Connect with us

देश - दुनिया

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने बस स्टैंड में ग्रेनेड से हमला,6 नागरिक घायल , जिनमें 2 की हालत गंभीर

Published

on

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मंगलवार को आतंकियों ने बस स्टैंड के पास ग्रेनेड से हमला किया। इसमें 6 नागरिक घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने संबल बस स्टैंड के पास सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर सेना के काफिले पर ग्रेनेड फेका। उनका निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क के किनारे ही फट गया।धमाके के बाद घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाबल के जवान।धमाके की वजह से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

विस्फोट की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी

विस्फोट की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। फिलहाल हालात सामान्य हैं। सुरक्षाबल घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।ग्रेनेड अटैक के चलते गाड़ियों के शीशे टूट गए और भगदड़ मच गई।

इससे पहले रविवार को आतंकियों ने शोपियां के जैनापोरा में CRPF के जवानों पर हमला किया। इसके बाद CRPF के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और क्रॉस-फायरिंग में एक कश्मीरी नागरिक की मौत हो गई। नागरिक की पहचान सेब विक्रेता शहिद एजाज के तौर पर हुई।पिछले एक महीने में घाटी में 11 नागरिकों की जान गई है।

इसके चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मारे गए 11 नागरिकों में से 5 बिहार के थे, जबकि बाकी तीन कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के थे। इनमें दो शिक्षक शामिल थे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

Diwali Sale, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगा 80 प्रतिशत का डिस्काउंट

Published

on

ऑनलाइन शॉपिंग प्‍लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट फिर बिग दीवाली सेल लेकर आ रहा है. फ्लिपकार्ट की बिग दीवाली सेल 28 अक्टूबर 2021 से शुरू होकर 3 नवंबर तक चलेगी. इसे कुछ ऐसे भी समझ सकते हैं कि ये सेल 27 अक्‍टूबर यानी कल आधी रात 12 बजे शुरू होकर 3 नवंबर की रात 12 बजे तक जारी रहेगी. इससे पहले फ्लिपकार्ट ने 17 अक्टूबर को बिग बिलियन सेल का आयोजन किया था. अब दिवाली से पहले इस नई सेल में फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले 27 अक्‍टूबर से ही शॉपिंग का एक्सेस मिल जाएगा यानी वे आज रात 12 बजे के बाद से खरीदारी शुरू कर सकते हैं.

SBI कार्ड पर मिल रहा है 10 फीसदी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट दीवाली सेल में सेल में मोबाइल, टीवी पर कई डिस्काउंट और ईएमआई के विकल्प मिल रहे हैं. वहीं, एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) पर ग्राहकों को 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिल रहा है. फ्लिपकार्ट इस सेल में स्मार्टफोन पर 80 फीसदी तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है. इसमें Xiaomi, ऐपल  और रियलमी  जैसी कंपनियों के मोबाइल पर बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं.

iPhone 12 और iPhone 12 mini पर बड़ी छूट

पिछली सेल में ऐपल का iPhone 12 53,999 रुपये और iPhone 12 mini 42,099 रुपये में मिल रहा था. इस बार iPhone 12 को ग्राहक 60,199 रुपये की शुरुआती कीमत के बजाय 45,199 रुपये में खरीद सकते हैं.

Oppo और Google मोबाइल पर शानदार डिस्‍काउंट

फ्लिपकार्ट बिग दीवाली सेल में Oppo Reno 6 5G पर 16 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है. सेल में ग्राहक इसे 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं, सेल में Google Pixel 4a 31,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में मिल रहा है.

Realme Narzo 50A और Poco X3 Pro

बिग दीवाली सेल में Realme Narzo 50A ग्राहकों को 10,000 रुपये से कम की कीमत में मिल रहा है. ये फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है. इसके अलावा Poco X3 Pro भी 20,000 रुपये से कम में ग्राहकों को मिल जाएगा.

