Tech & Auto
लॉन्च हुई Ola की पहली भारतीय स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार, टेस्ला को देगी टक्कर

Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने आने वाली Ola इलेक्ट्रिक कार और Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की एस 1 सीरीज के मूवओएस 3 अपडेट के बारे में काफी जानकारी शेयर की हैं।
ट्वीट्स की एक सीरीज में Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने आने वाली Ola इलेक्ट्रिक कार और Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की एस 1 सीरीज के मूवओएस 3 अपडेट के बारे में काफी जानकारी शेयर की हैं। अपनी इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी के चल रहे काम को कंफर्म करने के लिए ट्वीट में अग्रवाल ने कहा कि ‘हम भारत में अब तक की सबसे स्पोर्टी कार बनाने जा रहे हैं!’ अग्रवाल ने अपने ट्वीट में आगामी ओला इलेक्ट्रिक कार के सिल्हूट पर नजर डालते हुए एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया है। दिखने में जो नजर आ रहा है, उसमें ईवी 4 डोर वाली सेडान हो सकती है।
अग्रवाल ने आगामी MoveOS3 सॉफ्टवेयर अपडेट पर कुछ डिटेल्स शेयर की गई हैं जो कि जल्द Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आने वाले हैं। Ola के सीईओ ने खुलासा किया कि फेस्टिव सीजन के दौरान, दिवाली के आसपास ओएस अपडेट को पब्लिक किया जाएगा। उनके ट्वीट में कहा गया है कि हिल होल्ड, प्रॉक्सिमिटी अनलॉक और की शेयरिंग जैसे फीचर मूवओएस3 में मिलेंगे। इसके अलावा, ब्रेक रीजनरेशन वर्जन टू, हाइपर चार्जिंग और अन्य फीचर्स भी लेटेस्ट अपडेट में शामिल होने की उम्मीद है।
Ola वर्तमान में Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरे भारत में बेचती है। इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड काफी रही है, लेकिन बीते कुछ माह में बिक्री संख्या में गिरावट देखी जा रही है।
बीते कुछ माह ओला के लिए ठीक नहीं रहे हैं, क्योंकि लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाओं के चलते ओला को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं को झेलना पड़ा है। गर्मियों में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी, जिसके बाद ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर से लोगों का भरोसा उठने लगा था। अब ओला नई टेक्नोलॉजी लाकर और इलेक्ट्रिक स्कूटर में मूव टू ओस अपडेट लाकर ज्यादा यूजर्स को लुभाने की कोशिश कर रहा है।

Tech & Auto
सैमसंग गैलेक्सी इवेंट की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, इस इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और फ्लिप 4 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए डिटेल्स
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की लॉन्च डेट सामने आ गई है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह इवेंट 10 अगस्त को होगा। इस इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और फ्लिप 4 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
सैमसंग (Samsung) के नए फोल्डेबल फोन- Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने आज कन्फर्म कर दिया है कि वह 10 अगस्त को Galaxy Unpacked इवेंट करने वाली है। इसी इवेंट में कंपनी के नए नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की शुरुआत 10 अगस्त को 09:00 AM EST पर होगी। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को आप कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकेंगे।
कंपनी ने लॉन्च डेट को एक टीजर इमेज के साथ कन्फर्म किया। शेयर किए गए इस फोटो में क्लैमशेल डिजाइन वाला फोन दिख रहा है, जो गैलेक्सी Z फ्लिप 4 हो सकता है। पोस्टर में स्मार्टफोन ‘greater than’ सिंबल की तरह दिख रहा है। कंपनी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी वॉच 5 सीरीज के स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर सकती है।
इन फीचर्स के साथ आ सकता है गैलेक्सी Z फोल्ड 4
फोन में कंपनी 7.6 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन के आउटर डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.2 इंच का होगा, जिसमें कंपनी एचडी+ रेजॉलूशन दे सकती है। फोन 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है।
वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 10 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। कंपनी का यह फोन 4400mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। यह बैटरी 45 वॉट की वायर्ड और 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट ऑफर कर सकती है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI 4.0 पर काम करेगा।
गैलेक्सी Z फ्लिप 4 के संभावित फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी का यह फोन बिल्ट-इन S Pen के साथ आ सकता है। फोन में कंपनी 6.7 इंच का इंटरनल डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। यह हैंडसेट 8जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन की बैटरी 3900mAh की हो सकती है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Tech & Auto
Solar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…

Solar Cooking Stove: आज के समय में अगर हमें खाना बनाना है, तो गैस का बटन ऑन करना है और फिर आप अपना पसंदीदा खाना बनाकर खा सकते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- ओवन, इंडक्शन चूल्हा आदि मौजूद हैं। लेकिन लोगों की निर्भरता ज्यादा गैस के चूल्हे पर ही है। हालांकि, उस समय को नहीं भूला जा सकता, जब लोग लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब गैस के चूल्हे से सब आसान सा हो गया है, लेकिन एक दिक्कत है गैस सिलेंडर को बार-बार भरवाने की। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम भी लोगों को खासा परेशान करते हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों के कारण परेशान हैं, तो हम आपको सोलर चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस के सिलेंडर को पूरी तरह भूल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
चूल्हे के बारे में जान लीजिए
बात अगर इस सोलर चूल्हे की करें, तो सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा यानी इसके लिए गैस नहीं बल्कि सूरज की किरणें चाहिए जिससे ये चार्ज होगा।
दरअसल, इस चूल्हे का नाम ‘नूतन चूल्हा’ रखा गया है और सबसे खास बात ये कि ये रिचार्जेबल है। अपने दिल्ली स्थित आवास पर ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इसे लॉन्च किया था, और इस दौरान इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई गई है।
ये है काम करने का तरीका
आपको इस सोलर चूल्हे को अपने किचन में रखना है। ये चूल्हा एक केबल तार के जरिए सोलर प्लेट से जुड़ा हुआ है और ये सोलर प्लेट छत पर रखी जाती है। फिर इस सोलर प्लेट से ऊर्जा पैदा होती है और केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसके बाद आप इस पर खाना बना सकते हैं।
कीमत कितनी है?
इस सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सरकार इस पर सब्सिडी देकर इनकी कीमतें कम कर सकती है। जब 2-3 लाख चूल्हें बेचें जाएंगे, तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकर की मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
-
देश - दुनिया7 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
जॉब6 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto4 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
Tech & Auto6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब4 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
Tech & Auto5 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
जॉब3 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन































You must be logged in to post a comment Login