Connect with us

Tech & Auto

स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी आज धासू इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करेगा,चलेगा सिंगल चार्ज पर 150Km,जानिए कीमत

Published

on

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया 450X Gen3 ई-स्कूटर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ये ई-स्कूटर 19 जुलाई को लॉन्च करेगी।बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया 450X Gen3 ई-स्कूटर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ये ई-स्कूटर 19 जुलाई को लॉन्च करेगी। ये स्कूटर अपनी मौजूदा जनरेशन की तुलना में ज्यादा पावरफुल होगा। इस ई-स्कूटर से जुड़ी पहले कई रिपोर्ट्स भी आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि इसमें बड़ा बैटरी पैक मिलेगा। जिससे सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 150Km तक होगी। इस बारे में पहले कंपनी के CEO तरुण मेहता ने कंपनी के फ्यूचर को लेकर कहा था कि एथर एनर्जी अपने 2 नई इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम करने की योजना बना रही है। ये दोनों स्कूटर मौजूदा 450 ई-स्कूटर प्लेटफॉर्म पर बनाए जाएंगे। इनमें से एक में कंपनी बड़ा बैटरी पैक दे सकती है। ताकि राइडर को शानदार रेंज मिले। अभी एथर के मार्केट में दो मॉडल 450 प्लस और 450X आते हैं।

चार्ज करने पर 116Km की रेंज
एथर 450X के मौजूदा वैरिएंट में 2.9 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 116Km की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख है। आने वाले नए मॉडल में 3.66 लिथियम-आयन का बैटरी पैक मिल सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नया बैटरी सेटअप उसी 3 फेज परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर को पावर देगा, जो वर्तमान 450X EV स्पोर्ट्स में आता है। कथित तौर पर नए 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के मैन्युफैक्चरिंग की परमिशन से पहले ARAI सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रैप मोड, स्पोर्ट मोड, राइड मोड, स्मार्ट ईको मोड और ईको मोड मिलेंगे। अलग-अलग मोड पर स्कूटर की रेंज और परफॉर्मेंस भी अलग होगी।

DC फास्ट चार्जर का से यह सिर्फ 10 मिनट में 15Km के लिए चार्ज
एथर 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के न्यू फेसलिफ्ट को चार्ज होने में कितना समय लगेगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आी है। मौजूदा मॉडल को 0 से 80% चार्ज होने में करीब 3.35 घंटे लगते हैं। DC फास्ट चार्जर का से यह सिर्फ 10 मिनट में 15Km के लिए चार्ज किया जा सकता है। कंपनी छोटी बैटरी कैपेसिटी वाला एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश कर सकती है। एथर के इस नए मॉडल का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक S1 प्रो से होने की उम्मीद है।

चार्जिंग में लगेगा कितना समय?
एथर ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है कि 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के आगामी फेसलिफ्ट को चार्ज होने में कितना समय लगेगा. मौजूदा मॉडल को जीरो से 80 फीसदी चार्ज होने में करीब 3.35 घंटे लगते हैं. डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके चार्ज करने पर यह केवल 10 मिनट में 15 किमी के लिए चार्ज किया जा सकता है. ईवी निर्माता छोटी बैटरी क्षमता वाला एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश कर सकता है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

लॉन्च हुई 4K पिक्चर क्वॉलिटी वाली स्मार्टटीवी, शानदार लुक एवं बेहतरीन फीचर्स, जाने क्या है इसकी कीमत

Published

on

 

एसर I सीरीज के ऐंड्रॉयड टीवी भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये नए टीवी 32 से 55 इंच तक की साइज में आते हैं। इनमें कंपनी डॉल्बी ऑडियो के साथ 30 वॉट का स्पीकर सिस्टम ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

