जानिए क्या है नरक चतुर्दशी, और इस दिन क्यों कृष्ण-यमराज की होती है पूजा

दीपावली के एक दिन का पहले का दिन सौन्दर्य प्राप्ति और आयु प्राप्ति का होता है. इस दिन आयु के देवता यमराज की उपासना की जाती है और सौन्दर्य प्राप्ति का प्रयोग किया जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण की उपासना भी की जाती है क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर का वध किया था. कहीं कहीं पर ये भी माना जाता है की आज के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. जीवन में आयु या स्वास्थ्य की अगर समस्या हो तो इस दिन के प्रयोगों से दूर हो जाती है.
इस दिन का सम्बन्ध स्नान और सौंदर्य से किस प्रकार है?
– इस दिन प्रातःकाल या सायंकाल चन्द्रमा की रौशनी में जल से स्नान करना चाहिए
– इस दिन विशेष चीज़ का उबटन लगाकर स्नान करना चाहिए
– जल गर्म न हो ताजा या शीतल जल होना चाहिए
– ऐसा करने से न केवल अद्भुत सौन्दर्य और रूप की प्राप्ति होती है
– बल्कि स्वास्थ्य की तमाम समस्याएँ भी दूर होती हैं
– इस दिन स्नान करने के बाद दीपदान भी अवश्य करना चाहिए
नरक चतुर्दशी पर दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार दीपक जलाएं?
– नरक चतुर्दशी पर मुख्य दीपक लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जलता है
– इसको यमदेवता के लिए दीपदान कहते हैं
– घर के मुख्य द्वार के बाएं ओर अनाज की ढेरी रखें
– इस पर सरसों के तेल का एक मुखी दीपक जलाएं
– दीपक का मुख दक्षिण दिशा ओर होना चाहिए
– अब वहां पुष्प और जल चढ़ाकर लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें
नरक चतुर्दशी पर कर्ज मुक्ति के लिए किस प्रकार दीपक जलाएं?
– रात्रि में हनुमान जी के सामने घी का एकमुखी दीपक जलाएं
– इसके बाद हनुमान जी को उतने लड्डू का भोग लगायें जितनी आपकी उम्र है
– फिर हनुमान जी के समक्ष बैठकर 9 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें
– अगले दिन सुबह सारा प्रसाद बच्चों में बाँट दें , या गाय को खिला दें
नरक चतुर्दशी पर हर प्रकार के बाधा नाश के लिए किस प्रकार दीपक जलाएं?
– शाम के समय भगवान कृष्ण के समक्ष घी का एक चौमुखी दीपक जलाएं
– इसके बाद उन्हें पंचामृत का भोग लगाएं
– “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” का कम से कम 3 माला जाप करें
– इसके बाद जिस भी तरह की बाधा जीवन में आ रही हो , उसके नाश की प्रार्थना करें
– तीन बार शंख बजाएं और पंचामृत ग्रहण करें
नरक चतुर्दशी पर क्या सावधानियां रखें?
– मुख्य द्वार पर एक ही बड़ा सा सरसों के तेल का एक मुखी दीपक जलाएं
– इस दिन के पहले ही घर की साफ सफाई कर लें
– अगर ज्यादा पूजा उपासना नहीं कर सकते तो कम से कम हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें
– जो भी भोजन बनाएं. उसमें प्याज लहसुन का प्रयोग न करें
नरक चतुर्दशी पर करें कर्ज मुक्ति के उपाय
– नरक चतुर्दशी पर रात्रि को एक विशेष प्रयोग करें
– हनुमान जी के सामने एक शुद्ध सरसों के तेल का दीपक जलाएं
– इसके बाद “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हूँ फट” का यथाशक्ति जप करें
– जप के बाद हनुमान जी से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें


Tech & Auto
देश में लॉन्च होने वाली है सबसे सस्ते दामो में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर EaS-E, जाने क्या है इसकी शुरवाती कीमत…

