दिवाली में इस बार निकलेगा दिवाला; सब्जी-फलों के दाम रहेंगे सातवें आसमान पर!

सितंबर महीने में भले ही महंगाई दर पिछले महीनों के मुकाबले कम रही हो लेकिन अक्टूबर में इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दिवाली और छठ के दौरान त्योहारी सीजन को देखते हुए मांग बढ़ने से महंगाई के भी बढ़ने के आसार हैं। जानकारों के मुताबिक, खास तौर पर सब्जियों और फलों के दामों में ज्यादा तेजी रहेगी। इसके पीछे महंगे पेट्रोल डीजल के और पिछले कुछ महीनों में हुई तेज बारिश को वजह माना जा रहा है।हालांकि उन्होंने ये भी उम्मीद जताई है कि ये सालाना आधार पर 5 फीसदी के नीचे बनी रह सकती है।
उनके मुताबिक करीब-करीब सभी क्षेत्रों में महीने दर महीने के आधार पर दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है।केयर रेटिंग की वरिष्ठ अर्थशास्त्री कविता चाको ने हिंदुस्तान को बताया कि अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर सितंबर में 4.35 फीसदी के मुकाबले ज्यादरअसल, सितंबर के मुकाबले अक्टूबर महीने में सब्जियों के दामों में तेजी देखी गई है।
इसके पीछे देश के कई इलाकों में पिछले साल के मुकाबले भारी बारिश से खराब हुई फसल को जिम्मेदार माना जा रहा है। साथ ही ऊंचे पेट्रोल और डीजल के दामों की वजह से ट्रांसपोर्ट की बढ़ी लागत के असर से भी दामों के स्तर बढ़ रहे हैं।दा रहेगी।


देश - दुनिया
अमेरिकी डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता,मानव शरीर में सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

वैज्ञानिकों को मानव शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांस करने में बड़ी सफलता मिली है। तमाम परीक्षणों के बाद अब डॉक्टरों ने बताया कि कि मानव शरीर में सुअर की किडनी सुचारू रूप से काम कर रही है और ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा है। यह बड़ी सफलता अमेरिकी डॉक्टरर्स को मिली है, जिससे अब मानव शरीर में ट्रांसप्लांट करने के लिए मानव अंगों की कमी को दूर किया जा सकता है। ऐसा पहली बार संभव हुआ है जब मानव शरीर शरीर में किसी दूसरे प्राणी की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। हालांकि इससे पहले भी ऐसे कई प्रयोग किए गए हैं लेकिन शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र बाहरी अंगों को स्वीकार नहीं करता है और ट्रांसप्लांट सफल नहीं हो पाता है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब सुअर की किडनी को मानव शरीर में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है और शरीर ने भी सफलतापूर्णक ग्रहण कर लिया है।
छत्तीसगढ़
सरकारी चावल में मिले प्लास्टिक की दाने, मच गया हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सरकारी चावल में मिले प्लास्टिक की दाने जिले में PDS के चावल में प्लास्टिक की तरह दिखने वाले चावल के दाने मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, 50 किलो की चावल की बोरियों में लगभग एक से डेढ़ किलो यह दाने मिलाए गए हैं।
इधर, खाद्य अधिकारी ने प्लास्टिक चावल वाली बात को भ्रामक प्रचार कहा है। दरअसल, जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गोरला पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ग्रामीणों ने चावल लिया।
घर जाकर जब चावल साफ करने व बनाने के लिए बोरियां खोली गईं तो चावल के दाने के साथ प्लास्टिक की तरह दिखने वाले चावल के दाने नजर आने लगे। ऐसे में ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
अधिकारी बोले – घबराए नहीं, फोर्टिफाईड चावल है
स संबंध में खाद्य अधिकारी बीएल पद्माकर ने बताया कि, उचित मूल्य की दुकान में फोर्टिफाईड चावल जो पोषणयुक्त होता है, उसका वितरण किया जा रहा है।
फोर्टिफाईड चावल में आयरन, विटामिन बी-12, फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इस चावल के उपयोग से कुपोषण में कमी आएगी। यह विशेष प्रकार के पोषण वाला फोर्टिफाईड चावल है। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामीणों को घबराने की जरुरत नहीं है।
यह चावल महिला एवं बच्चों के लिए लाभकारी है। फोर्टिफाईड चावल में जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व को विटामिन और खनिज मात्रा को कृत्रिम तरीके से बढ़ाया जाता है। जिस तरह साधारण नमक में आयोडीन मिलाकर उसे आयोडाइज्ड बनाया जाता है। चावल को फोर्टिफाईड बनाना भी इसी तरह की एक प्रक्रिया है।
इस प्रक्रिया में चावल की पोषण गुणवत्ता में सुधार लाया जाता है। बीएल पद्माकर ने कहा कि, सितंबर के महीने से इस चावल का भंडारण किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

देश - दुनिया
मुंबई की 60 मंजिला इमारत में लगी आग, दहशत में शख्स ने 19वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की एक 60 मंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लग गई। कर्री रोड पर स्थित अविघ्न पार्क इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। इस बीच एक शख्स की 19वीं मंजिल से कूदने से मौत होने की भी खबर है। कहा जा रहा है कि आग लगने से दहशत में आए शख्स ने 19वीं मंजिल से छलांग दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। 30 वर्षीय युवक को तत्काल केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक अन्य घायल शख्स को अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है।
आग के डर से रेलिंग पकड़कर लटका था सुरक्षागार्ड, गिरने पर मौत
फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अरुण तिवारी बिल्डिंग में ही सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे। इमारत की 19वीं मंजिल में आग लगी तो वह भागकर वहीं पहुंच गया। कुछ देर में उसे अंदाजा हुआ कि वह फंस गया है और फिर खुद को आग से बचाने के लिए वह बालकनी पर लटक गया था। लेकिन कुछ देर में रेलिंग पर उसकी पकड़ ढीली हो गई और वह नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही तिवारी को केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि अब भी दो लोग इमारत में फंसे हुए हैं, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रिपोर्टर्स से बात करते हुए म्युनिसिपल कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। आग लगने की यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे के करीब लगी थी आग, वजह का पता नहीं
बचावकर्मियों की ओर से लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह आग दोपहर के 12 बजे के करीब लगी थी। इसे बुझाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा फायर टेंडर्स, 5 जम्बो टैंकर मौके पर पहुंचे थे। बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

-
छत्तीसगढ़5 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
जॉब6 days agoइंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर
-
देश - दुनिया3 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया3 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
देश - दुनिया3 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया3 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
जॉब5 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया3 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया3 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
-
देश - दुनिया2 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
















You must be logged in to post a comment Login