Connect with us

Jio का बड़ा ऑफर, सिर्फ 699 में खरीदे ये फोन

Published

on

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने दिवाली ऑफर के तहत जियो फोन की खरीद के ऑफर को एक महीने और बढ़ा दिया है। इस ऑफर के तहत रिलायंस जियो फोन मात्र 699 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑफर के तहत जियो फोन की खरीद पर कंपनी 801 रुपए की छूट के साथ ही 693 रुपए का डेटा लाभ भी ग्राहक को दे रही है।
कंपनी ने जियो फोन 1500 रुपए पर लांच किया था। ऑफर के दौरान जियो फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक तरह से यह मुफ्त ही मिल रहा है। जियो ने दिवाली ऑफर 2019 के तहत जियो फोन 699 रुपए में देने का ऐलान किया था। जियो फोन की खरीद पर 693 रुपए का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है। इसमें ग्राहक को इंटरनेट डेटा भी मिल रहा है। यह डेटा 99-99 रुपए के 7 रिचार्ज में ग्राहक को मिलेगा।

दिवाली ऑफर को बढ़ाने के संबंध में रिलायंस जियो ने कहा कि ग्राहकों की भारी मांग पर जियो फोन का 699 रुपए वाला दिवाली ऑफर एक माह के लिए और बढ़ाया गया है। जियो ने कहा कि दिवाली ऑफर के तहत जियो फोन की बिक्री में खासकर ग्रामीण अंचलों में जोरदार इजाफा देखने को मिला। कंपनी ने कहा, जियो के दिवाली ऑफर से 2जी फोन के मॉडलों की बिक्री भी कम हुई है।

 

कंपनी का कहना है कि 2जी फोन पर केवल बात की जा सकती है जबकि जियो फोन 4जी डिवाइस है जिसमें जियो टीवी, व्हाट्सएप, फेसबुक, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो म्यूजिक जैसे कई बेहतरीन ऐप हैं और यह ग्राहक को काफी भा रहे हैं।

जियो ने कहा है कि ग्रामीण अंचलों से जियो फोन की निकली मांग को देखते हुए ऑफर को एक माह और बढ़ाया गया। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 35 करोड़ को पार कर चुकी है जिसमें जियो फोन के ग्राहक 8 करोड़ है। जियो फोन की स्क्रीन 2.4 इंच, एक गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर, 512 एमबी रैम, डुअल कैमरा और 2000 एमएएच की बैटरी है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जरा हटके खबर

UNIQUE NOTES: क्या आपके पास भी है इस प्रकार के NOTS, तो हो सकते है आप भी लखपति…

Published

on

 

 

Unique Notes: कई लोगों को पुराने नोट्स जमा करने का शौक होता है। अगर आपने भी पुराने नोट्स इकट्ठा किए हैं तो आपको ये नोट्स लखपति बना सकते हैं। हालांकि ये नोट्स यूनिक नंबर्स वाले होने चाहिए। देश में कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जो पुराने नोट्स खरीदती हैं तो उनकी नीलामी की जाती है। इन वेबसाइट्स पर जाकर आप भी अपने यूनिक नंबर्स वाले नोट्स बेचकर लखपति बन सकते हैं।

इस तरीके से अपने घर पर बैठे-बैठे ही खूब सारा पैसा कमा सकते हैं, क्योंकि इसके लिए आपको कहीं जाने आवश्यरता नहीं है। अगर आपने शौक के तौर पर 1, 5, 10, 20, 50 या 100 या 2000 रुपये नोट्स इकट्ठा किए हैं और आपके नोट्स पर आखिर में 786 नंबर है तो आप लखपति बन सकते हैं। इन नोट्स की वैल्यू बाजार में काफी ज्यादा है। यूनिक नंबर्स वाले नोट्स को आप ऑनलाइन बेच सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा प्रोसेस क्या है?

अगर आपने अपने पास पुराने व दुर्लभ सिक्के और नोट्स रखे हैं, तो आप नोट्स को आसानी से ऑनलाइन बेचकर मालामाल बन सकते हैं। 1, 5, 10, 20, 50 या 100 या 2000 के नोट्स पर आखिर में 786 अंक होना चाहिए। पुराने और दुर्लभ नोटों और सिक्कों को आसानी से ऑनलाइन बेचा जा सकता है।

जानिए कैसे बेचें नोट्स और सिक्के

देश में कई लोगों को अनोखे सिक्के और नोटों को इकट्ठा करने का शौक होता है। जब उन्हें पैसों की जरूरत होती है, तो उनके लिए ये जमा किए पैसे बड़े काम के साबित होते हैं और वह उनसे लाखों रुपये कमा सकते हैं। भारत में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जिन पर आप सिक्के और नोट्स आसानी से बेच सकते हैं।

इन ऑनलाइन वेबसाइट्स पर पुराने और अनोखे नंबर वाले नोट्स लाखों रुपये में बिक रहे हैं। इस समय 786 नंबर वाले नोट्स की काफी मांग है। ऐसे नोट की मांग के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल इस्लामिक धर्म में 786 नंबर का बेहद महत्व होता है और इस संख्या को भाग्यशाली माना जाता है। इसीलिए लोग 786 नंबर वाले नोट्स को इकट्ठा करते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किए जाने वाले ये नोट्स बेहद दुर्लभ होते हैं। अगर आपके पास भी ये नोट्स हैं तो लखपति बन सकते हैं। आपके पास भी यह नोट्स हैं, तो आप भी भाग्यशाली हैं। आप पुरानी नोटों को खरीदने वाली वेबसाइट्स पर जाकर पुराने नोटों को बेच सकते हैं और हजारों रुपये आसानी से कमा सकते हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

