देश - दुनिया
जानिए क्या है सोने में निवेश करने का तरीका,आप भी बन सकते हैं मालामाल

निवेश के लिए सोना सबसे बेहतर विकल्पों में से एक माना जाता है. भारत में सोने के महत्व का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि शादियों के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा सोने की ज्वेलरी और सिक्कों आदि के लिए खर्च किया जाता है. दुनियाभर में भारत दूसरा ऐसा देश है जहां सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है. भारत में लोगों के लिए सोना एक कीमती धातु ही नहीं बल्कि शुभ धातु भी है.
1. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सोने में निवेश के कई विकल्प हो सकते हैं जैसे गहने, सोने के सिक्के, गोल्ड बुलियंस वगैरह. लेकिन इन सबमें सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड. इस सरकारी स्कीम में निवेश से रिस्क बेहद कम हो जाता है और आप बेफिक्र होकर रिटर्न हासिल कर सकती हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को रिजर्व बैंक जारी करता है इसलिए इसकी शुद्धता को लेकर कोई झंझट नहीं होता. सॉवरेन गोल्ड फंड में निवेश करना फायदेमंद है. इसपर गोल्ड के भाव के अलावा सालाना 2.5 फीसदी का फिक्स्ड रिटर्न भी मिलता है.
2. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स
सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को गोल्ड ईटीएफ कहते हैं. यह म्यूचुअल फंड की स्कीम है. यह सोने में निवेश के सबसे सस्ते विकल्पों में से एक है. ये एक्सचेंज ट्रेडेड फंड हैं जिन्हें स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदा और बेचा जा सकता है. चूंकि गोल्ड ईटीएफ का बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड की कीमतें है, आप इसे सोने की वास्तविक कीमत के करीब खरीद सकती हैं. गोल्ड ईटीएफ खरीदने के लिए आपके पास एक ट्रेडिंग डीमैट खाता होना चाहिए. इसमें सोने की खरीद यूनिट में की जाती है. इसे बेचने पर आपको सोना नहीं बल्कि उस समय के बाजार मूल्य के बराबर राशि मिलती है.
3. गोल्ड म्यूचुअल फंड
गोल्ड ईटीएफ की तुलना में गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश करना आसान है. आप सीधे ऑनलाइन मोड या उसके डिस्ट्रीब्यूटर्स के माध्यम से गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. दूसरी ओर, गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट खाता होना चाहिए. गोल्ड म्यूचुअल फंड में, AMC रिटर्न के लिए गोल्ड ईटीएफ में अपना कॉर्पस का निवेश करता है. इसके अलावा, गोल्ड म्यूचुअल फंड निवेशकों को एसआईपी (SIP) के जरिए निवेश करने की अनुमति देते हैं. गोल्ड म्यूचुअल फंड ओपन एंडेड निवेश प्रोडक्ट है, जो गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में निवेश करते हैं और उसका नेट एसेट वैल्यू (NAV) ETFs के प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है.
4. पेमेंट ऐप से भी खरीद सकते हैं गोल्ड
आप अपने स्मार्टफोन से ही डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. इसके लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है. आप अपनी सुविधानुसार जितनी कीमत का चाहें, सोना खरीद सकते हैं. यह सुविधा अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है

देश - दुनिया
PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट हुई जारी, जल्द करे चेक…

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.
11वीं किस्त की रकम
निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
चेक करें नाम
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
किस्त का स्टेटस
1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
देश - दुनिया
PM Kisan योजना 11वी किस्त की लिस्ट हुई जारी, जल्द करे यहां चेक…

बढ़ा महगाई का कहर, श्रीलंका मे नाइट कर्फ्यू का एलान, रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक..
गंभीर आर्थिक और सियासी संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। यह सोमवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक, यानी 9 घंटे लागू रहेगा। इस दौरान सब कुछ बंद रहेगा। ये फैसला तब लिया गया है, जब देश आर्थिक संकट के साथ मौसम की मार भी झेल रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने बताया कि रविवार को देश में भारी बारिश की वजह से 600 से ज्यादा परिवार लैंडस्लाइड और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति को हटाने की मांग का किया समर्थन
श्रीलंका में हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को हटाकर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने रानिल विक्रमसिंघे को नया प्रधानमंत्री बनाया गया था। अब नए PM विक्रमसिंघे उन आंदोलनकारियों के समर्थन में उतर गए हैं, जो श्रीलंका के आर्थिक संकट के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जिम्मेदार मानकर उनका इस्तीफा मांग रहे हैं।
श्रीलंका पुलिस ने 9 मई को हुई हिंसा के मामले में 200 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि 230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में वाहन और संपत्ति के नुकसान के लगभग 707 मामले दर्ज किए गए।
श्रीलंका पर फिर से लिट्टे का खतरा
श्रीलंका पर लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानी लिट्टे (LTTE) के हमले का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय को इसे लेकर इनपुट दिए हैं। भारतीय इनपुट के मुताबिक, 18 मई को लिट्टे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
भारत की तरफ से इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद श्रीलंका ने भी अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी है। श्रीलंका का कहना है कि वो भी इस मामले में जांच करेगा। यहां पढ़ें डिटेल खबर…
विपक्ष बोला- देश की मौजूदा स्थिति 1991 के भारत जैसी
श्रीलंका में विपक्ष के सांसद हर्षा डी सिल्वा ने देश की मौजूदा स्थिति को भारत में 1991 में छाए आर्थिक संकट के समान बताया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका इस संकट से बाहर निकल पाएगा और ऐसा तभी होगा जब यहां के राजनीतिक दल एक साथ खड़े हों।
उन्होंने कहा- उस समय भारतीय राजनीतिक दल एकजुट थे, जिसकी वजह से वे संकट से बाहर आ गए। श्रीलंका में भी ऐसा तब ही होगा, जब यहां के राजनीतिक दल एक साथ खड़े होंगे।अगर पार्टियां अलग हो जाती हैं तो योजना विफल हो जाती है। यहां के राष्ट्रपति को राजनीतिक दलों को एक साथ आने के लिए तैयार करना होगा। यहां पढ़ें डिटेल खबर…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…

You must be logged in to post a comment Login