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप PMV इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वह EaS-E नामक एक इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल लॉन्च करने जा रही है. इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी और इसे अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इसकी कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक होगी. यह इलेक्ट्रिक कार जुलाई में लॉन्च हो सकती है.
कार में चार दरवाजे हैं, लेकिन इसकी आगे और पीछे की तरफ एक-एक सीट है. इसका डिजाइन Citroen AMI और MG E200 की तरह लगता है. इसके फ्रंट में LED डे टाइम रनिंग लाइट्स की एक स्ट्रिप दी गई है , जबकि सर्कुलर हेडलैम्प्स बम्पर पर नीचे की ओर दिया गया है. इसमें कंपनी ने 13 इंच के पहियों का इस्तेमाल किया है.
दैनिक उपयोग के लिए किया गया है डिजाइन
EaS-E पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ‘स्मार्ट माइक्रो कार’ है जिसे दैनिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है. EaS-E 2 सीटर की कीमत 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है. फिलहाल टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे सस्ती फॉर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है.
EaS-E के फीचर्स
कार में रिमोट पार्किंग असिस्ट, रिमोट की कनेक्टिविटी, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है. इसके साथ ही कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ओटीए अपडेट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मिरर्स, रियर व्यू कैमरा और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और मल्टी-स्पोक अलॉय दिए गए हैं, हालांकि यह केवल टू-सीटर है. पीछे की तरफ इसमें LED टेललैंप्स दिए गए हैं. स्पेक्स के तौर पर PMV EaS-E में 10 kWh लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी के साथ 15 kW (20 bhp) PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा रहा है. इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है.
हैंड फ्री ड्राइविंग
इसका व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा. ट्रेफिक में हैंड फ्री ड्राइविंग के लिए कार में EaS-E mode भी है. इस मोड में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल आपको 20 किमी प्रति घंटे तक ‘+’ बटन के साथ आगे बढ़ने और ‘-‘ बटन के साथ ब्रेक लगाने की अनुमति देगा. यह सिल्वर, व्हाइट, ग्रीन, रेड, ऑरेंज, ब्लैक, ब्लू, येलो, और ब्राउन कलर के ऑप्शन में मौजूद है.
जरा हटके खबर
WORLD RICHEST VILLAGE: दुनिया का एक ऐसा गाँव जहां हर शख्स है अमीर, आइये देखते है कौन सा है वो गाँव….

World’s Richest Village: दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहे हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। दुनिया में एक ऐसा गांव है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गांव का नाम सुनते ही गांव की कच्ची सड़कें, कच्चे मकान और खेतों की तस्वीरें हमें नजर आने लगती है। लेकिन अब गांवों की हालत काफी सुधर गई है और बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन दुनिया में एक गांव है जहां पर लोग लाखों में कमाई करते हैं और उनके पास आलीशान मकान है। इस गांव ने बड़े-बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है।
माना जाता है कि दुनिया का सबसे अमीर गांव है।
यह गांव चीन के जियांगसू राज्य में स्थित है जिसका नाम वाक्शी है। इस गांव को चीन का सबसे अमीर गांव कहा जाता था। बताया जाता है कि इस गांव के रहने वालों की लाइफस्टाइल ने शहरों में रहने वाले बड़े-बड़े रईसों को पीछे छोड़ दिया है।
आइए जानते हैं इस गांव के बारे में…
चीन के इस गांव में आपको किसी भी देश की राजधानी की तरह सुविधाएं मिल सकती हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस गांव की सुविधाओं को देखकर लोग सुपर विलेज भी कहते हैं। इस गांव में स्काईस्कैपर है जो 72 मंजिला हैं। इसके साथ ही यहां पर हेलीकॉप्टर टेक्सिस, थीम पार्क और लग्जरी विला भी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के 2,000 निवासियों में से हर शख्स के पास 1 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा है। यहां पर हर कोई एक विला में रहता है और सभी के पास लक्जरी कारें शामिल हैं। इस गांव में करीब दो हजार लोग रहते हैं।
यहां पर लोग लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
चीन के वाक्शी गांव में स्टील और शिपिंग जैसी प्रमुख कंपनियां हैं, गांव को ज्यादातर घर एक जैसे बने हैं। ये आलीशन घर देखने में किसी होटल से कम नहीं लगते हैं। इस गांव की सड़कें लोगों को आकर्षित करती हैं। पहले यह गांव कभी गरीब था। कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को इस गांव को इस कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने का श्रेय जाता है। चीन का वाक्शी गांव एक कृषि प्रधान देश हैं, लेकिन किसानों के एक आइडिया ने इसे दुनिया के अमीर गांवों में शामिल करा दिया। मीडिया रिपोर्ट में इस गावों को 60 के दशक में बसाया गया था। यहां पर सभी लोग सामूहिक खेती करने लगे। गांव में लौह और इस्पात उद्योग भी लगाए गए। 21वीं सदी की शुरुआत तक यहां 100 से अधिक कंपनियां हो गईं। इनमें लोहा, इस्पात और तंबाकू के कारोबार से संबंधित कंपनियां थीं।
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है।
छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं।
यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी।
कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब4 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoMINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता





























You must be logged in to post a comment Login