PM KISAN YOJANA: इस दिन आ सकता है PM किसान योजना की 11वी क़िस्त, लेकिन आपकी इस छोटी सी गलती से हो सकती है बड़ी परेशनी, इसे जल्द ही सुधारे… 

Published

on

By

 

देश में केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसका लाभ देश के जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। पात्र किसानों को इस योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं, जो कि 2-2 हजार रुपये की किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक किसानों के बैंक खाते में 10 किस्त पहुंच चुकी है और सभी 11वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ये पैसे 31 मई को जारी कर सकती है। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना आपकी ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है और आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
नहीं करनी ये गलती

दरअसल, 11वीं किस्त को केंद्र सरकार की तरफ से 31 मई के दिन जारी किया जाएगा। ऐसे में इससे पहले जरूरी है कि आप अपनी ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना आपको मिलने वाले पैसे अटक सकते हैं।

ये है आखिरी तारीख
सरकार द्वारा ई-केवाईसी को सभी पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए अनिवार्य किया हुआ है। वहीं, बात अगर इसकी आखिरी तारीख की करें, तो इसे 31 मई रखा गया है। ऐसे में आप कोशिश करें कि इससे पहले ही ई-केवाईसी करवा लें।
इन दो तरीकों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी

ऑफलाइन
अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जा सकते हैं। वहां पर आप अपने आधार कार्ड की मदद से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

दूसरा तरीका:-

स्टेप 1
ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
फिर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ वाले विकल्प को चुनें

स्टेप 2
अब यहां पर दिए हुए ‘ई-केवाईसी’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
इसके बाद अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज कर सर्च टैब पर क्लिक करें
फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट कर दें।

Continue Reading

Lifestyle

क्या आप भी माइग्रेन-सिरदर्द से परेशान है तो, अपनाये ये आसान से टिप्स…

Published

on

By

 

माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसके मामले पिछले कुछ समय से काफी बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। माइग्रेन की स्थिति में सिर और आंखों में तेज दर्द होता है, कुछ स्थितियों में इसके कारण सामान्य रूप से कामकाज करने तक में भी दिक्कत हो सकती है। आमतौर पर यह सिर के केवल आधे हिस्से में ही होता है।

माइग्रेन अटैक की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति प्रकाश या शोर के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को उल्टी, मतली और घबराहट की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें इसको ट्रिगर करने वाली स्थितियों की पहचान कर उससे बचाव करते रहना चाहिए।

माइग्रेन और इसके कारण होने वाली सिरदर्द की समस्या के लिए आपको लंबे समय तक उपचार और बचाव की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों को शामिल करके भी इससे लाभ पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत होती है, उनके लिए कौन से योगासन फायदेमंद हो सकते हैं?

सेतुबंधासन योग का अभ्यास

सेतुबंधासन योग या ब्रिज पोज के नियमित अभ्यास को कमर-पीठ की समस्याओं के साथ माइग्रेन की दिक्कतों को दूर करने वाला भी माना जाता है। यह योग मस्तिष्क को शांत करने के साथ  चिंता-तनाव को कम करने और माइग्रेन को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को नियंत्रित करने में विशेष लाभकारी हो सकता है। माइग्रेन की समस्या को कम करने के साथ पेट, फेफड़े और थायरॉयड अंगों को उत्तेजित करने और रीढ़ की समस्याओं को कम करने में भी इस योग के लाभ देखे गए हैं।

चाइल्ड पोज

चाइल्ड पोज या बालासन को तंत्रिका तंत्र को शांत करने वाला अभ्यास माना जाता है। माइग्रेन के दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने में इसे काफी लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि चाइल्ड पोज मुद्रा आपके मन को शांत करके चिंता और थकान को कम करने में मदद करती है, जिससे माइग्रेन और इसके कारण होने वाले सिरदर्द में काफी लाभ मिल सकता है।

पश्चिमोत्तानासन योग के फायदे

माइग्रेन की समस्या को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग या सिटेड फॉरवर्ड बेंड योग काफी लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क को शांत करने और तनाव से राहत दिलाने में इस योग का नियमित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने और माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली समस्याओं को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो...

छत्तीसगढ़7 hours ago

CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में दिन का तापमान कम होते ही मौसम में बना नमी, पारा 27.3 डिग्री रहा, उमस ने लोगो की बड़ाई परेशानी…

  मानसूनी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा...

छत्तीसगढ़1 day ago

दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

  भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया...

छत्तीसगढ़1 day ago

देश मे कोरोना से संक्रमित 2710 नए मरीज मिले, एवं 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई..

  बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 बच्चों सहित 7 गंभीर रूप से घायल…

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    SBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • ज्योतिष5 days ago

    VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है  बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…