Knowledge
जाने इतना महंगा क्यों आता है नारियल का तेल…

नारियल तेल को महंगे कुकिंग ऑयल में गिना जाता है. बहुत से लोग इसका कुकिंग ऑयल की तरह इस्तेमाल करते हैं तो बहुत से लोग इसे सौंदर्य के तौर पर काम पर लेते हैं. आपने भी किसी ना किसी तौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया होगा और इसके काफी फायदे बताए जाते हैं. लेकिन, कभी आपने सोचा है कि नारियल तो सस्ता होता है, लेकिन इसका तेल इतना महंगा क्यों होता है और
नारियल से तेल कैसे बनाया जाता है. तो जानते हैं आपके सभी सवालों के जवाब…
कैसे बनता है नारियल का तेल?- सबसे पहले एक तरीके से नारियल का दूध बनाया जाता है और उसके बाद उस दूध बनने की प्रक्रिया के जरिए तेल बनाया जाता है. पहले नारियल का गुदा निकाला जाता है और इसमें पानी मिलाकर पीसा जाता है और उसके बाद उसे निचोड़कर और दबाकर तेल निकाला जाता है. इससे निकलने वाले तेल/पानी के मिश्रण से, तेल की प्रतिशतता के आधार पर, नारियल क्रीम या नारियल का दूध प्रोड्यूस होता है उसके बाद नारियल के दूध को प्राकृतिक रूप से अलग होने दिया जाता है. पानी से हल्का होने के कारण तेल पानी की सतह पर तैरने लगता है और इसमें 12 से 24 घंटे लगते हैं. इसके बाद तेल निकाला जाता है. नारियल के दूध से नारियल तेल निकालने का यह पारंपरिक तरीका है और बहुत से लोग इसी पद्धति से घरों में तेल निकालते हैं. वैसे अब ये प्रोसेस मशीनों द्वारा किया जाता है.क्यों होता है महंगा? इसके महंगे होने की वजह इसका प्रोसेस है और क्वांटिटी है. दरअसल, काफी लंबी प्रक्रिया के बाद बहुत से नारियल से थोड़ा सा तेल निकलता है.बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 250 नारियल में 10 लीटर नारियल तेल निकल पाता है. इसके लिए करीब 12 नारियल पेड़ की आवश्यकता होती है. बता दें कि एक नारियल के पेड़ के मैच्योर होने में तीन महीने का वक्त लगता है.

Knowledge
Auto Tips: क्या आप भी बना रहे दूर घुमने का प्लान, तो सफ़र से पहले जरुर करे ये छोटा सा काम…

Auto Tips and Tricks: गर्मियों के सीजन में हम में से अधिकतर लोग किसी ट्रिप पर घूमने का प्लान बनाते हैं। ज्यादातर मामलों में लोग किसी टूर पर जाने के लिए अपने साधनों का इस्तेमाल करते हैं। वो अपनी कार के जरिए ही लॉन्ग ट्रिप पर निकल जाते हैं। अगर आप भी अपनी कार से किसी लॉन्ग ट्रिप पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन चीजों को आपको अपनी कार में किसी लॉन्ग ट्रिप पर जाने से पहले चेक कर लेना चाहिए। अगर आप इन चीजों को किसी लॉन्ग टूर पर जाने से पहले चेक नहीं करते। इस स्थिति में आपको ट्रिप के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी लॉन्ग ट्रिप पर अपनी कार के जरिए सफर करने की योजना में हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में –
कार से किसी लॉन्ग ट्रिप के लिए सफर करने से पहले आपको उसकी सर्विसिंग जरूर करा लेनी चाहिए। अक्सर लंबे सफर के दौरान जब कार खराब हो जाती है। उस स्थिति में सफर का पूरा मजा खराब हो जाता है।
इसके अलावा आपको सफर के दौरान अपनी गाड़ी के कागज साथ लेकर लेकर चलना चाहिए। अगर आप अपनी गाड़ी के कागज को साथ लेकर नहीं चलते। ऐसे में आपको सफर के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सफर से पहले पॉल्यूशन की एक्सपायर डेट भी चेक करा लेनी चाहिए।लंबे सफर के लिए निकलने से पहले गाड़ी में फर्स्ट एड किट जरूर रखें। ट्रिप के दौरान अगर दुर्भाग्यवश कोई दुर्घटना होती है। इस स्थिति में फर्स्ट एड किट काफी काम में आती है। ऐसे में फर्स्ट एड किट को अपने साथ जरूर लेकर चलें। अगर आप लंबे सफर के लिए जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको अपने साथ एक एक्स्ट्रा टायर जरूर लेकर चलना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो ट्रिप में रुकावट आ सकती है। ऐसे में सफर का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है।
Knowledge
ऐसे लोग भूलकर भी न पिये दूध नही तो हो सकता है भारी नुकसान….