Continue Reading

देश - दुनिया

जापान की राजकुमारी माको ने प्यार के लिए छोड़ दी अरबों की दौलत,आम आदमी से रचाई शादी

Published

on

जापान की राजकुमारी माको ने एक आम नागरिक से शादी कर ली है, जिसके चलते उन्होंने अपना शाही दर्जा खो दिया है। हालांकि राजकुमारी के विवाह और उनका शाही दर्जा खत्म करने के मुद्दे पर जनता की राय बंटी हुई है।

‘इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ ने बताया कि माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो के शादी के दस्तावेज मंगलवार सुबह महल के एक अधिकारी ने प्रस्तुत किए।

एजेंसी ने बताया कि वे दोपहर में एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में बयान जारी करेंगे, लेकिन इस दौरान पत्रकारों की ओर से कोई सवाल नहीं लिए जाएंगे।

एजेंसी ने बताया कि महल के चिकित्सकों के अनुसार माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह उबर रही हैं। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं। विवाह के बाद किसी भोज का आयोजन नहीं होगा और न ही कोई अन्य रस्में होंगी।

माको(30) सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं। वह और कोमुरो तोक्यो की ‘इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी’ में साथ पढ़ते थे। उन्होंने सितंबर 2017 में विवाह की घोषणा की थी, लेकिन उसके दो महीने बाद कोमुरो की मां से जुड़ा एक वित्तीय विवाद सामने आने के कारण शादी को टाल दिया गया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या विवाद पूरी तरह से हल हो गया है या नहीं। 30 वर्षीय कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं और पिछले महीने ही जापान लौटीं।

जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से विवाह के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं, उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। कानून के तहत विवाहित जोड़े का एक उपनाम का इस्तेमाल करना जरूरी है।

महल के अधिकारियों ने बताया कि माको ने 14 करोड़ येन (12.3 लाख डॉलर) लेने से भी मना कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शाही परिवार की वह पहली सदस्य हैं, जिन्होंने एक आम नागरिक से शादी करते समय उपहार के तौर पर कोई धन नहीं लिया।

मंगलवार सुबह वह हल्के नीले रंग की पोशाक पहने और हाथ में एक गुलदस्ता लिए महल से बाहर आईं। वहां वह अपने माता-पिता क्राउन प्रिंस अकिशिनो, क्राउन प्रिंसेस किको और अपनी बहन काको से मिलीं।

‘इंपीरियल हाउस’ कानून के अनुसार, शाही परिवार की महिला सदस्यों के एक आम नागरिक से शादी करने पर, उन्हें अपना शाही दर्जा खोना पड़ता है। इस प्रथा के कारण शाही परिवार के सदस्य कम होते जा रहे हैं और सिंहासन के उत्तराधिकारियों की कमी है। नारुहितो के बाद, उत्तराधिकार की दौड़ में केवल अकिशिनो और उनके पुत्र प्रिंस हिसाहिटो हैं।

सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की एक समिति इस संबंध में चर्चा कर रही है, लेकिन रूढ़िवादी अब भी महिला उत्तराधिकार या महिला सदस्यों को शाही परिवार का मुखिया ना बनाने पर अड़े हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

पत्नी की अंतिम इच्छा के लिए पति ने महाकालेश्वर मंदिर में दान किए 17 लाख रुपए के आभूषण

Published

on

झारखंड के एक व्यक्ति ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा के अनुसार 17 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण दान कर दिए। मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार ने बताया कि रश्मि प्रभा का कुछ समय पहले निधन हो गया था। वह महाकालेश्वर की भक्त थीं और नियमित तौर पर यहां मंदिर आती थीं। लंबे समय से बीमार रहने के बाद उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले इच्छा व्यक्त की थी कि उनके आभूषण मंदिर में भगवान को अर्पित किए जाएं।

