Connect with us

प्रदेश

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरियां, चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.

Published

on

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, मध्य प्रदेश ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी. अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक रजिस्टर्ड डाक के जरिए 22 अक्टूबर 2021 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bgtrrdmp.mp.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

रिक्त पदों की संख्या
मेडिकल ऑफिसर – 45 पद

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य मेडिकल काउंसिल परिषद में होना चाहिए.

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के की उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

यन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थी का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

इन तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 17 सितंबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 22 अक्टूबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट- bgtrrdmp.mp.gov.in

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

today weather update: असम-मेघालय में भारी बारिश से 43 लोगो की हुई मौत, दिल्ली में तेज बारिश की सम्भावना…

Published

on

By

 

देश में बारिश के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं बाढ़ है, कहीं हल्की बारिश है तो कई राज्य अभी भी बारिश के इंतजार में हैं। असम और मेघालय में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। दिल्ली की बात करें तो आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में बारिश की स्थिति…

असम-मेघालय में भारी बारिश से हालात खराब
असम और मेघालय में भारी बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड से असम में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मेघालय में 19 लोगों की मौत हो गई है। दोनों राज्यों में कम से कम 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम के 28 जिलों में स्थिति बेहद ही खराब है। हालांकि, सेना राहत और बचाव अभियान चला रही है।

4 करीब हजार गांव बाढ़ से प्रभावित
असम में 32 जिलों में 31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 1.56 लाख लोग 514 राहत शिविरों में हैं। बाढ़ के कारण कई हजार हेक्टेयर खेत बर्बाद हो गए हैं। कई सड़कें टूट गई हैं। ब्रह्मपुत्र, गौरांग, कोपिली, मानस और पगलाड़िया नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है।

पड़ोसी राज्यों में भी बाढ़ का खतरा
राज्य सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों के लिए गुवाहाटी और सिलचर के बीच उड़ानों की भी व्यवस्था की है। दक्षिण असम त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा लैंडस्लाइड से बह गया। इसलिए सड़क का एक किनारा परिवहन के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में सुबनसिरी नदी के पानी ने एक बांध को जलमग्न कर दिया है। मणिपुर के कई जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं, यहां अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में रविवार को तेज बारिश का अनुमान
दिल्ली में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 21 जून तक बादल छाए रहने और तेज बारिश होगी। इसके अलावा दिल्ली में मानसून के 27 जून या एक-दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है।

MP में भी बारिश ने जोर पकड़ा
मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भोपाल, जबलपुर, सागर संभागों के अधिकांश इलाकों में बीते 3 दिन से बारिश हो रही है। अब अगले 48 घंटों में इन इलाकों में मानसून की भी बारिश शुरू हो जाएगी। भोपाल में तो रविवार सुबह भी रुक-रुककर बौछारें पड़ने लगी। इंदौर के भी अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में 28 जून तक मानसून की रंगत दिखने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार में आज इन जिलों में अलर्ट
बिहार के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। इसमें बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल है।

यूपी में देरी से आएगा मानसून
यूपी में मानसून इस साल एक हफ्ते की देरी से आएगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 21 से 22 जून तक मानसून आएगा। हालांकि, बीते दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। मौसम विभाग ने आज मेरठ, सहारनपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में अब तक दुर्ग में ही अटका मानसून
छत्तीसगढ़ पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून दुर्ग में ही अटका पड़ा है। वहीं घने काले बादलों ने पूरे प्रदेश में डेरा जमा लिया है। चांपा, जांजगीर और मरवाही में शनिवार को भारी बरसात दर्ज हुई। वहीं, बस्तर से लेकर दुर्ग तक के इलाके करीब-करीब सूखे ही रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

इस बार सामान्य रहेगा मानसून
मौसम विभाग और वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। बारिश के बीच अगर बड़ा अंतर नहीं आता है तो जुलाई-अगस्त में अच्छी बरसात होगी। देश में पूर्वी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ऐसे प्रदेश हैं जहां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों मानसून सक्रिय होते हैं।

