयर कंपनी के साथ मिलकर नाली के पानी और यूरिन से बीयर बना रही है। इसका नाम ‘न्यूब्रू’ रखा गया है। फिलहाल इसे दुनिया की सबसे इको फ्रेंडली बीयर के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
न्यूब्रू को निवॉटर से बनाया गया है। यह एक तरह का पानी है, जिसे नाली के पानी को रिसाइकल और फिल्टर कर सिंगापुर वॉटर सप्लाई में पंप किया जाता है। सिंगापुर सरकार पिछले 20 सालों से यह काम कर रही है। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, गंदे पानी को इस प्रकार से फिल्टर किया जाता है कि वह पीने लायक साफ पानी बन जाए। बीयर कंपनी की मानें तो न्यूब्रू में 95% निवॉटर ही मिला हुआ है।
द स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार, न्यूब्रू 8 अप्रैल को लॉन्च की गई है। इसे सिंगापुर वॉटर एजेंसी PUB और लोकल क्राफ्ट बीयर कंपनी Brewerkz ने मिलकर बनाया है। इस प्रोजेक्ट को सिंगापुर इंटरनेशनल वॉटर वीक (SIWW) का सहयोग भी मिला है। न्यूब्रू देश की सभी शराब की दुकानों और बार में उपलब्ध है।
यूरिन और नाली का पानी ही क्यों?
सिंगापुर वॉटर एजेंसी का कहना है कि अगले कुछ सालों में पूरी दुनिया वॉटर क्राइसिस से जूझ सकती है। ऐसे में हमें पानी को बचाने और रिसाइकल करने की हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए। बीयर को बनाने में बहुत सारे पानी की जरूरत होती है, क्योंकि यह 90% H2O ही होता है। इसलिए न्यूब्रू इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की एक पहल है।
कंपनी का कहना है कि रिसाइकल किया गया गंदा पानी बीयर के स्वाद में कोई बदलाव नहीं करता है। बीयर के विज्ञापन के मुताबिक, इस बीयर का आफ्टर टेस्ट हल्का भुना हुआ और शहद की तरह है। यह शराब गर्मियों में सिंगापुर के लोगों की प्यास बुझाएगी।
सिंगापुर में पानी की कमी बहुत बड़ी समस्या
दरअसल, चारों ओर समुद्री पानी से घिरे सिंगापुर में लोग पीने के पानी की कमी से जूझते हैं। ऐसे में सरकार इस कमी को पूरा करने के लिए कई सालों से नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर को मजबूरन मलेशिया से पीने का पानी खरीदना पड़ता है। देश में बारिश के पानी को भी इकट्ठा किया जाता है। इस सबके बावजूद यहां केवल 50% पानी की जरूरत ही पूरी होती है।
2060 तक सिंगापुर की आबादी बढ़ जाएगी, जिससे यहां पानी की मांग दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में लोगों के पास निवॉटर और समुद्री पानी को साफ पानी में बदलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा।
Lifestyle
क्या आप भी माइग्रेन-सिरदर्द से परेशान है तो, अपनाये ये आसान से टिप्स…
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसके मामले पिछले कुछ समय से काफी बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। माइग्रेन की स्थिति में सिर और आंखों में तेज दर्द होता है, कुछ स्थितियों में इसके कारण सामान्य रूप से कामकाज करने तक में भी दिक्कत हो सकती है। आमतौर पर यह सिर के केवल आधे हिस्से में ही होता है।
माइग्रेन अटैक की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति प्रकाश या शोर के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को उल्टी, मतली और घबराहट की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें इसको ट्रिगर करने वाली स्थितियों की पहचान कर उससे बचाव करते रहना चाहिए।
माइग्रेन और इसके कारण होने वाली सिरदर्द की समस्या के लिए आपको लंबे समय तक उपचार और बचाव की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों को शामिल करके भी इससे लाभ पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत होती है, उनके लिए कौन से योगासन फायदेमंद हो सकते हैं?
सेतुबंधासन योग का अभ्यास
सेतुबंधासन योग या ब्रिज पोज के नियमित अभ्यास को कमर-पीठ की समस्याओं के साथ माइग्रेन की दिक्कतों को दूर करने वाला भी माना जाता है। यह योग मस्तिष्क को शांत करने के साथ चिंता-तनाव को कम करने और माइग्रेन को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को नियंत्रित करने में विशेष लाभकारी हो सकता है। माइग्रेन की समस्या को कम करने के साथ पेट, फेफड़े और थायरॉयड अंगों को उत्तेजित करने और रीढ़ की समस्याओं को कम करने में भी इस योग के लाभ देखे गए हैं।
चाइल्ड पोज
चाइल्ड पोज या बालासन को तंत्रिका तंत्र को शांत करने वाला अभ्यास माना जाता है। माइग्रेन के दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने में इसे काफी लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि चाइल्ड पोज मुद्रा आपके मन को शांत करके चिंता और थकान को कम करने में मदद करती है, जिससे माइग्रेन और इसके कारण होने वाले सिरदर्द में काफी लाभ मिल सकता है।
पश्चिमोत्तानासन योग के फायदे
माइग्रेन की समस्या को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग या सिटेड फॉरवर्ड बेंड योग काफी लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क को शांत करने और तनाव से राहत दिलाने में इस योग का नियमित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने और माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली समस्याओं को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…































You must be logged in to post a comment Login