भगवान शिव के देश भर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में है।अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बोकारो, झारखंड के निवासी तथा रश्मि के पति संजीव कुमार और उनकी मां ने मंदिर में उनके गहने दान कर दिए। इनमें हार, चूड़ियां और झुमके शामिल हैं और इनका कुल वजन 310 ग्राम है जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपए है।

पिछले सप्ताह मंदिर प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि इस साल 28 जून से 15 अक्टूबर तक साढ़े तीन महीने की अवधि में प्रवेश टिकट, दान पेटियों, भस्म आरती के लिए बुकिंग और लड्डू प्रसाद की बिक्री से कुल 23.03 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण ढाई माह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद महाकालेश्वर मंदिर 28 जून से भक्तों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने , बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला की हड्‌डी बिना ऑपरेशन के ही जोड़ दी

रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक कमाल का इलाज किया है। डॉक्टरों की...

छत्तीसगढ़2 hours ago

छत्तीसगढ़ मेंअब आयेगी ठंडी हवा !दक्षिण भारत के शेष राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट गया

दक्षिण भारत के शेष राज्यों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2021 सोमवार को लौट गया। दक्षिण भारत में मानसूनी गतिविधियों से छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़5 hours ago

रायपुर पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक और पोर्टल के संपादक को किया,गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक और उस पोर्टल के संपादक को गिरफ्तार किया है।...

छत्तीसगढ़5 hours ago

छत्तीसगढ़ में खरीफ की कटाई शुरू , धान खरीदी दीपावली बाद होगी

छत्तीसगढ़ में खरीफ की कटाई शुरू हो चुकी है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में धान खरीदी की तारीख तय नहीं...

छत्तीसगढ़1 day ago

भिलाई में सालों से बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में ,चोरी की गाड़ियों को काटने की फैक्ट्री बना डाला

बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में दिल्ली से आकर कुछ लोगों ने रहना शुरू किया और उसे चोरी की गाड़ियों को...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  
छत्तीसगढ़2 hours ago

रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने , बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला की हड्‌डी बिना ऑपरेशन के ही जोड़ दी

देश - दुनिया2 hours ago

Diwali Sale, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगा 80 प्रतिशत का डिस्काउंट

छत्तीसगढ़2 hours ago

छत्तीसगढ़ मेंअब आयेगी ठंडी हवा !दक्षिण भारत के शेष राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट गया

देश - दुनिया2 hours ago

जापान की राजकुमारी माको ने प्यार के लिए छोड़ दी अरबों की दौलत,आम आदमी से रचाई शादी

प्रदेश2 hours ago

लगातार सात दिनों से जारी हाथियों के उत्पात से दहशत में आए कन्हारटोला क्षेत्र,अपने देवताओं से मांगी मन्नत

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • 6 days ago

    बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..

  • देश - दुनिया6 days ago

    1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी

  • देश - दुनिया6 days ago

    नागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश

  • 5 days ago

    एसबीआई में पीओ की 2000 से अधिक वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

  • देश - दुनिया5 days ago

    Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने चली शातिर चाल! सस्ते किए अपने ‘महंगे’ प्लान

  • देश - दुनिया6 days ago

    नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी को अकेला देख न्यूड हो गया, करने लगा गलत हरकत

  • 5 days ago

    गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी, बाद में खर्चे की भरपाई के लिए लग्जरी कार में चुरा ले गया बकरियां

  • देश - दुनिया5 days ago

    आधार कार्ड में फोटो अच्छी नहीं लग रही है, ऐसे करें अपडेट, जानिए पूरा प्रोसेस

  • देश - दुनिया6 days ago

    स्कूल में संचालक ने पेट्रोल छिड़क युवक को जिंदा जलाया, 50 लाख मांगी थी फिरौती

  • देश - दुनिया5 days ago

    11 लोगों ने एक साथ किस वजह से की थी आत्‍महत्‍या? 3 साल बाद सामने आया ‘आखिरी सच’