Tech & Auto
आ रहा 50MP कैमरे वाला यह vivo का जबरदस्त स्मार्टफोन, इस फ़ोन में मिलेगा OnePlus 10R वाला पावरफुल प्रोसेसर, जाने क्या है इसकी कीमत
वीवो V25 सीरीज जल्द भारत में एंट्री कर सकती है। लॉन्च से पहले इस अपकमिंग सीरीज के प्रो वेरिएंट ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स पर देखा गया है। फोन में कंपनी 50MP कैमरा और 80W की चार्जिंग देने वाली है।
वीवो बहुत जल्द इंडियन मार्केट में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Vivo V25 को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के तहत कंपनी शुरुआत में दो नए फोन- Vivo V25 और Vivo V25 Pro लाने वाली है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन इसी बीच इस सीरीज का V25 Pro BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स पर देखा गया है। BIS पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिस्ट होने की जानकारी प्राइसबाबा ने अपनी रिपोर्ट में दी।
कुछ महीनों पहले मॉडल नंबर V2158 वाले इस फोन को IMEI डेटाबेस में भी देखा गया था। लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस सीरीज के वनीला वेरिएंट को अगस्त में लॉन्च करेगी। वहीं, वीवो V25 प्रो सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 12जीबी तक की रैम, 80W चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल कैमरे जैसे कई जबर्दस्त फीचर्स के साथ आएगा।
मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन हाल में चीन में लॉन्च हुए Vivo S15 Pro के रीब्रैंडेड वर्जन के तौर पर मार्केट में एंट्री करेगा। फोन 6.56 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का हो सकता है। फोन को कंपनी तीन वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी में लॉन्च कर सकती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर वनप्लस 10R और ओप्पो रेनो 8 प्रो में भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर सकती है। बैटरी की बात करें तो फोन 4500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जो 80W की SupeerVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Tech & Auto
खुशखबरी अब सस्ता होगा Netflix प्लान, कम दाम में मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, बेहद सस्ता प्लान लाने की तैयारी में है कंपनी
Netflix ने मंगलवार को कहा कि उसने अप्रैल से जून के महीने में 970,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं। साथ ही कंपनी ने ये भी अनुमान लगाया गया है कि वो करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर्स खो देगी।
Netflix ने मंगलवार को कहा कि उसने अप्रैल से जून के महीने में 970,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं। साथ ही कंपनी ने ये भी अनुमान लगाया गया है कि वो करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर्स खो देगी। हालांकि, कंपनी का ये भी मानना है कि उसका बुरा समय खत्म हो चुका है और आने वाले महीनों में खासतौर पर तीसरी तिमाही में कंपनी को ग्रोथ देखने को मिलेगी। ये जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से मिली है।
नेटफ्लिक्स के शेयर इस साल की शुरुआत में भविष्य की वृद्धि के बारे में चिंताओं के कारण लगभग 67 प्रतिशत गिर गए थे। हालांकि, नेटफ्लिक्स के खुलासे के बाद के 7 प्रतिशत बढ़ गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स को काफी दिनों तक ग्रोथ मिलने के बाद अब इसे थोड़े बुरे दिनों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि, Walt Disney Co, Warner Bros Discovery और Apple Inc ने अपनी स्ट्रीमिंग सर्विसेज में काफी पैसा इन्वेस्ट किया है। इससे Netflix को काफी सब्सक्राइबर्स का घाटा हुआ है। इस बीच कंपनी ने ad सपोर्ट वाले सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की भी घोषणा की है।
कुछ हफ्तों पहले Netflix ने Microsoft के साथ अपनी ad सर्विसेज के लिए साझेदारी की घोषणा की है। ऐसे में ad सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन को इस साल के अंत या 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
इन सबके साथ ही Netflix ने सब्सक्राइबर खोने की सबसे बड़ी वजह यानी पासवर्ड शेयरिंग पर भी काम शुरू किया है। नेटफ्लिक्स इसके लिए एक नए पेमेंट मेथड पर काम कर रहा है।
अनजान लोगों से फ्री में करें ऑनलाइन चैटिंग, ये हैं Omegle के बढ़िया अल्टरनेटिव
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक नया फीचर पेश कर रही है, जिससे यूजर्स वैलिड तरीके से दूसरे घर से प्लान को एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स एडिशनल पेमेंट देना होगा। इसे कंपनी ने पांच लैटिन अमेरिकी देशों में पेश करने की तैयारी में है। इस नई सुविधा के तहत add a home का ऑप्शन यूजर्स को दिया जाएगा।
Tech & Auto
सैमसंग गैलेक्सी इवेंट की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, इस इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और फ्लिप 4 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए डिटेल्स
