अपराधों का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़: सुन्दरानी

रायपुर(etoi news)01/11/2019। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों के मद्देनजर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि अपराधों का ग्राफ जितनी तेजी से मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बढ़ा है, उससे प्रदेश ‘अपराधगढ़’ बनता जा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने तंज कसा है कि अपराधियों के हौसले अब इतने बढ़ गए हैं कि वे बेखौफ आईएएस अफसरों के घरों में भी घुसकर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही प्रदेश सरकार के सुरक्षा व कानून-व्यवस्था पर जारी एक रिपोर्ट में भी जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मद्देनजर प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन ‘बदलाव’ के नाम पर सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस के सत्ताधीश जिस तरह ‘बदलापुर’ की राजनीति पर आमादा हुए और पुलिस का राजनीतिक प्रतिशोध में बेजा इस्तेमाल करने का यह स्वाभाविक दुष्परिणाम हुआ है कि प्रदेश में कानून का भय अपराधियों में नहीं रह गया और आम आदमी रोज-रोज की लूट, मारपीट, अपहरण, बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती जैसी घटनाओं के खौफ में जीने को विवश हो गए हैं। कानून, शांति व्यवस्था, सुरक्षा और निर्भीक जीवनचर्या मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के शासनकाल में आम अमनपंसद लोगों के लिए अब स्वप्न की बात हो गई है। श्री सुन्दरानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपराधों की रोकथाम और कानून का राज कायम कर लोगों की शांति-सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की है।


आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी. आज से आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष का प्रारंभ हुआ है. आज प्रतिपदा तिथि है. हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हैं, ताकि वे प्रसन्न हों और भक्तों के दुखों को दूर करके उनकी मनोकामनाओं की पूर्ति करें. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि कब है और पूजा मुहूर्त क्या है?
मासिक शिवरात्रि 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 27 जून दिन सोमवार को तड़के 03 बजकर 25 मिनट पर हो रहा है. यह तिथि अलगे दिन 28 जून मंगलवार को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो रही है. ऐसे में उदयातिथि और रात्रि प्रहर में शिवरात्रि पूजा का समय देखा जाए, तो मासिक शिवरात्रि 27 जून सोमवार को मनाई जाएगी.
मासिक शिवरात्रि 2022 पूजा मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि के दिन आप सुबह और शाम में कभी पूजा कर सकते हैं, लेकिन रात्रि प्रहर की पूजा निश्चित मुहूर्त में होती है. आषाढ़ मासिक शिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त देर रात 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक है. रात्रि प्रहर में शिव आराधना के लिए 40 मिनट का शुभ समय है.
मासिक शिवरात्रि 2022 अन्य मुहूर्त
आषाढ़ मासिक शिवरात्रि पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है, वहीं अमृत सिद्धि योग शाम 04 बजकर 02 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 26 मिनट तक है. ये दोनों ही योग मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने जाते हैं.
इस बार मासिक शिवरात्रि के दिन सोमवार भी है. सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है. 27 जून को मासिक शिवरात्रि के दिन का शुभ समय या अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक है.
ज्योतिष
HOME VASTU TIPS: स्टडी रूम गलत दिशा में होने से रुक सकते है बच्चो के बौधिक विकास, वास्तु के अनुसार जाने किस दिशा में होनी चाहिये स्टडी रूम…

घर में स्टडी रूम का महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वह स्थान ज्ञान और शिक्षा अर्जित करने से जुड़ा है. ज्ञान और शिक्षा पर ही आपका भविष्य निर्भर करता है. आपके बच्चे उस स्थान पर बैठकर पढ़ते हैं. ऐसे में घर बनाते समय स्टडी रूम कहां पर होना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है. वास्तु अनुसार स्टडी रूम नहीं होगा, तो फिर ध्यान केंद्रित करके अध्ययन नहीं कर पाएंगे, बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. इस वजह से वे पिछड़ जाएंगे. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं वास्तु अनुसार स्टडी रूम कैसा होना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
स्टडी रूम के लिए वास्तु उपाय
1. वास्तु अनुसार स्टडी रूम नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम के मध्य स्थान) और पश्चिम दिशा के मध्य में बनाना अच्छा माना जाता है.
2. स्टडी रूम की खिड़कियों को उत्तर या पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए ताकि वहां पर उचित प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा आ सके
3. स्टडी रूम का गेट पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए.
4. स्टडी रूम के ईशान कोण में आपको माता सरस्वती की तस्वीर लगानी चाहिए क्योंकि मां सरस्वती ज्ञान, कला और संगीत की देवी हैं.
5. स्टडी रूम में पढ़ाई करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए आपका मुख पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर हो.
6. स्टडी रूम के आग्नेय कोण में अपना कंप्यूटर या लैपटॉप रखें. यह इसके लिए उचित जगह होती है.
7. आप अपने स्टडी रूम का रंग पीला या केसरिया रखें, इसके अलावा हरा रंग भी अच्छा होता है.
8. यदि आपके घर में पश्चिम और नैऋत्य कोण के बीच में स्टडी रूम बनाना संभव न हो, तो आप ईशान कोण में भी इसे बनवा सकते हैं.
ज्योतिष
आज का राशिफल: इस राशि के जातको का नौकरी और परिवार में हो सकती है मनमुटाव, संपति में भी हो सकती है परेशानी, देखे कौन सी है आपकी राशि…

मेष राशिफल
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की ज़रूरत है. आपका क्रोध किसी भी काम या संबंध को बिगाड़ने का कारण बन सकता है. शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई काम करने के लिए प्रेरित नहीं होगा. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी. तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी-व्यवसाय के स्थान या घर पर मनमुटाव होगा.
वृष राशिफल
हाथ में लिए हुए काम समय पर पूरा न होने पर हताशा का अनुभव होगा. कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा. खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा. नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है. यात्रा में विघ्न आएंगे. ऑफिस या व्यवसाय में अत्यधिक काम के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा. योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी.
मिथुन राशिफल
मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी. परिजन, दोस्तों या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने का आयोजन होगा. सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में सुधार होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. आप दान-धर्म आदि काम करेंगे.
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
देश - दुनिया7 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoपशुधन विकास बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन का अंतिम तिथि 10 जून
-
जॉब6 days ago5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल…
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर6 days agoसोने-चाँदी की कीमत में लगातार गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने के दाम
-
जॉब6 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर : 103 पदों के लिए यहाँ लगेगा रोजगार मेला,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..




























You must be logged in to post a comment Login