21 साल में 14 बार सामान्य रहा मानसून
2001 से अब तक 21 सालों में मानसून 14 बार सामान्य रहा है। वहीं 2 बार 2002 और 2009 में सामान्य से कम रहा। 2002 में राजस्थान में महज 233 MM और 2009 में 378 MM बरसात हुई थी। वहीं पांच बार सामान्य से ज्यादा मानसून रहा। इनमें 2006 में 670 MM, 2011 में 736 MM, 2013 में 691 MM, 2016 में 678 और 2019 में 747 MM बरसात हुई है।

Continue Reading

प्रदेश

चित्तूर : बस की घाटी में गिरने से मौके पर 7 लोगों की मौत,करीब घायल

Published

on

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक बस के घाटी में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 54 घायल हो गए। ये हादसा शनिवार देर रात हुआ। तिरुपति से करीब 30 किलोमीटर दूर बकरपेटा के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद एक निजी बस घाटी में गिर गई। बस पर अनंतपुर जिले के धर्मावरम के राजेंद्र नगर से दूल्हे के परिवार के 63 सदस्य सवार थे।

ये लोग तिरुचनूर में सगाई में शामिल होने के लिए जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, जब बस बकरपेटा घाट पर पहुंची तो चालक ने लापरवाही के कारण वाहन से नियंत्रण खो दिया और इस कारण बस 60 फीट गहरी घाटी में गिर गई। बस के गिरने पर सड़क पर कोई चश्मदीद नहीं था। बाद में कुछ वाहन चालकों ने घायलों की चीख पुकार सुनी और पुलिस को सूचना दी।

अंधेरे के कारण बचाव कार्य में लगे बचावकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तिरुपति के शहरी पुलिस अधीक्षक वेंकटप्पला नायडू, कलेक्टर एम. हरिनारायण और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की।

सभी 54 घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दुर्घटना और बचाव कार्य की जानकारी दी। चंद्रगिरी के विधायक चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी ने बचाव कार्य में भाग लिया। जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

Published

on

By

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है। पूर्व की ओर से आ रही हवाएं बंगाल की खाड़ी से अच्छी-खासी नमी ला रही हैं। इसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात की संभावना बन रही है। वर्षा का क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभाग होगा।मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, गर्म हवा आने के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। नमी युक्त हवा आने के कारण से आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पढ़े की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ ही रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर में पूरवी हवा 1.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही थी। जबकि दुर्ग में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी थी। वहीं रफ्तार 3.6 किमी प्रति घंटा दर्ज हुई। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, जगदलपुर और राजनांदगांव जैसे केंद्रों में हवा शांत है। हवा में नमी की मात्रा 62 से 78% तक मापी गई है। एक सप्ताह पहले भी इन क्षेत्रों में बरसात हुई थी। उसके बाद शीतलहर की स्थिति वापस लौटी। हालांकि मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में अधिक गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम का यह बदलाव एक-दो दिन ही असर दिखाएगा। उसके बाद स्थिति सामान्य होती जाएगी।

एक-दो डिग्री तक गर्म हुआ न्यूनतम तापमान

हवा की दिशा बदलने के साथ मौसम गर्म हो गया है। एक दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त देखी जा रही है। मंगलवार-बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जाे बलरामपुर में दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 8 डिग्री के आसपास था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सबसे अधिक था। बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है।

रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्द-गर्म रही रात

रायपुर में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों अधिकतम तापमान 29.2 से 29.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़त देखी गई। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया। एक दिन पहले यह 15.8 डिग्री था। माना हवाई अड्‌डे के पास न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। एक दिन पहले यहां तापमान 14.6 डिग्री मापा गया था। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले यहीं पर 12.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़4 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

छत्तीसगढ़5 days ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर7 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे

  • Tech & Auto4 days ago

    ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा  रहा ये दमदार फीचर्स…

  • जॉब7 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती,मिलेगा 89000 तक सैलरी…ये रही डिटेल…

  • Tech & Auto4 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    OLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…  

  • जॉब7 days ago

    CGPSC में चपरासी पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई