खेल
भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप , आज होंगे आमने-सामने

आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) का ऐसा मुकाबला होने जा रहा है, जिसका अधिकतर भारतीय फैन्स को इंतजार रहता है। 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) आमने–सामने होंगे। मैच दुबई में शाम के समय खेला जाएगा। विराट कोहली जहां भारत की अगुवाई करेंगे तो वहीं पाकिस्तान की कमान बाबर आजम के हाथों में होगी
भारत-पाकिस्तान आज फिर मैदान में आमने-सामने होंगे। मौका है टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लीग मैच का।। हर तरफ इस मैच का हल्ला है, मगर सच तो यह कि अब क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई टक्कर नहीं। पिछले 10 साल में टीम इंडिया पाकिस्तान से बहुत आगे निकल चुकी है। इन 10 सालों में दोनों के बीच हुए टी-20 मैचों में टीम इंडिया को 83% में जीत मिली। वहीं वनडे में हमने 69% मुकाबले जीते। इस दौरान एक भी टेस्ट नहीं खेला गया। कुल मिलाकर भारत 74% मैचों में पाकिस्तान को हरा चुका है।
क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तानी टीम भारत के सामने टिक नहीं पा रही है, मगर हर बार मार्केटिंग कंपनियां भारत-पाकिस्तान के मैचों को जबर्दस्त टक्कर बताकर कई दिनों तक हल्ला मचाए रहती हैं। इस बार भी यही हो रहा है।


खेल
महामुकाबले से पाकिस्तान को लेकर विराट का बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होने वाला है. ये दोनों ही टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के आमने-सामने आती हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों के ऊपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी. इस बड़े मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
पाकिस्तान को लेकर विराट का बड़ा बयान
पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा बयान दिया है. विराट ने मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पाकिस्तान एक अच्छी टीम है. वो हमेशा से ही एक ताकतवर टीम रही है. हम उन्हें हल्के में नहीं ले रहे हैं और इस मैच को भी उसी तरह खेलेंगे जैसे हम बाकी टीमों के खिलाफ खेलने वाले हैं. हमारे लिए रिकॉर्ड्स ज्यादा मायने नहीं रखते और टीम इस बात पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देती.’
हार्दिक की गेंदबाजी पर भी दिया अपडेट
कल होगा घमासान
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान का सामना करने वाली है. ये मैच 24 अक्टूबर यानी की कल खेला जाएगा. भारतीय टीम आजतक वर्ल्ड कप में कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं हारी है और आगामी मुकाबले में भी वो अपनी इस बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी.

खेल
सिंह धोनी, रवींमहेंद्रद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी या ड्वेन ब्रावो में से एक को आईपीएल 2022 के लिए सीएसके की तरफ से रिटेन किया जा सकता है.

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन पॉलिसी को लेकर सहमति बन चुकी है. पूरी संभावना है कि मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी. महेंद्र सिंह धोनी , रवींद्र जडेजा , ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी या ड्वेन ब्रावो में से एक को आईपीएल 2022 के लिए सीएसके की तरफ से रिटेन किया जा सकता है.
इसके साथ ही दो नई आईपीएल टीमों को नीलामी के बाहर 2 या 3 खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जा सकती है. (इसमें विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, यदि कोई बड़ा भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध नहीं है). मेगा नीलामी के लिए आईपीएल टीमों को आरटीएम कार्ड मिलने की संभावना नहीं है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के कुछ अंतिम दिनों के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम के प्रतिनिधियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई. माना जाता है कि सभी दलों ने इस पर सहमति व्यक्त की है.
जैसा कि पहले क्रिकबज द्वारा रिपोर्ट किया गया था कि एक टीम को अधिकतम तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को रखने की अनुमति दी जाएगी, जिनकी कुल संख्या चार से अधिक नहीं होगी. अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की भी सीमा हो सकती है – एक टीम को दो से अधिक अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति नहीं होगी
दो नई टीमों की बिक्री के तुरंत बाद रिटेंशन पॉलिसी पर एक औपचारिक घोषणा की जाएगी, जो शुक्रवार (22 अक्टूबर) तक दुबई में 25 अक्टूबर को होने की उम्मीद है. कुछ बोली लगाने वाली पार्टियां वास्तव में दुबई पहुंच चुकी हैं. बता दें कि अभी आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 90 करोड़ रुपए का पर्स होता है. यानी कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम बनाने के लिए अधिकतम 90 करोड़ रुपए खिलाड़ियों पर खर्च कर सकती है.
आईपीएल 2022 में यह रकम 90 करोड़ से बढ़कर 95 करोड़ या 100 करोड़ रुपए की जा सकती है. यदि कोई फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुनती है, तो उसे अपने पर्स का लगभग 40-45 प्रतिशत खर्च करना होगा, जो कि किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने का विकल्प नहीं चुनने वाली फ्रेंचाइजी से 36-40 करोड़ रुपये कम है

खेल
2022 में आठ नहीं बल्कि 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। दो नई फ्रेंचाइजी टीमें इस साल आईपीएल से जुड़ेंगीं
क्या नई IPL टीम खरीदेंगे दीपिका-रणवीर? ने जर्सी को लेकर किया Troll
दो नई फ्रेंचाइजी टीमें इस साल आईपीएल से जुड़ेंगीं और अगले साल मैदान पर उतरेंगी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आठ नहीं बल्कि 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था, जिसमें दो नई फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए इच्छुक पार्टियों से बोलियां मांगी गई हैं क्योंकि यह अगले साल की खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन से पहले इस बारे में जानकारी लेना जरूरी है। ऐसी खबर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी नई आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम के लिए बोली लगाने में रुचि दिखाई है। इस पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान रह चुके दिनेश कार्तिक ने जर्सी को लेकर इन दोनों को ट्रोल किया है।
आउटलुक मीडिया की खबर के मुताबिक दीपिका और रणवीर भी नई टीम दो टीमों के लिए बोली लगाने के लिए तैयार हैं। इस पर रिऐक्ट करते हुए दिनेश कार्तिक ने लिखा उस टीम की जर्सी मजेदार होगी।’ दरअसल रणवीर अपने अटपटे ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं और इसको लेकर काफी चर्चा में भी रहते हैं। इसी को लेकर दिनेश कार्तिक ने इन दोनों को ट्रोल किया है।
आईपीएल 2022 से पहले खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन भी होना है, इस मेगा ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन करने के क्या नियम होंगे, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएगी? इसको लेकर अभी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि एक फ्रेंचाइजी टीम तीन भारतीय और एक विदेशी क्रिकेटर को रिटेन कर पाएगी।

-
देश - दुनिया5 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया5 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
छत्तीसगढ़7 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया5 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
4 days agoबैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..
-
देश - दुनिया4 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया5 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
जॉब7 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया5 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया5 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

























You must be logged in to post a comment Login