Acer ने भारत में अपने नए 4K Android TV लॉन्च किए हैं। कंपनी की नई सीरीज का नाम Acer I Series है और इसमें 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के ऐंड्रॉयड टीवी शामिल हैं। एसर के नए टीवी की प्राइसिंग काफी आकर्षक है। एसर I सीरीज के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, इसका 43 इंच वाला मॉडल 27,999 रुपये और 50 इंच वाला मॉडल 32,999 रुपये का है। बात अगर टीवी के 55 इंच वाले मॉडल की करें तो इसके लिए आपको 37,999 रुपये खर्च करने होंगे। इन टीवी की सेल शुरू हो गई है और इसे ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी के नए ऐंड्रॉयड टीवी फ्रेमलेस डिजाइन और एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आते हैं। बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी के लिए इन 4K ऐंड्रॉयड टीवी में HDR10+, सुपर ब्राइटनेस, 4K अपस्केलिंग और दूसरे इन-बिल्ट फीचर दिए गए हैं। कंपनी इन नए टीवी में आई कंफर्ट के लिए ब्लू लाइट रिडक्शन फीचर भी दे रही है। 32 इंच वाले टीवी में आपको एचडी रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जबकि बाकी टीवी मॉडल्स में कंपनी अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले दे रही है।

ड्यूल वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस इन टीवी में दमदार ऑडियो के लिए डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 30 वॉट का साउंड सिस्टम दिया गया है। 43, 50 और 55 इंच वाले टीवी में आपको 2जीबी रैम और 16जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। बात अगर 32 इंच वाले वेरिएंट की करें तो यह 1.5जीबी रैम और 8जीबी स्टोरेज ऑफर करता है।

ये टीवी ऐंड्रॉयड 11 ओएस पर काम करते हैं। इनमें कंपनी कई पॉप्युलर इन-बिल्ट ऐप जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, गूगल प्ले, फास्टकास्ट, डिज्नी+ हॉटस्टार और स्मार्ट प्लेयर ऑफर कर रही है। खास बात है कि टीवी के साथ आपको वॉइस असिस्टेंट फंक्शन के लिए वॉइस इनेबल रिमोट मिलेगा।

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

Published

on

ENGWE ने इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल X26 को Indiegogo क्राउडफंडिंग कैम्पेन के तहत लॉन्च किया है। यह ऑल टेर्रेन बाइक है, यानि कि इसे हर तरह के एरिया और परिस्थितियों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 50km/h की टॉप स्पीड दी गई है और 100km रेंज दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह मार्केट में सबसे लम्बी रेंज देने वाली ई-बाइक है।
ENGWE X26 price

ENGWE X26 की रिटेल कीमत 2,699 डॉलर (लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये) है। लेकिन Indiegogo कैम्पेन में शपथ लेने के बाद इसे 1,599 डॉलर (लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके लिए डिलीवरी अक्टूबर 2022 में शुरू हो जाएंगीं। ई-बाईक को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
ENGWE X26 design, features

ENGWE X26 एक ऑल टेर्रेन बाइक है जिसका वजन केवल 41 किलोग्राम है। यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है और इसी कारण पोर्टेबल भी बन जाती है। इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक में 1,373Wh की डुअल बैटरी लगी हैं। इन्हें स्वैप भी किया जा सकता है। X26 में 1000W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। जैसा कि पहले बताया गया है, इस इलेक्ट्रिक बाइक में 50km/h की टॉप स्पीड दी गई है जिसमें तीन स्पीड ऑप्शन दिए गए हैं- नॉर्मल, एसिस्ट और स्पोर्ट। इसमें हाइड्रॉलिक ब्रेक सिस्टम मिलता है।

ENGWE X26 में ट्रिपल शॉक सस्पेंशन सिस्टम है। टायर काफी मोटे हैं जिससे यह एक कम्फर्टेबल राइड देती है। बाइक में फुल कलर एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है जिससे कि राइडर को परफॉर्मेंस की जानकारी भी साथ-साथ मिलती रहती है। इसमें 12W की हेड लाइट और ब्रेक लाइट भी दी गई है।

