प्रदेश
मध्य प्रदेश : में बनेंगी साइबर तहसील, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी दी गई

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में साइबर तहसील बनाई जाएगी। यह देश में पहली बार हो रहा है, जिसे आज मंजूरी दी गई है। पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम शहीद टंट्याभील के नाम होगा, इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

प्रदेश
सागर BMC में लापरवाही की हद:बच्चे के पैर में बंधा प्लास्टर कटवाने पहुंचे तो स्टाफ बोला- काटकर लाओ; परिजन आरी से खुद काटने लगे

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मासूम बच्चों का प्लास्टर भी उनके माता-पिता से कटवाया जा रहा है। यह बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे कुछ मामले सोमवार को सामने आए। जब बीएमसी की गैलरी में बैठकर माता-पिता अपने मासूम बच्चों के पैर पर बंधे प्लास्टर आरी से काटते हुए नजर आए। जानकारी लेने पर पता चला कि खुरई से एक परिवार अपने करीब दो साल के बच्चे के पैर में बंधा प्लास्टर कटवाने के लिए आया था। वे प्लास्टर रूम में पहुंचे तो उन्हें आरी दे दी गई।
कहा गया कि प्लास्टर खुद काटकर लाओ। इसी तरह अन्य लोग भी मासूम बच्चों के प्लास्टर काटते हुए नजर आए। लोगों से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अंदर मौजूद स्टाफ ने प्लास्टर काटकर बच्चे को लाने का बोला है। बीएमसी में अपने मासूम बच्चे के पैर में बंधा प्लास्टर माता-पिता काट रहे थे। वे पानी की बोतल से प्लास्टर पर पानी डाल रहे थे और आरी से काट रहे थे। इस दौरान दर्द के कारण बच्चा रो रहा था।
ऐसे में यदि बच्चे के पैर में आरी लग जाती तो खतरा हो सकता था। वहीं इस संबंध में बीएमसी के अधीक्षक डॉ. एसके पिप्पल का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद संंबंधितों पर पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी सामने आई लापरवाही : गौरतलब है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी कर्मचारियों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही सामने आती रहीं हैं। दीपावली के दिन ही शिशु वार्ड में कर्मचारी अपनी ड्यूटी के छोड़कर वार्ड के गेट पर ही आतिशबाजी करते हुए नजर आए थे। इस मुद्दे को नवदुनिया ने प्रमुखता से उठाया है। वहीं माता-पिता द्वारा बच्चों के प्लास्टर काटने की मामला सामने आने पर फिर एक बार कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई है।

प्रदेश
रोड किनारे खड़े धान से भरे ट्रेक्टर ट्राली से बुलेट सवार की टक्कर , मौक़े पर तीन युवकों की मौत

पिपरिया के सांडिया-बरेली मार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। रोड किनारे खड़े धान से भरे ट्रेक्टर ट्राली से बुलेट सवार टकरा गए थे। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ट्रेक्टर ट्राली के चालक से पूछताछ कर रही है, यह पता किया जा रहा है कि आखिर ट्रेक्टर चालक ने बीच रोड में वाहन क्यों खड़ा किया था। घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ हैं। पीएम के बाद युवकों के शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का मानना है कि संभवत: बुलेट की स्पीड काफी अधिक रही होगी, इसी के चलते अचानक ट्राली के सामने आ गए और अनिंयत्रित होने के बाद टकरा गए।
बरेली-पिपरिया हाईवे पर हुई घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मार्ग में स्पीड ब्रेकर व दिश सूचक बोर्ड नहीं लगे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आयुष पिता लखन रघुवंशी 19 वर्ष निवासी मरकाढाना, दीपक पिता बबलू रघुवंशी 22वर्ष, सौरभ पिता रघुवीर रघुवंशी 20 वर्ष निवासी कलमेसरा की मौत सड़क हादसे में हुई है। तीनों युवक पिपरिया से घर जा रहे थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने परिवार में इकलौते थे।

प्रदेश
भरपूर स्टाक के चलते चने में मंदी, मसूर की बोवनी जोरों पर जारी,चने की बोवनी में और बाजार में काफी स्टाक

स्टाकिस्टों और व्यापारियों के पास चने का भारी स्टाक मौजूद होने के कारण इसकी कीमतों में इकतरफा मंदी की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को चना कांटा नीचे में 5000 ऊपर में 5050 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। हालांकि अब कुछ व्यापारियों का मानना है कि चने की बोवनी में और बाजार में काफी स्टाक आ चुका है।
ऐसे में इन दामों पर ज्यादा मंदी अब नजर नहीं आ रहा है। कीमतें निम्न स्तर पर पहुंच गई हैं। इधर, चना दाल में भी लेवाल कमजोर होने से भाव में 50 रुपये की गिरावट रही। मसूर में सीमित पूछपरख निकलने और आवक पर्याप्त नहीं होने से भाव में सुधार रहा। मसूर नीचे में 7250 ऊपर में 7300 रुपये तक बोली गई। हालांकि देश में मसूर का स्टाक अब धीरे धीरे घट रहा है विदेशों में ऊंचे दाम होने से आयात भी बेपड़ता होने लगा है।ऐसे में मसूर आयात सौदे काफी कम ही हो रहे।
इस बीच मसूर की बोवनी जोरों पर चल रही है और क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना। तुअर की आवक नीचे दामों पर कम होने और मिलों की छुटपुट खरीदारी रहने से घटते दामों में रुकावट आई है। काबुली की आवक भी अच्छी रही लेकिन दाम स्थिर बने हुए हैं। किसानी मंडी में 2-4 रुपये की मामूली बढ़त दिखी।
-
देश - दुनिया7 days agoभारतीय सेना में बिना एग्जाम ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया7 days agoघर बैठे बस एक क्लिक पर बन जाएगा राशन कार्ड, बेहद आसान है तरीका- जानिए
-
देश - दुनिया5 days agoPost Office की इन बेस्ट स्कीमों में लगाएं पैसा, जानें कितने टाइम में होगा जाएगा डबल
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी! रेलवे ने इन 64 ट्रेनों का किराया किया कम, अब सस्ते में बुक हो जाएगा टिकट
-
देश - दुनिया7 days agoतुरंत डिलीट करें ये 7 ऐप, Google भी कर चुका है बैन; वरना खाली हो जाएगा अकाउंट
-
देश - दुनिया5 days agoये है 24 करोड़ का भैंसा खाता है काजू-बादाम, सीमन की भी है भारी डिमांड
-
देश - दुनिया5 days agoइस शख्स ने एक ही मंडप में नौ महिलाओं से की शादी,ऐसा तर्क दिया कि हजम करना मुश्किल
-
देश - दुनिया7 days agoपेंशनर्स बैंक अकाउंट या पीएफ नंबर से कैसे प्राप्त कर सकते हैं अपना Pension Payment Order नंबर
-
देश - दुनिया5 days ago25 करोड़ रुपए में बिकता है दोमुंहा सांप, 1 भी जिंदा हाथ लगा तो बदल जाती है किस्मत
-
देश - दुनिया6 days agoलव मैरिज से गुस्साए पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार डाला, भाई ने भी दिया साथ




















You must be logged in to post a comment Login