क्राइम न्यूज़
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को आजीवन कारावास

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट टैक कोर्ट ने नाबालिग को भगा कर उससे दुष्कर्म करने वाले युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 10 जून 2019 को कोतरा रोड थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना तत्कालीन सीएसपी अविनाश ठाकुर ने की थी। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक कापू का रहने वाला रमजान खान (21) पिता महबूब खान मुसलमान कोतरा रोड थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया। रमजान नाबालिग की उम्र और उसके विशेष समुदाय से होने की जानकारी रखता था उसके बाद भी उसने ऐसा कृत्य किया था। किशोरी की पिता की शिकायत पुलिस ने पहले नाबालिग को फुसलाकर ले जाने के आरोप पर धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया।
10 जून को 2019 मामला दर्ज करने के बाद पुलिस को रमजान के कापू में अपने घर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किशोरी को रेस्क्यू किया। किशोरी के बयान के बाद युवक रमजान के विरुद्ध धारा 376 के साथ ही 366, 6 पॉक्सो व एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
मामला कोर्ट में गया। मामले में आरोपी पर एट्रोसिटी एक्ट की धारा आरोपित किए जाने पर प्रकरण की विवेचना तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर द्वारा की गई है । न्यायालय में अभियोजन की ओर से मोहन सिंह ठाकुर, विशेष लोक अभियोजक तथा अभियुक्त की ओर तेजराम पटेल, पैनल अधिवक्ता द्वारा पैरवी की गई है । फास्ट ट्रैक कोर्ट की एडीजे पल्लवी तिवारी ने दुष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा के साथ 10 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।


क्राइम न्यूज़
केरलमें 27 साल की मॉडल के साथ गैंगरेप, होटल में वारदात से पहले किया ये काम

केरल के कोच्चि में एक मॉडल के गैंगरेप की खबर से सनसनी फैल गई. 27 साल की पेशेवर मॉडल ने पुलिस स्टेशन जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत के मुताबिक ककनाड के एदाचिरा स्थित होटल में 3 लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.
आरोपियों ने उसके कई वीडियो बनाए
इस मॉडल ने अपनी FIR में लिखवाया कि आरोपियों ने उसकी ड्रिंक में कुछ मिला दिया था और बाद में रूम लॉक कर उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने उसके कई वीडियो बनाए और शिकायत करने या बात नहीं मानने पर उन्हें शेयर करने की धमकी भी दी गई.
मलप्पुरम से कोच्चि बुलाया
आपको बता दें कि गैंगरेप की शिकार पीड़िता केरल के मलप्पुरम की रहने वाली है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबित वो आरोपियों के कहने पर कोच्चि पहुंची थी.स्थानीय पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी मॉडल के जानने वाले यानी परिचित थे. जिन्होंने उसके साथ एक और दो दिसंबर को कथित तौर पर गैंग रेप किया. सालिन नाम के आरोपी की पहल पर उसे इस होटल में बुलाया गया था.
एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच कर रहे आईओ के मुताबिक उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके पीड़ित महिला का बयान दर्ज करा लिया है. वहीं होटल के मालिक और मैनेजर से भी उन्होंने पूछताछ की है.इस मामले की FIR दर्ज होने के बाद से शमीर और अजमल फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

क्राइम न्यूज़
26 वर्षीय पिता ने की बेटे की बेरहमी से हत्या फिर खुद फांसी लगाकर किया आत्महत्या जाने क्या है पूरा मामला….

मानसिक रोगी पिता ने पहले अपने चार साल के बच्चे को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. इस हृदयविदारक घटना की जांच में जुटी पुलिस कारणों की तलाश कर रही है. घटना दो दिन पहले की है.
अमलीपदर थाना के भेजीपदर पंचायत के नदीपारा में रहने वाला 26 वर्षीय चन्द्रशेखर ध्रुवा साल भर से मानसिक बीमारी से ग्रसित है. 1 दिसम्बर को सुबह से ही चन्द्रशेखर पर पागलपन सवार था. वह कुल्हाड़ी-तलवार लेकर पूरे परिवार को मारने पर तुला था. पत्नी चंम्पा ध्रुवा बेटे प्रेमलाल, बेटी रायमनी व टिकेश्वरी को लेकर बगल में जेठ के घर शरण ले ली।
उस वक्त घर के अन्य बड़े सदस्य मजदूरी करने बाहर गए थे। लगभग 2 बजे चंद्रशेखर हथियार लेकर बाजू के घर में भी घुस गया, और अपने 4 साल के बेटे प्रेम को झपटते हुए अपने घर लेकर कमरे में बन्द कर दिया. पीछे-पीछे परिवार के अन्य सदस्य छुड़ाने की नाकाम कोशिश करते रहे. हथियार के डर से कोई भी सामने जाने का साहस नहीं जुटा पाया. इस दौरान उसने अपने बेटे पहले जमीन पर पटका, फिर कुल्हाड़ी व छुरे से दो तीन वार कर मासूम को मौत के घाट उतार दिया।

क्राइम न्यूज़
कंपनी मालिक पर दुष्कर्म और रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज, नोएडा पुलिस पर लगा सुस्त जांच करने का आरोप

ग्रेटर नोएडा में कंपनी में निवेश करने के नाम पर कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले कंपनी मालिक पर एक महिला ने दुष्कर्म व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मालिक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। अब कोर्ट के आदेश पर नोएडा फेस-टू कोतवाली पुलिस ने आरोपी व तीन अन्य महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पत्नी व कंपनी की दो महिला डायरेक्टर को आरोपी बनाया गया है।
विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता : नोएडा सेक्टर-63 में स्थित श्री राम कंपाउंड लिमिटेड और अमेरिकन प्रीकोट स्पेशियलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक शुभ गौतम निवासी जेपी ग्रींस ग्रेटर नोएडा पर कंपनी में बतौर कंसलटेंट व कंसलटेंट चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करने वाली एक महिला ने दुष्कर्म व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है।
आरोप है कि इसी साल जनवरी महीने में मीटिंग के बहाने अमेरिका ले जाकर वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और नशे की हालत में एक कागज पर पता नहीं क्या लिखवा लिया। इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना ली। आपत्तिजनक वीडियो के बल पर ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी गई।
आरोपी पर धोखाधड़ी व मारपीट के मामले पहले भी दर्ज : आरोप है कि कंपनी की दो महिला अधिकारियों ने सब कुछ जानते हुए भी पीड़िता को अंधेरे में रखा। आरोपी ने पीड़िता को बहन व दोस्त बनाकर उसका विश्वास जीत लिया था। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश पर नोएडा फेस-टू कोतवाली पुलिस ने कंपनी मालिक शुभ गौतम, उसकी पत्नी व दो अन्य महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि आरोपी पर धोखाधड़ी व मारपीट के मामले पहले भी दर्ज हैं।

-
क्राइम न्यूज़7 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब6 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़5 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
व्यापर4 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
देश - दुनिया5 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
जॉब3 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
छत्तीसगढ़6 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
Tech & Auto4 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
जॉब3 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …


















You must be logged in to post a comment Login