जानें कौन हैं सुप्रीम कोर्ट के वे 5 जज, जो सुनाएंगे अयोध्या केस पर ऐतिहासिक फैसला
1. जस्टिस रंजन गोगोई, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI Ranjan Gogoi)
- भारत के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई अयोध्या मामले पर सुनवाई करने वाली पीठ की अगुवाई कर रहे हैं।
- जस्टिस रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर 1954 को हुआ था।
- वह देश के 46वें सीजेआई हैं। उन्होंने 1978 में बार काउंसिल ज्वाइन की थी।
- जस्टिस गोगोई ने अपने करियर की शुरुआत गुवाहाटी हाईकोर्ट से की। 2001 में वहां जज बने थे।
- 2010 में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जज बने। फिर 23 अप्रैल 2012 को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए।
- वह 3 अक्तूबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे। 17 नवंबर 2019 तक इस पद से सेवानिवृत्त होंगे।
अयोध्या ममाले के अलावा, एआरसी व जम्मू-कश्मीर मामले जैसे कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की है।

2. जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ( Justice Dhananjaya Y. Chandrachud)
- 11 नवंबर 1959 को जन्मे जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) रह चुके हैं।
- जस्टिस धनंजय चंद्रचूड़ ने दिल्ली विवि के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और फिर हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
- वह दुनिया के कई बड़े विश्वविद्यालयों में लेक्चरर भी रह चुके हैं।
- शुरुआत में कुछ दिन उन्होंने जूनियर वकील के तौर पर काम किया।
- सुप्रीम कोर्ट से पहले वह बॉम्बे हाईकोर्ट के जज और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।
- 13 मई 2016 को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया।
- देश के पहले एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हैं जिन्हें बतौर जज नियुक्त किया गया।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सबरीमाला, समलैंगिकता समेत कई बड़े मामलों की सुनवाई की है।

3. जस्टिस अशोक भूषण (Justice Ashok Bhushan)
- जस्टिस अशोक भूषण का जन्म 5 जुलाई 1956 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था।
- उन्होंने इलाहाबाद विवि से पढ़ाई की है।
- 1979 में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ज्वाइन किया था।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर चुके हैं।
- 2001 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बने।
- 2014 में केरल हाईकोर्ट के जज बने और एक साल बाद यहीं मुख्य न्यायाधीश भी बने।
13 मई 2016 को जस्टिस अशोक भूषण को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया।

4. जस्टिस एस अब्दुल नजीर (Justice S Abdul Nazeer)
- जस्टिस एस अब्दुल नजीर का जन्म 5 जनवरी 1958 को कर्नाटक के एक गांव बेलूवई में हुआ था।
- वहीं महावीर कॉलेज से बीकॉम की डिग्री ली। फिर एसडीएम लॉ कॉलेज, मैंगलोर से कानून की पढ़ाई की।
- जस्टिस अब्दुल नजीर ने 1983 में कर्नाटक हाईकोर्ट से वकालत की शुरुआत की।
- आगे चलकर वहीं एडिशनल जज और फिर जज बने।
- 17 फरवरी 2017 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया।
जस्टिस अब्दुल नजीर देश के तीसरे ऐसे जज हैं, जिन्हें किसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बने बिना ही सुप्रीम कोर्ट में जज के पद पर नियुक्ति मिली।

5. जस्टिस शरद अरविंद बोबडे (Justice SA Bobde)
- जस्टिस शरद अवरिंद बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।
- उन्होंने 1978 में महाराष्ट्र बार काउंसिल ज्वाइन किया था।
- बॉम्बे हाईकोर्ट नागपुर बेंच में लॉ प्रैक्टिस की।
- वर्ष 2000 में बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने। फिर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के रूप में नियुक्त हुए।
- 2013 में जस्टिस बोबडे को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया। वह 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।


जॉब
असम राइफल्स में निकली 10वीं पास के लिए भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

इंडियन आर्मी में नौकरी कर देश सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असम राइफल्स ने ग्रुप B और ग्रुप C में 1380 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट्स असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल
राजस्थान समेत देशभर में होने जा रही असम राइफल्स की भर्ती के माध्यम 1380 पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी। इसमें पुल और सड़क के लिए 17 पद, क्लर्क के 287 पद, धार्मिक शिक्षक के 9 पद, ऑपरेटर रेडियो और लाइन के 729 पद, रेडियो मैकेनिक के 72 पद, अस्रकार के 48 पद, प्रयोगशाला सहायक के 13 पद, नर्सिंग सहयोगी के 100 पद, पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक के 10 पद, आया (पैरा-मेडिकल) के 15 पद और धोबी के 80 पद शामिल हैं।
योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते है।
हवलदार ऑपरेशन रेडियो और लाइन
10वीं पास और सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइ या फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के साथ 12वीं पास हो।
हवलदार क्लर्क
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट का टाइपिंग स्पीड।
नायब सुबेदार रिलिजियस टीचर
संस्कृत से मध्यमा या हिंदी में भूषण के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में 18 से 23 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते है। हालांकि एससी, एसटी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी और ओबीसी कैंडिडेट्स को 3 वर्षों की छूट दी जाएगी।
फीस
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपए फीस का भुगतान भी करना होगा। जबकि एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस नहीं ली जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट की होम पेज पर JOIN ASSAM RIFLES के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद Assam Rifles Tradesman Rally Recruitment 2022 Online Form के ऑप्शन पर जाएं।
अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Tech & Auto
एंड्रॉयड यूजर्स ध्यान देवे, क्या आपके फ़ोन में भी ये खतरनाक एप्प है तो करे डिलीट, वर्ना हो सकता है भारी नुकसान
छत्तीसगढ़
CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इधर बच्चे की सलामती को लेकर परिजन परेशान हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। छावनी पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
छावनी पुलिस ने बताया कि कैम्प-1 बैकुंठधाम निवासी यश आनंद पिता रोहित आंनद (6 साल) रविवार 17 जुलाई की शाम से गायब है। शाम 5 बजे के करीब वह अपने बड़े भाई रॉकी के साथ पास की दुकान में मोमोज खाने गया था। वहां से दोनों घर आए। इसके बाद यश अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया। उस समय यश की मां रजनी आनंद काम पर गयी हुई थी। वह जब शाम को घर लौटी तो यश दिखाई नहीं दिया। उसने उसे काफी खोजा और पता किया। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले और अन्य लोगों से पूछताछ की। जब यश कहीं नहीं मिली तो रजनी छावनी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई अब 3 दिन बाद भी उसका कहीं कोई पता न चलने से छावनी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि 6 साल का यश नीले रंग की शर्ट पहने हुआ है। बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर छावनी थाने सूचना दें।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात तक भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा कि बच्चा जल्द मिल जाएगा। वहीं यश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह यश की फोटो लेकर सभी जगह उसकी तलाश कर रही है।
मुंगेली के रहने वाले हैं परिजन
यश का पिता रोहित मुंगेली जिले का रहने वाला है। कैंप एरिया में किराये से रहकर वह प्राइवेट नौकरी करता है। जब यह घटना हुई तब रोहित मुंगेली खेत बोवाई करवाने गया था और उसकी मां काम पर गई थी। घर में केवल यश और उसका बड़ा भाई रॉकी थे।
-
देश - दुनिया7 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
जॉब6 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto4 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
Tech & Auto6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब4 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
Tech & Auto5 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
जॉब3 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन

































You must be logged in to post a comment Login