कंपनी का कहना है कि बाइक का प्रोडक्शन जारी है और इसके लिए डिलीवरी अक्टूबर 2022 में शुरू हो जाएंगीं। Indiegogo कैम्पेन 14 अगस्त तक चलने वाला है। कैम्पेन के तहत ई-बाइक पर कई तरह के डिस्काउंट मिल रहे हैं। फिलहाल बाइक को यूरोप और अमेरिका में खरीदा जा सकता है।

Continue Reading

Tech & Auto

Realme का स्मार्टफोन मात्रा 399 रुपये में ले जाए घर,जानें इसकी दमदार फीचर्स और बैटरी

Published

on

Realme Narzo 50A Narzo 50i Smartphones Launched Price in India Rs 7499 6000mAh Battery Price, Specifications Features Sale, 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए रियलमी नार्ज़ो 50ए और नार्ज़ो 50आई

(etoinews.com) रियलमी नरजो 50i : रियलमी के इस स्मार्टफोन को 7,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है लेकिन ऑफर के तहत 7,499 रुपये में बेचा जा रहा है. 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले इस 4G स्मार्टफोन को अपने पुराने फोन के बदले में खरीदकर आप 7,100 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. कुल मिलाकर, इस फोन को 399 रुपये में घर लेकर जाया जा सकता है. लेनोवो आइडिया-सेंटर AIO 3 ऑल-इन-वन डेस्कटॉप: इस ऑल-इन-वन डेस्कटॉप को अमेजन पर 48,480 रुपये में बेचा जा रहा है जबकि इसकी असली कीमत 66,190 रुपये है. अलेक्सा के बिल्ट-इन सपोर्ट के साथ इस 23.8-इंच के डिस्प्ले वाले डेस्कटॉप में 512GB एसएसडी स्टोरेज दिया रहा है. pTron बेसबड्स पिक्सल: 35 घंटों के टोटल प्लेबैक टाइम वाले इन ट्रूली वायरलेस ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट वाले इयरबड्स को 3,499 रुपये की जगह 1,099 रुपये में बेचा जा रहा है. इन इयरबड्स में एक खास मूवी/गेमिंग मोड भी दिया गया है और ये टच कंट्रोल और टाइप-सी फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस हैं. एचपी 15S रायजेन 3 5300U लैपटॉप: 47,843 रुपये की कीमत वाले एचपी के इस लैपटॉप को अमेजन डील ऑफ द डे ऑफर के तहत 34,990 रुपये में बेचा जा रहा है. एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर आपको 18,100 रुपये का डिस्काउंट और मिल जाएगा जिसके बाद आपके लिए इसकी कीमत 16,890 रुपये हो सकती है. टेकनो पोवा 3: 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 7000mAh की शानदार बैटरी वाले इस स्मार्टफोन को अमेजन से 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसकी असली कीमत 14,499 रुपये बताई गई है. अपने पुराने फोन के बदले में इसे खरीदकर आप 10,050 रुपये तक बचा सकते हैं और अगर पूरा फायदा मिल जाता है तो आप इस फोन को 1,949 रुपये में खरीद सकते हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़22 hours ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: पिकनिक मनाने गए जतमाई वाटरफॉल में 4 दोस्त में 1 की गई जान, काफी मशक्कत के बाद मिला शव

  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित जतमाई वाटरफॉल में 17 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। काफी...

छत्तीसगढ़2 days ago

बिजली बिल से है परेशान तो,आज ही कराए बिजली बिल हाप,ये रहा आसान सा ट्रिक

अगर आप भी अपने ज्यादा बिजली बिल से परेशान हो गए हैं, तो ये खबर आपके लिए मददगार साबित हो...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • जॉब6 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto4 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर

  • Tech & Auto6 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto4 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto5 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • जॉब3 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • Tech & Auto5 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर 

  • जॉब3 days ago

    AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन