जॉब
भारतीय रेलवे ने कुल 5 हजार 636 पदों पर निकाली बम्पर भर्ती, जल्द ही करे आवेदन, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक कर सकते है…

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR), रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने कटिहार (KIR) और टीडीएच वर्कशॉप, अलीपुरद्वार (APDJ), रंगिया (RNY) वर्कशॉप और यूनिट्स में अप्रैंटिस के कुल 5 हजार 636 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए 24 साल तक की उम्र के 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.इन पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे द्वारा निकली गई बम्पर भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे 10वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा।
योग्यता
न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत छात्रों ने कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 15 वर्ष है और ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष है। आयु की गणना का आधार 1 मई, 2022 रखा गया है।
रिजर्व कैटेगरी में अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
मैट्रिक और आईटीआई दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
एप्लिकेशन फीस
भारतीय रेलवे एनएफआर अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवार ऑनलाइन भुगतान विधियों जैसे डेबिट कार्ड, यूपीआई, आदि के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। महिलाओं को इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा एसटी/एससी उम्मीदवारों को भी एप्लिकेशन फीस में छूट दी गई है।
योग्य कैंडिडेट का सिलेक्शन 10वीं की परीक्षा एवं निर्धारित ट्रेड में हासिल किए अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वर्कशॉप और यूनिट में मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, अप्रेंटिस पंजीकरण लिंक देखें।
फॉर्म भरें, आयु प्रमाण और एक फोटो अपलोड करें।
इसे सबमिट करें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

जॉब
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड BECIL बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, और अन्य पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन…

AIIMS Bilaspur Jobs BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) यानी बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून, 2022 है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 123 रिक्तियों को भरना है। बता दें कि बेसिल (Broadcast Engineering Consultants Indian Limited) की ओर से की जा रही सभी भर्तियां पूरी तरह अनुबंध आधारित है।
BECIL Recruitment 2022: पदानुसार रिक्तियों का विवरण
लोअर डिवीजन क्लर्क : 18
लाइब्रेरियन ग्रेड-III : 01
स्टेनोग्राफर : 05
जूनियर वार्डन : 03
स्टोर कीपर : 08
जेई (इलेक्ट्रिकल) : 02
जेई (एयर कंडीशनिंग और रेफ्रीजरेशन) : 01
कनिष्ठ हिंदी अनुवादक : 01
योग प्रशिक्षक (01-पुरुष और 01-महिला) : 02
एमएसएसओ जीआर-द्वितीय : 03
फार्मासिस्ट : 03
प्रोग्रामर : 03
जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट : 01
सहायक आहार विशेषज्ञ : 02
एमआरटी : 10
डेंटल टेक्नीशियन (मैकेनिक) : 04
जूनियर ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट : 02
मोर्चरी अटैंडेंट : 02
सांख्यिकीय सहायक : 01
तकनीशियन (ओटी) : 12
ऑप्टोमेट्रिस्ट : 01
तकनीशियन (रेडियोलॉजी) : 06
तकनीशियन (प्रयोगशाला) : 23
तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) : 02
परफ्यूज़निस्ट : 02
तकनीशियन (रेडियोलॉजी) : 02
तकनीशियन (प्रयोगशाला) : 03
BECIL Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये लागू होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार becil.com/vacancies पर उपलब्ध अधिसूचना में उल्लेखित पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
BECIL Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के आसान चरण
उम्मीदवार सबसे पहले बेसिल की वेबसाइट के पंजीकरण पृष्ठ becilregistration.com पर जाएं।
नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
एक बार पंजीकृत होने के बाद, उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें और पसंदीदा पद के लिए आवेदन करें।
भर्ती संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लें।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट becil.com/vacancies पर जाने की सलाह दी जाती है।
जॉब
पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आने वाले 1.5 वर्षों में सरकार विभिन्न विभागों में दस लाख पदों पर भर्ती करेगी। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। सरकार के इस कदम से देश करोड़ों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ये नौकरियां देने का आदेश दिया है।
पीएमओ ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सरकार के इस कदम के लिए ट्वीट किया गया है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।
अप्रैल में अधिकारियों से की थी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने इससे पहले बीते अप्रैल में भी सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा था। ताकि देश में युवाओं के लिए अवसर पैदा किए जा सकें।
विपक्ष कर रहा था आलोचना
बता दें कि बीते लंबे समय से विपक्ष द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना की जा रही है। इसी बीच सरकार की ओर से इतनी बड़ी संख्या में भर्ती को हरी झंडी दिखाई गई है। ये भर्तियां अगले 1.5 साल यानी की दिसंबर, 2023 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों की ओर से आयोजित कराई जाएंगी।
जॉब
परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार TSRTC में नौकरी पा सकते हैं.तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम ने ग्रेजुएट डिप्लोमा अपरेंटिसशिप के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TSRTC की आधिकारिक वेबसाइट tsrtc.telangana.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2022 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.tsrtc.telangana.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.tsrtc.telangana.gov.in/pdf/APPRENTICESHIP.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 300 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जून 2022
रिक्ति विवरण
ग्रेजुएट/डिप्लोमा अपरेंटिस-300
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में B.E./B.Tech की डिग्री या तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इंजीनियरिंग के किसी भी विषय में डिप्लोमा होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा.
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoपंचायत सचिव पद पर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन तिथि..
-
जॉब7 days agoजूनियर इंजीनियर पद पर निकली बंपर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoखान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,ये रही आवेदन की तिथि…मिलेगा 1 लाख 42000 तक सैलरी
-
जॉब7 days agoइलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
छत्तीसगढ़7 days agotoday weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…
-
जॉब7 days agoअप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन



















You must be logged in to post a comment Login