Side Effects Of Milk: ऐसे तो दूध बेहद फायदेमंद होता है, इसे संपूर्ण आहार कहा जाता है, क्योंकि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो न सिर्फ हमें पोषण पहुंचाते हैं बल्कि हमारी हड्डियों, बालों और नाखून को मजबूती देते हैं। महिलाओं को तो जरूर दूध का सेवन करना चाहिए।
दूध के नुकसान
कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दूध नहीं पीना चाहिए, उन्हें दूध के फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए हम बताते हैं कि वो कौन लोग हैं जिन्हें दूध अवॉइड करना चाहिए।
फैटी लिवर में न करें दूध का सेवन
जिन्हें फैटी लिवर की समस्या होती है उन्हें दूध के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को दूध पचाने में दिक्कत हो सकती है। दूध के कारण लिवर में सूजन हो सकती है और फैट बढ़ सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि फैटी लिवर वाले दूध अवॉइड करें। साथ ही दूध से जुड़े कोई भी प्रोडक्ट का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि इससे लिवर में फैट, सूजन बढ़ने और फाइब्रॉइड्स की समस्या हो सकती है।
गैस की समस्या
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती है और अक्सर पेट में गैस बन जाती है उन लोगों को दूध के सेवन से बचना चाहिए। दूध में मौजूद लैक्टोज पेट को खराब कर सकते हैं।
लैक्टोज इंटॉलरेंस
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दूध के सेवन से एलर्जी होती है, वो लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस होते हैं। ऐसे लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए,वरना उनकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को लैक्टोज युक्त खाद्य और पेय पदार्थों को लेने से पेट में सूजन, दर्द, दस्त आदि की समस्या हो जाती है। लैक्टोज एक शर्करा है जो दूध और दूध से बने उत्पादों जैसे कि पनीर में पाई जाती है।
स्किन प्रॉब्लम
जिन लोगों को मुंहासों की समस्या है और बार-बार मुंहासे और दाने निकल आते हैं, ऐसे लोगों को दूध का सेवन कम करना चाहिए। दूध से दाने निकलने की संभावना बढ़ जाती है।
मोटापा
अगर आप मोटापे की समस्या से ग्रसित हैं तो दूध का सेवन कम करना चाहिए, दूध में वसा होता है जिसकी शरीर में अधिकता आपको मोटा कर सकती है। हालांकि आप लिमिटेड दूध पी सकते हैं।
कच्चा दूध पीते हैं तो हो जाइए सावधान
कभी भी कच्चे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, दूध हमेशा उबालकर पीना और हल्का गुनगुना पीना चाहिए। कच्चे दूध से उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। क्योंकि कच्चे दूध में कीटाणु और वायरस होते हैं जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
Knowledge
चेतावनी: क्या आप भी करते है इस प्रकार की 4 गलतियां, तो हो जाइये ये सावधान नही तो हो जायंगे आप इनके शिकार…

आज के समय में लोग डिजिटली हो चुके हैं। मतलब लगभग सभी कुछ ऑनलाइन तरीके से हो जाता है। इंटरनेट की मदद से लोग घर बैठे अपने कई काम बेहद आसानी से निपटा लेते हैं। घर बैठे ही खरीदारी हो जाती है, घर बैठे ही कोई फॉर्म भर सकते हैं, घर बैठे ही बस से लेकर हवाई जहाज तक के टिकट बुक कर सकते हैं और इसके अलावा लोग अपने बैंकिंग से जुड़े हुए काम भी आसानी से कर पाते हैं। घर बैठे ही लोग किसी को पैसे भेज सकते हैं, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इस बीच साइबर फ्रॉड के मामले में भी आए दिन सामने आते रहते हैं। दरअसल, कई बार लोग जाने-अनजाने कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण उनके साथ ठगी तक हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
भूलकर भी न करें ये गलतियां:-
निजी जानकारी शेयर न करें
अगर आप खुद को साइबर अपराध से सुरक्षित रखना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई को जालसाज न उड़ा पाए। तो आपको भूलकर भी अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। पिन नंबर और डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
पैन कार्ड और आधार किसी को न दें
आज के समय में जालसाज लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। लोगों के पैन और आधार कार्ड के जरिए खाते से पैसे उड़ाने से लेकर इन पर लोन भी ले रहे हैं, जिससे बाद में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आधार और पैन कार्ड नंबर या इसकी कॉपी किसी के साथ शेयर न करें।
फर्जी कॉल से सावधान
कई बार जालसाज लोगों को फर्जी कॉल करते हैं। डेबिट कार्ड ब्लॉक होने से लेकर ई-केवाईसी करवाने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती है। इसलिए ऐसे कॉल्स से सावधान रहें और ध्यान रहे कि बैंक का अधिकारी कभी आपसे आपकी गोपनीय जानकारी नहीं पूछता है।
ऑफर्स के चक्कर में न पड़ें
कई लोग ऑनलाइन ऑफर्स के पीछे खींचे चले जाते हैं। कई कंपनियां सच में लोगों को आकर्षक ऑफर्स देती है, लेकिन इनकी आड़ में जालसाज लोगों को पहले लालच भरे ऑफर्स में फंसाते हैं और उनकी बैंकिंग जानकारी लेकर उन्हें चपत लगाते हैं। इसलिए हमेशा आधिकारिक और विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..




















You must be logged in to post a comment Login