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की लॉन्च डेट सामने आ गई है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह इवेंट 10 अगस्त को होगा। इस इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और फ्लिप 4 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
सैमसंग (Samsung) के नए फोल्डेबल फोन- Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने आज कन्फर्म कर दिया है कि वह 10 अगस्त को Galaxy Unpacked इवेंट करने वाली है। इसी इवेंट में कंपनी के नए नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की शुरुआत 10 अगस्त को 09:00 AM EST पर होगी। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को आप कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकेंगे।
कंपनी ने लॉन्च डेट को एक टीजर इमेज के साथ कन्फर्म किया। शेयर किए गए इस फोटो में क्लैमशेल डिजाइन वाला फोन दिख रहा है, जो गैलेक्सी Z फ्लिप 4 हो सकता है। पोस्टर में स्मार्टफोन ‘greater than’ सिंबल की तरह दिख रहा है। कंपनी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी वॉच 5 सीरीज के स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर सकती है।
इन फीचर्स के साथ आ सकता है गैलेक्सी Z फोल्ड 4
फोन में कंपनी 7.6 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन के आउटर डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.2 इंच का होगा, जिसमें कंपनी एचडी+ रेजॉलूशन दे सकती है। फोन 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है।
वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 10 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। कंपनी का यह फोन 4400mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। यह बैटरी 45 वॉट की वायर्ड और 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट ऑफर कर सकती है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI 4.0 पर काम करेगा।
गैलेक्सी Z फ्लिप 4 के संभावित फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी का यह फोन बिल्ट-इन S Pen के साथ आ सकता है। फोन में कंपनी 6.7 इंच का इंटरनल डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। यह हैंडसेट 8जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन की बैटरी 3900mAh की हो सकती है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Tech & Auto
Solar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…

Solar Cooking Stove: आज के समय में अगर हमें खाना बनाना है, तो गैस का बटन ऑन करना है और फिर आप अपना पसंदीदा खाना बनाकर खा सकते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- ओवन, इंडक्शन चूल्हा आदि मौजूद हैं। लेकिन लोगों की निर्भरता ज्यादा गैस के चूल्हे पर ही है। हालांकि, उस समय को नहीं भूला जा सकता, जब लोग लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब गैस के चूल्हे से सब आसान सा हो गया है, लेकिन एक दिक्कत है गैस सिलेंडर को बार-बार भरवाने की। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम भी लोगों को खासा परेशान करते हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों के कारण परेशान हैं, तो हम आपको सोलर चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस के सिलेंडर को पूरी तरह भूल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
चूल्हे के बारे में जान लीजिए
बात अगर इस सोलर चूल्हे की करें, तो सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा यानी इसके लिए गैस नहीं बल्कि सूरज की किरणें चाहिए जिससे ये चार्ज होगा।
दरअसल, इस चूल्हे का नाम ‘नूतन चूल्हा’ रखा गया है और सबसे खास बात ये कि ये रिचार्जेबल है। अपने दिल्ली स्थित आवास पर ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इसे लॉन्च किया था, और इस दौरान इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई गई है।
ये है काम करने का तरीका
आपको इस सोलर चूल्हे को अपने किचन में रखना है। ये चूल्हा एक केबल तार के जरिए सोलर प्लेट से जुड़ा हुआ है और ये सोलर प्लेट छत पर रखी जाती है। फिर इस सोलर प्लेट से ऊर्जा पैदा होती है और केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसके बाद आप इस पर खाना बना सकते हैं।
कीमत कितनी है?
इस सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सरकार इस पर सब्सिडी देकर इनकी कीमतें कम कर सकती है। जब 2-3 लाख चूल्हें बेचें जाएंगे, तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।
-
जॉब7 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto5 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
Tech & Auto7 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब3 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
जॉब4 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
जॉब3 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. मिल सकती है इतनी की सब्सिडी, जाने क्या है इसकी कीमत…































You must be logged in to post a comment Login