धर्म /विधि/विधान
महा शिवरात्रि में इन शुभ मुहूर्त के साथ रहे उपवास,जानें पूजा करने की इन शुभ मुहूर्त को…

भगवान शिव को महादेव के नाम से भी जाना जाता है। वे हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। महा शिवरात्रि उत्तर भारतीय हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन के महीने में आती है और दक्षिण भारतीय हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास में। महा शिवरात्रि पर, भक्त प्रार्थना, उपवास आदि पर ध्यान लगाकर भगवान शिव को याद करते हैं। भक्त पूरी रात जागते रहते हैं, जबकि अन्य शिव मंदिरों में जाते हैं या ज्योतिर्लिंगम की तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। इस साल महा शिवरात्रि 1 मार्च मंगलवार को आ रही है। यहां देखें उपवास, शिव पूजा विधि के बारे में प्रमुख बातें।
ऐसे करें महा शिवरात्रि का उपवास
महा शिवरात्रि से एक दिन पहले, भक्तों को केवल एक बार भोजन करना चाहिए, सबसे अधिक संभावना त्रयोदशी पर होती है। महाशिवरात्रि के दिन प्रात:काल के अनुष्ठानों को समाप्त करने के बाद भक्तों को संकल्प लेना चाहिए यानि आत्मनिर्णय का संकल्प लेना चाहिए और उन्हें सफलतापूर्वक समाप्त करने के लिए शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए।
शिव पूजा की विधि/नियम से करें
पूजा के लिए पूजा स्थल पर शिवलिंग स्थापित करें। आप आटे या मिट्टी का उपयोग करके एक अस्थायी शिव लिंगम भी बना सकते हैं। शिव लिंग को आकार देने के बाद दूध, गुलाब जल, चंदन का लेप, दही, शहद, घी, चीनी और जल चढ़ाकर अनुष्ठान करें। शिव लिंग पर बिल्वपत्र की माला चढ़ाएं और फिर चंदन या कुमकुम लगाएं और भगवान शिव को धूप-दीपा दिखाएं। भक्त फूल भी चढ़ा सकते हैं। पूजा के बाद ‘ध्यान’ करें और भगवान शिव के मंत्रों का पाठ करें।
ये रही शिव जी की शुभ मुहूर्त
इस वर्ष महा शिवरात्रि 1 मार्च मंगलवार को प्रातः 3:16 बजे से प्रारंभ होगी। शिवरात्रि की तिथि दूसरे दिन यानि चतुर्दशी तिथि बुधवार 2 मार्च को प्रातः 10 बजे समाप्त होगी।
– 1 मार्च, मंगलवार, शाम 6:21 बजे से रात 9:27 बजे तक
– 1 मार्च रात 9:27 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
– 2 मार्च दोपहर 12:33 बजे से दोपहर 3:39 बजे तक
– 2 मार्च, सुबह 3:39 बजे से सुबह 6:45 बजे तक

धर्म /विधि/विधान
जानें कब रखा जाएगा जन्माष्टमी व्रत? इन दोनों ही तिथियों में नहीं है रोहिणी नक्षत्र !
जन्माष्टमी व्रत,जानें कब रखा जाएगा? दोनों ही तिथियों में नहीं है रोहिणी नक्षत्र !
कई लोग 18 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे।
“वहीं शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में उदया तिथि सार्वभौमिक माना गया है, इसलिए 19 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। वैष्णव संपद्राय भी 19 अगस्त को ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएगा।दोनों ही तिथियों में नहीं है रोहिणी नक्षत्र,19 अगस्त को कृत्तिका नक्षत्र देर रात 01.53 तक रहेगा उसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरु होगा”
18 को रात्रि में 9:21 में प्रवेश हो रही है अष्टमी
धर्म
उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के दौरान अबतक 33 श्रद्धालुओं की मौत…

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान शुक्रवार तक 33 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. इस मामले में सरकार और स्वास्थ्य विभाग अपनी-अपनी सफाई देने में लगे हुए हैं.वहीं, राज्य बीजेपी के प्रवक्ता शादाब शम्स ने अजीब तर्क देते हुए दिया है कि श्रद्धालुओं की मौत धार्मिक आस्था की वजह से हो रही है. इसमें मोक्ष प्राप्ति भी एक वजह है.
BJP प्रवक्ता शादाब शम्स का कहना है कि लोगों की आस्था है कि चारधाम में मोक्ष प्राप्त होता है. इस धरणा से भी लोग यहां आते हैं. इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा,Uttarakhand: 33 pilgrims died during Chardham Yatra so far जिन श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मृत्यु हुई है, वो लोग बद्रीनाथ और केदारनाथ में अपनी आस्था प्रकट करते हुए मोक्ष के लिए चारधाम यात्रा पर आते हैं और दर्शन की आस में अपनी बीमारी को छिपाते हैं ताकि दर्शन हो जाएं. इस वजह से उनकी मृत्यु हो रही है.बीजेपी प्रवक्ता शादाब ने कहा, धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं का मानना है कि यदि चारधाम में उनकी मृत्यु हो जाती है, तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है.
यही वजह है कि श्रद्धालु अपनी बीमारी को छिपाते हुए बहानेबाजी करके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. गंभीर बीमारी की वजह से उनकी मृत्यु हो जा रही है. जबकि सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चारों धामों में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं. सरकार की ओर से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.
उधर, कांग्रेस लगातार बीजेपी की पुष्कर सिंह धामी सरकार को चारधाम में अव्यवस्था के लिए घेर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि चारधाम में न तो स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने कोई व्यवस्था की है और न ही ऑक्सीजन के कहीं इंतजाम हैं. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी लोगों की जान जा रही है. हमने इसको लेकर सरकार को पहले ही चेताया था, अगर सरकार ने उनकी बात का संज्ञान लिया होता तो हालात कुछ और होते.
धर्म /विधि/विधान
आज दीपावली पर रात तक जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रकाश और उल्लास का महापर्व हमारे जीवन में नई खुशियां लेकर आता है। इस पर्व पर चारों तरफ प्रकाश, उल्लास और प्रसन्नता दिखाई देती है। जहां नजर पड़े वहां रंग-बिरंगी लाईटे और दीये दिखाई देते हैं। दिवाली का त्योहार धन लाभ के लिए सर्वोत्तम माना गया है। मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन जो भक्त मां लक्ष्मी की सच्चे मन से आराधना करता है। देवी उसे प्रसन्न होकर उसके सारे कष्टों को दूर कर देती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दिवाली के दिन कुछ काम करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
दिवाली पर ये काम करें
– सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। वह संकल्प लेकर व्रत रखें।
– बड़ों के पैर छूकर आर्शीर्वाद लें।
-शाम को नहाकर मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारी करें।
– चौकी पर 6 चौमुखे और 26 दीपक रखें।
– अब सच्चे मन से पूजा करें और घर के हर कोने में दीपक रखें।
(नमस्ते सर्वदेवानां वरदासि हरेः प्रिया। या गतिस्त्वत्प्रन्नानां सा मे भूयात्वदर्चनात।।)
– इस मंत्र से इंद्र की पूजा करें।
(ऐरावतसमारूढो वज्रहस्तो महाबलः। शतयज्ञाधिपो देवस्तमा इंद्राय ते नमः।।)
– इस मंत्र से कुबेर का ध्यान करें।
(धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च। भवंतु त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादिसम्पदः।।)
-दिवाली पूजन के बाद चूने या गेरू में रुई भिगोकर चक्की, चूल्हा, सिल और छाज पर तिलक करें
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

-
जॉब6 days agoहाई कोर्ट में निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुए 34 घंटे की बैटरी लाइफ वाले Skullcandy Mod TWS earbuds, जाने क्या है इसकी कीमत
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुआ 50MP कैमरे वाला यह दमदार vivo का स्मार्टफोन, इसमें मिलेगी, 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले, जाने कीमत
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : बेडरूम में न रखें ये चीजें,नई तो आ सकती है पति-पत्नी के जीवन में दरार…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ जिला पंचायत मे निकली इतने पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी…
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा मौका,ITBP में निकली भर्ती, फटाफट यहाँ से करें आवेदन
-
6 days agoबेवजह खर्च हो रहा है पैसा ? तो अपनाए ये अचूक तरीका
-
Tech & Auto6 days agoलेना चाहते है Bed AC तो हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट इंजीनियर की निकली भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर
-
जॉब6 days agoस्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन




























You must be logged in to post a comment Login